Sunday, 22 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Delhi

निखिल चौधरीः बर्थडे मनाने गए थे, कोविड में फंसे और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर बन गए

Ajay Tiwari
22 November 2026 • 0 • 31
निखिल चौधरीः बर्थडे मनाने गए थे, कोविड में फंसे और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर बन गए

इमेज स्रोत, William WEST / AFP via Getty Images

मेलबर्न में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय मूल के निखिल चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

यह मुक़ाबला काफ़ी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक चला.

निखिल चौधरी को उम्मीद के विपरीत ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने इंग्लैंड को हराने में बैट और गेंद दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया.

इंग्लैंड की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए. निखिल चौधरी ने इस दौरान चार ओवरों में महज़ 21 रन दिए और इंग्लैंड के दो बल्लेबाज़ों को आउट किया.

निखिल ने ख़तरनाक दिख रहे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को भी अपनी रहस्यमय गेंदबाज़ी का शिकार बनाया.

इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंतिम ओवर में महज़ एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की.

ऑस्ट्रेलिया की पारी में निखिल चौधरी ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाए.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में शामिल होने का निखिल का सफ़र किसी सपने जैसा रहा है.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी भारतीय घरेलू क्रिकेट में पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ खेल चुके हैं.

दरअसल कोविड महामारी के दौरान वह ब्रिसबेन में अपना 24वां जन्मदिन मनाने के लिए गए थे और वहीं फंस गए थे. कोविड महामारी के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना शुरू कर दिया.

इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्लब और घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़ने का सफ़र तय किया. इस दौरान उन्होंने एक मैक्सिकन रेस्तरां में भी काम किया.

चौधरी ने एक बार कहा था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का फ़ैसला इसलिए किया, क्योंकि उन्हें "भारतीय संस्कृति के मुक़ाबले ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति से ज़्यादा जुड़ाव महसूस होता है."

निखिल चौधरी ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा था, "मैंने (पंजाब की टीम से) मार्च 2020 में मुंबई के ख़िलाफ़ अंतिम टी20 मैच खेला था. उस दौरान मेरा पहले से प्लान था कि बर्थडे मनाने ऑस्ट्रेलिया जाउंगा."

"मैं 15 मार्च 2020 को ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था और मेरी वापसी की टिकट 6 मई की थी. लेकिन मेरे ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही दो-चार दिनों में कोविड का बहुत ज़्यादा असर हो गया. ऑस्ट्रेलिया में सारे बॉर्डर बंद कर दिए गए. यहां तक कि स्थानीय सीमाएं भी बंद कर दी गईं. आप कहीं जा नहीं सकते थे."

निखिल ने बताया कि कोविड की वजह से अगले छह महीने तक भारत के घरेलू क्रिकेट को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं था.

उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, "लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अगले छह महीने में क्रिकेट शुरू हो गया और ब्रिसबेन का मौसम भी ठीक था. फिर मैंने वहां जाकर क्लब में खेलना शुरू किया. उन्होंने मेरे खेल को काफ़ी पसंद किया. उन्हें लगा कि मैं चार दिवसीय क्रिकेट नहीं खेल सकता. पहले उन्होंने मुझे टी-20 के लिए चुना."

निखिल ने बताया था, "मैं वहां टूरिस्ट वीज़ा पर गया था, फिर मैंने स्टूडेंट्स वीज़ा लिया और तीन साल पढ़ाई भी की. मैंने हॉर्टिकल्चर की पढ़ाई की और डिग्री के लिहाज से अब मैं एक किसान भी हूं. मैंने तीन महीने मेक्सिकन रेस्तरां में काम किया. फिर ढाई साल ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम किया और साथ में खेल भी जारी रहा."

इमेज स्रोत, Mark Metcalfe/Getty Images

30 वर्षीय निखिल चौधरी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में अपने चौथे अंतरराष्ट्रीय मैच में अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया.

हैरी ब्रूक की 28 गेंदों में 65 रन की तूफ़ानी पारी के बावजूद चौधरी ने अपनी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाज़ी से इंग्लैंड को 9 विकेट पर 187 रन तक सीमित रखने में मदद की.

उन्होंने महज़ 21 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके बाद 66 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के क़रीब पहुंचाया.

ऐसे में जीत का रन बनने के बाद एमसीजी के दर्शकों की ज़ोरदार खुशी के बीच उनका जश्न मनाना ख़ास रहा.

उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता कल रात भारत से आए हैं. यह पहला मैच भी है, जिसमें वे मुझे खेलते हुए देख रहे हैं."

अपनी पारी के दौरान इस दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज़ की लियाम डॉसन और सैम करन के साथ कहासुनी होती दिखाई दी.

आख़िरी पलों में इंग्लैंड की टीम ने खेल की गति धीमी की तो एमसीजी में मौजूद दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की.

निखिल चौधरी ने कहा, "आप जानते हैं कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबला हमेशा बड़ा होता है, इसलिए मैदान पर कुछ नोकझोंक होना तय है."

सैम करन के सामने आख़िरी ओवर में 11 रन बचाने की चुनौती थी, लेकिन ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स ने नाबाद 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया. टीम ने 3 विकेट और एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज की.

इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को कुछ राहत मिली है. कई नए खिलाड़ियों वाली टीम ने सैंडपेपर विवाद के बीच पांच मैचों की सिरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड मंगलवार को गोल्ड कोस्ट में होने वाले मुक़ाबले में सिरीज़ बराबर करने की कोशिश करेगा.

इस दौरे पर मैदान के बाहर चल रहे विवादों के बीच यह मुक़ाबला क्रिकेट के लिहाज से काफ़ी मनोरंजक और रोमांचक रहा.

इंग्लैंड ने मैच की पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट गंवा दिया. इसके बाद चौकों-छक्कों की बारिश हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुछ बेहद ख़राब फील्डिंग देखने को मिली. खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई और मुक़ाबले का अंत बेहद रोमांचक रहा.

इस मैच की सुर्खियां निखिल चौधरी को मिलनी चाहिए. पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आउट होने और मिचेल मार्श के 37 रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद निखिल चौधरी ने आसानी से रन बनाए.

उन्होंने बार-बार ऑफ़ साइड की ओर शॉट खेले. ऑस्ट्रेलिया ने 143 रन पर 3 विकेट से आगे खेलते हुए 13 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद निखिल चौधरी ने विल जैक्स की गेंद पर छक्का और जेमी ओवरटन की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाकर रन बनाने की रफ़्तार तेज़ की.

डॉसन और करन के साथ हुई घटनाएं मामूली दिख रही थीं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कुछ बातें हुईं.

करन के साथ विवाद के दौरान अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने निखिल को अपनी पारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

18वें ओवर के आख़िर में निखिल चौधरी ने ओवरटन की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और अपना विकेट गंवा दिया. इससे इंग्लैंड को मैच में वापसी का मौक़ा मिल गया.

हालांकि, एडवर्ड्स ने अपना धैर्य बनाए रखा. दूसरी ओर, इंग्लैंड को एक और झटका लगा, जब पेनल्टीमेट ओवर की चार गेंदें फेंके जाने के बाद जैक्स को हाथ में कट लगने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा.

इमेज स्रोत, Morgan Hancock - CA/Cricket Australia via Getty Images

नौवें ओवर में जब ब्रूक ने इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 110 रन पहुंचाया, तब ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से 200 से ज्यादा रन बना लेगी.

16वें ओवर से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट हासिल किए, जिससे उसे जीत की उम्मीद जगी. लेकिन इससे पहले 15-20 रन और नहीं बना पाना टीम को भारी पड़ा.

इंग्लैंड के कप्तान ब्रूक का वनडे सिरीज़ में प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. उन्होंने तीन मैचों में कुल 23 रन बनाए थे. हालांकि, इस मुक़ाबले में उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के प्रमुख सीमित ओवरों के बल्लेबाज़ों में शामिल हैं.

ब्रूक को दो और तीन रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में कुल छह कैच छोड़े, जिनमें ये दोनों मौके भी शामिल थे.

हालांकि, चौथे ओवर में रिले मेरेडिथ की लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाकर उन्होंने आक्रामक अंदाज़ दिखाया. पुल शॉट खेलते हुए वह ख़ास तौर पर ख़तरनाक नज़र आए.

ब्रूक का विकेट तब गिरा, जब उन्होंने निखिल चौधरी की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की. इसके अगले ओवर में टॉम बैंटन भी आउट हो गए. उन्होंने 39 रन बनाए थे और ब्रूक के साथ 97 रन की साझेदारी की थी. इसके बाद इंग्लैंड की पारी फिर संभल नहीं सकी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
पूर्व जिला अवर निबंधक पर रिम्स जमीन घोटाले के आरोप में छापा • बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची का शव मिला, तंत्र‑मंत्र संदेह में किरायेदार महिला को हिरासत • भारत ने नेपाल के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की योजना बनाई: बागडोगरा एयरपोर्ट पर अटकलें तेज, सरकार का प्रस्ताव क्या है? • छक्कों का जुनून नहीं, निरंतरता प्राथमिक; आलोचकों को दिया करारा जवाब • ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की मीटिंग के भारत के लिए क्या हैं मायने? - द लेंस • टाइगर श्रॉफ ने गणेश वंदना पर जोशीला परफॉर्मेंस दिया, मंच पर छाए • नीतीश सेतु के उद्घाटन पर RJD कार्यकर्ताओं ने पोस्टर‑बैनर फाड़े, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा • पढ़ाई को रैंचो मॉडल जैसा होना चाहिए • भारत ने बनाई 720 रन की पारी, न्यूजीलैंड 233 रन पीछे; जीत के लिए आखिरी दिन में 8 विकेट चाहिए • सीएटल हवाई अड्डे पर आईसीई एजेंट के साथ विवाद: महिला ने बेटी को माँ के सामने ले जाया, उड़ान में देरी • सात तेल‑गैस ब्लॉकों पर नई नीलामी नीति: कॉन्ट्रैक्ट 30 वर्ष तक बढ़ेगा, सरकार को बढ़ा लाभ • उतर प्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद ओवैसी‑चंद्रशेखर गठबंधन और आजम खान की सक्रियता से बीजेपी का सियासी मिजाज बदलेगा • बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: कौओं में H5N1 वायरस पाया, 12 किमी का क्षेत्र अलर्ट पर • देव दिवाली पर काशी में शाही ठहराव, गंगा किनारे के सुइट का किराया 4 लाख, क्रूज पैकेज 5 लाख तक • नालियों में तेजाब बहाने पर बैटरी कारोबारी पर 10 हजार रुपये जुर्माना • ध्रुव जुरेल ने शानदार बैटिंग और बेहतरीन फील्डिंग से भारत को बढ़त दिलाई • पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का दिल्ली दौरा: संवाद, इतिहास और विवाद • ₹32,000 में 55‑इंच स्मार्ट टीवी, अमेज़न पर धांसू डील • सामूहिक विवाह योजना में ठगी का खुलासा, पिता ने मंच पर शिकायत की • आवेदन की आखिरी तारीख आज, चूके तो 23 नवंबर से देना होगा अतिरिक्त शुल्क, तुरंत भर दें फॉर्म • चक्रवात के प्रभाव से बदलता मौसम: यूपी में ठंड और कोहरे की दोहरी मार • सीटीआई ने पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र लिखा: सोने की कीमत घटने से लाखों व्यापारियों का धन बचा • मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव के भावुक शब्द • जूनागढ़ में कार में लगी आग से तीन जिंदा जले, एक युवती घायल • सिएटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नकाबपोश अधिकारियों ने जेट ब्रिज पर यात्रियों को हिरासत में लिया, महिला रोती‑बिलखती • ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में टाइगर श्रॉफ ने पहली बार परफॉर्म किया, अक्षय कुमार के स्टंट से दर्शक मंत्रमुग्ध • यूपी में गेमचेंजर योजना से भाजपा को मिलेगी जीत की राह, चुनाव अधिसूचना से पहले महिलाओं को नकद सहायता • PM के कार्यक्रम में DM वर्षा सिंह ने बच्चे को गले लगाया • पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के पवन ‘मक्खी’ को गिरफ्तार किया, अपहरण और धमकी के आरोप • नागरकोइल स्टेशन पर खाली कोच में 50 वर्षीय महिला की बलात्कार‑हत्या, 31 साल के अय्यप्पन को गिरफ्तार • निखिल चौधरीः बर्थडे मनाने गए थे, कोविड में फंसे और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर बन गए • वैभव सूर्यवंशी और अली रजा का मुकाबला: एशिया कप 2026 में भारत‑पाकिस्तान का टकराव • MMRDA ने एयरपोर्ट के पास मस्जिद को अवैध घोषित कर हटाने का आदेश दिया • इंडोनेशिया के कैंडी फैक्टरी में लगी भयंकर आग: 3 की मौत, 36 कर्मचारी लापता • 6 साल की शादी के बाद क्या नई शुरुआत होगी? • हनीमून के लिए भारत के 10 बेहतरीन गंतव्य • सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की '83' में फास्ट बॉलिंग की सराहना की • LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, बैंक ने जारी किया चेतावनी • BYD की SUV Ti 7 पर यूरोपीय कोर्ट ने लगा 101 करोड़ जुर्माना, Defender डिज़ाइन के उल्लंघन का मामला • केरल की नेचर ब्यूटी से सजी काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का जलवा दिखाया • पूर्व जिला अवर निबंधक पर रिम्स जमीन घोटाले के आरोप में छापा • बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची का शव मिला, तंत्र‑मंत्र संदेह में किरायेदार महिला को हिरासत • भारत ने नेपाल के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की योजना बनाई: बागडोगरा एयरपोर्ट पर अटकलें तेज, सरकार का प्रस्ताव क्या है? • छक्कों का जुनून नहीं, निरंतरता प्राथमिक; आलोचकों को दिया करारा जवाब • ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की मीटिंग के भारत के लिए क्या हैं मायने? - द लेंस • टाइगर श्रॉफ ने गणेश वंदना पर जोशीला परफॉर्मेंस दिया, मंच पर छाए • नीतीश सेतु के उद्घाटन पर RJD कार्यकर्ताओं ने पोस्टर‑बैनर फाड़े, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा • पढ़ाई को रैंचो मॉडल जैसा होना चाहिए • भारत ने बनाई 720 रन की पारी, न्यूजीलैंड 233 रन पीछे; जीत के लिए आखिरी दिन में 8 विकेट चाहिए • सीएटल हवाई अड्डे पर आईसीई एजेंट के साथ विवाद: महिला ने बेटी को माँ के सामने ले जाया, उड़ान में देरी • सात तेल‑गैस ब्लॉकों पर नई नीलामी नीति: कॉन्ट्रैक्ट 30 वर्ष तक बढ़ेगा, सरकार को बढ़ा लाभ • उतर प्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद ओवैसी‑चंद्रशेखर गठबंधन और आजम खान की सक्रियता से बीजेपी का सियासी मिजाज बदलेगा • बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: कौओं में H5N1 वायरस पाया, 12 किमी का क्षेत्र अलर्ट पर • देव दिवाली पर काशी में शाही ठहराव, गंगा किनारे के सुइट का किराया 4 लाख, क्रूज पैकेज 5 लाख तक • नालियों में तेजाब बहाने पर बैटरी कारोबारी पर 10 हजार रुपये जुर्माना • ध्रुव जुरेल ने शानदार बैटिंग और बेहतरीन फील्डिंग से भारत को बढ़त दिलाई • पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का दिल्ली दौरा: संवाद, इतिहास और विवाद • ₹32,000 में 55‑इंच स्मार्ट टीवी, अमेज़न पर धांसू डील • सामूहिक विवाह योजना में ठगी का खुलासा, पिता ने मंच पर शिकायत की • आवेदन की आखिरी तारीख आज, चूके तो 23 नवंबर से देना होगा अतिरिक्त शुल्क, तुरंत भर दें फॉर्म • चक्रवात के प्रभाव से बदलता मौसम: यूपी में ठंड और कोहरे की दोहरी मार • सीटीआई ने पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र लिखा: सोने की कीमत घटने से लाखों व्यापारियों का धन बचा • मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव के भावुक शब्द • जूनागढ़ में कार में लगी आग से तीन जिंदा जले, एक युवती घायल • सिएटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नकाबपोश अधिकारियों ने जेट ब्रिज पर यात्रियों को हिरासत में लिया, महिला रोती‑बिलखती • ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में टाइगर श्रॉफ ने पहली बार परफॉर्म किया, अक्षय कुमार के स्टंट से दर्शक मंत्रमुग्ध • यूपी में गेमचेंजर योजना से भाजपा को मिलेगी जीत की राह, चुनाव अधिसूचना से पहले महिलाओं को नकद सहायता • PM के कार्यक्रम में DM वर्षा सिंह ने बच्चे को गले लगाया • पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के पवन ‘मक्खी’ को गिरफ्तार किया, अपहरण और धमकी के आरोप • नागरकोइल स्टेशन पर खाली कोच में 50 वर्षीय महिला की बलात्कार‑हत्या, 31 साल के अय्यप्पन को गिरफ्तार • निखिल चौधरीः बर्थडे मनाने गए थे, कोविड में फंसे और फिर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर बन गए • वैभव सूर्यवंशी और अली रजा का मुकाबला: एशिया कप 2026 में भारत‑पाकिस्तान का टकराव • MMRDA ने एयरपोर्ट के पास मस्जिद को अवैध घोषित कर हटाने का आदेश दिया • इंडोनेशिया के कैंडी फैक्टरी में लगी भयंकर आग: 3 की मौत, 36 कर्मचारी लापता • 6 साल की शादी के बाद क्या नई शुरुआत होगी? • हनीमून के लिए भारत के 10 बेहतरीन गंतव्य • सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की '83' में फास्ट बॉलिंग की सराहना की • LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, बैंक ने जारी किया चेतावनी • BYD की SUV Ti 7 पर यूरोपीय कोर्ट ने लगा 101 करोड़ जुर्माना, Defender डिज़ाइन के उल्लंघन का मामला • केरल की नेचर ब्यूटी से सजी काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का जलवा दिखाया •