पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अपनी सादगी और पारिवारिक कहानियों के लिए जानी जाती है, लेकिन हाल ही में आए एक सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जाने-माने एक्टर सोहेल समीर, जिन्हें दर्शक हमेशा से पारिवारिक किरदारों में देखते आए हैं, एक नए विवाद में फंस गए हैं. ओरिएंटल एंटरटेनमेंट की सस्पेंस थ्रिलर शॉर्ट फिल्म 'दूसरी औरत' में उनके एक बेहद बोल्ड और इंटीमेट सीन को देखकर दर्शक सन्न रह गए हैं. जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है.
वायरल क्लिप में सोहेल को अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक होते, KISS करते और डबल मीनिंग डायलॉग बोलते दिखाया गया है. एक सीनियर एक्टर का ऐसा अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और इसे लेकर पाकिस्तान में एक नई बहस छिड़ गई है.
कई हिट ड्रामों से बनाई पहचान सोहेल समीर पाकिस्तान टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, रोमांस से लेकर नेगेटिव किरदारों तक, हर तरह के रोल में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है. 'सुनो चंदा', 'तेरे बिन', 'गुड्डू', 'अश्क', 'इश्क़ हुआ' और 'डायन' जैसे लोकप्रिय ड्रामों से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 'डायन' और 'इश्क हुआ' में जहां दर्शकों ने उनके गंभीर एक्टिंग की तारीफ की, वहीं 'सुनो चंदा' में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.
Sohail Sameer!😯 What the hell is he doing? How is this kind of vulgar content even being shown on Pakistani television, along with such cheap dialogues? pic.twitter.com/Ul4TG9nPJZ
'दूसरी औरत' का इंटीमेट सीन पर हुआ विवाद हर तरह की भूमिकाओं में सराहे गए सोहेल समीर का यह नया रूप उनके चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. ओरिएंटल एंटरटेनमेंट की इस शॉर्ट फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन में सोहेल अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड को गले लगाते, पकड़ते और किस करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सीन में जिस तरह की भाषा और डबल मीनिंग संवादों का इस्तेमाल किया गया है, उसपर भी विवाद है.
भड़के सोशल मीडिया यूजर्स जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, 'पाकिस्तानी ड्रामा अब धीरे-धीरे तुर्की सीरीज जैसे बनते जा रहे हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने हैरान होकर लिखा, 'कोई कह दो कि यह AI से बनाया गया वीडियो है, वरना मैं गाली-गलौज पर उतर आऊंगा.'
एक अन्य यूजर ने पाकिस्तानी मीडिया नियामक संस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, 'रुकिए! यह क्या चल रहा है? यह डिजिटल मीडिया या टीवी पर कैसे दिखाया जा सकता है? PEMRA ने इस पर अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया?' कई लोग इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि नेशनल टीवी पर इस तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं.
बोल्ड कंटेंट पर छिड़ी नई बहस इस सीन के बाद से ही पाकिस्तानी कंटेंट के बदलते ढर्रे को लेकर बहस तेज हो गई है. लोग सोहेल समीर की एक्टिंग चॉइस और पाकिस्तानी प्रोडक्शंस में लगातार बढ़ रहे बोल्ड कंटेंट पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग इसे आधुनिक सिनेमा का नाम दे रहे हैं, तो वहीं एक बड़ा वर्ग इसे अपनी संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ मानकर इसका विरोध कर रहा है.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!