बॉलीवुड डीवा स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में हैं. दिल्ली में हुए एक इवेंट में एक्ट्रेस ने फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर बात की. साथ ही 2018 में इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लिखे ओपन लेटर का भी जिक्र किया. स्वरा ने बताया कैसे जौहर सीन को देखकर वो परेशान हुई थीं. उन्होंने अपने बयान में जौहर करने वाली महिलाओं और रेप सर्वाइवर की तुलना की है. इससे पब्लिक भड़क गई है.
ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर स्वरा ने 800 महिलाओं के जौहर करने वाले सीन पर निशाना साथा. एक्ट्रेस ने पूछा- अगर कोई महिला रेप की शिकार हो जाए तो क्या उसकी जिंदगी खत्म समझी जानी चाहिए? अपनी इज्जत को बचाने के लिए जान देना कितना सही है? क्या रेप होना महिला की जिंदगी का अंत है? स्वरा के इन सवालों को सुनकर सोशल मीडिया पर कई लोग नाराज हो गए हैं. यूजर्स का कहना है कि जौहर जैसी ऐतिहासिक प्रथा को आज के नजरिए से देखना सही नहीं है. एक यूजर ने लिखा- उन महिलाओं ने अपने सम्मान को बचाने के लिए जौहर किया था. लेकिन स्वरा को ये बात समझ नहीं आएगी.
Swara has never been an intellectual, and it shows. First of all, Jauhar was not done by rape survivors. It was done by free women who did not want to live the life of a sex slave. Free people have chosen liberty and death over slavery many times in history.
"It" should understand the difference between a "r*pe surviver" and a "sex slave".
यूजर ने कहा कि स्वरा को रेप सर्वाइवर और सेक्स स्लेव में फर्क समझना चाहिए. जौहर रेप सर्वाइवर ने नहीं किया था. ये उन महिलाओं ने किया था जो किसी की गुलामी नहीं करना चाहती थीं.
दूसरे ने कहा- राजस्थान के लिए जौहर सिर्फ इतिहास का एक चैप्टर नहीं, शौर्य और स्वाभिमान का हिस्सा है. जिसकी सोच हर चीज को बस मेरी बॉडी मेरी चॉइस तक समझती है. वो जौहर के पीछे की हिम्मत और मर्यादा क्या समझेगी. यूजर्स ने स्वरा से अपने फैक्ट्स को ठीक करने को कहा. शख्स ने लिखा- जौहर जानबूझकर लिया गया कदम था. ताकि वो खिलजी की गुलामी और सेक्सुअल वॉयलेंस से बच सके, लेकिन स्वरा को इतिहास कहां समझ आता है.
This dumbo do not know the difference between rape and sex slave. They did not commit the act in fear of getting raped but in fear of being captured as sex slaves..
स्वरा के लिए वैसे ट्रोलिंग नई बात नहीं है. वो अपने ज्यादातर बयानों के लिए आलोचना झेलती हैं. स्वरा ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि उन्होंने जौहर का सीन देखकर फिल्ममेकर भंसाली को ओपन लेटर लिखा था. उसमें स्वरा ने बताया कि फिल्म देखकर लगा जैसे महिलाओं को एक वजाइना तक सीमित कर दिया गया हो. उनके इस बयान पर भी खूब बवाल मचा था.
वर्कफ्रंट पर स्वरा फिल्मों में कम नजर आती हैं. उन्हें पिछली बार शो पति पत्नी और पंगा में देखा गया था. इसमें वो अपने पति संग नजर आई थीं.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!