आईपीएल 2027 के ट्रेडिंग विंडो में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बड़ी डील हुई है। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे, जबकि भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल होंगे।
Welcome Liam & Jack! 💛 🦁🔍 தொடரும்... #TrustTheProcess https://t.co/3ILM4aSOuk
13 करोड़ रुपये वाले लिविंगस्टोन अब छह करोड़ में CSK का हिस्सा इस ट्रेड में सबसे ज्यादा चर्चा लियाम लिविंगस्टोन की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह छह करोड़ रुपये की कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे। टूर्नामेंट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, लिविंगस्टोन की नई फीस उनकी पिछली कीमत के आधे से भी कम है। हालांकि, लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल 2026 अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने दो मुकाबलों में सिर्फ 15 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम की प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिली थी। अब चेन्नई की टीम को उनसे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान की उम्मीद होगी।
Bringing the power to the Den! 💪 Yellovely Vanakkam, Liam Livingstone! 💛🥳 #WhistlePodu #Yellove https://t.co/7YV0b4cAxs
जैक एडवर्ड्स भी चेन्नई से जुड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी लिविंगस्टोन के साथ चेन्नई पहुंचेंगे। वह अपनी मौजूदा तीन करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके का हिस्सा बनेंगे। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले ही अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, पैर की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। अब चेन्नई की टीम को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
G’day, Jack! Welcome to the Den! 💛 Superfans, Jack Edwards is a Super King now! 🥳🦁 #WhistlePodu #Yellove https://t.co/c5LhIuhVrY
खलील अहमद की SRH में वापसी सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ट्रेड में भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी अपने साथ जोड़ा है। खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस तरह वह पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। वह अपनी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर एसआरएच से जुड़ेंगे। खलील आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका अभियान चोट के कारण प्रभावित हुआ। दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते वह पांच मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस चोट के लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी।
The swing, the smiles, the celebrations and countless moments that made us cheer… Every bit of it will hold a special place in our Yellove hearts. 💛 Thank you for the memories, Khaleel. Wishing you the very best for what lies ahead. 🙌 #WhistlePodu https://t.co/1bVwbbT29v
नाथन एलिस भी SRH के तेज गेंदबाजी आक्रमण को देंगे मजबूती ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी इस ट्रेड का हिस्सा हैं। वह अपनी मौजूदा दो करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। एलिस हैमस्ट्रिंग की पुरानी चोट बढ़ने के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए थे। वह अपनी गेंदबाजी में विविधता और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से हैदराबाद के तेज गेंदबाजी आक्रमण को एक अनुभवी टी20 विकल्प मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि एलिस इस साल इंग्लैंड में आयोजित द हंड्रेड प्रतियोगिता में सनराइजर्स लीड्स टीम का भी हिस्सा थे।
An Aussie Lion, a fighter with the ball! Thank you for the Yellove spell, Ellis! 💛 #WhistlePodu https://t.co/OLpbJc8aJA
पंत, कुलदीप और नटराजन का भी हुआ था ट्रेड सीएसके और एसआरएच के बीच यह ट्रेड आईपीएल 2027 की ट्रेडिंग विंडो में हुए बड़े बदलावों की कड़ी में एक और अहम डील है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को वापस टीम में शामिल किया था। इसके बदले दिल्ली ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ भेजा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास भेजा था। इस ट्रेड में हैदराबाद के लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे। चार खिलाड़ियों का ट्रेड: किसे क्या मिला?
पुरानी टीम
मौजूदा फीस
लियाम लिविंगस्टोन
सनराइजर्स हैदराबाद
चेन्नई सुपर किंग्स
6 करोड़ रुपये
जैक एडवर्ड्स
सनराइजर्स हैदराबाद
चेन्नई सुपर किंग्स
3 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद
4.8 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद
2 करोड़ रुपये
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!