अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक में समुद्री सुरक्षा को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि क्वाड देश समुद्री गश्ती विमानों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। ट्रंप ने कहा कि ताकत के दम पर शांति बनाए रखने के प्रयासों के तहत यह अभ्यास किया जाएगा। ट्रंप ने आगे कहा कि हाल ही में चारों देशों की नौसेनाओं ने जापान के पास 30वां वार्षिक मालाबार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। इसमें नौसैनिकों ने पनडुब्बी रोधी और सतह पर मौजूद युद्धपोतों के खिलाफ युद्धाभ्यास किया। ट्रंप ने कहा कि आज के समय में पनडुब्बी रोधी क्षमता बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। सतह पर मौजूद जहाजों के खिलाफ युद्धाभ्यास लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन पनडुब्बियों से निपटने की जरूरत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अमेरिकी पनडुब्बियों को बेहद उन्नत बताते हुए कहा कि अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के साथ इस दिशा में काम कर रहा है।
#WATCH | Manila, Philippines: At the meeting with Quad leaders, PM Narendra Modi says, "...It gives me immense pleasure to meet you all. Manila and Quad have shared an age-old and special bond. In 2007, officials of the four countries met for the first time right here. 10 years after that in 2017, it was here in this city that we started our dialogue once again. Today, holding a Quad meeting once again in this historic city, marks an important milestone. Since January last year till date, our foreign ministers have met 5 times. This bears testimony to our political will and shared commitment towards our partnership..." (Video/DD News)
'क्वाड की वापसी से सहयोग और दोस्ती हुई मजबूत', ट्रंप बोले- चारों देश हिंद-प्रशांत के अहम साझेदार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनीला में क्वाड देशों के नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्वाड की वापसी के बाद चारों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है और उनकी दोस्ती पहले से ज्यादा गहरी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी नेता एक-दूसरे के दोस्त हैं और इससे आपसी सहयोग आसान होता है। ट्रंप ने भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के सबसे सफल और कुछ मामलों में सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि ये चारों देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार प्रमुख स्तंभ हैं। चारों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक कूटनीति के मुद्दों पर बेहतर तालमेल और मजबूत संबंध हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। ये मुलाकातें 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट से इतर हुईं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में निवेश, बुनियादी ढांचे, नवाचार, सेमीकंडक्टर और आधुनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं, थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, डिजिटल तकनीक, संस्कृति और पर्यटन जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। इन बैठकों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान वह क्वाड समूह के नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं।
#WATCH | Philippines: US President Donald Trump arrives in Manila to participate in the 49th ASEAN Summit and hold discussions with leaders of the Quad grouping. (Video: US Network Pool via Reuters) https://t.co/EY1p9Bi3Yl
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!