Thursday, 01 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
General

हाईजैक से इंजन फेल होने तक, बड़े विमान संकट के वक्त पायलट और क्रू ने कब-कब बचाई यात्रियों की जान?

Ajay Tiwari
01 October 2026 • 0 • 28
हाईजैक से इंजन फेल होने तक, बड़े विमान संकट के वक्त पायलट और क्रू ने कब-कब बचाई यात्रियों की जान?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट ने कप्तान स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं छोड़ी और पायलट कक्ष का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और चालक दल ने हमलावर को काबू करने में मदद की, जबकि दूसरे पायलटों ने विमान की कमान संभाली। विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। इसमें 174 लोग (यात्री और क्रू) मौजूद थे।

5 सितंबर 1986 को पैन एएम की उड़ान 73 मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी। विमान पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे पर रुका हुआ था। इसी दौरान चार हथियारबंद आतंकवादी विमान में घुस गए और यात्रियों को बंधक बना लिया। इस विमान में 379 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। आतंकवादियों ने विमान पर कब्जा कर लिया था। इसी विमान में 23 साल की नीरजा भनोट वरिष्ठ विमान परिचारिका थीं।

15 जनवरी 2009 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया हवाईअड्डे से यूएस एयरवेज की उड़ान 1549 ने उड़ान भरी। एयरबस ए320 में 150 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान कनाडा गीज पक्षियों के बड़े झुंड से टकरा गया। कई पक्षी दोनों इंजनों में चले गए और दोनों इंजनों की शक्ति लगभग पूरी तरह खत्म हो गई। विमान के कप्तान चेस्ली सली सलनबर्गर और सह-पायलट जेफ्री स्काइल्स ने तुरंत आपात स्थिति संभाली। दोनों इंजनों के बंद होने के बाद विमान को वापस लागार्डिया ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन कम ऊंचाई के कारण वहां पहुंचना संभव नहीं था। टेटरबोरो हवाईअड्डे का विकल्प भी देखा गया, लेकिन वह भी संभव नहीं था। इसके बाद कैप्टन सलनबर्गर ने हडसन नदी में विमान उतारने का फैसला किया। पक्षियों से टकराने के करीब साढ़े तीन मिनट बाद विमान नदी की सतह पर उतर गया। विमान के पिछले हिस्से में पानी भरने लगा। यात्रियों को आगे और पंखों के ऊपर बने आपातकालीन निकास से बाहर निकाला गया। कुछ यात्री विमान के पंखों पर खड़े होकर बचाव नौकाओं का इंतजार करते रहे। पहली बचाव नौका करीब तीन मिनट में पहुंच गई और कुछ ही देर में दूसरी नौकाएं भी वहां पहुंच गईं। करीब 26 मिनट के भीतर विमान में सवार सभी 155 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की जांच के मुताबिक, दोनों पायलटों के बीच बेहतर समन्वय, कैप्टन का नदी में विमान उतारने का फैसला और केबिन क्रू की तेजी से की गई निकासी ने लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

28 अप्रैल 1988 को अमेरिका की अलोहा एयरलाइंस की उड़ान 243 हिलो से होनोलूलू जा रही थी। बोइंग 737-200 में 89 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान विमान के ऊपरी यात्री हिस्से का करीब 18 फीट लंबा हिस्सा अचानक टूटकर अलग हो गया। विमान का बड़ा हिस्सा खुल जाने से तेज हवा केबिन के अंदर आने लगी। यात्रियों और क्रू के सामने कुछ ही सेकंड में बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई। इस हादसे में मुख्य परिचारिका क्लैराबेल लैंसिंग विमान से बाहर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। सात यात्रियों और एक अन्य परिचारिका को गंभीर चोटें आईं। इसके बावजूद कैप्टन रॉबर्ट शॉ और फर्स्ट ऑफिसर मैडेलिन मिमी टॉम्पकिंस ने विमान का नियंत्रण बनाए रखा। कॉकपिट और विमान के दूसरे हिस्सों को हुए नुकसान के बावजूद पायलटों ने विमान की ऊंचाई कम की और उसे माउई के काहुलुई हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया। कॉकपिट से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी गई और आपात लैंडिंग की तैयारी की गई। हादसे के करीब 13 मिनट बाद विमान काहुलुई हवाईअड्डे पर उतर गया।

19 जुलाई 1989 को यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 232 डेनवर से फिलाडेल्फिया जा रही थी। मैकडॉनल डगलस DC-10-10 विमान में 285 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान के करीब एक घंटे बाद विमान में जोरदार धमाका हुआ। जांच करने पर पता चला कि विमान की पूंछ पर लगा नंबर दो इंजन फेल हो गया था। इंजन के टूटे हिस्सों ने विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाया। इससे विमान के सामान्य नियंत्रण लगभग पूरी तरह खत्म हो गए। कप्तान अल हेंस और चालक दल ने विमान को नियंत्रित करने का दूसरा तरीका खोजा। विमान की दिशा और ऊंचाई को इंजन की शक्ति में बदलाव के जरिए सीमित रूप से नियंत्रित किया जा सकता था। इसी तरीके से चालक दल विमान को आयोवा के सिओक्स सिटी तक ले जाने में सफल रहा। इसी दौरान विमान में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलट डेनिस फिच कॉकपिट में पहुंचे। उन्होंने इंजन की शक्ति नियंत्रित करने में मदद की, जबकि कैप्टन हेंस और बाकी चालक दल विमान को संभालने में जुटे रहे। विमान को सिओक्स गेटवे हवाईअड्डे पर उतारने की कोशिश की गई। लेकिन हाइड्रोलिक नियंत्रण नहीं होने के कारण विमान को मोड़ना और लैंडिंग के दौरान नियंत्रित करना बेहद मुश्किल था। विमान रनवे से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में 111 लोगों की मौत हुई, जबकि 185 लोग बच गए। इस घटना में बिना सामान्य नियंत्रण प्रणाली के विमान को सिओक्स सिटी तक ले जाना और आपात लैंडिंग की कोशिश करना चालक दल के सामने मौजूद असाधारण चुनौती को दिखाता है।

24 जून 1982 को ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान 9 लंदन से ऑकलैंड जा रही थी। बोइंग 747 विमान में 248 यात्री और 15 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान इंडोनेशिया के जावा द्वीप के ऊपर करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था। अचानक विमान माउंट गालुंगगुंग ज्वालामुखी से निकली राख के बादल में पहुंच गया। कुछ ही देर में एक-एक करके विमान के चारों इंजन बंद हो गए। विमान की विंडस्क्रीन भी राख के कारण लगभग अपारदर्शी हो गई और कॉकपिट में धुआं और राख भरने लगी। कप्तान एरिक मूडी और उनके चालक दल ने इंजन दोबारा शुरू करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में सफलता नहीं मिली। विमान तेजी से नीचे आने लगा। चालक दल ने विमान को ग्लाइड करते हुए नीचे लाने का फैसला किया। विमान के सामने पहाड़ी इलाका था, इसलिए पायलटों को ऊंचाई और दिशा दोनों पर लगातार नजर रखनी थी। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इंजन दोबारा चालू होने लगे। कुछ प्रयासों के बाद चारों इंजन फिर से चलने लगे और विमान को जकार्ता की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि एक इंजन में दोबारा समस्या आई और उसे बंद करना पड़ा। इसके बाद भी चालक दल ने विमान को हलीम पेरदानाकुसुमा हवाईअड्डे तक पहुंचाया। खराब विंडस्क्रीन के कारण लैंडिंग आसान नहीं थी, लेकिन विमान सुरक्षित उतर गया और सभी 263 लोग बच गए।

2 अगस्त 2005 को एयर फ्रांस की उड़ान 358 पेरिस से टोरंटो जा रही थी। एयरबस A340 में 297 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। टोरंटो पहुंचने से पहले चालक दल को खराब मौसम और आंधी-तूफान की जानकारी मिल चुकी थी। रनवे पर तेज बारिश हो रही थी और पहले उतर चुके एक विमान के चालक दल ने भी ब्रेकिंग की स्थिति खराब होने की सूचना दी थी। इसके बावजूद उड़ान 358 ने लैंडिंग की प्रक्रिया जारी रखी। विमान रनवे के निर्धारित स्थान से काफी आगे जाकर जमीन पर उतरा। बारिश और गीले रनवे के कारण विमान की रफ्तार कम करना मुश्किल हुआ। रिवर्स थ्रस्ट लगाने में भी देरी हुई और विमान रनवे से बाहर निकल गया। इसके बाद विमान हवाईअड्डे की सीमा के बाहर एक खड्ड में जा गिरा और उसमें आग लग गई। विमान के रुकते ही केबिन क्रू ने यात्रियों को तेजी से बाहर निकालना शुरू किया। आग के आपातकालीन निकास तक पहुंचने से पहले सभी 309 लोग विमान से बाहर निकल चुके थे। हादसे में दो चालक दल के सदस्य और 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। इस घटना में विमान को बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका तेजी से की गई आपात निकासी की रही। आग और दुर्घटना के बावजूद केबिन क्रू ने यात्रियों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

23 जुलाई 1999 को ऑल निप्पॉन एयरवेज की उड़ान 61 ने टोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे से साप्पोरो के लिए उड़ान भरी। बोइंग 747 में 503 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के करीब 25 मिनट बाद एक यात्री ने करीब 20 सेंटीमीटर लंबे चाकू के बल पर एक फ्लाइट अटेंडेंट को कॉकपिट तक ले जाने के लिए मजबूर किया। उसने सह-पायलट को कॉकपिट से बाहर कर दिया और कप्तान नाओयुकी नागाशिमा को विमान का रुख बदलने का आदेश दिया। कप्तान ने आदेश मानने से इनकार किया तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने कुछ समय के लिए विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। विमान की ऊंचाई तेजी से कम होकर करीब 300 मीटर तक पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान विमान में मौजूद छुट्टी पर चल रहे पायलट जुंजी यामाउची भी कॉकपिट में पहुंचे और विमान को संभालने में मदद की। चालक दल ने हमलावर को काबू कर लिया और विमान को वापस हानेडा हवाईअड्डे की ओर मोड़ा गया। करीब 12 बजकर 14 मिनट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कप्तान नाओयुकी नागाशिमा की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। विमान में सवार किसी यात्री की मौत नहीं हुई और बाकी यात्री व चालक दल सुरक्षित रहे।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
फर्जी है बैंकों में हर शनिवार को अवकाश की मंजूरी का दावा करने वाला गजट नोटिफिकेशन, पढ़ें पड़ताल • फ़्लाईदुबई विमान हमला: उन 17 मिनटों में क्या-क्या हुआ? • मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का रिंग बांध टूटे, बाढ़ का पानी तेजी से फैला • गोपालगंज में गंडक उफान पर, 30 से अधिक गांव जलमग्न, 25 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित • कैदियों ने थामी किताब: जेल के बाहर गुनहगार, अंदर गुरु; पढ़ाने के लिए रोज मिलते हैं 80 रुपये • रोहित उर्फ लाडला को अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोप में गिरफ्तार, तीन आरोपी भगोड़ा घोषित • ट्रंप ने सुंदर पिचाई को 'Monster' कहा, पिचाई का हल्का-फुल्का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल • बीएसईबी ने जारी किया बिहार स्टेट का दूसरा डमी एडमिट कार्ड – डाउनलोड एवं सुधार गाइड • तिरहुत शिक्षक सीट से पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने मांगा समर्थन • गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण में बाढ़, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें तैनात; राहत केंद्र सक्रिय • अंचल अधिकारियों के लॉगिन में उपलब्ध अधूरी जमाबंदियां, 31 अक्तूबर तक शुद्धीकरण का निर्देश • बाजार में अचानक आया बड़ा झटका, 10 लाख करोड़ की क्षति • बरेली के 116 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण पर बारिश ने मारी धक्का, गड्ढे बढ़े • ओमानी पायलट को कट्टर‑धार्मिक बताया, नौ महीने बाद नौकरी से हटाया गया • भाजपा की नजर नौवीं राज्यसभा सीट पर, बागी सपा विधायकों पर टिकी निगाहें • प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ रिश्ते की बात कही, कहा "एक्स को एक्स रहने दो • बाली में काम के दौरान दुर्घटना, अस्पताल में इलाज जारी • Maruti Suzuki की इन मॉडलों ने मचा धूम, 30 दिनों में 2.36 लाख गाड़ियां बिकीं • सपा का 111‑वोट लक्ष्य: यूपी में राज्यसभा चुनाव का गणित और चुनौती • दरभंगा के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लहेरियासराय में नमो भारत और इंटरसिटी का ठहराव मंजूर • गडकरी ने इथेनॉल मिश्रण से गाड़ियों को नुकसान के दावों को किया खारिज: बताया कृषि क्षेत्र की प्रगति का बड़ा कदम • सैमसंग का पहला स्मार्ट ग्लास, मेटा के एआई चश्मों से टक्कर, गूगल जेमिनी सपोर्ट के साथ • रामभद्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज, ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप • लोन राशि के दोगुने से अधिक वसूली पर एकल पीठ की ओर से लगाई गई रोक स्थगित • सांप के डसने से हुई मौत, एटा में संत की हत्या; प्रेमानंद के शिष्य की मृत्यु पर नया मोड़ • अलीगढ़ में पहला लॉक म्यूजियम, 37 करोड़ रुपये का निवेश, 10.23 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी • प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप • ए-मौत पाने वाली क़ैदी दो ज़हरीले इंजेक्शन के बाद भी ज़िंदा, अस्पताल में भर्ती कराया गया • स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों ने इस साल 5% बर्फ खोई, रिकॉर्ड गर्मी ने तेज़ पिघलाव किया • डिलीवरी पार्टनर की कमाई का पूरा हिसाब: बेस पे, बोनस, टिप और कटौतियां • चार हत्याओं के आरोपी मुल्ला अफरोज की चंदाैसी कोर्ट में पेशी, दो मामलों में अगली तारीख तय • ससुराल से नहीं आई पत्नी, मोबाइल का वीडियो कैमरा ऑन कर फंदे पर झूला युवक, लटका मिला शव • सपा ने एक उद्योगपति को दिया राज्यसभा सीट के लिए टिकट, क्या हैं राजनीतिक मायने • हैंडशेक रुख एशियन गेम्स फाइनल में भी लागू रहेगा क्या? • तीन माह में 40 शस्त्र लाइसेंस जारी, 14 भाजपा मंडल अध्यक्षों को; आम लोगों को लाइसेंस न मिलने पर शिकायत • विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, अंजनी कुमार भी राज्य सूचना आयुक्त बने • प्रशांत किशोर ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- स्वागत है • गौतम गंभीर ने बताया शु‍भमन गिल की कप्तानी का खास पहलू, युवा गेंदबाजों के लिए भी योजना स्पष्ट • फ्लाईदुबई की उड़ान में को‑पायलट के हमले के बाद पायलट स्मित मछार की बहादुरी का वीडियो • 100 साल के लोक सेवा आयोग की अनसुनी कहानियां, एक सलाहकार संस्था कैसे बनी संवैधानिक यूपीएससी? • फर्जी है बैंकों में हर शनिवार को अवकाश की मंजूरी का दावा करने वाला गजट नोटिफिकेशन, पढ़ें पड़ताल • फ़्लाईदुबई विमान हमला: उन 17 मिनटों में क्या-क्या हुआ? • मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का रिंग बांध टूटे, बाढ़ का पानी तेजी से फैला • गोपालगंज में गंडक उफान पर, 30 से अधिक गांव जलमग्न, 25 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित • कैदियों ने थामी किताब: जेल के बाहर गुनहगार, अंदर गुरु; पढ़ाने के लिए रोज मिलते हैं 80 रुपये • रोहित उर्फ लाडला को अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोप में गिरफ्तार, तीन आरोपी भगोड़ा घोषित • ट्रंप ने सुंदर पिचाई को 'Monster' कहा, पिचाई का हल्का-फुल्का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल • बीएसईबी ने जारी किया बिहार स्टेट का दूसरा डमी एडमिट कार्ड – डाउनलोड एवं सुधार गाइड • तिरहुत शिक्षक सीट से पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने मांगा समर्थन • गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण में बाढ़, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें तैनात; राहत केंद्र सक्रिय • अंचल अधिकारियों के लॉगिन में उपलब्ध अधूरी जमाबंदियां, 31 अक्तूबर तक शुद्धीकरण का निर्देश • बाजार में अचानक आया बड़ा झटका, 10 लाख करोड़ की क्षति • बरेली के 116 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण पर बारिश ने मारी धक्का, गड्ढे बढ़े • ओमानी पायलट को कट्टर‑धार्मिक बताया, नौ महीने बाद नौकरी से हटाया गया • भाजपा की नजर नौवीं राज्यसभा सीट पर, बागी सपा विधायकों पर टिकी निगाहें • प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ रिश्ते की बात कही, कहा "एक्स को एक्स रहने दो • बाली में काम के दौरान दुर्घटना, अस्पताल में इलाज जारी • Maruti Suzuki की इन मॉडलों ने मचा धूम, 30 दिनों में 2.36 लाख गाड़ियां बिकीं • सपा का 111‑वोट लक्ष्य: यूपी में राज्यसभा चुनाव का गणित और चुनौती • दरभंगा के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लहेरियासराय में नमो भारत और इंटरसिटी का ठहराव मंजूर • गडकरी ने इथेनॉल मिश्रण से गाड़ियों को नुकसान के दावों को किया खारिज: बताया कृषि क्षेत्र की प्रगति का बड़ा कदम • सैमसंग का पहला स्मार्ट ग्लास, मेटा के एआई चश्मों से टक्कर, गूगल जेमिनी सपोर्ट के साथ • रामभद्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज, ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप • लोन राशि के दोगुने से अधिक वसूली पर एकल पीठ की ओर से लगाई गई रोक स्थगित • सांप के डसने से हुई मौत, एटा में संत की हत्या; प्रेमानंद के शिष्य की मृत्यु पर नया मोड़ • अलीगढ़ में पहला लॉक म्यूजियम, 37 करोड़ रुपये का निवेश, 10.23 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी • प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप • ए-मौत पाने वाली क़ैदी दो ज़हरीले इंजेक्शन के बाद भी ज़िंदा, अस्पताल में भर्ती कराया गया • स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों ने इस साल 5% बर्फ खोई, रिकॉर्ड गर्मी ने तेज़ पिघलाव किया • डिलीवरी पार्टनर की कमाई का पूरा हिसाब: बेस पे, बोनस, टिप और कटौतियां • चार हत्याओं के आरोपी मुल्ला अफरोज की चंदाैसी कोर्ट में पेशी, दो मामलों में अगली तारीख तय • ससुराल से नहीं आई पत्नी, मोबाइल का वीडियो कैमरा ऑन कर फंदे पर झूला युवक, लटका मिला शव • सपा ने एक उद्योगपति को दिया राज्यसभा सीट के लिए टिकट, क्या हैं राजनीतिक मायने • हैंडशेक रुख एशियन गेम्स फाइनल में भी लागू रहेगा क्या? • तीन माह में 40 शस्त्र लाइसेंस जारी, 14 भाजपा मंडल अध्यक्षों को; आम लोगों को लाइसेंस न मिलने पर शिकायत • विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, अंजनी कुमार भी राज्य सूचना आयुक्त बने • प्रशांत किशोर ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर बोले- स्वागत है • गौतम गंभीर ने बताया शु‍भमन गिल की कप्तानी का खास पहलू, युवा गेंदबाजों के लिए भी योजना स्पष्ट • फ्लाईदुबई की उड़ान में को‑पायलट के हमले के बाद पायलट स्मित मछार की बहादुरी का वीडियो • 100 साल के लोक सेवा आयोग की अनसुनी कहानियां, एक सलाहकार संस्था कैसे बनी संवैधानिक यूपीएससी? •