Sunday, 11 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Delhi

सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया

Ajay Tiwari
11 October 2026 • 0 • 34
सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया

इमेज स्रोत, Yousuf Sarfaraz/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिस की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन ने चिंता जताई है. कई देशों की मीडिया इस प्रदर्शन से जुड़ी ख़बरों प्रमुखता से जगह दी है.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार (यूनएचआर) का कहना है कि वह दिल्ली में प्रदर्शनकारियों, प्रदर्शन के नेताओं, नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की ख़बरों से चिंतित है. साथ ही यूनएचआर अधिकारियों से मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत और बिना शर्त रिहा करने की मांग की थी.

उसका कहना है, "हम अधिकारियों से आह्वान करते हैं कि वे शांतिपूर्ण सभा करने के अधिकार को पूरे सम्मान सुनिश्चित करें और इसे प्रभावी रूप से लागू करें."

हालाँकि जिनेवा में भारतीय मिशन ने यूएन मानवाधिकार आयोग की तरफ़ से जारी बयान का जवाब देते हुए कहा कि यह चिंताएं बेबुनियाद हैं.

जिनेवा में भारतीय मिशन ने आधिकारिक बयान में कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां शांति से इकट्ठा होने का अधिकार हमारे संविधान से मिलता है और मज़बूत संस्थाओं, एक स्वतंत्र न्यायपालिका और एक स्वतंत्र मीडिया से सुरक्षित है."

इमेज स्रोत, Yawar Nazir/Getty Images

भारतीय मिशन ने कहा, "हर लोकतंत्र की तरह, भारतीय नागरिक पब्लिक ऑर्डर के हित में उचित पाबंदियों के तहत इस अधिकार का इस्तेमाल करते हैं. अधिकारी क़ानून के अनुसार काम करते हैं और हमारी अदालतें किसी भी शिकायत के समाधान के लिए सभी के लिए उपलब्ध रहती हैं."

बयान में कहा गया, "इसलिए मानवाधिकार आयोग की चिंताएं ग़लत हैं और भारत के अंदरूनी मामलों में बेवजह दख़ल देती हैं. इस संदर्भ में, मानवाधिकार आयोग को अपने निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के काम करने के अपने अधिकार के अनुसार, दूसरी जगहों पर भी बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर उतना ही ध्यान देना चाहिए."

दिल्ली में शनिवार को हुए प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को दुनियाभर के प्रमुख अख़बरों ने जगह दी है. इसमें भारत में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद भी टिप्पणी की गई है.

इमेज स्रोत, Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

पाकिस्तान के अख़बार 'डॉन' ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से दिल्ली के प्रदर्शन पर लिखा, "शनिवार को दिल्ली में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आयोजित रैली को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने राजधानी के कुछ हिस्सों में नाकेबंदी कर दी."

"शहर भर में हज़ारों पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया. सेंट्रल दिल्ली के व्यावसायिक क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ निलंबित कर दी गईं और अधिकारियों ने कॉकरोच आंदोलन द्वारा आयोजित प्रदर्शन को रोकने के लिए दर्जनों मेट्रो स्टेशन तथा बाजार बंद कर दिए."

ख़बर में लिखा गया है, "लगभग दो करोड़ की आबादी वाली राजधानी में सुरक्षा बलों ने प्रमुख सड़कों और शहर के प्रवेश मार्गों पर जाँच चौकियाँ स्थापित कीं. पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों की तलाश में बसों की तलाशी ली और वाहनों की जाँच की. बैरिकेड तथा कंक्रीट के बैरिकेड के कारण ट्रैफ़िक बाधित हुआ."

अख़बार लिखता है, "दिल्ली के कई हिस्सों में भी छोटे-छोटे प्रदर्शन हुए और एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कुछ युवा प्रदर्शनकारी 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. पुलिस उनका पीछा कर रही थी और कई अन्य लोगों को घसीटकर बसों में भरकर ले जा रही थी, जबकि लगातार और लोग वहाँ पहुँच रहे थे.

डॉन ने लिखा है कि आंदोलन ने अपने नेताओं की हिरासत को "सत्तावादी तरीके से की गई हिरासत" बताते हुए इसकी निंदा की, उनकी रिहाई की मांग की और विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया.

इमेज स्रोत, Reuters

वहीं साउथ चाइना पोस्ट ने शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों पर लिखा, "यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ आयोजित किया गया, जिसमें मतदाता सूचियों में संशोधन को लेकर आलोचकों का आरोप है कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को असमान रूप से फ़ायदा होता है."

साउथ चाइना पोस्ट के मुताबिक़ दो डिजिटल समाचार संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करते समय पुलिस ने उनके चार पत्रकारों को कुछ समय के लिए हिरासत में रखा, जबकि रॉयटर्स के एक पत्रकार को भी थोड़ी देर के लिए हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया.

साउथ चाइना पोस्ट ने लिखा है कि इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया.

अख़बार लिखता है, "इन प्रदर्शनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अब तक की गंभीर राजनीतिक चुनौतियों में से एक माना जा रहा है. इसकी पृष्ठभूमि में आरोप हैं कि हाल के विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव अधिकारियों ने मतदाता सूचियों में अनुचित तरीके से संशोधन किया."

इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images

अंग्रेज़ी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, "शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी एक क़िले में तब्दील हो गई. भारतीय अधिकारियों ने असाधारण स्तर पर ताक़त का इस्तेमाल किया, तो देश के युवाओं ने भी उतने ही असाधारण तरीके से इसका विरोध किया."

अख़बार के मुताबिक़, "दिनभर हज़ारों लोगों ने, जिनमें ज़्यादातर 20 और 30 साल के युवा थे, अपनी मतदाता सूची में व्यापक संशोधन के विरोध में दिल्ली में इकट्ठा होने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़कर वहां से हटाया. कई प्रदर्शनकारियों को उनके हाथों और पैरों से पकड़कर खींचा गया और ज़्यादातर मामलों में बलपूर्वक बसों और वैन में ठूँस दिया गया."

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक़, हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस वैन के दरवाजे पीटे. वे बसों की खिड़कियों से चिल्ला रहे थे. एक पुलिस अधिकारी को एक प्रदर्शनकारी का गला पकड़ते हुए भी देखा गया. हिरासत में लिए गए लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराने वाले वकीलों के एक समूह के अनुसार, शनिवार की शाम तक दो हज़ार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था, हालाँकि उनकी सटीक संख्या का पता लगाना संभव नहीं था.

"प्रदर्शन का आह्वान करने वाले जेन ज़ी (जेन ज़ी) आंदोलन, कॉकरोच जनता पार्टी, के नेताओं ने कहा कि उन्हें भी हिरासत में लिया गया है, इनमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल थे, जिन्होंने प्रदर्शन की अपील की थी."

इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images

वहीं एक अन्य अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा, "भारत के अधिकारियों ने शनिवार को नई दिल्ली में व्यापक सुरक्षा कार्रवाई की और हज़ारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इस दौरान भारत के युवा 'कॉकरोच' आंदोलन ने विवादास्पद मतदाता सूची संशोधन के ख़िलाफ़ देशव्यापी अभियान तेज करने की कोशिश की. इस संशोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी सरकार और चुनाव अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ी है."

"भारत की राजधानी के मध्य में स्थित निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया गया. कुछ लोगों को खदेड़ दिया गया, जबकि कई अन्य को हिरासत में ले लिया गया. कुछ प्रदर्शनकारियों को घसीटकर पुलिस वाहनों में ठूँस दिया गया और अस्थायी डिटेंशन सेंटर्स में ले जाया गया."

अख़बार लिखता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी (बीजेपी) के नेता संबित पात्रा ने प्रदर्शनकारियों को "अराजक तत्व" बताते हुए उनकी आलोचना की. और कहा कि 'उनका फ्लॉप शो पूरी तरह ध्वस्त' कर दिया गया है."

अख़बार के मुताबिक़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की घेराबंदी तोड़ने में सफल रहे. उन्होंने मोदी और चुनाव अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए, लेकिन बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, "इन प्रदर्शनों का केंद्र भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) है. विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण लाखों पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित हो गए हैं."

प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग कर रहे हैं. अब तक मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि निर्वाचन आयोग और सरकार ने मतदाताओं के साथ हेरफेर किए जाने के आरोपों को खारिज किया है.

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

फ्रांस 24 ने दिल्ली के प्रदर्शनों पर लिखा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग पिछले कुछ हफ़्तों में तेज हो गई है. विपक्षी दलों और आलोचकों का कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों में किए जा रहे संशोधन से लाखों मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया और इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ हिंदू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए फ़ायदे वाला है.

हालांकि निर्वाचन आयोग ने अनियमितताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस संशोधन का उद्देश्य मतदाता सूची से दोहराए गए नामों और अपात्र मतदाताओं को हटाना है.

फ़्रांस 24 ने लिखा, "प्रदर्शन से पहले राजधानी में अधिकारियों ने हज़ारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया, दर्जनों मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, 200 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दीं और प्रदर्शन स्थल के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद कर दीं.

फ्रांस 24 के मुताबिक़ इन प्रदर्शनों को व्यापक रूप से जुलाई में 'कॉकरोच' आंदोलन द्वारा किए गए बड़े जन-आंदोलन के दोहराव के रूप में देखा जा रहा है, उस समय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के घोटाले के कारण तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

अख़बार के मुताबिक़, "ये आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान एक नई चुनौती हैं. मोदी की उम्र 76 साल है. विपक्षी दल लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि भारत में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं. भारत 1.4 अरब लोगों की आबादी वाला दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है."

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने "लॉकडाउन जैसी पाबंदियों" की निंदा की. वहीं, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने युवाओं से रैलियाँ जारी रखने का आह्वान किया.

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार दफ़्तर ने भारत से उन लोगों को रिहा करने का आग्रह किया जिन्हें प्रदर्शन के दौरान "मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया" था. उसने बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने की ख़बरों पर चिंता भी जताई.

फ्रांस 24 ने लिखा है कि भारतीय मीडिया की उन ख़बरों के अनुसार साल 2025 में शुरू हुए मतदाता सूची के व्यापक संशोधन के परिणामस्वरूप मसौदा मतदाता सूचियों से 13.3 करोड़ से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं.

आलोचकों का कहना है कि इस अभियान का असर हाशिए पर रहने वाले समुदायों और अल्पसंख्यकों पर असमान रूप से पड़ा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कड़ा धाम में सुबह 4 बजे से गंगा स्नान की भीड़, मंगला आरती के बाद मां के कपाट का उद्घाटन • भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 'हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें' का जवाब दिया • विदेश मंत्रालय की दो टुकड़ियों ने मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, कहा 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत • टेलीकॉम कंपनियों के लिए अनिवार्य, Starlink के विवाद के बीच • PF निकासी पर TDS छूट के लिए अब फॉर्म 121, 15G/15H नहीं चलेंगे • रिहा होने के बाद सीजेपी नेताओं ने कहा, कॉकरोच कभी मरते नहीं, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेंस • तीन गांवों में चार बच्चों सहित पांच को कुत्ते ने नोचा, एक बच्चा गंभीर, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर • उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी, केदारनाथ यात्रा पर बाढ़‑भूस्खलन का खतरा, 16 तक लगातार बारिश की संभावना • नवरात्र 2026 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त – कब और कैसे? • समस्तीपुर के हरपुर बोचहा में 200‑साल पुरानी अनोखी नवरात्र परंपरा • बिजनौर में लाउडस्पीकर से अजान: पुलिस ने मोअज्जन को गिरफ्तार कर जेल भेजा • सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया • कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी, वीडियो वायरल • पूर्व पार्षद के घर पर गोलियों की बौछार! कार को भी बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश • अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने शर्त पर रिहा किया • वेस्ट एशिया के तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव, UNCTAD ने दी चेतावनी • अलीगढ़ के धनीपुर मंडी में किसानों की धान बिक्री पर निराशा • नौसेना को युद्धपोत की सौगात: मंगरोल से बढ़ेगी ताकत, इस पर स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर समेत कितनी ताकत? • फिल्मों में माँ के प्रति भक्ति की झलक • सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दरबार पर बलरामपुर के विकास का पुनः संकल्प लिया • सोना‑चांदी खरीदने से पहले देखें 20, 22, 24 कैरेट के नवीनतम रेट • चीनी कार चेरी Omoda 5 की रियर एक्सल असेंबली सड़क पर गिर गई, मलेशिया में अजीब हादसा • साधुवेश धारी अधेड़ की हत्या: तबले और ईंट से कूचकर मारे गए • पद छूटा पर मोह नहीं', साथ ही 'गठबंधन पर ग्रहण और साहब को देख माननीय ने बदला रास्ता' के किस्से • रियाद की सुरक्षा क्यों नहीं हो रही है: हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों का सामना • पुतिन से तेल का सौदा कर फंसे ट्रंप: अपने ही पार्टी में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति, रूस पर रोक के लिए आएगा बिल • यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा, जंतर-मंतर पर फिर से कार्रवाई की चेतावनी • लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत पर माँ ने प्रेमिका पर हनी ट्रैप का आरोप • पटना के मरीन ड्राइव जा रहे थे दो दोस्त, गांधी सेतु पर ट्रक ने कुचला; मचा हड़कंप • अभिजीत दिपके के माता‑पिता ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप, पुलिस ने दी स्थिति की स्पष्टता • सीजेपी प्रोटेस्ट का असर: लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत • यूपी में 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान अब महिलाओं के हाथों में, योगी ने कहा 2017 से पहले चौखट लांघना मुश्किल था • कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर चार्जशीट: दुबई में मौजूद शुभम समेत चार पर साक्ष्य जुटे • दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस‑प्रदर्शनकारियों के बीच वीडियो में दिखी भाग‑भाग • 13 अक्तूबर को सीएम योगी का दौरा, शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू, एडवाइजरी जारी • शमी भी भुवनेश्वर की तरह टीम में वापसी कर सकते हैं • डायल 112 के सिपाही की मौत से हड़कंप, बैरक में सर्विस पिस्टल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस • अमिताभ बच्चन का 84वाँ जन्मदिन: जलसा बंगले में महफिल का जलवा • सुप्रीम कोर्ट में जंतर‑मंटर प्रदर्शन की याचिकाओं की सुनवाई, कोर्ट‑रूम बदलने और मेट्रो बंद पर बहस • स्वादिष्ट पालक रोटी से भरपूर पोषण, नाश्ते में बनाएं आसान रेसिपी • कड़ा धाम में सुबह 4 बजे से गंगा स्नान की भीड़, मंगला आरती के बाद मां के कपाट का उद्घाटन • भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 'हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें' का जवाब दिया • विदेश मंत्रालय की दो टुकड़ियों ने मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, कहा 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत • टेलीकॉम कंपनियों के लिए अनिवार्य, Starlink के विवाद के बीच • PF निकासी पर TDS छूट के लिए अब फॉर्म 121, 15G/15H नहीं चलेंगे • रिहा होने के बाद सीजेपी नेताओं ने कहा, कॉकरोच कभी मरते नहीं, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेंस • तीन गांवों में चार बच्चों सहित पांच को कुत्ते ने नोचा, एक बच्चा गंभीर, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर • उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी, केदारनाथ यात्रा पर बाढ़‑भूस्खलन का खतरा, 16 तक लगातार बारिश की संभावना • नवरात्र 2026 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त – कब और कैसे? • समस्तीपुर के हरपुर बोचहा में 200‑साल पुरानी अनोखी नवरात्र परंपरा • बिजनौर में लाउडस्पीकर से अजान: पुलिस ने मोअज्जन को गिरफ्तार कर जेल भेजा • सीजेपी के प्रदर्शन पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया • कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी, वीडियो वायरल • पूर्व पार्षद के घर पर गोलियों की बौछार! कार को भी बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश • अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने शर्त पर रिहा किया • वेस्ट एशिया के तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव, UNCTAD ने दी चेतावनी • अलीगढ़ के धनीपुर मंडी में किसानों की धान बिक्री पर निराशा • नौसेना को युद्धपोत की सौगात: मंगरोल से बढ़ेगी ताकत, इस पर स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर समेत कितनी ताकत? • फिल्मों में माँ के प्रति भक्ति की झलक • सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दरबार पर बलरामपुर के विकास का पुनः संकल्प लिया • सोना‑चांदी खरीदने से पहले देखें 20, 22, 24 कैरेट के नवीनतम रेट • चीनी कार चेरी Omoda 5 की रियर एक्सल असेंबली सड़क पर गिर गई, मलेशिया में अजीब हादसा • साधुवेश धारी अधेड़ की हत्या: तबले और ईंट से कूचकर मारे गए • पद छूटा पर मोह नहीं', साथ ही 'गठबंधन पर ग्रहण और साहब को देख माननीय ने बदला रास्ता' के किस्से • रियाद की सुरक्षा क्यों नहीं हो रही है: हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों का सामना • पुतिन से तेल का सौदा कर फंसे ट्रंप: अपने ही पार्टी में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति, रूस पर रोक के लिए आएगा बिल • यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा, जंतर-मंतर पर फिर से कार्रवाई की चेतावनी • लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत पर माँ ने प्रेमिका पर हनी ट्रैप का आरोप • पटना के मरीन ड्राइव जा रहे थे दो दोस्त, गांधी सेतु पर ट्रक ने कुचला; मचा हड़कंप • अभिजीत दिपके के माता‑पिता ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप, पुलिस ने दी स्थिति की स्पष्टता • सीजेपी प्रोटेस्ट का असर: लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत • यूपी में 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान अब महिलाओं के हाथों में, योगी ने कहा 2017 से पहले चौखट लांघना मुश्किल था • कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर चार्जशीट: दुबई में मौजूद शुभम समेत चार पर साक्ष्य जुटे • दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस‑प्रदर्शनकारियों के बीच वीडियो में दिखी भाग‑भाग • 13 अक्तूबर को सीएम योगी का दौरा, शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू, एडवाइजरी जारी • शमी भी भुवनेश्वर की तरह टीम में वापसी कर सकते हैं • डायल 112 के सिपाही की मौत से हड़कंप, बैरक में सर्विस पिस्टल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस • अमिताभ बच्चन का 84वाँ जन्मदिन: जलसा बंगले में महफिल का जलवा • सुप्रीम कोर्ट में जंतर‑मंटर प्रदर्शन की याचिकाओं की सुनवाई, कोर्ट‑रूम बदलने और मेट्रो बंद पर बहस • स्वादिष्ट पालक रोटी से भरपूर पोषण, नाश्ते में बनाएं आसान रेसिपी •