Wednesday, 28 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

चक्रवात अर्नब कितना खतरनाक; किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा और कब टकराएगा तट से?

Ajay Tiwari
27 October 2026 • 0 • 43
चक्रवात अर्नब कितना खतरनाक; किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा और कब टकराएगा तट से?

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से मजबूत हो रहा है और भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवात को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। 

चक्रवात अर्नब का नाम बांग्लादेश ने प्रस्तावित किया था। यह नाम अप्रैल 2020 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और एशिया एवं प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) के चक्रवात संबंधी पैनल द्वारा अपनाई गई आधिकारिक सूची में शामिल है। वैसे अर्नब एक संस्कृत मूल का नाम है, जिसका अर्थ समुद्र या महासागर होता है। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}

किसी चक्रवात को नाम तब दिया जाता है, जब उसकी सतह पर चलने वाली अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 34 नॉट यानी लगभग 62 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसका मतलब है कि समुद्र के ऊपर मौसम संबंधी हलचल होने या बारिश का अनुमान लगने भर से किसी सिस्टम को चक्रवात का नाम नहीं दिया जाता। इसके लिए हवा की रफ्तार का निर्धारित मानक पूरा होना जरूरी है।

उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का नाम रखने की जिम्मेदारी नई दिल्ली स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र की है। इसमें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले चक्रवात शामिल हैं। चक्रवात का नाम इस आधार पर नहीं रखा जाता कि वह किस देश से टकराने वाला है। नाम तय करने के लिए क्षेत्रीय देशों द्वारा सहमति से तैयार की गई आधिकारिक सूची और उसके क्रम का पालन किया जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में मौजूद था। उस समय इसकी हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि झोंकों में यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। तूफान पिछले छह घंटों में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा था। उपग्रह से मिली तस्वीरों में तूफान के चारों ओर बादलों के घने घेरे और बीच में स्पष्ट चक्रवाती गतिविधि दिखाई दे रही है। इससे तूफान के संगठित होने और मजबूत होने का संकेत मिलता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्तूबर की आधी रात तक ये गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 27 अक्तूबर को इसके अति गंभीर चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात अर्नब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार करने की संभावना है। तूफान के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के पास तट से टकराने का अनुमान है। उस समय यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान हो सकता है। इसके साथ 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और झोंकों में हवा की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवात अर्नब का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलावा कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 26 से 31 अक्तूबर के बीच अलग-अलग इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई है। अंडमान द्वीपसमूह: 26 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के बाद राहत का अनुमान। आंध्र प्रदेश: 27 और 28 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। 29 अक्तूबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा: 27 अक्तूबर को दक्षिणी ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तरी ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 28 अक्तूबर को दक्षिणी ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश और उत्तरी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 29 अक्तूबर को आंतरिक ओडिशा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना: 28 अक्तूबर को पूर्वी तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़: 27 अक्तूबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 28 अक्तूबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ और 29 अक्तूबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। झारखंड: 28 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 29 अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार: 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 31 अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल: गंगा के मैदानी क्षेत्रों के तटीय जिलों में 28 और 29 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 और 30 अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ: 28 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 29 अक्तूबर को पूर्वी विदर्भ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। पूर्वी मध्य प्रदेश: 28 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 29 अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: 29 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। 30 अक्तूबर को पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अक्तूबर को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 27 अक्तूबर की शाम से हवाओं की रफ्तार बढ़ने लगेगी। 27 अक्तूबर की आधी रात से कृष्णा से अनकापल्ली तक के तटीय जिलों में हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 28 अक्तूबर की सुबह से दोपहर से पहले तक हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इतनी तेज हवाओं से तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने और पेड़ों, बिजली के खंभों और संचार व्यवस्था को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

चक्रवात के तट से टकराने के दौरान आंध्र प्रदेश के निचले तटीय इलाकों में समुद्र की लहरों से जलभराव होने का खतरा है। आईएमडी ने काकीनाडा के आसपास पूर्वी गोदावरी जिले और यानम में खगोलीय ज्वार के स्तर से 1 से 1.5 मीटर ऊपर तक तूफानी लहरें उठने का अनुमान जताया है। विभाग ने समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहने और छोटी नावों के संचालन को असुरक्षित बताया है।

तेज हवाओं और भारी बारिश से कच्चे मकानों को व्यापक नुकसान पहुंच सकता है। बिजली और संचार के खंभे उखड़ सकते हैं, पेड़ गिर सकते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। निचले इलाकों में जलभराव और तटीय बाढ़ का खतरा है। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन भी हो सकता है। इसके अलावा सड़कों, रेलवे, बिजली लाइनों और सिग्नल व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है।

चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और हर स्तर पर अधिकतम तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि तूफान से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। खराब मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने चक्रवात के संभावित प्रभाव की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि तूफान से निपटने की तैयारियों के लिए अलग-अलग विभागों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की लगभग 20 टीमें तैनात हैं और उन्होंने जमीन पर आपदा की तैयारी पर काम करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आने वाले साइक्लोन से निपटने के लिए तीन चरण का प्लान बनाया है। इन तीन चरणों में कुल 60 टीमें तैनात की जाएंगी। राज्य सरकार ने तैयारियों के तहत शून्य जनहानि का लक्ष्य रखा है। इस बीच केंद्र सरकार ने तैयारियों की समीक्षा की है। कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को तैयार रखा गया है। 

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव: क्या हैं, क्यों महत्वपूर्ण और ट्रम्प की शक्ति पर संभावित असर • बढ़ती आर्थिक असमानता पर कांग्रेस ने चिंता जताई: महंगाई से मध्यम वर्ग पर भारी असर • परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद क्या हुआ? संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी बोली- मरम्मत के सबूत नहीं मिले • छोले की मांग पर हुई झड़प, 34 वर्षीय संदीप की चाकू से हत्या, दिल्ली में शोक • मोबाइल पीएलआई के तहत 19,000 करोड़ रुपये निवेश पर सरकार ने 3.25 लाख करोड़ रुपये वसूले, वैष्णव ने कहा • माई, हम जिंदा हैं… जल्दी लेने आ जाओ’, वीडियो कॉल पर छलक उठा मां-बेटी का दर्द • बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल; चालक फरार • साइकलॉन अर्नब ने आधे भारत को घेरते हुए दिखाए डरावने बादल, INSAT‑3DS की सैटेलाइट तस्वीर में • राहुल गांधी दोपहर 2 बजे जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों से मिलेंगे, चुनावी मांगों पर चर्चा • उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 10 विधेयक और अनुपूरक बजट पारित • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी के आँसू, परिवार की भावुक क्षण • मद्रास हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: मंदिर प्रवेश में गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध, परंपरा का पालन अनिवार्य • स्टार्क की तेज़ी से उड़ा दक्षिण अफ़्रीका, वॉर्न का 24‑साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया • साइक्लोन अर्नब ने आंध्र‑प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मचाई तबाही, 5 वीडियो में देखें असर • आकाश और मानवेंद्र ने शिक्षकों के ‘मास्टर’ और ‘गुरूजी’ का खिताब जीता, मतों से स्पष्ट बहुमत • पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा: लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा नेता, सीएम सम्राट ने संभाला मोर्चा • ईरान युद्ध, महंगाई और कर्ज की चुनौतियों पर केंद्रित • पीएनबी में 35 करोड़ की हेराफेरी: खातों से राशि गायब, ग्राहकों का गुस्सा • मेरठ में देवी चित्रलेखा देंगी सकारात्मक जीवन का संदेश, 30 अक्तूबर को होगा आध्यात्मिक सत्र • SC ने कहा, OBC जातियों की अलग सूची सरकार के निर्णय पर निर्भर • शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज • कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले 5 छर्रे, जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम • पुरानी कारें भी बनेंगी इलेक्ट्रिक: 2.25 लाख में Bhopal की कंपनी का दावा • आईफोन की बिक्री में 30% तक गिरावट: महंगी कीमतों और कम छूट ने बिगाड़ा खेल, 2026 में सप्लाई घटने का अनुमान • पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद • BJP ने हरदीप पुरी को MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामित किया • गूगल ने जारी किया Genie 4: एआई से रियल‑टाइम 3D वर्चुअल दुनिया • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ने IPO के बाद मार्केट कैप के आधार पर भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया • कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत • आठ शुभ योगों के महासंयोग में सुहागिनें रखेंगी व्रत, जानें बरेली में चंद्रोदय का समय • वैभव सूर्यवंशी ने “पहली गेंद से धोना” कहा, अभिषेक शर्मा ने “भाग मिल्खा भाग” डायलॉग दोहराया • राइज ऑफ ए लेजेंड’ पर मिली मिली प्रतिक्रियाएँ, रणबीर की राम भूमिका को मिली सराहना, वीएफएक्स पर उठे सवाल • दिवाली से पहले बढ़ती त्वचा एलर्जी: SN ओपीडी में मरीजों की भीड़ • उप में आज से तूफ़ान अलर्ट, 150 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं की संभावना; करवाचौथ का चाँद बादलों में छिप सकता है • बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना में राजद जीता, अनंत सिंह ने नीरज को बधाई से किया इनकार • उपज में बढ़ोतरी, निवेश के केंद्र बन रहा यूपी: योगी सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य घोषित • मासिक राशिफल नवंबर 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ? यहां पढ़ें राशिफल • एशियन पैरा गेम्स के तीन स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव की आत्महत्या, डोपिंग प्रतिबंध के बाद तनाव • कौन हैं डॉ. एनके यादव, जिन्होंने कोसी स्नातक सीट पर लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत? जानें राजनीतिक सफर • चौथे टी20 में टूटेगा दर्शकों का रिकॉर्ड? ईडन पार्क में 40 हजार फैंस की एंट्री तय • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव: क्या हैं, क्यों महत्वपूर्ण और ट्रम्प की शक्ति पर संभावित असर • बढ़ती आर्थिक असमानता पर कांग्रेस ने चिंता जताई: महंगाई से मध्यम वर्ग पर भारी असर • परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद क्या हुआ? संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी बोली- मरम्मत के सबूत नहीं मिले • छोले की मांग पर हुई झड़प, 34 वर्षीय संदीप की चाकू से हत्या, दिल्ली में शोक • मोबाइल पीएलआई के तहत 19,000 करोड़ रुपये निवेश पर सरकार ने 3.25 लाख करोड़ रुपये वसूले, वैष्णव ने कहा • माई, हम जिंदा हैं… जल्दी लेने आ जाओ’, वीडियो कॉल पर छलक उठा मां-बेटी का दर्द • बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल; चालक फरार • साइकलॉन अर्नब ने आधे भारत को घेरते हुए दिखाए डरावने बादल, INSAT‑3DS की सैटेलाइट तस्वीर में • राहुल गांधी दोपहर 2 बजे जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों से मिलेंगे, चुनावी मांगों पर चर्चा • उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 10 विधेयक और अनुपूरक बजट पारित • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी के आँसू, परिवार की भावुक क्षण • मद्रास हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: मंदिर प्रवेश में गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध, परंपरा का पालन अनिवार्य • स्टार्क की तेज़ी से उड़ा दक्षिण अफ़्रीका, वॉर्न का 24‑साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया • साइक्लोन अर्नब ने आंध्र‑प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मचाई तबाही, 5 वीडियो में देखें असर • आकाश और मानवेंद्र ने शिक्षकों के ‘मास्टर’ और ‘गुरूजी’ का खिताब जीता, मतों से स्पष्ट बहुमत • पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा: लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा नेता, सीएम सम्राट ने संभाला मोर्चा • ईरान युद्ध, महंगाई और कर्ज की चुनौतियों पर केंद्रित • पीएनबी में 35 करोड़ की हेराफेरी: खातों से राशि गायब, ग्राहकों का गुस्सा • मेरठ में देवी चित्रलेखा देंगी सकारात्मक जीवन का संदेश, 30 अक्तूबर को होगा आध्यात्मिक सत्र • SC ने कहा, OBC जातियों की अलग सूची सरकार के निर्णय पर निर्भर • शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज • कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले 5 छर्रे, जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम • पुरानी कारें भी बनेंगी इलेक्ट्रिक: 2.25 लाख में Bhopal की कंपनी का दावा • आईफोन की बिक्री में 30% तक गिरावट: महंगी कीमतों और कम छूट ने बिगाड़ा खेल, 2026 में सप्लाई घटने का अनुमान • पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद • BJP ने हरदीप पुरी को MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामित किया • गूगल ने जारी किया Genie 4: एआई से रियल‑टाइम 3D वर्चुअल दुनिया • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ने IPO के बाद मार्केट कैप के आधार पर भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया • कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत • आठ शुभ योगों के महासंयोग में सुहागिनें रखेंगी व्रत, जानें बरेली में चंद्रोदय का समय • वैभव सूर्यवंशी ने “पहली गेंद से धोना” कहा, अभिषेक शर्मा ने “भाग मिल्खा भाग” डायलॉग दोहराया • राइज ऑफ ए लेजेंड’ पर मिली मिली प्रतिक्रियाएँ, रणबीर की राम भूमिका को मिली सराहना, वीएफएक्स पर उठे सवाल • दिवाली से पहले बढ़ती त्वचा एलर्जी: SN ओपीडी में मरीजों की भीड़ • उप में आज से तूफ़ान अलर्ट, 150 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं की संभावना; करवाचौथ का चाँद बादलों में छिप सकता है • बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना में राजद जीता, अनंत सिंह ने नीरज को बधाई से किया इनकार • उपज में बढ़ोतरी, निवेश के केंद्र बन रहा यूपी: योगी सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य घोषित • मासिक राशिफल नवंबर 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ? यहां पढ़ें राशिफल • एशियन पैरा गेम्स के तीन स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव की आत्महत्या, डोपिंग प्रतिबंध के बाद तनाव • कौन हैं डॉ. एनके यादव, जिन्होंने कोसी स्नातक सीट पर लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत? जानें राजनीतिक सफर • चौथे टी20 में टूटेगा दर्शकों का रिकॉर्ड? ईडन पार्क में 40 हजार फैंस की एंट्री तय •