सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनी की हर फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी देखने लायक होती है। इस बार भी कुछ यही नजारा देखने को मिला है। फिल्म के लिए बेसब्र दर्शक आधी रात को ही सड़कों पर उतर आए और किसी त्योहार की तरह 'जेलर 2' का जश्न मनाना शुरू कर दिया। भारत से लेकर दुबई और जापान तक यही नजारा देखने को मिला है।
ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचे थलाइवर के फैंस फिल्म 'जेलर 2' का जबर्दस्त क्रेज देखते हुए साउथ के कई इलाकों में आधी रात को ही फिल्म के शो शुरू कर दिए गए। दर्शक ढोल-नगाड़ों के साथ सिनेमाघरों तक पहुंचे। थिएटर में भी सीटियों की गूंज सुनाई दी।
#WATCH | Tamil Nadu: Superstar Rajinikanth's fans dance and celebrate outside Rohini Theater in Koyambedu, Chennai ahead of his film Jailer 2's release today. https://t.co/HdHFfIFKYd
किसी ने दूध से किया अभिषेक तो किसी ने नारियल फोड़ा रजनीकांत की फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों ने अभिनेता के पोस्टर और बैनर्स पर दूध से अभिषेक किया। फैंस के बीज जबर्दस्त क्रेज दिखा। किसी ने नारियल फोड़कर शुभ शुगन किया तो किसी ने थलाइवर के पोस्टर की आरती उतारी। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by SK BYTES (@skbytesofficial)
Bollywood has superstars, but Rajinikanth exists in a league of his own. Between the aarti, milk abhishek, and massive celebrations for the Jailer 2 premiere, it’s clear that the Thalaivar craze hits differently! #Bollywood #Rajinikanth #Jailer2 #Superstar #Fandom 😂🔥 https://t.co/Ns88MgDpOD
दुबई में दिखी दीवानगी सिर्फ भारत ही नहीं, दुबई में भी रजनीकांत की फिल्म के प्रति उत्साह देखने लायक है। इस बेकरारी को देखते हुए वहां सुबह तीन बजे का शो रखा गया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए सिनेमाघर पहुंचे।
Jailer 2 FDFS celebration in Dubai - 3am Show @voxcinemas #DeiraCityCenter #DCC #Dubai #UAE #Jailer2 Waiting for Thalaivar Entry @rajinikanth @Mohanlal @Nelsondilpkumar @sunpictures @anirudhofficial @iam_SJSuryah https://t.co/vU51tGxUiP
अमेरिका में भी दिखा उत्साह सिर्फ भारत नहीं, और चेन्नई तक भी नहीं... अमेरिका में भी 'जेलर 2' का जश्न जारी है। थलाइवर की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। न्यू जर्सी में, स्थानीय फैन क्लबों के मुताबिक, शुरुआती सभी शो पूरी तरह से भरे हुए थे। फिल्म देखने आए लोगों का स्वागत लाइफ-साइज कटआउट और गुब्बारों से किया गया।
Not India, not Chennai.. Humble #Jailer2 celebrations from the USA just for one man we grew up with from different generations, #Thalaivar #SuperstarRajinikanth https://t.co/Xjek5yxvS6
जापान में भी रिलीज हुई फिल्म रजनीकांत की 'जेलर 2' जापान में भी आज ही रिलीज हुई है। यह पहली बार है, जब रजनीकांत की कोई फिल्म भारत और जापान में एक ही दिन सिनेमाघरों में लगी है। जापान में भी दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। जापान के एक प्रशंसक ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूछा है- 'जापान में रजनीकांत के फैंस क्या आप तैयार हैं'?
#JAILER2 – FIRST-EVER SAME-DAY RELEASE in INDIA🇮🇳& JAPAN🇯🇵🌏 🔥HISTORY IN THE MAKING🔥 JAPAN THALAIVAR FANS, READY-YA?!🤘👓 日付変わっていよいよ本日公開【ジェイラー2】 史上初の印日同日公開!私も今回は日本で観ます。 劇場でお会いしましょう🙏 https://t.co/Km9dLJlUaG
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!