पटना के घाट पर... गीत गूंज रहे हैं और नहाय खाय की तैयारियों के बीच माहौल बन गया है। ऐसे में पटना के छठ घाट तक पहुंचने, वहां से निकलने और वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन की व्यवस्था को समझना अच्छा रहेगा। छठ पूजा-2026 के अवसर पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक और फिर 15-16 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद दो बजे से सुबह करीब नौ बजे तक के लिए प्रशासन ने स्पष्ट जानकारी दी है कि किधर से किस घाट तक कैसे पहुंचा जा सकता है और किस आकार की कितनी गाड़ियां किस पार्किंग में खड़ी होगी।
पटना में छठ को लेकर यातायात बदलाव की खबर भी पढ़ें
1. पाटीपुल घाट/दीघा घाट/शिवा घाट/मीनार घाट (दीघा) इन घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं/छठव्रतियों के वाहन संबंधित घाट के निर्धारित पार्किंग स्थल (जैसे पाटली पथ के ऊपर दोनों फ्लैंक, रामजीचक आरओबी के ऊपर) में अपना वाहन पार्क करेंगे और वहां से श्रद्धालु पैदल उक्त घाटों पर जायेंगे। इन घाटों पर वाहनों का प्रवेश/निकास जेपी सेतु के एप्रोच पथ से रूपसपुर नहर रोड से होगा।
इसी प्रकार अशोक राजपथ से अटल पथ नीचे एवं दीघा पोस्ट ऑफिस रोड से आने वाले छठव्रती/श्रद्धालुगण के वाहन सूर्य मंदिर चौहट्टा से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे खाली जगह में पार्क करायी जायेगी एवं वहां से पैदल घाट तक जायेंगे। इसके अलावा सूर्य मंदिर (चौहट्टा) से पूर्व खाली जगह में पार्क करायी जायेगी।
2. गेट नंबर-93 (दीघा) इस घाट पर आने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के सभी बड़ी/छोटी वाहन गेट नंबर-93 से प्रवेश/निकास होगा। इन वाहनों की पार्किंग पाटली पथ के सटे उत्तर एवं दक्षिण रास्ते के दोनों तरफ (पूर्व एवं पश्चिम) निर्धारित स्थल में होगा।
3. गेट नंबर-88 एवं 83 घाट इन घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से सीधे प्रवेश कर गंगा पथ के अंदर पास से जा सकते हैं और इन वाहनों की पार्किंग गंगा पथ के उत्तर एवं दक्षिण चिन्हित स्थलों पर की जायेगी।
4. जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलम्बर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में सभी वाहनों का परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगा एवं जेपी गंगा पथ पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। कोई भी वाहन जेपी गंगा पथ (दीघा) गोलम्बर को घूमकर यू-टर्न नहीं लेंगे। वे निकासी के समय सभी वाहन जो दीघा आयेंगे वे एलसीटी के अंदर पास होकर निकासी कर सकते हैं। जेपी सेतु पूर्वी घाट, गेट नं-93 घाट पर आने वाले वाहन जेपी सेतु रेलवे ब्रिज के पूर्व रास्ते से उतरकर दाहिने मुड़कर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। इसके अलावा अन्य घाट पर जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों का प्रवेश/निकास गंगा पथ के नीचे अंडरपास से होगा।
5. कुर्जी घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंदर प्रवेश कर जेपी गंगा पथ के अंडरपास से जेपी गंगा पथ के उत्तर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क की जायेगी।
6. पहलवान घाट/बांस घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से उत्तर जेपी गंगा पथ अंडरपास से बने रास्ते से सीधे घाट की ओर पार्किंग स्थल तक जायेंगे एवं रास्ते के दाहिने एवं बायें निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।
7. कलेक्ट्रिएट घाट/महेंद्रू घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन गांधी मैदान के अंदर वाहन पार्क कर पैदल घाट तक जा सकते हैं।
8. पटना कॉलेज बारी पथ से अशोक राजपथ में जाने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहन केवल खजांची रोड से अशोक राजपथ में जायेंगे एवं वाहन को पटना कॉलेज मैदान में पार्क कर वहां से पैदल घाट तक जायेंगे।
9. साइंस कॉलेज एनीबेसेंट रोड, रमना रोड, कुनकुन सिंह लेन से आने वाली सभी वाहन साइंस कॉलेज में आकर पार्क होगी तथा वहां से छठव्रती गाड़ी पार्क कर पैदल विभिन्न घाटों के लिए प्रस्थान करेंगे।
पार्किंग स्थलों का विवरण
संबंधित थाना/ओपी
घाट/क्षेत्र
पार्किंग स्थल
अनुमानित क्षमता
सगुना मोड़ SHO
शाहपुर घाट
हॉकी ग्राउंड (कैंटोनमेंट)
सगुना मोड़ SHO
कैंटोनमेंट फील्ड (आरओ गोलम्बर के पास)
सगुना मोड़ SHO
पीपापुल घाट
दानापुर टेम्पो स्टैंड
एयरपोर्ट ओपी
बीएमपी-5 के पास अवस्थित तालाब
वेटनरी कॉलेज ग्राउंड
सगुना मोड़ ओपी
जेपी सेतु पूर्वी घाट
जेपी सेतु के नीचे पाया नं-01 एवं 02 के बीच पूर्व गंगा पथ से
मिथापुर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
पाटलीपथ के ऊपर जेपी सेतु छोड़कर उत्तर एवं दक्षिण दोनों फ्लैंक में
मिथापुर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
रामजीचक आरओबी ऊपर (जेपी सेतु छोड़कर)
मिथापुर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
जेपी सेतु यातायात पथ से पूर्व गोलम्बर के नीचे तक उत्तरी फ्लैंक
केवल एम्बुलेंस/अग्निशमन व अनिवार्य वाहन
पत्रकार नगर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
मीनार घाट के सामने खाली जगह
पत्रकार नगर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
दीघा जनार्दन घाट गोलम्बर के बीच में खाली जगह
पत्रकार नगर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
दीघा जनार्दन घाट गोलम्बर के पूर्व के खाली जगह
पत्रकार नगर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
सूर्यमंदिर (चौहट्टा) के पूर्व खाली जगह
पत्रकार नगर ओपी
दीघा स्थित घाट क्षेत्र
सूर्यमंदिर (चौहट्टा) से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल घाट अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे
गांधी मैदान SHO
गेट नं-93 घाट अंदर गंगा पथ के दक्षिण एवं रास्ते के पूर्व चिमनी के नजदीक खाली जगह
गांधी मैदान SHO
गेट नं-88 घाट गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण रास्ते से पश्चिम खाली जगह
गांधी मैदान SHO
गेट नं-83 घाट गंगा पथ के उत्तर रास्ते से पश्चिम खाली जगह
कोतवाली ओपी
एलसीटी घाट, कृत्रिम तालाब, मरीन ड्राइव
पार्किंग तालिका के जीपीएस विवरण से पहुंचने के लिए
संबंधित थाना/ओपी का नाम
पार्किंग स्थल
LAT/LONG (यह जीपीएस विवरण डालने पर पहुंचना संभव होगा)
वाहन का प्रकार
पार्किंग क्षमता
गांधी मैदान क्षेत्र
कुर्जी घाट
बड़ी/छोटी वाहन
गांधी मैदान क्षेत्र
राजापुर पुल मरीन ड्राइव के उत्तर
बड़ी/छोटी वाहन
गांधी मैदान ओपी
पहलवान घाट के पास
बड़ी/छोटी वाहन
गांधी मैदान ओपी
बांस घाट के पास
बड़ी/छोटी वाहन
जेपी गंगा पथ के नीचे उत्तर रास्ते के पश्चिम खाली जगह
बड़ी/छोटी वाहन
गांधी मैदान के अंदर
बड़ी/छोटी वाहन
पटना कॉलेज मैदान
गायघाट ओपी
सायंस कॉलेज
गायघाट ओपी
गाय घाट पुल के नीचे किनारे फ्लैंक में
गायघाट ओपी
हथिया बागान आलमगंज
गायघाट ओपी
लोहा गोदाम आलमगंज
गायघाट ओपी
मेजाज हॉस्पिटल के सामने (बिरकोमान गोलम्बर के पूर्व)
बड़ी/छोटी वाहन
पीरबहोर ओपी
सिटी स्कूल चौक
बड़ी/छोटी वाहन
पीरबहोर ओपी
मंगल तालाब परिसर
बड़ी/छोटी वाहन
पीरबहोर ओपी
ओपी साह रोड के दोनों फ्लैंक के सिंगल लेन में
पीरबहोर ओपी
चौक शिकारपुर आरओबी के नीचे
बड़ी/छोटी वाहन
पीरबहोर ओपी
पटना साहिब स्टेशन के बाजार
बड़ी/छोटी वाहन
पीरबहोर ओपी
कटरा बाजार समिति के प्रांगण में
बड़ी/छोटी वाहन
ध्यान रखने लायक बातें, नंबर भी नोट कर लें
1. पहले आने वाले वाहन सीधे घाट के नजदीक तक निर्धारित स्थान पर पार्किंग में जाएंगे। 2. घाट से वाहन के निकलने के समय उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/मजिस्ट्रेट वाहन को घाट की ओर अंदर नहीं जाने देंगे। 3. आपातकालीन सेवा यथा, अग्निशामक, एम्बुलेंस एवं मरीज के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। 4. परेशानी की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से 0612-2219810, 0612-2219234 नंबर पर संपर्क करें। 5. पुलिस संबंधित परेशानी की स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष से 9031825979 नंबर पर संपर्क करें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!