वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' 03 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर जारी हो चुका है और काफी दिलचस्प है। फुलेरा गांव में सत्ता बदल गई है। कुछ नए नियम भी बने हैं। मेकर्स का कहना है कि यह सीजन काफी मजेदार है। हालांकि, यह तो सीरीज रिलीज होने पर ही पता चलेगा। मगर, उससे पहले अमर उजाला ने मंजू देवी (नीना गुप्ता) और 'प्रधानजी' (रघुबीर यादव) से खास बातचीत की। इस दौरान 'पंचायत' के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। पढ़िए प्रमुख अंश-
बनराकस का यह डायलॉग 'प्रधानजी' को पसंद सबसे पहले रघुबीर यादव से पूछा गया कि अगर आपको किसी और का कोई मशहूर डायलॉग चुनना हो इस सीरीज से तो वो कौन सा होगा? इस पर अभिनेता ने जवाब दिया- 'देख रहा है बिनोद'। बता दें कि इस सीरीज में यह डायलॉग बनराकस उर्फ भूषण नाम के किरदार ने बोला है। यह किरदार अभिनेता दुर्गेश कुमार ने निभाया है।
नीना गुप्ता का पसंदीदा डायलॉग कौन सा? जब नीना गुप्ता से उनका पसंदीदा डायलॉग पूछा गया तो उन्होंने बिना एक सेकंड लगाए जवाब दिया, 'चलिए खेलिए मीटिंग-मीटिंग'। बता दें कि यह डायलॉग भी इस सीरीज में बनराकस ने ही बोला है। वहीं, इस सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके तो सारे ही डायलॉग फेवरेट हैं। हालांकि, रघुबीर ने कहा कि इनका (दीपक कुमार मिश्रा) का पसंदीदा डायलॉग है-'हट'।
'पंचायत' के गांव की सबसे सुंदर बात क्या लगी? रघुबीर यादव से जब पूछा गया कि आप लोग इतने साल इस गांव में बिता चुके हैं। काफी साल आपने शूटिंग की है। इस गांव की सबसे खूबसूरत चीज क्या लगती है? एक्टर ने कहा- 'यहां की जो मोहब्बत और इंसानियत है, वह बहुत खूबसूरत है। ऐसा लगता है कि हमारा ही घर है। हमारे ही लोग हैं। कहीं पराए नहीं है। हमने इतने साल कैसे निकाल लिए पता ही नहीं चला। उसकी वजह यहां के लोग ही हैं।' नीना गुप्ता ने भी रघुबीर यादव की बात से पूरी तरह सहमत जताई। वहीं निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा से जब गांव की सबसे खास बात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यहां अगर इतना सबकुछ तामझाम न हो। पांच साढ़े पांच बजे टंकी के ठीक पीछे सूर्यास्त होता है। एक कुर्सी लेकर बैठिए। आपको विश्व की सबसे ज्यादा शांति यहीं मिलेगी। इतना सुकून मिलेगा'। बता दें कि 'पंचायत' सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोडिया गांव में हुई है।
प्रधानजी के अलावा कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे रघुबीर? अभिनेता से जब पूछा गया कि अगर पंचायत की स्किप्ट में बदलाव की अनुमति हो और आपको कोई और किरदार निभाना हो तो आप कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'मंजू देवी का'। वहीं, नीना गुप्ता से जब पूछा गया कि वे मंजू देवी के अलावा कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगी? अभिनेत्री ने कहा 'सचिव जी'।
डायरेक्टर बोले- कास्टिंग के वक्त ही कंफर्म हो जाता हूं दीपक कुमार मिश्रा से जब यह पूछा गया कि कभी आपको कोई किरदार स्विच करने हो तो आप वो कौन से कैरेक्टर चुनेंगे? इस पर निर्देशक ने कहा, 'मैं कास्टिंग के समय ही किरदार को लेकर कंफर्म हो जाता हूं। मुझे कुछ भी स्विच नहीं करना है। जो इंसान जो किरदार प्ले कर रहा है, वही परफेक्ट है। कुछ भी स्विच नहीं करना है'।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!