Thursday, 12 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर

Ajay Tiwari
12 November 2026 • 0 • 45
खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे ग्रुप के किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खेती को विकसित किए बिना, उसे स्मार्ट बनाए बिना और किसानों को सशक्त किए बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है. उन्होंने किसान सम्मेलनों को जरूरी बताते हुए कहा कि खेती और देश की प्रगति का गहरा संबंध है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं देकर की. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और किसानों का स्वागत किया.

प्रधानमंत्री ने किसान तक के इस आयोजन के लिए इंडिया टुडे ग्रुप का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि जब देश में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ था, तब इंडिया टुडे ग्रुप ने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. अब ग्रुप ने किसानों के लिए दो दिन का किसान मेला आयोजित किया है. यह एक बहुत सकारात्मक शुरुआत है.

'छठ महापर्व का कृषि जीवन से गहरा जुड़ाव'

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश में उत्सवों का माहौल है. दो-तीन दिन पहले दीपावली मनाई गई और अब छठ महापर्व की छटा छाई हुई है. उन्होंने कहा कि छठ का पर्व कृषि जीवन से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है.

'दो-तीन दिन पहले ही देश ने दीपावली का त्योहार मनाया है और अब छठ महापर्व की छटा छाई हुई है. भारत में अधिकतर त्योहार खेती-किसानी से जुड़े हैं. छठ का पर्व, बिहू, पोंगल, ओणम, बैसाखी और सरहुल जैसे कई त्योहार इसका उदाहरण हैं. खेती-किसानी हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन का आधार है': पीएम मोदी #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak | @narendramodi

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अधिकतर त्योहार खेती-किसानी से जुड़े हैं. बिहू, पोंगल, ओणम, बैसाखी और सरहुल जैसे कई त्योहार इसका उदाहरण हैं. खेती-किसानी हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन का आधार है.

'विकसित भारत का निर्माण खेती को विकसित किए बिना संभव नहीं'

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने लाल किले से विकसित भारत के लिए शक्ति की सप्तधारा पर चर्चा की थी, जिसमें कृषि एक प्रमुख धारा है. विकसित भारत का निर्माण खेती को विकसित किए बिना, कृषि को स्मार्ट बनाए बिना और किसानों को सशक्त किए बिना संभव नहीं है.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से किसान सम्मेलनों का महत्व लगातार बढ़ रहा है.

'12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को परास्त किया'

प्रधानमंत्री ने खेती और देश की प्रगति के संबंध को समझाते हुए वर्ल्ड बैंक की एक स्टडी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस स्टडी में बताया गया है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को परास्त किया है.

पीएम मोदी ने कहा कि इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि गांवों में तेजी से गरीबी कम हुई है. यानी बड़ी संख्या में छोटे किसानों और खेत मजदूरों ने गरीबी को हराया है.

'वर्ल्ड बैंक की एक स्टडी में कहा गया है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को परास्त किया है... गांवों में बड़ी संख्या में गरीबों ने गरीबी को परास्त किया है': नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak | @narendramodi

उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत की कृषि विकास दर 4 फीसदी से ऊपर रही है. आजादी के बाद यह पहला दशक है, जब देश के कृषि क्षेत्र ने 4 फीसदी से अधिक की औसत विकास दर हासिल की है.

'किसानों को सिर्फ अनाज के गोदाम भरने तक सीमित रखा गया'

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से खबरों के एंगल और एजेंडे में फंसे लोगों को देश की उपलब्धियां नजर नहीं आतीं. खेती से जुड़े एक्सपर्ट जानते हैं कि कृषि नीतियों और तौर-तरीकों में लगातार बदलाव कितना जरूरी है.

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सरकार चलाने वाले लोग सिर्फ इस बात से संतुष्ट रहे कि देश के किसानों ने अनाज के भंडार भर दिए. लेकिन इसके बाद किसानों को क्या मिला?

प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के साथ दुनिया, बाजार, लोगों की जरूरतें, खान-पान, मौसम और टेक्नोलॉजी बदल गई. ऐसे में किसानों को इन बदलावों के हिसाब से नए सिरे से सशक्त करना जरूरी था, लेकिन पहले इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

'भारत हर साल 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कृषि निर्यात कर रहा'

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने कृषि क्षेत्र में बदलावों के साथ कदम मिलाए हैं. इसका नतीजा है कि आज भारत हर साल 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कृषि निर्यात कर रहा है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है.

प्रधानमंत्री ने कृषि उत्पादन में भारत की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दूध उत्पादन और दालों के उत्पादन में दुनिया में पहले नंबर पर है. जूट और चावल के उत्पादन में भी भारत पहले स्थान पर पहुंच गया है.

'आज भारत हर साल 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कृषि निर्यात (Export) कर रहा है. आज भारत दूध, दालों और जूट के उत्पादन में नंबर-1 हो गया है...': पीएम मोदी #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak | @narendramodi https://t.co/KUtaQjgHb2

उन्होंने कहा कि गेहूं, कपास, फल और सब्जियों के उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है. मछली उत्पादन में भी भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि मिलेट्स के उत्पादन में भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि भारत के किसानों के सामर्थ्य को दिखाते हैं.

'किसान सिर्फ गेहूं, चावल और गन्ने पर निर्भर न रहें'

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए जरूरी है कि वे सिर्फ गेहूं, चावल और गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर न रहें. सरकार दूसरी फसलों और खेती से जुड़े अन्य कामों को भी बढ़ावा दे रही है.

उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रुप को 'रिवोल्यूशन' यानी क्रांति शब्द से खास लगाव है. इसी क्रम में उन्होंने देश में कृषि क्षेत्र से जुड़ी अलग-अलग क्रांतियों का जिक्र किया.

'दूध उत्पादन में 70%, अंडा उत्पादन में 90% की बढ़ोतरी'

पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीन रिवोल्यूशन के जरिए भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया. इसके बाद व्हाइट रिवोल्यूशन ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनाया.

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में भारत का दूध उत्पादन करीब 70 फीसदी बढ़ा है. अंडा उत्पादन में भी लगभग 90 फीसदी की वृद्धि हुई है.

'किसानों की समृद्धि के लिए जरूरी है कि वे सिर्फ गेहूं, चावल और गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर न रहें. सरकार दूसरी फसलों और खेती से जुड़े अन्य कामों को भी बढ़ावा दे रही है... भारत का दूध उत्पादन करीब 70 फीसदी बढ़ा है. अंडा उत्पादन में भी लगभग 90 फीसदी की वृद्धि हुई है. भारत का मछली उत्पादन दोगुने से भी ज्यादा हो गया है...': @narendramodi #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak

प्रधानमंत्री ने ब्लू रिवोल्यूशन का जिक्र करते हुए कहा कि एक दशक में भारत का मछली उत्पादन दोगुने से भी ज्यादा हो गया है. वहीं, बी-कीपिंग यानी मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा हुई हैं. उन्होंने बताया कि शहद का उत्पादन करीब 80 हजार टन से बढ़कर डेढ़ लाख टन हो गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में भी भारत का उत्पादन बढ़ा है. उनके मुताबिक, देश में हॉर्टिकल्चर उत्पादन 280 मिलियन टन से बढ़कर 350 मिलियन टन से ज्यादा हो गया है.

उन्होंने कहा कि जब इन सभी क्रांतियों को एक व्यापक विजन से जोड़ा जाता है तो किसानों के लिए कमाई के कई स्रोत तैयार होते हैं. यह भविष्य की खेती के लिए बहुत जरूरी है.

'सोलर पावर क्रांति ने किसानों को ऊर्जादाता बनाया'

प्रधानमंत्री ने सोलर पावर क्रांति का उदाहरण देते हुए कहा कि इसने देश के अन्नदाता को ऊर्जादाता बना दिया है. पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक करीब 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि इससे किसानों का बिजली बिल कम हो रहा है. किसान अपने खेतों में सोलर प्लांट लगाकर बिजली से कमाई भी कर रहे हैं.

'सोलर पावर क्रांति ने किसानों को ऊर्जादाता बनाया... पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक करीब 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं': नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak | @narendramodi https://t.co/l9yEYHcpQt

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने खेती में सिर्फ प्रोडक्शन ही नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी और किसानों के प्रॉफिट पर भी ध्यान दिया है.

'गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए कृषि महोत्सव शुरू किए थे'

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में उनके 25 साल पूरे हुए हैं. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए भी वह खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम करते थे. उस दौरान उन्होंने बड़े स्तर पर कृषि महोत्सवों की शुरुआत की थी.

उन्होंने बताया कि मई-जून की 40 से 45 डिग्री तापमान वाली गर्मी में सैकड़ों कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान एक साथ गांवों और खेतों में जाते थे. वहां किसानों से सीधे बातचीत की जाती थी.

किसानों के खेतों में जाकर मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की उपलब्धता और उस क्षेत्र के लिए उपयुक्त फसल को लेकर चर्चा होती थी. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास था कि वैज्ञानिकों की लैब में मौजूद ज्ञान सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचे.

'लैब टू लैंड के कॉन्सेप्ट से गुजरात के किसानों को फायदा मिला'

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ लैब टू लैंड का कॉन्सेप्ट शुरू किया गया. इससे गुजरात के किसानों को काफी फायदा मिला.

पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मिले अनुभव का फायदा उन्हें केंद्र सरकार में आने के बाद भी मिला. उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश में सॉयल टेस्टिंग लैब की संख्या काफी कम थी, जो अब बढ़कर 8,400 से ज्यादा हो गई है.

उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस में पैथोलॉजी लैब की तरह कृषि क्षेत्र में भी मिट्टी की जांच के लिए लैब की सुविधा बढ़ाई गई है. प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में 750 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र भी काम कर रहे हैं.

'8 करोड़ से ज्यादा पशुओं को खुरपका-मुंहपका के टीके लगाए'

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पशुओं को बीमारियों से बचाने को भी प्राथमिकता दे रही है. खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए 8 करोड़ से ज्यादा पशुओं को मुफ्त टीके लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त टीके दिए जाने पर सबका ध्यान गया, लेकिन उनकी सरकार पशुओं को भी मुफ्त टीके लगा रही है.

'नमो ड्रोन दीदियों ने पुरानी सोच को गलत साबित किया'

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि गांवों में भारी-भरकम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं हो सकता. लेकिन नमो ड्रोन दीदियों ने इस सोच को गलत साबित किया है.

उन्होंने एक ड्रोन दीदी से बातचीत का अनुभव साझा किया. पीएम मोदी ने बताया कि झारखंड की एक महिला ने उनसे कहा था कि अब गांव में उनका रुतबा बदल गया है. पूरा गांव उन्हें पायलट कहकर बुलाता है और परिवार के लोग भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं.

आजतक के मंच पर पीएम मोदी ने ड्रोन दीदी का किया ज़िक्र, बोले "अभी नमो ड्रोन दीदियां इसका उपयोग खाद्य और कीटनाशक के छिड़काव में भी कर रही है..." #BharatAgricultureConference2026 #KisanTakAgricultureConference #KisanTakModi #PMModiOnAajTak | @narendramodi https://t.co/NAYD2MT6hN

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है. ड्रोन दीदियां खाद और कीटनाशकों के छिड़काव में ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं. अब इसके उपयोग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है.

'खेती में इंजीनियरिंग की भूमिका बढ़ा रहा भारत'

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत खेती में इंजीनियरिंग की भूमिका को भी विस्तार दे रहा है. कृषि वैज्ञानिक, इंजीनियर और युवा मिलकर ऐसे उपकरण और मशीनें विकसित कर रहे हैं, जिनसे खेती की लागत कम हो रही है.

उन्होंने कहा कि कई ऐसी मशीनें बनाई जा रही हैं, जो बुआई और कटाई के काम को आसान बना रही हैं.

'खेती के उपकरण सोलर पावर से चलने वाले बनाएं'

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, मैन्युफैक्चरर्स और स्टार्टअप से अपील की कि वे किसानों के लिए सोलर पावर से चलने वाले उपकरण बनाएं.

उन्होंने कहा कि सरकार हर खेत तक सोलर पावर पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. जिस तरह दुनिया इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ रही है, उसी तरह खेती में इस्तेमाल होने वाले हर तरह के औजार भी सोलर पावर से चलने वाले होने चाहिए.

प्रधानमंत्री ने MSME और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से इस दिशा में काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भविष्य में एक बड़ी क्रांति बन सकता है.

'AI और सेंसर टेक्नोलॉजी से किसानों को मिलेगी सटीक जानकारी'

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सेंसर आधारित और AI टेक्नोलॉजी से लैस ऐसे उपकरण भी विकसित हो रहे हैं, जो किसानों को सटीक जानकारी दे सकते हैं. कोशिश है कि इनकी कीमत इतनी कम हो कि छोटे से छोटे किसान भी इनका इस्तेमाल कर सकें.

उन्होंने मिट्टी की जांच के लिए मोबाइल फोन आधारित सुविधा का उदाहरण दिया. पीएम मोदी के मुताबिक, इसमें किसान मोबाइल फोन पर मिट्टी का थोड़ा सा नमूना डालकर तुरंत रिपोर्ट हासिल कर सकेगा. इससे किसान को पता चलेगा कि मिट्टी में किस तरह के पोषक तत्वों और कितने फर्टिलाइजर की जरूरत है.

'किसानों को एग्रीप्रेन्योर यानी कृषि उद्यमी बनाना है'

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में एग्री इंजीनियरिंग से लेकर एग्री स्टार्टअप तक अवसर ही अवसर हैं. हमें अपने अन्नदाता को एग्रीप्रेन्योर यानी कृषि उद्यमी बनाना है. उन्होंने कहा कि जहां उपज होती है, वहीं वैल्यू एडिशन कैसे हो, इस पर देश में तेजी से काम चल रहा है.

प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते वर्षों में छोटे किसानों ने सरकार के साथ मिलकर 10 हजार FPO यानी किसान उत्पादक संगठनों का नेटवर्क तैयार किया है. यह नेटवर्क छोटे किसानों के समूहों को भी वैल्यू क्रिएटर बना रहा है. अब उन्हें फूड प्रोसेसिंग और दूसरे कारोबारों से जोड़ने पर काम हो रहा है.

गुजरात के मिर्च किसानों का उदाहरण देकर समझाया वैल्यू एडिशन का फायदा

पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ज्योतिग्राम योजना से जुड़ा एक अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि गांधीनगर के आसपास के कुछ गांवों में किसान बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती करते थे. ज्यादा फसल होने पर मिर्च के दाम गिर जाते थे और कम फसल होने पर किसानों की कमाई प्रभावित होती थी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योतिग्राम योजना के जरिए गांवों में बिजली पहुंचने के बाद किसानों ने मिर्च को सुखाकर लाल मिर्च, पाउडर और फिर पैकेजिंग के रूप में बेचना शुरू किया. उन्होंने बताया कि किसानों ने अपने उत्पाद की ब्रांडिंग और प्रचार भी किया. इससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने लगा और वे अच्छी कमाई करने लगे.

पीएम मोदी ने कहा कि छोटे किसानों को एक्सपोर्ट मार्केट से जोड़ने का प्रयास भी तेजी से चल रहा है.

'खेती का बोझ किसानों पर न पड़े, यह हमारी प्राथमिकता'

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत साफ है. किसानों पर खेती का बोझ कम करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराने के लिए बीते 12 वर्षों में सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में DAP खाद की एक बोरी की कीमत करीब 5,000 रुपये है, लेकिन भारत के किसानों को यह 1,300 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है. इसी तरह यूरिया की बोरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3,000 रुपये की है, जबकि भारत में किसानों को यह 300 रुपये से भी कम में मिल रही है.

'डीजल 50 रुपये महंगा करना पड़ता, लेकिन सिर्फ 7 रुपये बढ़ाए'

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान कच्चे तेल की कीमत कुछ ही हफ्तों में 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. उन्होंने कहा कि उस समय भारत के सामने भी बड़ी चुनौती थी.

प्रधानमंत्री के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के हिसाब से डीजल के दाम करीब 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की जरूरत थी. लेकिन सरकार ने किसानों और आम नागरिकों के हित में डीजल की कीमत सिर्फ 7 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई.

उन्होंने कहा कि सरकार ने 43 रुपये प्रति लीटर का बोझ खुद उठाया. पीएम मोदी ने दावा किया कि उस दौरान आसपास के देशों में डीजल की कीमतें 40 से 50 फीसदी तक बढ़ गई थीं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं हुआ.

'सरकार हर महीने 14 हजार करोड़ रुपये का बोझ उठा रही'

प्रधानमंत्री ने कहा कि उस फैसले के बाद से सरकार हर महीने करीब 14 हजार करोड़ रुपये का बोझ उठा रही है, ताकि किसानों और आम लोगों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की महंगाई का पूरा असर न पड़े.

उन्होंने कहा कि जब देश के किसानों का हित सर्वोपरि होता है और नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का भाव होता है, तब ऐसे फैसले लिए जाते हैं.

'अब तक देश की बात कर रहा था, अब हेडलाइन के लिए भी कुछ कहूं?'

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए हल्के अंदाज में कहा कि अब तक वह देशहित की बातें कर रहे थे. उन्हें लग रहा होगा कि आज कोई नेगेटिव हेडलाइन नहीं मिली.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हेडलाइन के लिए थोड़ी कंट्रोवर्सी की भी चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'अब तक मैं कंट्री की बात कर रहा था, तो शायद...'

'अब तक देश की बात कर रहा था, अब हेडलाइन के लिए भी कुछ कहूं?'

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए हल्के अंदाज में कहा कि अब तक वह देशहित की बातें कर रहे थे. उन्हें लग रहा होगा कि आज कोई नेगेटिव हेडलाइन नहीं मिली.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हेडलाइन के लिए थोड़ी कंट्रोवर्सी की भी चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'अब तक मैं कंट्री की बात कर रहा था, तो शायद...'

संविधान और लोकतंत्र की बात करने वालों को पीएम मोदी का जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल कुछ लोग संविधान को अपनी जेब से निकालकर ऐसे पेश करते हैं, जैसे देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में ही हो. उन्होंने कहा कि सत्ता में न रहते हुए भी कुछ लोगों में सत्ता का अलग ही नशा दिखाई देता है.

पीएम मोदी ने अपने गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के समय का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि उस दौर में मीडिया देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की रैंकिंग करता था. इसी तरह अर्थव्यवस्था से जुड़े एक इंडेक्स में गुजरात को नंबर वन रैंकिंग मिली थी. उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

पीएम मोदी ने कहा कि जिस संस्था ने गुजरात को यह रैंकिंग दी थी, उसका नाम देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था. उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों की रिसर्च के आधार पर दी गई थी. लेकिन उस समय दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों को गुजरात का सम्मान रास नहीं आया.

पीएम मोदी के मुताबिक, केंद्र में मौजूद लोगों ने रिसर्च करने वालों को आदेश दिया कि आगे से कोई भी रिपोर्ट छापने से पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी. उन्होंने कहा कि उस समय ये हालात थे, जबकि आज वही लोग संविधान और लोकतंत्र को लेकर दूसरों को ज्ञान देते फिरते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना किस समय की थी और इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी रिसर्च करके निकाली जा सकती है.

विकसित भारत के लिए किसानों के प्रयास बढ़ाने की अपील

अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश के किसानों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. विकसित भारत बनाने के लिए अब इन प्रयासों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि देश को ऐसा भविष्य बनाना है, जहां किसान खुशहाल हों, गांव समृद्ध हों और खेती आधुनिक होने के साथ-साथ लाभकारी भी बने.

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि किसान सम्मेलन में हुआ विचार-विमर्श देश के काम आएगा. उन्होंने कहा कि यहां से जो बेहतर सुझाव और समाधान निकलेंगे, उन पर सरकार भी काम करेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच आए हैं, तो वह उनसे एक आग्रह जरूर करना चाहेंगे.

रासायनिक खेती छोड़ने और धरती बचाने की पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि शुरुआत में अन्न और किसान के रिश्ते की बात हुई थी. किसान अन्नदाता है और धरती मां से उसका गहरा संबंध है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद से सवाल करें कि क्या वे अपनी धरती मां की रक्षा कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से रसायनों का इस्तेमाल करके धरती को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, "हम इस मां की संतान हैं और अपनी मां को अपनी आंखों के सामने नुकसान पहुंचा रहे हैं."

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते धरती को बचाने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो इसका नुकसान आने वाली पीढ़ियों को भी उठाना पड़ सकता है. आज जो धरती हमारा पेट भर रही है, उसकी सेहत बिगड़ने पर खेती और खाद्य उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

पीएम मोदी ने कहा कि इसी वजह से सरकार प्राकृतिक खेती पर जोर दे रही है. उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रयोग किए हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिले हैं. पीएम ने कहा कि एक गाय 30 एकड़ जमीन में प्राकृतिक खेती के लिए पर्याप्त खाद दे सकती है और इसमें रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ती.

ऑर्गेनिक नहीं, नेचुरल फार्मिंग की बात कर रहा हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने साफ किया कि वह किसानों से ऑर्गेनिक फार्मिंग नहीं, बल्कि नेचुरल फार्मिंग यानी प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को धीरे-धीरे रसायनों से मुक्त खेती की तरफ बढ़ना चाहिए. इससे जमीन की सेहत बचाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि हर किसान अपनी क्षमता के हिसाब से इस दिशा में कदम उठा सकता है. पीएम मोदी ने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने की कोशिश करें.

किसानों को प्रयोग करके समझाने की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की एक खास बात है कि वे किसी चीज को तब तक पूरी तरह स्वीकार नहीं करते, जब तक उसे खुद देखकर और उसका नतीजा समझकर संतुष्ट न हो जाएं.

उन्होंने कहा कि किसान अपने आसपास के दूसरे किसानों को देखकर भी खेती के तरीके अपनाते हैं. अगर पड़ोसी किसान किसी खास खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल करता है, तो दूसरा किसान भी वैसा ही करने लगता है.

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे में प्रगतिशील किसानों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. उन्हें दूसरे किसानों को रासायनिक खेती के विकल्पों के बारे में समझाना चाहिए और प्राकृतिक खेती के फायदे प्रयोग करके दिखाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि केमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग की दिशा में आगे बढ़ने का पहला उद्देश्य धरती मां को बचाना होना चाहिए. धरती हमें सब कुछ देने में सक्षम है, बशर्ते हम उसकी देखभाल करें.

पीएम मोदी ने कहा कि धरती मां की रक्षा करना उसकी संतान होने के नाते हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. उन्होंने किसानों से इस जिम्मेदारी को निभाने की अपील की और सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपना भाषण समाप्त किया.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ी, हाईवे पर जाम और यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा • पाँच प्रतिशत अहंकारी और 95 प्रतिशत PDA के बीच मुकाबला, सनातन धर्म पर अपमान • मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी महिला की मौत, 48‑घंटे का बंद और सुरक्षा बल हटाने की मांग • रोहिणी ने ओवैसी पर तीखा हमला किया, अब्दुल के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाए • सलमान खान के घर में दिखा Dyson एयर प्यूरीफायर, कीमत और तकनीक की पूरी जानकारी • PM मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा कुछ लोग संविधान‑लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं • महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर एलर्जी की दवा लगाने का ट्रेंड, डॉक्टर क्या कह रहे हैं • किसानों से मोदी का संदेश: गेहूं‑चावल‑गन्ने पर न रहें निर्भर, नई कृषि योजना का खुलासा • प्रधानमंत्री मोदी आज रात एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करेंगे • हाथरस में जूता व्यापारी ने चौकीदार को पीटा, परिजनों ने बदला लिया • डिज़ल की कीमत में सिर्फ ₹7 की बढ़ोतरी, बाकी बोझ सरकार ने उठाया: पीएम मोदी • मिट्टी की सेहत से फसल की गुणवत्ता: विशेषज्ञों ने बताए खेती के नए तरीके • ट्रम्प ने टिम कुक को CEO बनाने के समर्थन में कहा, Nvidia के शेयर 13% गिरकर 5% पर संभले • पंजाब भाजपा कार्यालय पर बम हमला: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की साजिश? हमलावरों को मिले ₹2200, NIA ने शुरू की जांच • पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी • यूएई, होर्मुज और फारस की खाड़ी में बनाए गए निशाना; सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, भारत सतर्क • खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर • गुजरात में व्हाट्सएप सेटिंग में 8‑अंकों का कोड डालते ही खाते का हैक, पीएम मोदी के नाम पर चल रही ठगी • छठ के लिए घर जा रहे लोगों को क्या दिक्कतें हो रही हैं? • गुजरात को राज्य‑रैंकिंग में पहला स्थान, दिल्ली की सत्ता ने नहीं दिया सम्मान • वॉशिंगटन में गोलीबारी: व्हाइट हाउस के पास चार लोगों की मौत • मुस्लिम राजनीति के बहाने ओवैसी का अखिलेश पर हमला, आजम खां के मसले पर मुस्लिम सांसदों पर उठाए सवाल • अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, पांच लोग घायल • घर पर कब्जे की रंजिश में मुठभेड़, भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला समेत कई पर रिपोर्ट • बेटी से एक घंटे पहले हुई थी बात, रात में मिली मौत की खबर; मां ने ससुराल वालों पर उठाए सवाल • प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला? • दिल्ली में प्रदूषण का नया संकट: पराली और पटाखों का प्रभाव घटा, परिवहन धुआँ सबसे बड़ा योगदान • कॉन्सर्ट से पूर्व महापौर सचिवालय पर बम धमकी, बीडीएस ने सर्च ऑपरेशन चलाया • WAVE Group के आलू खेती‑प्रोसेसिंग मॉडल से 850 किसानों की आय में उछाल • महंगाई का एक और झटका! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू • आजाद गठबंधन का बरेलवी मौलाना ने स्वागत किया, 2027 में मुस्लिम शासन की आशा जताई • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का इस्तीफा: 33 साल बाद नेतृत्व बदलने का कारण • आखिर क्या हैं चंद्रशेखर को सीएम चेहरा बनाने के मायने? मुस्लिम वोटों पर भी बड़ी सेंध लगाने की तैयारी • सोनिया गांधी की पुस्तक जलाकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा समिति ने 1984 के जख्मों पर रोष जताया • बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद • PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज किया, पूछा- सत्ता में रहते लोकतंत्र की याद क्यों नहीं आती? • बांदा में ट्रेलर से बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक घायल • गलौज के विवाद में खूनी वारदात! एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा • मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के CEO ने एनवीडिया विवाद पर दी चुटीली टिप्पणी • कानपुर में धर्म परिवर्तन के दबाव और महिला पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी • बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ी, हाईवे पर जाम और यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा • पाँच प्रतिशत अहंकारी और 95 प्रतिशत PDA के बीच मुकाबला, सनातन धर्म पर अपमान • मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी महिला की मौत, 48‑घंटे का बंद और सुरक्षा बल हटाने की मांग • रोहिणी ने ओवैसी पर तीखा हमला किया, अब्दुल के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाए • सलमान खान के घर में दिखा Dyson एयर प्यूरीफायर, कीमत और तकनीक की पूरी जानकारी • PM मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा कुछ लोग संविधान‑लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं • महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर एलर्जी की दवा लगाने का ट्रेंड, डॉक्टर क्या कह रहे हैं • किसानों से मोदी का संदेश: गेहूं‑चावल‑गन्ने पर न रहें निर्भर, नई कृषि योजना का खुलासा • प्रधानमंत्री मोदी आज रात एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करेंगे • हाथरस में जूता व्यापारी ने चौकीदार को पीटा, परिजनों ने बदला लिया • डिज़ल की कीमत में सिर्फ ₹7 की बढ़ोतरी, बाकी बोझ सरकार ने उठाया: पीएम मोदी • मिट्टी की सेहत से फसल की गुणवत्ता: विशेषज्ञों ने बताए खेती के नए तरीके • ट्रम्प ने टिम कुक को CEO बनाने के समर्थन में कहा, Nvidia के शेयर 13% गिरकर 5% पर संभले • पंजाब भाजपा कार्यालय पर बम हमला: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की साजिश? हमलावरों को मिले ₹2200, NIA ने शुरू की जांच • पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा, पांच डिग्री तक तापमान लुढ़कने के आसार; अलर्ट जारी • यूएई, होर्मुज और फारस की खाड़ी में बनाए गए निशाना; सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, भारत सतर्क • खेती, अन्नदाता, नई फसलों के साथ भविष्य की किसानी... पीएम मोदी ने आजतक के मंच पर बताया बदलते भारत का सफर • गुजरात में व्हाट्सएप सेटिंग में 8‑अंकों का कोड डालते ही खाते का हैक, पीएम मोदी के नाम पर चल रही ठगी • छठ के लिए घर जा रहे लोगों को क्या दिक्कतें हो रही हैं? • गुजरात को राज्य‑रैंकिंग में पहला स्थान, दिल्ली की सत्ता ने नहीं दिया सम्मान • वॉशिंगटन में गोलीबारी: व्हाइट हाउस के पास चार लोगों की मौत • मुस्लिम राजनीति के बहाने ओवैसी का अखिलेश पर हमला, आजम खां के मसले पर मुस्लिम सांसदों पर उठाए सवाल • अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, पांच लोग घायल • घर पर कब्जे की रंजिश में मुठभेड़, भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला समेत कई पर रिपोर्ट • बेटी से एक घंटे पहले हुई थी बात, रात में मिली मौत की खबर; मां ने ससुराल वालों पर उठाए सवाल • प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला? • दिल्ली में प्रदूषण का नया संकट: पराली और पटाखों का प्रभाव घटा, परिवहन धुआँ सबसे बड़ा योगदान • कॉन्सर्ट से पूर्व महापौर सचिवालय पर बम धमकी, बीडीएस ने सर्च ऑपरेशन चलाया • WAVE Group के आलू खेती‑प्रोसेसिंग मॉडल से 850 किसानों की आय में उछाल • महंगाई का एक और झटका! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू • आजाद गठबंधन का बरेलवी मौलाना ने स्वागत किया, 2027 में मुस्लिम शासन की आशा जताई • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का इस्तीफा: 33 साल बाद नेतृत्व बदलने का कारण • आखिर क्या हैं चंद्रशेखर को सीएम चेहरा बनाने के मायने? मुस्लिम वोटों पर भी बड़ी सेंध लगाने की तैयारी • सोनिया गांधी की पुस्तक जलाकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा समिति ने 1984 के जख्मों पर रोष जताया • बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद • PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज किया, पूछा- सत्ता में रहते लोकतंत्र की याद क्यों नहीं आती? • बांदा में ट्रेलर से बाइक सवारों को टक्कर, दो की मौत, एक घायल • गलौज के विवाद में खूनी वारदात! एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा • मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के CEO ने एनवीडिया विवाद पर दी चुटीली टिप्पणी • कानपुर में धर्म परिवर्तन के दबाव और महिला पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी •