खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती को लेकर कई उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर जीडीएस भर्ती में सिलेक्शन होने के बाद काम क्या करना होता है? क्या यह केंद्र सरकार की पक्की नौकरी होती है या केवल अस्थाई नियुक्ति? और सबसे जरूरी सवाल, हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? अगर आपके मन में भी इनमें से कोई सवाल कौंध रहा है, तो यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब बेहद आसान भाषा में मिलेंगे।
जीडीएस भर्ती के तहत मुख्य रूप से तीन तरह के पद होते हैं:
तीनों पदों की जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं। नीचे एक-एक करके तीनों पदों की जिम्मेदारियां बताई गई हैं।
ब्रांच पोस्टमास्टर यानी BPM किसी शाखा डाकघर के रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी संभालता है। इसमें डाकघर और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़े काम भी शामिल हैं। बीपीएम के प्रमुख काम हैं-
जिस उम्मीदवार का चयन बीपीएम के रूप में होता है, उसे शाखा डाकघर चलाने के लिए जगह की व्यवस्था अपने खर्च पर करनी होती है। साथ ही उसे उसी गांव में रहना होता है जहां संबंधित शाखा डाकघर संचालित होता है।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी ABPM, बीपीएम की सहायता करता है और डाकघर के कई महत्वपूर्ण काम संभालता है। एबीपीएम को संबंधित डाकघर के वितरण क्षेत्र के भीतर रहना होता है। इनके काम में मुख्य रूप से-
डाक सेवक की तैनाती सिर्फ गांव के डाकघर तक सीमित नहीं होती। उन्हें डाकघर, छंटाई कार्यालय, मेल कार्यालय, ट्रांजिट मेल कार्यालय, वितरण केंद्र या विभाग के किसी अन्य कार्यालय में भी लगाया जा सकता है। डाकघर में डाक सेवक के काम में टिकट और डाक सामग्री की बिक्री, घर-घर डाक पहुंचाना तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़े जमा और भुगतान जैसे काम शामिल हैं।
नियमित सरकारी नौकरी में जहां 8 घंटे काम होता है, वहीं जीडीएस में रोजाना केवल 4 से 5 घंटे ही ड्यूटी करनी होती है।
जीडीएस कर्मचारियों को पारंपरिक 'पे-स्केल' की जगह TRCA (Time Related Continuity Allowance) यानी समयबद्ध निरंतरता भत्ता दिया जाता है। यह भत्ता इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी ड्यूटी 4 घंटे की है या 5 घंटे की।
जीडीएस की सेवा व्यवस्था नियमित केंद्र सरकार के कर्मचारियों से अलग है।
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन नियुक्ति, अनुसूची-II जुलाई 2026 के तहत 23,757 वैकेंसी पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
पंजीकरण और आवेदन की अंतिम समय-सीमा शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अनुसूची के लिए उम्मीदवारों को नए सिरे से पंजीकरण करना होगा। पिछली अनुसूचियों में मिले पंजीकरण नंबर इस भर्ती में मान्य नहीं होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!