Thursday, 05 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

टेस्ट से संन्यास क्यों लिया विराट? शास्त्री को भी अखरता है फैसला

Ajay Tiwari
05 November 2026 • 0 • 46
टेस्ट से संन्यास क्यों लिया विराट? शास्त्री को भी अखरता है फैसला

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी उनके मुरीद हो गए. उन्होंने कोहली को सफेद गेंद के क्रिकेट का सर्वकालिक महान बल्लेबाज करार दिया. शास्त्री का मानना है कि कोहली के खेल में आज भी वही धार, वही क्लास और वही फिटनेस है. इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि कोहली आज भी टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. टेस्ट से संन्यास लेने का उनका फैसला शास्त्री को भी अखरता है.

कोहली के लिए पिच अलग, बाकी बल्लेबाजों के लिए अलग!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य था. रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी.

ईडन पार्क की पिच पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मूवमेंट मिल रहा था. भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, लेकिन कोहली के लिए मानो पिच का मिजाज ही अलग था. उन्होंने परिस्थितियों को समझा, गेंदबाजों को परखा और फिर अपने अंदाज में हमला बोल दिया.

रवि शास्त्री को कोहली की यही बल्लेबाजी सबसे ज्यादा प्रभावित कर गई. सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में इतनी सहजता और अधिकार के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.

शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में कोहली ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी में से एक की. इस तरह की पिच पर एक भी गलती किए बिना इतनी सहजता और अधिकार के साथ खेलना आसान नहीं है. पिछले सात, आठ या दस वर्षों में उन्होंने जो बेहतरीन पारियां खेली हैं, यह उनमें से एक है. उन्होंने बल्लेबाजी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया. बाकी सभी के लिए यह अलग पिच थी और महान खिलाड़ी यही करते हैं.'

इसके बाद शास्त्री ने कोहली को सफेद गेंद के क्रिकेट का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया.

गेंदबाजों को सांस लेने का मौका नहीं देते कोहली

कोहली की इस पारी की खासियत सिर्फ उनके 74 रन नहीं थे, बल्कि वह तरीका था जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा. शुरुआत में काइल जैमीसन की अतिरिक्त उछाल ने उन्हें भी परेशान किया. कोहली ने जल्दबाजी नहीं दिखाई और 27 गेंदों पर 29 रन बनाकर परिस्थितियों को समझने में समय लगाया.

बारिश के कारण खेल रुकने के बाद जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ तो कोहली का अंदाज बदल गया. उन्होंने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद ब्लेयर टिकनर के खिलाफ उन्होंने जिस तरह शॉर्ट गेंदों का जवाब दिया, वह देखने लायक था. टिकनर ने एक ओवर में लगातार तीन शॉर्ट गेंदें डालीं और कोहली ने तीनों को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया.

शास्त्री ने कोहली की बल्लेबाजी की एक और खासियत बताई. उनके मुताबिक, कोहली सिर्फ चौके-छक्के लगाकर ही गेंदबाजों पर दबाव नहीं बनाते, बल्कि विकेटों के बीच उनकी तेज दौड़ भी गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ा देती है.

उन्होंने कहा, 'वह किसी ओवर की पहली या दूसरी गेंद को निशाना बनाते हैं और फिर सिंगल लेकर स्ट्राइक बदल देते हैं. वह विकेटों के बीच इतने अच्छे धावक हैं कि गेंदबाज पर लगातार दबाव बना रहता है. कोहली को गेंदबाजी करने के लिए उसे पूरे छह या पांच मौके नहीं मिलते. वह दो चौके मारेंगे, स्ट्राइक बदल लेंगे और दूसरे बल्लेबाज का भी ध्यान रखेंगे.'

यही कोहली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत है. वह जरूरत पड़ने पर पारी को संभालते हैं और मौका मिलते ही गियर बदलकर गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं. ऑकलैंड में भी उन्होंने यही किया.

'टेस्ट क्रिकेट में भी आज शानदार प्रदर्शन करेंगे'

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. हालांकि, शास्त्री का मानना है कि कोहली की फिटनेस और खेल का स्तर ऐसा है कि वह आज भी टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखा सकते हैं.

शास्त्री ने कहा, 'आप दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से पूछिए, वे कहेंगे कि हम चाहते हैं कि कोहली टेस्ट क्रिकेट खेलें. इसमें कोई शक नहीं है कि वह आज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उनकी फिटनेस का स्तर इतना ऊंचा है कि सब कुछ आसान दिखता है. इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ता. यह उनकी मसल मेमोरी और काम के प्रति समर्पण का नतीजा है. यह कुछ खास है."

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने भी कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर निराशा जताई. उनका कहना था कि सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट खेलने के बावजूद कोहली आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की चर्चा में शामिल हैं.

स्टायरिस ने कहा कि ऑकलैंड में बारिश के दौरान भी दर्शक स्टेडियम में रुके रहे, क्योंकि उन्हें पता है कि शायद यह आखिरी मौका हो जब वे ईडन पार्क में कोहली को बल्लेबाजी करते देख सकें. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे मैचों में भी दर्शक इसी उम्मीद से मैदान पहुंचेंगे कि उन्हें इस महान खिलाड़ी को देखने का मौका मिले.

2026 में कोहली का बल्ला उगल रहा रन

कोहली के लिए 2026 का साल शानदार गुजर रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की पारी के बाद इस कैलेंडर वर्ष में उनके नाम 10 वनडे मैचों में 626 रन हो चुके हैं. उनका एवरेज 69.55 और स्ट्राइक रेट 120.61 है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी सीरीज के चार मुकाबले और बाकी हैं. इसके बाद साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी कोहली के पास रन बनाने का मौका होगा. ऐसे में वह एक और 1000 रन वाले कैलेंडर वर्ष की तरफ बढ़ सकते हैं.

फिलहाल कोहली का बल्ला जिस अंदाज में बोल रहा है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र या फॉर्मेट की सीमाएं इस खिलाड़ी के जुनून को बांध नहीं सकतीं. रवि शास्त्री की बातों में भी यही भरोसा झलकता है कि सफेद गेंद के क्रिकेट में कोहली का कद आज भी सबसे ऊंचा है और टेस्ट क्रिकेट में भी उनका अध्याय शायद अभी अधूरा ही रह गया.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
ग्रेनो वेस्ट का गौड़ अंडरपास ट्रायल पर खुला, वाहनों ने तेज़ी से रफ्तार बढ़ाई • राहुल गांधी को सिख समाज पर कथित टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत • बिहार में खौफनाक वारदात: 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे फेंका शव; एक आरोपी गिरफ्तार • विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: क्रिकेट जगत से बधाइयाँ • गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा बरामद, थाईलैंड से चार बैग में छिपाकर लाई थीं पंजाब की दो महिलाएं • इसराइल के लोग मिडटर्म में ट्रंप की हार को कैसे देख रहे हैं? • परिवार के साथ खाना खाया, कमरे में जाकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान • 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द, डीजीपी ने जारी किया निर्देश • चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, दो मृत, एक घायल, छह फायर टेंडर तैनात • वैश्विक स्तर पर धूम मचाई, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ से अधिक, ओपनिंग पर नजरें टिकी • सोना‑चांदी की कीमतों में रैली, दो दिन में 11,000 रुपये तक उछाल • आज समाप्त हो रही आवेदन की अंतिम तिथि, दिसंबर परीक्षा के लिए फॉर्म तुरंत भरें • नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौत; 2 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज • CJP के नेता सौरभ दास और अशुतोष रंका राजौरी गार्डन में अपराध शाखा कार्यालय पहुँचे • आईपीएस दंपति के 40 विला-कॉटेज ख़रीदने का मामला क्या है? • विराट कोहली ने बाउंसर पर पलटवार, पिच उछाल में दिखाया नया आक्रामक अंदाज • विधान परिषद चुनाव में हार के बाद नीतीश कुमार की पार्टी कर रही मंथन, क्या हो रहा मीटिंग में? • 2026 का धनतेरस कब? सही तिथि, पूजा‑मुहूर्त और खरीदारी के शुभ समय • दिवाली पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बाजारों में वाहन प्रतिबंधित; एडवाइजरी जारी • आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी पर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर, अगली सुनवाई कब? • फांसी की सजा के खिलाफ अपील स्वीकार, 14 दिसंबर को होगी सुनवाई • छठ के दौरान आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान की यात्रा आसान: ईदगाह स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनें • सोना‑चांदी के दीर्घकालिक रुझान उजागर, निवेशकों के लिए लक्ष्य स्तर निर्धारित • स्विफ्ट टेलीस्कोप 22 साल बाद पृथ्वी पर गिरा, आगे सफ़ेद रोशनी, पीछे आग • सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे में हिरासत पेश करने का नियम कड़ा, पुलिस अब नहीं बढ़ा सकेगी समय सीमा • नितेश तिवारी की 'रामायण' का पहला भाग: रावण की असुर जड़ से लंकापति तक की कहानी • सुनील लहरी ने रवि दुबे के लक्ष्मण पर टिप्पणी की, गाने पर आलोचना की • कुमार विश्वास ने 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में परिवार के साथ किया शानदार प्रवेश • रिलीज़ से पहले किन विवादों से गुज़री रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फ़िल्म? • ट्रम्प की हार पर US शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, Dow ने दर्ज की 18 महीने की सबसे तेज़ रैली • टेस्ट से संन्यास क्यों लिया विराट? शास्त्री को भी अखरता है फैसला • रेलवे ने बदला तीन सुपरफास्ट ट्रेनों का शेड्यूल, नया समय अब लागू • कलाश्निकोव ने भारत में एंटी‑ड्रोन शॉटगन MP‑155 का लाइसेंसिंग उत्पादन शुरू किया • टाटा की कार चलाने वाले सावधान: iRA एप में मिलीं गंभीर सिक्योरिटी खामी, CERT-In चेतावनी जारी कर क्या दी सलाह? • भारतीय शेयर बाजार ने 5 ट्रिलियन डॉलर की सीमा पार, 6 दिन लगातार रैली • गृह मंत्री का हरियाणा दौरा: करनाल में शाह ने कांग्रेस पर हमला, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे • केदारताल हिमस्खलन हादसा: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक लापता, चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी • लोक आस्था आस्था के महापर्व में कौन होता है वीआईपी? बड़े भी करते हैं व्रती की देखभाल-सेवा • आकाश की टोपी से किसान सुरक्षित, दिव्यांशी मॉडल करेगा अंतरिक्ष की सफाई • ग्रामीण डाक कर्मचारियों को दिवाली का उपहार, 63% महंगाई भत्ता; एरियर खातों में जमा • ग्रेनो वेस्ट का गौड़ अंडरपास ट्रायल पर खुला, वाहनों ने तेज़ी से रफ्तार बढ़ाई • राहुल गांधी को सिख समाज पर कथित टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत • बिहार में खौफनाक वारदात: 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे फेंका शव; एक आरोपी गिरफ्तार • विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: क्रिकेट जगत से बधाइयाँ • गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा बरामद, थाईलैंड से चार बैग में छिपाकर लाई थीं पंजाब की दो महिलाएं • इसराइल के लोग मिडटर्म में ट्रंप की हार को कैसे देख रहे हैं? • परिवार के साथ खाना खाया, कमरे में जाकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान • 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द, डीजीपी ने जारी किया निर्देश • चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, दो मृत, एक घायल, छह फायर टेंडर तैनात • वैश्विक स्तर पर धूम मचाई, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ से अधिक, ओपनिंग पर नजरें टिकी • सोना‑चांदी की कीमतों में रैली, दो दिन में 11,000 रुपये तक उछाल • आज समाप्त हो रही आवेदन की अंतिम तिथि, दिसंबर परीक्षा के लिए फॉर्म तुरंत भरें • नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौत; 2 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज • CJP के नेता सौरभ दास और अशुतोष रंका राजौरी गार्डन में अपराध शाखा कार्यालय पहुँचे • आईपीएस दंपति के 40 विला-कॉटेज ख़रीदने का मामला क्या है? • विराट कोहली ने बाउंसर पर पलटवार, पिच उछाल में दिखाया नया आक्रामक अंदाज • विधान परिषद चुनाव में हार के बाद नीतीश कुमार की पार्टी कर रही मंथन, क्या हो रहा मीटिंग में? • 2026 का धनतेरस कब? सही तिथि, पूजा‑मुहूर्त और खरीदारी के शुभ समय • दिवाली पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बाजारों में वाहन प्रतिबंधित; एडवाइजरी जारी • आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी पर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर, अगली सुनवाई कब? • फांसी की सजा के खिलाफ अपील स्वीकार, 14 दिसंबर को होगी सुनवाई • छठ के दौरान आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान की यात्रा आसान: ईदगाह स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनें • सोना‑चांदी के दीर्घकालिक रुझान उजागर, निवेशकों के लिए लक्ष्य स्तर निर्धारित • स्विफ्ट टेलीस्कोप 22 साल बाद पृथ्वी पर गिरा, आगे सफ़ेद रोशनी, पीछे आग • सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे में हिरासत पेश करने का नियम कड़ा, पुलिस अब नहीं बढ़ा सकेगी समय सीमा • नितेश तिवारी की 'रामायण' का पहला भाग: रावण की असुर जड़ से लंकापति तक की कहानी • सुनील लहरी ने रवि दुबे के लक्ष्मण पर टिप्पणी की, गाने पर आलोचना की • कुमार विश्वास ने 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में परिवार के साथ किया शानदार प्रवेश • रिलीज़ से पहले किन विवादों से गुज़री रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फ़िल्म? • ट्रम्प की हार पर US शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, Dow ने दर्ज की 18 महीने की सबसे तेज़ रैली • टेस्ट से संन्यास क्यों लिया विराट? शास्त्री को भी अखरता है फैसला • रेलवे ने बदला तीन सुपरफास्ट ट्रेनों का शेड्यूल, नया समय अब लागू • कलाश्निकोव ने भारत में एंटी‑ड्रोन शॉटगन MP‑155 का लाइसेंसिंग उत्पादन शुरू किया • टाटा की कार चलाने वाले सावधान: iRA एप में मिलीं गंभीर सिक्योरिटी खामी, CERT-In चेतावनी जारी कर क्या दी सलाह? • भारतीय शेयर बाजार ने 5 ट्रिलियन डॉलर की सीमा पार, 6 दिन लगातार रैली • गृह मंत्री का हरियाणा दौरा: करनाल में शाह ने कांग्रेस पर हमला, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे • केदारताल हिमस्खलन हादसा: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक लापता, चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी • लोक आस्था आस्था के महापर्व में कौन होता है वीआईपी? बड़े भी करते हैं व्रती की देखभाल-सेवा • आकाश की टोपी से किसान सुरक्षित, दिव्यांशी मॉडल करेगा अंतरिक्ष की सफाई • ग्रामीण डाक कर्मचारियों को दिवाली का उपहार, 63% महंगाई भत्ता; एरियर खातों में जमा •