Sunday, 18 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Lucknow

मायावती ने लखनऊ में दिखाई ताक़त, यूपी की सियासत में बीएसपी बदल पाएगी समीकरण?

Ajay Tiwari
18 October 2026 • 0 • 13
मायावती ने लखनऊ में दिखाई ताक़त, यूपी की सियासत में बीएसपी बदल पाएगी समीकरण?

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

लखनऊ के इको गार्डन में बीएसपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पांच महीने पहले शक्ति प्रदर्शन किया था.

9 अक्तूबर को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के पुण्यतिथि पर दो कार्यक्रम आयोजित किए गए.

मायावती ने माल एवन्यू में कांशीराम को श्रंद्धाजलि दी तो बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने इको गार्डन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

इको गार्डन में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया.

इस दौरान मायावती ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ लोगों को फीलगुड कराना विकास और समृद्धि नहीं होती है."

साथ ही उन्होंने कांशीराम के लिए भारत रत्न की भी मांग की.

सवाल ये है कि इस नई मांग से मायावती अपने कोर समर्थकों को क्या संदेश देना चाहती हैं?

हालांकि, इस जमावड़े का मकसद ये भी था कि ये बताया जा सके कि मायावती की पकड़ अभी भी दलित वोट पर बनी हुई है.

वैसे ये रैली नहीं थी मगर इसमें बीएसपी ने लखनऊ चलो का नारा दिया था.

मायावती ने एक्स पर लिखा, "कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बीएसपी की चार बार सरकार बनी."

उन्होंने दावा किया "इसके माध्यम से 'सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति' के ऐतिहासिक कार्य किए गए."

हालांकि प्रदेश में तीन बार गठबंधन की और एक बार बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बावजूद पार्टी इस समय कमज़ोर स्थिति में है.

बीएसपी के पास संसद और प्रदेश के दोनों सदनों में एक भी प्रतिनिधि नहीं है. 2022 में पार्टी के एकमात्र चुने हुए विधायक की मृत्यु के बाद विधानसभा में शून्य की स्थिति बन गई.

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

2011 की जनगणना के मुताबिक यूपी में दलितों की आबादी 4 करोड़ से अधिक है.

403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिए 84 सीटें आरक्षित है. दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

राज्य में दलित आबादी लगभग 20-21 प्रतिशत है. इस आबादी का 140 से अधिक विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव रहता है.

बहुजन समाज पार्टी , भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन सहित सभी प्रमुख दल इस वोट बैंक को रिझाने में सक्रिय है.

मायावती ने 9 अक्तूबर को दिए अपने भाषण में कहा, "देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े और पछाड़े गये ख़ासकर 'बहुजन समाज' के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों को कांशीराम ने सत्ता की मास्टर चाबी दी है."

हालांकि कांशीराम के परिनिर्वाण के बीस साल के भीतर ही मिशन बीएसपी सबसे कमज़ोर स्थिति में है.

सीएसडीएस के संजय प्रसाद ने फ्रंटलाइन को बताया कि 2012 के विधानसभा चुनाव से मायावती के वोट में गिरावट हो रही है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन कहती है, "इस गिरावट का कारण है कि मायावती के साथ के लोग अब दूसरे दलों में है, दूसरा पार्टी का कैडर पहले जैसा सक्रिय नहीं है."

समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा दलित का गठजोड़ बनाना चाह रही है. वहीं कांग्रेस ने हाल में ही यूपी का प्रभारी अविनाश पांडे की जगह राजेंद्र पाल गौतम को बनाया है जो दलित समाज से आते हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के ज़रिए भी दलितों को साथ लाने का प्रयास कर रही है.

राजनीतिक विश्लेषक सिद्धार्थ कलाहंस का कहना है, "दलित अब मायावती के अलावा कांग्रेस की तरफ देख रहा है, इसका प्रमाण 2024 का लोकसभा चुनाव है, इसमें इंडिया अलायंस को सबसे ज्यादा 43 सीट मिली और बीएसपी शून्य पर पहुंच गई है."

पश्चिमी यूपी मायावती का गढ़ माना जाता है, लेकिन नगीना में एएसपी आज़ाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर सुरक्षित सीट से जीते तो इस सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को बहुत कम वोट मिला था.

इस विधानसभा चुनाव में दलितों को मजबूत प्रतिनिधित्व देने का दावा करने वाली एएसपी भी मज़बूती के साथ मैदान में उतरने का प्रयास कर रही है.

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

बीएसपी के सामने सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती वोट बैंक को बढ़ाना भी है, क्योंकि पार्टी का वोट प्रतिशत लगातार गिर रहा है.

वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन ने कहा, " बीएसपी के लिए करो या मरो का सवाल है क्योंकि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक सीट और 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है."

उन्होंने कहा, "इस स्थिति में मायावती के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है, पार्टी के भीतर वो निर्विवाद लीडर हैं."

हालांकि समाजवादी पार्टी के पास पीडीए का पिच है. इस वजह से गैर-जाटव वोट पर उनकी पकड़ मज़बूत हो रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव से ये साबित भी हुआ है.

सीएसडीएस के मुताबिक इंडिया अलायंस को दलित वोट में गैर जाटव वोट 56 प्रतिशत और जाटव का 25 प्रतिशत मिला था.

इंडिया अलायंस को 92 प्रतिशत मुस्लिम वोट और 82 प्रतिशत यादव वोट भी मिले थे.

लेकिन बीजेपी को गैर-जाटव का 29 प्रतिशत वोट ही मिला था. हालांकि 2019 में ये 48 प्रतिशत था.

मायावती के अति पिछड़ा वोट पर भी कई दलों का दावा है, राजभर समाज का प्रतिनिधित्व का दावा सुभासपा सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी और निषाद समाज के नाम पर निषाद पार्टी है.

इन वोटों में ज्यादातर वोट पहले बीएसपी के पास थे. लेकिन बीजेपी और सहयोगी दलों ने भी सेंध लगाई है.

सीएसडीएस के प्रोफेसर संजय प्रसाद ने फ्रंटलाइन से कहा कि बीएसपी के दलित और अति पिछड़ा वोट में गिरावट देखी गई है.

वहीं मायावती की राजनीतिक गतिविधि भी कम हुई है. इस वजह से बीएसपी का संगठन कमज़ोर पड़ गया है. 2012 से यूपी में सरकार जाने के बाद से मायावती की राजनीतिक गतिविधि सीमित हो गई है.

वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन ने कहा, "बीएसपी अब सड़क पर नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि मायावती अभी भी पुराने तेवर में आ जाए तो स्थिति बदल सकती है, लेकिन इसके लिए सड़क पर निकलना होगा."

हालांकि 2014 के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद से मायावती सरकार पर नरम और कांग्रेस पर गरम रही हैं. इस वजह से उनकी धार कम हुई है.

अभी हाल में नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने इसके राजनीतिकरण की आलोचना की और टकराव से बचने की सलाह दी थी.

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

जानकारों का मानना है कि बीएसपी में इस समय नेतृत्व का संकट है. मायावती के बाद कई नेता ऐसे थे, जो बीएसपी को मज़बूत करने का काम करते थे.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते थे. लेकिन अब वह समाजवादी पार्टी में हैं.

यही हाल बाबू सिंह कुशवाहा का है, जो जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के बाद सपा में गए और फिर अपनी पार्टी बनाकर इंडिया अलायंस का हिस्सा बने.

ब्रजेश पाठक और दारा सिंह चौहान बीजेपी के साथ हैं.

पुराने नेताओं में अब केवल सतीश मिश्रा ही बचे हैं.

मायावती ने कई बार अपने भतीजे आकाश आनंद को आगे करने का प्रयास किया.

मायावती ने इसी हफ़्ते आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है.

इससे पहले मायावती ने आकाश आनंद को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के कारण पार्टी से निकाल दिया था. मायावती ने शर्त रखी थी कि अगर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें तो वह आकाश आनंद को बीएसपी में वापस ले लेंगी.

आकाश आनंद के अलावा मायावती के भाई आनंद कुमार पार्टी का कामकाज देखते हैं. इसके अलावा मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को भी पार्टी का काम दिया है.

इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images

वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन कहती हैं, "बीएसपी के क़रीबी लोगों का कहना है कि आकाश आनंद को कई बार हटाने और वापस लाने का मामला राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है."

बीएसपी के भीतर के लोग उन्हें नए नेता के रूप में देख रहे हैं. हालांकि, उनकी भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है.

राजनीतिक विश्लेषक सैयद क़ासिम ने कहा, "आकाश आनंद मायावती के हिसाब से ही पार्टी का काम करेंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह पार्टी में नए नेता के तौर पर उभर सकते हैं."

लेकिन कुछ राजनीतिक विश्लेषकों की राय अलग है.

सिद्धार्थ कलहंस ने कहा, "मायावती के बार-बार आकाश आनंद को बाहर करने से बीएसपी का कैडर उनके साथ उस तरह नहीं जुड़ेगा, जिस तरह उनके पहली बार पार्टी में आने पर जुड़ा था."

उन्होंने कहा, "दलित वर्ग में नगीना के सांसद चंद्रशेखर की लोकप्रियता बढ़ रही है. ख़ासकर युवा वर्ग में बढ़ती उनकी लोकप्रियता आकाश आनंद के लिए चिंता का विषय है."

इसके पीछे कलहंस का तर्क है, "कांशीराम और मायावती के साथ आंबेडकरवादी भी थे. लेकिन उनमें बिखराव हुआ है. बीजेपी के आने के बाद यह वर्ग कांग्रेस के साथ जा रहा है."

हालांकि, उनका कहना है कि इसके प्रतिशत पर बहस हो सकती है.

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन ने कहा, "मायावती आकाश को चंद्रशेखर की काट के लिए ही लाई हैं, लेकिन उन्हें आज़ादी नहीं दे रही हैं."

इमेज स्रोत, Arijit Sen/Hindustan Times via Getty Images

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस ने संविधान और आरक्षण का मुद्दा उठाया. इसका फ़ायदा भी मिला और पूरे देश में कांग्रेस की सीटें बढ़ गईं.

लेकिन 2027 में दलित किस ओर जाएगा, इसका आकलन सभी दल कर रहे हैं.

बीएसपी का कोर वोट समझे जाने वाले दलित वोट पर सभी दलों की निगाह है.

उत्तर प्रदेश में फ़रवरी-मार्च 2027 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

मायावती और उनकी पार्टी के पास सिर्फ़ पांच महीने का वक़्त बचा है. हालांकि, सभी दलों के पास इतना ही समय है. लेकिन मायावती के लिए यह समय इसलिए अहम है क्योंकि वह न सत्ता पक्ष में हैं और न ही मुख्य विपक्ष में. इसलिए उनके सामने चुनौती ज़्यादा है.

प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं. हालांकि, बीएसपी ने अभी से कई उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

विश्लेषकों के मुताबिक़, राज्य के चुनाव में बीएसपी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन कहती हैं, "बीजेपी के हिंदुत्व और सामाजिक ताने-बाने के अलावा अखिलेश यादव और कांग्रेस के गठबंधन की काट भी खोजनी है."

वहीं, राजनीतिक विश्लेषक सैयद क़ासिम का दावा है, "अभी बीएसपी का आकलन करना सही नहीं है. नवंबर तक सभी राजनीतिक दलों के गठबंधन ज़मीन पर बनने के बाद ही राजनीतिक आकलन किया जा सकता है."

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया अलायंस का क्या होता है, इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा."

हालांकि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई बार कहा है कि वह इंडिया अलायंस के साथ हैं. अखिलेश यादव लगातार पीडीए की एकजुटता की राजनीति का दावा कर रहे हैं.

उन्होंने अपनी पार्टी की छात्रसभा की वर्दी भी नीली कर दी है. वह 2024 के लोकसभा चुनाव की तर्ज़ पर सामान्य सीटों पर भी दलितों को उम्मीदवार बना सकते हैं.

इसका सफल प्रयोग वह 2024 में अयोध्या-फ़ैज़ाबाद सीट पर कर चुके हैं.

वहां से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद जीते थे.

राजनीतिक विश्लेषक सैयद क़ासिम ने कहा, "कांग्रेस की ओर से सीटों की मांग को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर राजनीतिक संशय बना हुआ है."

वरिष्ठ पत्रकार रचना सरन कहती हैं, "बीएसपी के कई रणनीतिकार मानते हैं कि कांग्रेस के साथ बीएसपी का गठबंधन पार्टी के लिए 1993 का मोमेंट हो सकता है."

साल 1993 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में बीएसपी को 67 सीटें मिली थीं. उस समय बाबरी मस्जिद टूटने के बाद भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिल पाया था.

इसके बाद मुलायम सिंह की अगुवाई में सरकार बनी. लेकिन लखनऊ में गेस्ट हाउस कांड के बाद बीएसपी ने समर्थन वापस ले लिया था.

बीएसपी का आरोप था कि मुलायम सिंह के लोगों ने बीएसपी के विधायकों को अगवा करने का प्रयास किया था. इसके विरोध के दौरान मायावती के साथ मारपीट की घटना हुई थी.

मायावती पहली बार 1995 में बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बनीं. वह 1997 और 2002 में भी बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बनी थीं.

साल 2007 में उत्तर प्रदेश में बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी.

लेकिन राजनीतिक विश्लेषक सैयद क़ासिम का कहना है, "बीएसपी के साथ गठबंधन की पहल कांग्रेस को करनी पड़ेगी. यह तभी हो सकता है, जब सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूट जाए."

उन्होंने कहा, "कांग्रेस को इसलिए पहल करनी पड़ेगी क्योंकि मायावती गठबंधन के लिए किसी के पास नहीं जाती हैं. इससे पहले 2004 में दिल्ली में सोनिया गांधी ख़ुद मायावती से मिली थीं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को पहल करनी पड़ी थी."

हालांकि, इसकी संभावना कम है क्योंकि समाजवादी पार्टी के लोकसभा में 37 सांसद हैं. इस वजह से इंडिया गठबंधन की ताक़त बनी हुई है.

राजनीतिक विश्लेषक सिद्धार्थ कलहंस कहते हैं, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की तकरार कुछ भी हो, लेकिन गठबंधन नहीं टूटेगा. वहीं, बीएसपी के सामने कई तरह के संकट हैं. ख़ासकर मायावती के साथ कांग्रेस सहज नहीं है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
महावत को कई बार पटका, पुलिस ने बंद किया दो किमी तक का रास्ता; रामलीला के लिए आया था • फ्रांस, इटली से लेकर अमेरिका तक: 8 देशों में बढ़ते विरोध प्रदर्शन की वजहें • रसोई में खेल रही थी चार साल की बच्ची, गैस पाइप में रिसाव से लगी आग; बचाने में दादा-पिता भी झुलसे • सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन, परिवार में शोक • सेंसेक्स टॉप‑10 ने पाँच ट्रेडिंग दिनों में ₹3.65 लाख करोड़ की कुल कमाई • मायावती ने लखनऊ में दिखाई ताक़त, यूपी की सियासत में बीएसपी बदल पाएगी समीकरण? • बरेली में मतदान के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम ने जारी किया आदेश • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निरंतर निकासी, भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा • यूपी पुलिस ने जुआखोर को पकड़ने के प्रयास में झड़प के दौरान युवक छत से गिरकर मारा गया • उत्तर प्रदेश में तालाब के पास मिली कटी हुई सिर, खोपड़ी पर खून के दाग और सिंदूर के निशान • अमेरिका रूस से परमाणु ऊर्जा संचालित डेटा सेंटर पर चर्चा में • भाजपा विधायक के घर पिटाई मामला: मुरादाबाद पुलिस की जांच दस दिन से ठप; दिल्ली में रामू की हालत फिर बिगड़ी • चोरबागान हादसे के बाद कोलकाता के नेहरू नगर पंडाल में दर्शन बंद • फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी', ऐसा कहते हुए दिलीप कुमार ने क्या मांग कर दी? • बेटियों से छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाने पर दो लाख का इनाम देंगे पप्पू यादव, सांसद ने किया एलान • कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में 19 मौतें, मंत्री ने भीड़ प्रबंधन की अपील की • राजस्थान की परमाणु कॉलोनी में गरबा, जापानी न्यूक्लियर विशेषज्ञ भी थिरके • iPhone 18 का इंतजार होगा थोड़ा लंबा: मार्च 2027 में हो सकती है लॉन्चिंग, भारत में ₹1 लाख के पार जाएगी कीमत! • मुरादाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई • जेलर 2 ने 3 दिनों में 300 करोड़ की कमाई, क्या रजनीकांत ने नया बॉक्स‑ऑफ़ रिकॉर्ड बनाया? • उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्रांस की लूटपाट को पश्चिमी लिबरल नीतियों से जोड़ा, अमेरिकी कांग्रेस को चेतावनी दी • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कुकी समुदाय के 15 घर फूंके, गोलीबारी में तीन घायल • 25000 करोड़ मूल्य के समूह की वारिस काव्या मारन की शादी, जानिए उनके होने वाले पति की आय • जांजगीर की क्रिस्टीना का नीदरलैंड के शिप कैप्टन से विवाह: प्रेम कहानी • फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी मौका आज: मैकबुक और AI लैपटॉप्स पर पर मिल रहे बंपर डस्काउंट, ऐसे उठाएं ऑफर्स का लाभ • चीन और एआई से दुनिया के बड़ी वित्तीय ताक़तें क्यों चिंतित हैं? • हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट से ढाबा कुर्की का आदेश रद्द किया, केवल आपराधिक संलिप्तता पर्याप्त नहीं • मृत्यु के बाद आत्मा दूसरे ब्रह्मांड में चली जाती है: वैज्ञानिक का दावा • भारत कैसे बना रूस के तेल से मुनाफा? सीआरईए रिपोर्ट में खुलासा, यूरोप के साथ कारोबार 43% बढ़ा • राखी सावंत के खिलाफ 16 साल पुराना केस: गैर‑जमानती वारंट जारी • हाईकोर्ट ने आदेश दिया – बेसिक स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जाँच • मायावती ने की जमकर तारीफ, अब आकाश के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन • पाकिस्तानी आर्टिलरी का खुद ही विस्फोट, 3 जवान मारे, 2 घायल • जोमैटो डिलीवरी पार्टनर कैसे बनें? कमाई, प्रक्रिया और शर्तें • युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने आधा दर्जन घरों में लगाई आग; कई थानों की पुलिस तैनात • सारण में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, दो बच्चे घायल • उत्तराखंड में छात्रों को स्कूल सप्लाई पर बढ़ती राशि, कैबिनेट प्रस्ताव पर चर्चा • दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी ने दी कड़ी हिदायत, DM और पुलिस कप्तानों को फील्ड में रहने को कहा • कौन कर रहा है आंदोलन का एजेंडा तय, क्या रही है सीजेपी की चूक - द लेंस • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की विदेश में दो दिवसीय शादी • महावत को कई बार पटका, पुलिस ने बंद किया दो किमी तक का रास्ता; रामलीला के लिए आया था • फ्रांस, इटली से लेकर अमेरिका तक: 8 देशों में बढ़ते विरोध प्रदर्शन की वजहें • रसोई में खेल रही थी चार साल की बच्ची, गैस पाइप में रिसाव से लगी आग; बचाने में दादा-पिता भी झुलसे • सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन, परिवार में शोक • सेंसेक्स टॉप‑10 ने पाँच ट्रेडिंग दिनों में ₹3.65 लाख करोड़ की कुल कमाई • मायावती ने लखनऊ में दिखाई ताक़त, यूपी की सियासत में बीएसपी बदल पाएगी समीकरण? • बरेली में मतदान के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम ने जारी किया आदेश • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निरंतर निकासी, भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा • यूपी पुलिस ने जुआखोर को पकड़ने के प्रयास में झड़प के दौरान युवक छत से गिरकर मारा गया • उत्तर प्रदेश में तालाब के पास मिली कटी हुई सिर, खोपड़ी पर खून के दाग और सिंदूर के निशान • अमेरिका रूस से परमाणु ऊर्जा संचालित डेटा सेंटर पर चर्चा में • भाजपा विधायक के घर पिटाई मामला: मुरादाबाद पुलिस की जांच दस दिन से ठप; दिल्ली में रामू की हालत फिर बिगड़ी • चोरबागान हादसे के बाद कोलकाता के नेहरू नगर पंडाल में दर्शन बंद • फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी', ऐसा कहते हुए दिलीप कुमार ने क्या मांग कर दी? • बेटियों से छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाने पर दो लाख का इनाम देंगे पप्पू यादव, सांसद ने किया एलान • कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में 19 मौतें, मंत्री ने भीड़ प्रबंधन की अपील की • राजस्थान की परमाणु कॉलोनी में गरबा, जापानी न्यूक्लियर विशेषज्ञ भी थिरके • iPhone 18 का इंतजार होगा थोड़ा लंबा: मार्च 2027 में हो सकती है लॉन्चिंग, भारत में ₹1 लाख के पार जाएगी कीमत! • मुरादाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई • जेलर 2 ने 3 दिनों में 300 करोड़ की कमाई, क्या रजनीकांत ने नया बॉक्स‑ऑफ़ रिकॉर्ड बनाया? • उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्रांस की लूटपाट को पश्चिमी लिबरल नीतियों से जोड़ा, अमेरिकी कांग्रेस को चेतावनी दी • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कुकी समुदाय के 15 घर फूंके, गोलीबारी में तीन घायल • 25000 करोड़ मूल्य के समूह की वारिस काव्या मारन की शादी, जानिए उनके होने वाले पति की आय • जांजगीर की क्रिस्टीना का नीदरलैंड के शिप कैप्टन से विवाह: प्रेम कहानी • फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी मौका आज: मैकबुक और AI लैपटॉप्स पर पर मिल रहे बंपर डस्काउंट, ऐसे उठाएं ऑफर्स का लाभ • चीन और एआई से दुनिया के बड़ी वित्तीय ताक़तें क्यों चिंतित हैं? • हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट से ढाबा कुर्की का आदेश रद्द किया, केवल आपराधिक संलिप्तता पर्याप्त नहीं • मृत्यु के बाद आत्मा दूसरे ब्रह्मांड में चली जाती है: वैज्ञानिक का दावा • भारत कैसे बना रूस के तेल से मुनाफा? सीआरईए रिपोर्ट में खुलासा, यूरोप के साथ कारोबार 43% बढ़ा • राखी सावंत के खिलाफ 16 साल पुराना केस: गैर‑जमानती वारंट जारी • हाईकोर्ट ने आदेश दिया – बेसिक स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जाँच • मायावती ने की जमकर तारीफ, अब आकाश के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन • पाकिस्तानी आर्टिलरी का खुद ही विस्फोट, 3 जवान मारे, 2 घायल • जोमैटो डिलीवरी पार्टनर कैसे बनें? कमाई, प्रक्रिया और शर्तें • युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने आधा दर्जन घरों में लगाई आग; कई थानों की पुलिस तैनात • सारण में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, दो बच्चे घायल • उत्तराखंड में छात्रों को स्कूल सप्लाई पर बढ़ती राशि, कैबिनेट प्रस्ताव पर चर्चा • दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी ने दी कड़ी हिदायत, DM और पुलिस कप्तानों को फील्ड में रहने को कहा • कौन कर रहा है आंदोलन का एजेंडा तय, क्या रही है सीजेपी की चूक - द लेंस • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की विदेश में दो दिवसीय शादी •