अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल में शुमार किए जाते हैं. बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर जगह बनाने वाली अनुष्का ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली. वो पति विराट कोहली और दोनों बच्चों वामिका और अकाय संग लंदन में शिफ्ट हो गई हैं. मीडिया की चकाचौंध और शोबिज से दूर एक्ट्रेस पति-बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं.
अनुष्का-विराट ने विदेश में क्यों बसाया घर?
विराट और अनुष्का के विदेश शिफ्ट होने पर उनके तमाम फैंस मायूस हो गए थे. लेकिन दोनों भारत आते-जाते रहते हैं. उनकी झलक पाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता.
वहीं, पिछले साल 2025 में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने यह खुलासा किया था कि अनुष्का और विराट अपने बच्चों को लेकर लंदन क्यों शिफ्ट हुए हैं. रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब शो में बातचीत करते हुए डॉ. श्रीराम नेने ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से अपनी मुलाकातों के बारे में बात की थी और क्रिकेटर के प्रति अपना सम्मान भी दिखाया था. श्रीराम नेने ने विराट को एक बेहद सुलझा हुआ इंसान बताया था. उन्होंने विराट की पॉपुलैरिटी पर भी बात की थी.
विराट के लिए डॉ. श्रीराम नेने ने कहा था- मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. हम उनसे कई बार मिले हैं. वो सच में एक बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए इंसान हैं.
डॉ. श्रीराम नेने ने अनुष्का शर्मा संग हुई अपनी बातचीत को भी याद किया था, जिसमें उन्होंने अनुष्का और विराट के लंदन शिफ्ट होने के प्लान पर भी बात की थी. श्रीराम नेने ने बताया था कि उनकी सक्सेस और पॉपुलैरिटी की वजह से उनकी निजी जिंदगी पर भी लगातार लोगों का ध्यान बना रहता था.
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
विराट कोहली के फैन हैं माधुरी के पति
अनुष्का और विराट के लंदन शिफ्ट होने पर श्रीराम नेने ने कहा था- एक दिन अनुष्का के साथ हमारी बातचीत हुई थी, जो काफी दिलचस्प रही. वो उस समय लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि यहां भारत में अपनी सक्सेस को खुलकर एन्जॉय नहीं कर पाते थे. वो जिस दौर से गुजरे हैं, हम उसे अच्छी तरह समझ सकते हैं, क्योंकि वो जो कुछ भी करते हैं, उस पर सबका ध्यान चला ही जाता है.
बता दें कि अनुष्का और विराट भारत के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा सेलिब्रिटीज हैं. दोनों की लाइफ पर मीडिया की पैनी नजर रहती है. ऐसे में दोनों बच्चों की नॉर्मल परवरिश करने के लिए विराट-अनुष्का लंदन शिफ्ट हो गए हैं. वो अब अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय की परवरिश मीडिया और पैपराजी के कैमरों से दूर रहकर कर रहे हैं.
अनुष्का और विराट की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. शादी के बाद 2021 में कपल की बेटी वामिका का जन्म हुआ और 2024 में उनके बेटे अकाय का. अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों संग विदेश में हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!