गजरौला और मुरादाबाद रविवार रात दस बजे उत्तर प्रदेश के प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहे। 325 एक्यूआई के साथ गजरौला पहले और 309 एक्यूआई के साथ मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा। इस आंकड़े के मुताबिक प्रदूषण का यह स्तर दिल्ली भी ज्यादा रहा।
देशभर की बात करें तो पानीपत का दूसरे नंबर पर 310 एक्यूआई रहा। हालांकि मुरादाबाद का शाम छह बजे का वायु प्रदूषण देशभर में दूसरे नंबर पर 323 था लेकिन रात दस बजे 14 अंकों की गिरावट के साथ 309 आ गया। मुरादाबाद शहर इन दिनों गैस का चैंबर बना हुआ है। धुंध छाए रहने के कारण दिन में 11 बजे भी राहगीर अपने वाहनों की लाइटें जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। शाम होते-होते वायु प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ गई। शहर में सबसे खराब हवा बुद्धि विहार की दर्ज की गई। यहां पर एक्यूआई 344 रहा।
पीएम 2.5 का औसत स्तर मानक से 11 गुना से भी अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर पर दूसरे नंबर पर कांशीराम नगर 326 एक्यूआई के साथ आया। जिगर काॅलोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 321 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का औसत स्तर 321 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। ईको हर्बल पार्क जैसा हरियाली वाला क्षेत्र भी रेड जोन में आ गया। यहां का एक्यूआई 313 रहा। रामगंगा नदी के पास का क्षेत्र रोजगार कार्यालय का वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 दर्ज किया गया। सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर का एक्यूआई 296 ही ऑरेंज जोन में आया।
हवा की गति धीमी और मौसम ठंडा होने की वजह से वातावरण में प्रदूषित कणों का ठहराव हो गया है। जैसे ही हवा की गति तेज होगी वातावरण में महीन कणों का बिखराव हो जाएगा और वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। -डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
प्रमुख शहरों का एक्यूआई (AQI)
मुरादाबाद
मुजफ्फरनगर
फतेहपुर सीकरी
गाजियाबाद
मेडिसिन वार्ड में चेक की ऑक्सीजन की स्थिति, भर्ती हुए 55 मरीज वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए जिला अस्पताल में भी अधिकारी अलर्ट हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने रविवार को इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेडिसिन वार्ड में ऑक्सीजन पाइप सक्रिय हैं। उनको चेक कर लिया है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी चल रहा है। आईसीयू में छह बेड के अलावा रिजर्व में दस बेड की व्यवस्था है। शनिवार को इमरजेंसी में 55 मरीज भर्ती हुए, जिसमें छह मरीज सीओपीडी से संबंधित हैं। इनको सांस फूलने आदि की परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी मरीजों के पास कंबल उपलब्ध करवा दिए हैं। रैन बसेरा को साफ करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि सांस की परेशानी है, वह सुबह-शाम और दिन में धुंध के समय घर से बाहर न निकलें। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। जुकाम होने पर भाप लें।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!