Friday, 11 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम?

Ajay Tiwari
11 September 2026 0 21
जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम?

भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। दुनिया के बड़े नेताओं की मौजूदगी के बीच सुरक्षा का दायरा सिर्फ सड़कों और कार्यक्रम स्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट से लेकर होटल, वीआईपी रूट, आसमान और डिजिटल गतिविधियों तक निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए अलग और बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। आखिर दिल्ली में कैसी है सुरक्षा की यह पूरी व्यवस्था? विदेशी नेताओं की सुरक्षा के लिए क्या-क्या खास तैयारी की गई है? आइये जानते हैं...

ब्रिक्स सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और 9 साझेदार देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। करीब 16 राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा के लिए करीब 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें करीब 15 हजार दिल्ली पुलिस के जवान और करीब 200 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की हैं।

विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों में कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था है। जिन मंजिलों पर राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे, वहां से लेकर होटल की छत और ग्राउंड फ्लोर तक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रूस और चीन की विशेष सुरक्षा टीमें भी पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित होटलों के कर्मचारियों का भी सत्यापन किया है। उनके दिल्ली स्थित रिकॉर्ड के साथ-साथ गृह राज्यों में भी वेरिफिकेशन कराया गया है।

विदेशी मेहमानों के भारत मंडपम आने-जाने के लिए रूट पहले ही तय हैं। एयरपोर्ट से होटल और होटल से भारत मंडपम तक के पूरे मार्ग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुतिन और शी जिनपिंग के काफिले बड़े होने की उम्मीद है। इसलिए उनके काफिले के लिए खास रूट तय है। 11 से 13 सितंबर के दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित या डायवर्ट है। इसके लिए 22 डायवर्जन पॉइंट बने हैं। वीवीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान कुछ रास्तों पर थोड़ी देर के लिए यातायात रोका भी जा सकता है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और यात्रा से पहले ट्रैफिक की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 11 सितंबर को दिल्ली में स्कूलों और कुछ सरकारी कार्यालयों के लिए अवकाश रखा गया है। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को 10 अक्तूबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। कुछ सुनवाइयों की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।

सुरक्षा सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं है। दिल्ली के आसपास करीब 300 किलोमीटर के हवाई क्षेत्र में भी विशेष नियम लागू किए गए हैं। नियमित यात्री उड़ानें और ओवरफ्लाइट अपने सामान्य रूट से जारी रह सकती हैं, लेकिन उनके लिए ऊंचाई से जुड़े प्रतिबंध लागू होंगे। विमान को दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचने से पहले फ्लाइट लेवल 290 यानी एफएल290 तक पहुंचना होगा। इसी तरह उतरते समय विमान को 200 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहने तक एफएल290 से नीचे उतरना शुरू नहीं करना होगा। कुछ खास उड़ानों को पहले से मंजूरी के साथ संचालन की अनुमति होगी। इनमें BRICS सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों की विशेष उड़ानें और उनसे जुड़ी उड़ानें शामिल हैं, बशर्ते उनके फ्लाइट प्लान पहले से एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से मंजूर हों। भारतीय वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल और एविएशन रिसर्च सेंटर की उड़ानें भी निर्धारित श्रेणी में हैं। आपातकालीन चिकित्सा निकासी या क्विक रिस्पॉन्स के लिए सेना के हेलिकॉप्टर और राज्य सरकार के ऐसे विमान या हेलिकॉप्टर, जिनका इस्तेमाल राज्यपाल या मुख्यमंत्री कर रहे हों, भी निर्धारित श्रेणी में रखे गए हैं। सफदरजंग एयरपोर्ट इस दौरान बंद रहेगा। हालांकि आपातकालीन या वीआईपी ड्यूटी वाले आईएएफ हेलिकॉप्टर और एनएसजी के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ बीएसएफ/आईएएफ हेलिकॉप्टरों को छूट दी गई है। रोहिणी हेलीपैड भी पूरी तरह बंद रहेगा। निर्धारित श्रेणी में नहीं आने वाली किसी भी दूसरी उड़ान के लिए गृह मंत्रालय से पहले सुरक्षा मंजूरी लेना जरूरी होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर आज सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में विशेष व्यवस्था की गई है। उनके ठहरने वाले होटल को अभेद्य किले में तब्दील किया गया है और वहां चार स्तर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

पुतिन के साथ उनकी अपनी रूसी सुरक्षा टीम भी रहेगी। करीब 25 से 30 कमांडो और सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहेंगे। उनके होटल में एक एडिशनल डीसीपी और दो एसीपी अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किए गए हैं।

पुतिन की सुरक्षा के लिए रूस अपना मोटरकेड भी लाता है। इसमें ऑरस सेनेट लिमोजिन शामिल होती है, जिसका इस्तेमाल उनके मॉस्को काफिले में भी किया जाता है। सेनाट करीब 7 मीटर लंबी बेहद सुरक्षित बख्तरबंद कार है। इसमें 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन है, जो करीब 598 हॉर्सपावर की ताकत देता है। कार में बुलेटप्रूफ बॉडी और शीशे, रन-फ्लैट टायर और कई खास सुरक्षा इंतजाम हैं। इसके अंदर आराम के लिए प्रीमियम लेदर और आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। पुतिन का खास विमान आईएल-96-300पीयू भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इसे 'फ्लाइंग क्रेमलिन’ कहा गया है। इसमें सुरक्षित संचार व्यवस्था और सैटेलाइट फोन जैसी सुविधाओं का जिक्र है। इसे मिसाइल हमले से बचाने वाली विशेष सुरक्षा व्यवस्था से लैस बताया गया है। कई रिपोर्टों में दावा किया जाता है कि पुतिन की यात्रा के दौरान एक जैसा दूसरा विमान भी साथ उड़ सकता है। दोनों का मॉडल, रंग और बाहरी डिजाइन एक जैसा बताया गया है। इनमें से एक विमान में राष्ट्रपति होते हैं, जबकि दूसरा डिकॉय विमान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यह पता लगाना मुश्किल हो कि पुतिन किस विमान में हैं। इस विमान की उड़ान क्षमता करीब 13 हजार किलोमीटर है। इसे रूस की परमाणु ताकत को नियंत्रित करने में सक्षम विशेष कमांड विमान के तौर पर भी बताया गया है। हालांकि, इसकी पूरी तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था सार्वजनिक नहीं है।

पुतिन की विदेश यात्राओं से जुड़ी एक बेहद असामान्य सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा 'पूप सूटकेस' के नाम से होती है। दावा किया जाता है कि उनके बॉडीगार्ड विदेश यात्रा के दौरान उनके मल को विशेष तरीके से इकट्ठा करते हैं और उसे सुरक्षित करके रूस वापस ले जाते हैं। इसके पीछे तर्क यह बताया जाता है कि वेस्ट सैंपल से किसी व्यक्ति की सेहत से जुड़ी कई जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। रिपोर्टों में बीमारी, हार्मोन स्तर और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत मिलने की बात कही गई है। इसी वजह से पुतिन के वेस्ट सैंपल को विदेशी एजेंसियों तक पहुंचने से रोकने की बात कही जाती है। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ रहे हैं और उनके दौरे से दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। शी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी गई है। चीन की विशेष सुरक्षा टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रही है।

शी जिनपिंग की होंगछी एन701 चीन की बेहद खास और गोपनीय राष्ट्रपति कार है। इसे चीन की सरकारी कार निर्माता कंपनी होंगछी ने तैयार किया है। इसकी लंबी बॉडी और बड़ा केबिन इसे सामान्य लग्जरी कारों से अलग बनाते हैं। इसकी सुरक्षा, इंजन और बख्तरबंद तकनीक से जुड़ी ज्यादातर जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
भभुआ में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने लिच्छवी भवन के पास धरना दिया, मांगों पर प्रदर्शन युद्ध शुरू होने के बाद US में 55% बढ़ा डीजल का रेट, क्या भारत में भी तेल होगा महंगा? बिजीपी ने पूर्व IAS कमिश्नर देबाशीष शर्मा को नगांव उपचुनाव का टिकट दिया डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये निशांत कुमार ने अस्पताल निरीक्षण के बाद रेफरल नीति पर डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी इलाज के नाम पर लापरवाही! दो युवकों के टूटे पैर पर कार्टन लपेटा, पटना किया रेफर; उठे सवाल? बोइंग फ्लाइट में 'Hanuman Ansh' का भजन गाकर सुनील लोधी का वीडियो वायरल कानपुर में वकीलों का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार खुशी मुखर्जी ने सौर्यकुमार यादव को किया ‘मिसबिहेव’? ट्रोलिंग के बीच नई ऐप का एलान PSU Gujarat Alkalies & Chemicals ने 1 शेयर पर ₹17.70 डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 18‑सितंबर रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ईडी का छापा, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? 80 के दशक में कैसे दिखते यूपी के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाज राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर के BRA विश्वविद्यालय में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण किया, पार्क‑IT सेल का उद्घाटन किया एक मैसेज, एक ज़िप फ़ाइल, और कंपनी के खाते से 1.5 करोड़ रुपये ग़ायब, क्या है बॉस स्कैम? कानपुर में ₹8.50 किलो तक सस्ती; आपके शहर में कितना घटा भाव? सऊदी का कच्चा तेल उत्पादन 1990 के बाद सबसे कम, ईरान‑यूएस तनाव के बीच BSP सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पदमुक्त करने का कारण BRICS शिखर सम्मेलन में दिल्ली के लग्जरी होटल्स ने तैयार किया विशेष मेन्यू गर्मियों में सूरज कभी नहीं डूबता: 9 विश्वभर की मिडनाइट सन जगहें मनोज बाजपेयी की ‘लास्ट मैन इन टावर’: दिल जीतने वाली फ़िल्म, घर‑रिश्तों की लड़ाई को झकझोर देगी दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत देश शहरों में ये रहा गोल्ड रेट, आखिर क्यों गिर रहा है सोना? हुंडई ने लॉन्च किया रिमोट इमोबिलाइज़र, वेन्यू और वेन्यू N‑Line में चोरी‑रोधी फ़ीचर बहन की डोली से पहले उठी इकलौते भाई सिपाही संदीप की अर्थी, छह माह की बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया लखनऊ में किसान पथ पर सुल्तानपुर रोड से अयोध्या रोड तक बनेगी दोनों ओर सर्विस लेन, बड़ी राहत जेडीयू का नाम बदलने की तैयारी तेज़, संजय झा के प्रस्ताव पर बिजेंद्र यादव व श्रवण कुमार का समर्थन राजधानी, गोमती और श्रमजीवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी; वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग बदलती है पीजी संचालकों सुधांशु और शुभम त्यागी को कोर्ट ने भेजा दो दिन की पुलिस हिरासत में मंदेब के क़रीब एक टापू पर हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा, निशाने पर सऊदी अरब बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी किन्नर के साथ बनाया रिलेशन, बीवी को दिया धोखा, परिवार से पीछा छुड़ाकर भागा तीन बच्चों का पिता रोहतास के तिलौथू में SDM डेहरी ने तीन निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र व पैथोलॉजी लैब की जाँच, चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई 80 साल की महिला का शव धूल‑भरे कीचड़ में ले जाया, श्मशान तक रास्ता न मिलने पर वीडियो वायरल लंगूरों का झुंड खड़े हनुमान मंदिर के बाहर, श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी पहली पारी की बढ़त से दलीप ट्रॉफी फाइनल तय, BCCI को नियम पर पुनर्विचार चाहिए सासाराम में DRDA भवन में जनता दरबार, डॉ. आकांक्षा आनंद ने सुनीं समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया स्कूल में छात्र को करंट लगने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, विरोध में बच्चों ने विद्यालय पर जड़ा ताला PNB करेंसी चेस्ट 17 करोड़ जाली नोट केस में खुलासा, 11 हजार सैलरी वाले ने 15 हजार में रखा ड्राइवर Begusarai में राज्यरानी एक्सप्रेस पर मोबाइल चोरी, विरोध पर अधिवक्ता गिरकर घायल भभुआ में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने लिच्छवी भवन के पास धरना दिया, मांगों पर प्रदर्शन युद्ध शुरू होने के बाद US में 55% बढ़ा डीजल का रेट, क्या भारत में भी तेल होगा महंगा? बिजीपी ने पूर्व IAS कमिश्नर देबाशीष शर्मा को नगांव उपचुनाव का टिकट दिया डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये निशांत कुमार ने अस्पताल निरीक्षण के बाद रेफरल नीति पर डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी इलाज के नाम पर लापरवाही! दो युवकों के टूटे पैर पर कार्टन लपेटा, पटना किया रेफर; उठे सवाल? बोइंग फ्लाइट में 'Hanuman Ansh' का भजन गाकर सुनील लोधी का वीडियो वायरल कानपुर में वकीलों का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार खुशी मुखर्जी ने सौर्यकुमार यादव को किया ‘मिसबिहेव’? ट्रोलिंग के बीच नई ऐप का एलान PSU Gujarat Alkalies & Chemicals ने 1 शेयर पर ₹17.70 डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 18‑सितंबर रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ईडी का छापा, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? 80 के दशक में कैसे दिखते यूपी के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाज राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर के BRA विश्वविद्यालय में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण किया, पार्क‑IT सेल का उद्घाटन किया एक मैसेज, एक ज़िप फ़ाइल, और कंपनी के खाते से 1.5 करोड़ रुपये ग़ायब, क्या है बॉस स्कैम? कानपुर में ₹8.50 किलो तक सस्ती; आपके शहर में कितना घटा भाव? सऊदी का कच्चा तेल उत्पादन 1990 के बाद सबसे कम, ईरान‑यूएस तनाव के बीच BSP सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पदमुक्त करने का कारण BRICS शिखर सम्मेलन में दिल्ली के लग्जरी होटल्स ने तैयार किया विशेष मेन्यू गर्मियों में सूरज कभी नहीं डूबता: 9 विश्वभर की मिडनाइट सन जगहें मनोज बाजपेयी की ‘लास्ट मैन इन टावर’: दिल जीतने वाली फ़िल्म, घर‑रिश्तों की लड़ाई को झकझोर देगी दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत देश शहरों में ये रहा गोल्ड रेट, आखिर क्यों गिर रहा है सोना? हुंडई ने लॉन्च किया रिमोट इमोबिलाइज़र, वेन्यू और वेन्यू N‑Line में चोरी‑रोधी फ़ीचर बहन की डोली से पहले उठी इकलौते भाई सिपाही संदीप की अर्थी, छह माह की बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया लखनऊ में किसान पथ पर सुल्तानपुर रोड से अयोध्या रोड तक बनेगी दोनों ओर सर्विस लेन, बड़ी राहत जेडीयू का नाम बदलने की तैयारी तेज़, संजय झा के प्रस्ताव पर बिजेंद्र यादव व श्रवण कुमार का समर्थन राजधानी, गोमती और श्रमजीवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी; वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग बदलती है पीजी संचालकों सुधांशु और शुभम त्यागी को कोर्ट ने भेजा दो दिन की पुलिस हिरासत में मंदेब के क़रीब एक टापू पर हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा, निशाने पर सऊदी अरब बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी किन्नर के साथ बनाया रिलेशन, बीवी को दिया धोखा, परिवार से पीछा छुड़ाकर भागा तीन बच्चों का पिता रोहतास के तिलौथू में SDM डेहरी ने तीन निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र व पैथोलॉजी लैब की जाँच, चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई 80 साल की महिला का शव धूल‑भरे कीचड़ में ले जाया, श्मशान तक रास्ता न मिलने पर वीडियो वायरल लंगूरों का झुंड खड़े हनुमान मंदिर के बाहर, श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी पहली पारी की बढ़त से दलीप ट्रॉफी फाइनल तय, BCCI को नियम पर पुनर्विचार चाहिए सासाराम में DRDA भवन में जनता दरबार, डॉ. आकांक्षा आनंद ने सुनीं समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया स्कूल में छात्र को करंट लगने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, विरोध में बच्चों ने विद्यालय पर जड़ा ताला PNB करेंसी चेस्ट 17 करोड़ जाली नोट केस में खुलासा, 11 हजार सैलरी वाले ने 15 हजार में रखा ड्राइवर Begusarai में राज्यरानी एक्सप्रेस पर मोबाइल चोरी, विरोध पर अधिवक्ता गिरकर घायल