SCO समिट के इतर मिले मोदी-पुतिन, यूक्रेन मुद्दे पर PM बोले- शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता रहेगा भारत
पीएम मोदी ने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री पाशिनयान से की मुलाकात
PM Modi pezeshkian meeting: ईरान के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
PM Modi Kyrgyzstan Live: आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी
PM Modi Kyrgyzstan Visit: PM मोदी से किर्गिस्तान के रक्षा मंत्रालय के कैप्टन की मुलाकात
PM Modi Kyrgyzstan Live: PM मोदी से मिले किर्गिस्तान योग फ़ेडरेशन के प्रेसिडेंट
SCO समिट के लिए बिश्केक पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति
PM Modi Kyrgyzstan Visit: पीएम ने महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
PM Modi Kyrgyzstan Live: विभिन्न समुदायों से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे.
SCO सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सीमा पार के खतरों समेत व्यापार, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और डिजिटल सहयोग पर चर्चा हो सकती है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भी इस बैठक में चर्चा की उम्मीद है.
शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनरिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन समेत कई प्रभावशाली नेताओं के शामिल होने वाले हैं.
शिखर सम्मेलन से पहले बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. दोनों नेताओं की यह बैठक बहुत ही खास है. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर भारत का रुख दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत दिलचस्पी और ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है. बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच पर्यटन का भी जिक्र हुआ. बताया गया कि 2025 में रूस और भारत के बीच पर्यटकों की आवाजाही में 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच भारत-अर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ उनकी शानदार मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि भारत और अर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), अंतरिक्ष, शिक्षा और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने के लिए तैयार है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत और अर्मेनिया के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के और गहरे होने को लेकर दोनों पक्ष आश्वस्त हैं. यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. दोनों नेताओं की यह बैठक बहुत ही खास है. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है.
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Iranian President Masoud Pezeshkian. (/DD News) pic.twitter.com/BEDua6jPKE
बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से मुलाकात की है. बिश्केक में पीएम मोदी ने आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ द्विपक्षीय बैठक की है.
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Armenian Prime Minister Nikol Pashinyan. (/DD News) pic.twitter.com/DfjHx5UuWW
किर्गिस्तान के रक्षा मंत्रालय के कैप्टन तालाइबेक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने पीएम से मुलाकात के बाद काफी खुशी जताई. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को अपने जीवन के खास मौकों में से एक बताया है.
किर्गिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान किर्गिस्तान योग फ़ेडरेशन के प्रेसिडेंट डैनिल रायकोव ने भी पीएम से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उन्हें PM मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई. उनका कहना है कि वे किर्गिस्तान में योग को लाने के लिए भारत और भारत सरकार का सहयोग चाहते हैं.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान SCO समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं. बता दें, SCO समिट के इतर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है.
SCO समिट दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक को लेकर सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों की मानें तो बिश्केक में आज प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में विभिन्न समुदायों से मुलाकात करने के बाद महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही, प्रधानमंत्री में बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की.
#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute at Mahatma Gandhi Memorial in Bishkek and meets members of the Indian diaspora. (/DD News) pic.twitter.com/n7Hx2W7PGn
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!