Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Patna

पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार

Ajay Tiwari
16 November 2026 • 0 • 15
पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में आयोजित परिचर्चा में मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने भ्रामक खबरों से बचने और तथ्यों के आधार पर समाचार प्रसारित करने की सलाह दी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस वर्ष परिचर्चा का विषय ‘पत्रकारिता : लोकप्रियतावादी या जिम्मेदारी’ रखा गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। समाज में पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम है। पत्रकारों का काम केवल समाचार देना नहीं, बल्कि आम लोगों, खासकर समाज के सबसे निचले तबके की समस्याओं को सामने लाना भी है।

उन्होंने कहा कि अपुष्ट और सनसनीखेज खबरों को प्रसारित या साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में भ्रम और तनाव पैदा हो सकता है। पत्रकारिता को अपनी विश्वसनीयता और जनहित के मूल सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। किसी व्यक्ति की निजता, गरिमा और संवेदनशीलता का सम्मान होना चाहिए। साथ ही समाचार और आरोप के बीच अंतर स्पष्ट रहना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि बिहार में पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। सोशल मीडिया के इस दौर में आम नागरिकों का भी दायित्व है कि किसी समाचार या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता और विश्वसनीयता की जांच कर लें। स्वतंत्रता के साथ विश्वसनीयता भी जरूरी है। लोकप्रियता गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए गलत और भ्रामक तथ्यों का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए। खबरों का प्रसार सही और तथ्यपरक जानकारी के आधार पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की चर्चा करते समय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकासात्मक बदलावों को भी याद करना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और महिला सशक्तीकरण से लेकर आम लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए गए। छात्राओं को स्कूल तक पहुंचाने के लिए साइकिल और पोशाक जैसी योजनाएं शुरू की गईं। वर्ष 2018 में बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां घर-घर तक बिजली पहुंचाई गई।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत की गई। इसके बाद सरकारी नौकरियों समेत अन्य क्षेत्रों में भी आरक्षण का प्रावधान किया गया। आज जीविका समूहों से करोड़ों महिलाओं और परिवारों को जोड़ा गया है। राज्य में 13 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाए गए हैं और 1.85 करोड़ परिवारों को इससे जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि 1.85 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये और एक लाख महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं। बिहार के 97-98 प्रतिशत घरों में नल का जल पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री ने भी इसकी सराहना की है और इसके आधार पर केंद्र सरकार ने भी योजना बनाई। नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने संयुक्त रूप से राज्य में 23 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। इस अभियान के समर्थन में पांच करोड़ लोगों ने 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई थी।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, उद्योग और विधि-व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 30 दिनों के भीतर जनता के काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से 551 मॉडल स्कूल और 211 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। नए टाउनशिप विकसित करने और उद्योगों में निवेश को लेकर भी कई महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं। नीतीश कुमार की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया को स्वस्थ आलोचना करनी चाहिए, लेकिन वास्तविक तथ्यों और विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करना चाहिए। राज्य में 129 पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा पत्रकार बीमा योजना के तहत भी बड़ी संख्या में पत्रकारों को जोड़ा गया है। आने वाले दिनों में पत्रकारों के कल्याण और सुविधाओं के लिए और भी काम किए जाएंगे।

इस मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह जनता और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। पिछले कुछ समय में प्रेस का स्वरूप तेजी से बदला है। पहले अखबार अधिक पढ़े जाते थे, जबकि अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके अनुसार समाचार सामग्री के स्वरूप में भी बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि बिहार की छवि में बदलाव आया है और अब राज्य की विकासात्मक पहचान बनी है। सरकार के अच्छे कार्यों को अधिक से अधिक खबरों में जगह मिलनी चाहिए। बिहार आज किसी राज्य से पीछे नहीं है, बल्कि कई क्षेत्रों में दूसरे राज्यों से आगे है।

परिचर्चा में टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सहायक संपादक मदन कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता के लिए आत्मनियंत्रण, निष्पक्षता और जवाबदेही बेहद जरूरी हैं। खासकर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित आधुनिक तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ फर्जी और भ्रामक खबरों की चुनौती भी बढ़ी है। ऐसे में पत्रकारिता का दायित्व है कि सूचनाओं का प्रसार तथ्यों और प्रमाणिक आंकड़ों के आधार पर किया जाए, ताकि समाज तक सही और विश्वसनीय खबरें पहुंच सकें।

चीफ रजनीश कुमार ने कहा कि खबरों की लोकप्रियता गलत नहीं है, लेकिन उनमें जिम्मेदारी और सत्यता भी होनी चाहिए। पत्रकारों को अपने अधिकारों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। कशिश चैनल के संजय कुमार ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व है। कला रॉय ने कहा कि समय और तकनीक में बदलाव के साथ पत्रकारिता का स्वरूप भी बदला है। केवल खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता नहीं है।

कार्यक्रम को विभाग के सुनील पाठक और पिंडार के संपादक अतिकुर रहमान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय और संयुक्त निदेशक नागेंद्र गुप्ता भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक नूपुर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक विनीत सिन्हा ने किया।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव • बरेली में हथियार तस्करी के मामले में जासनूर सिंह की गिरफ्तारी से परिवार चौंका • तीन घंटे की मेहनत, पीपल के पत्ते पर उकेरी सीएम सम्राट की तस्वीर, मधुरेंद्र ने जन्मदिन पर दिया तोहफा • पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम • दुबई के समुद्र तट पर गूंजे छठी मैया के गीत, बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोगों ने मनाया महापर्व • कानपुर में पाँच लोगों की मौत, फंदा मारने वाले पकड़े गए • रावण ने जटायु का नाखून क्यों रखा? फिल्म ‘रामायण’ के सीन पर चर्चा • इमरान खान ने जेल के जजों को खुला पत्र: ‘शायद मैं जिंदा न लौटूं’ • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को 7 सलाह दी, कहा खुद का मजाक बनवाया • चीन ने 19‑सीट इलेक्ट्रिक विमान CE‑25A की पहली मानव‑सहित उड़ान पूरी की • 10 मिनट में मेडिकल स्टोर से लाकर दे दी 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी, हुआ प्रदर्शन • इमरान खान ने जेल से चिट्ठी लिखी: "शायद जिंदा वापस न लौट सकूं", पत्नी के इलाज पर क्या कहा • बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी • विनोद आर्य के खिलाफ पहाड़ी महासभा ने दी तहरीर, अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने का आरोप • श्रृंगानगर ट्रेक ब्लास्ट केस में पुलिस ने रामसिंहपुर स्टेशन के पास जिंदा बम बरामद किया • मां के हाथों पिटकर दुनिया से चली गई चार साल की सुहानी, छठ के प्रसादी को जूठा करने की मिली सजा; गिरफ्तार • हिंदुस्तानी लड़कियाँ अबू बकर से क्यों मोहित • iPhone Duo 2 में Face ID सम्भव, पर लॉन्च पर विलंब की संभावना • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • बीजेपी का मथुरा महामंथन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि एजेंडा शीर्ष पर, बड़े फैसले की उम्मीद • राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सवालों की सूची जमा की, चुनाव आयुक्तों से हलफनामे की मांग • राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान • श्रेयस अय्यर ने कोहली की बात अनसुनी की? वीडियो में दिखा अजीब रवैया • जहीर खान के साले की शाही शादी में क्रिकेटरों का देसी स्टाइल • छठ की खुशियों के बीच बुझ गया घर का इकलौता चिराग, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय अमन की मौत • तेल टैंकर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत; किशोरी गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • सिर पर दो गोलियां लगने से कुपवाड़ा में जवान की मौत, आठ दिन बाद होनी थी शादी, खुशियां मातम में बदली • छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम • बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार के लिए कट्टर यहूदी पार्टियों को शामिल करने की मांग की • न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति • छठ के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां ने लगाई डांट, नाराज 19 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान • पीएम मोदी ने पत्र भेजकर सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, विकसित बिहार के निर्माण में योगदान को सराहा • सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव • बरेली में हथियार तस्करी के मामले में जासनूर सिंह की गिरफ्तारी से परिवार चौंका • तीन घंटे की मेहनत, पीपल के पत्ते पर उकेरी सीएम सम्राट की तस्वीर, मधुरेंद्र ने जन्मदिन पर दिया तोहफा • पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम • दुबई के समुद्र तट पर गूंजे छठी मैया के गीत, बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोगों ने मनाया महापर्व • कानपुर में पाँच लोगों की मौत, फंदा मारने वाले पकड़े गए • रावण ने जटायु का नाखून क्यों रखा? फिल्म ‘रामायण’ के सीन पर चर्चा • इमरान खान ने जेल के जजों को खुला पत्र: ‘शायद मैं जिंदा न लौटूं’ • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को 7 सलाह दी, कहा खुद का मजाक बनवाया • चीन ने 19‑सीट इलेक्ट्रिक विमान CE‑25A की पहली मानव‑सहित उड़ान पूरी की • 10 मिनट में मेडिकल स्टोर से लाकर दे दी 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी, हुआ प्रदर्शन • इमरान खान ने जेल से चिट्ठी लिखी: "शायद जिंदा वापस न लौट सकूं", पत्नी के इलाज पर क्या कहा • बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी • विनोद आर्य के खिलाफ पहाड़ी महासभा ने दी तहरीर, अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने का आरोप • श्रृंगानगर ट्रेक ब्लास्ट केस में पुलिस ने रामसिंहपुर स्टेशन के पास जिंदा बम बरामद किया • मां के हाथों पिटकर दुनिया से चली गई चार साल की सुहानी, छठ के प्रसादी को जूठा करने की मिली सजा; गिरफ्तार • हिंदुस्तानी लड़कियाँ अबू बकर से क्यों मोहित • iPhone Duo 2 में Face ID सम्भव, पर लॉन्च पर विलंब की संभावना • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • बीजेपी का मथुरा महामंथन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि एजेंडा शीर्ष पर, बड़े फैसले की उम्मीद • राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सवालों की सूची जमा की, चुनाव आयुक्तों से हलफनामे की मांग • राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान • श्रेयस अय्यर ने कोहली की बात अनसुनी की? वीडियो में दिखा अजीब रवैया • जहीर खान के साले की शाही शादी में क्रिकेटरों का देसी स्टाइल • छठ की खुशियों के बीच बुझ गया घर का इकलौता चिराग, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय अमन की मौत • तेल टैंकर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत; किशोरी गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • सिर पर दो गोलियां लगने से कुपवाड़ा में जवान की मौत, आठ दिन बाद होनी थी शादी, खुशियां मातम में बदली • छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम • बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार के लिए कट्टर यहूदी पार्टियों को शामिल करने की मांग की • न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति • छठ के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां ने लगाई डांट, नाराज 19 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान • पीएम मोदी ने पत्र भेजकर सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, विकसित बिहार के निर्माण में योगदान को सराहा •