Saturday, 28 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

अमेज़न के जंगलों में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी अचानक क्यों आए सामने?

Ajay Tiwari
27 November 2026 • 0 • 30
अमेज़न के जंगलों में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी अचानक क्यों आए सामने?

इमेज स्रोत, Cortesía de Survival International

वे ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में बाकी दुनिया से अलग-थलग रहने वाले आदिवासी थे.

अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा, ये तीनों ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी अमेज़न में अपनी ज़मीन पर शिकार करते, मछलियां पकड़ते और फल, शहद इकट्ठा करके गुज़ारा करते थे.

लेकिन जब उन्होंने पेड़ काटने वाली मशीनों की आवाज़ सुनी, तो वहां से भागकर जंगल में छिप गए. अमाकारिया और जकारेविज बहनें थीं. इराहोवा, जकारेविज के बेटे हैं.

कई साल तक ये तीनों पूरी तरह अलग-थलग रहे. लेकिन जंगल में लकड़ी काटने वालों, बाहर से आकर बसने वाले लोगों और पशुपालकों की घुसपैठ बढ़ती गई.

इसके बाद इन तीनों के लिए जंगल में अकेले रहना मुश्किल हो गया. आख़िरकार उन्हें एक दूसरे आदिवासी समुदाय के पास पनाह लेनी पड़ी. यह समुदाय बाहरी दुनिया के लोगों के संपर्क में था.

आदिवासियों की ज़मीन के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सर्वाइवल ब्राज़ील की निदेशक सारा शेंकर बताती हैं कि जंगल में रहते हुए ही अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को सांस से जुड़ी बीमारियां, बुख़ार और टीबी हो गई थी. उनमें शिकार करने की ताक़त भी नहीं बची थी.

सारा शेंकर ने साल 2015 के आख़िर में उस समुदाय से मुलाक़ात की थी, जिसने इन तीनों को पनाह दी.

उस समय की हालत याद करते हुए वह कहती हैं, "वे केवल तीन लोग थे. उनके साथ कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो उनके लिए शिकार कर सके या खाना खाने में उनकी मदद कर सके."

अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को अपना इलाक़ा क्यों छोड़ना पड़ा, इसका जवाब ग्रेट कराजास परियोजना से जुड़ा है.

इस परियोजना के तहत आवा आदिवासियों की ज़मीन के बीचों-बीच दुनिया के सबसे बड़े खनन परिसरों में से एक बनाया जाना था.

इसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी. परियोजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी खुली लौह अयस्क खदान शुरू की जानी थी. खदान से लौह अयस्क बाहर ले जाने के लिए रेलवे लाइन बिछाने और जंगल से होकर सड़कों का जाल बनाने की भी योजना थी.

इमेज स्रोत, Cortesía de Survival International

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

आवा आदिवासियों पर रिसर्च करने वाले लोग आम तौर पर उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं करते.

शेंकर बताती हैं कि आवा आदिवासियों ने बाक़ी दुनिया से अलग रहने का फ़ैसला किया है. इसलिए उनके इस फ़ैसले और अपनी ज़िंदगी से जुड़े फ़ैसले ख़ुद लेने के अधिकार का सम्मान किया जाता है.

लेकिन इस मामले में इराहोवा ने ख़ुद सामने आकर बताया कि उनके साथ क्या हुआ था.

उनका बयान सर्वाइवल इंटरनेशनल की पिछले साल जारी रिपोर्ट 'रेज़िस्टिंग टू एग्ज़िस्ट: द ग्लोबल स्ट्रगल ऑफ़ इंडिजिनस पीपल्स इन आइसोलेशन' में शामिल किया गया है.

इराहोवा ने कहा, "हम बहुत डरे हुए थे. हम ऐसी जगह फंस गए थे, जहां से कहीं नहीं जा सकते थे."

अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा को एक दूसरे आदिवासी समुदाय के लोगों ने खोजा था.

उस समुदाय के एक व्यक्ति ने सर्वाइवल के जानकारों को बताया, "लकड़ी काटने वालों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था. आसपास पेड़ काटने वाली मशीनों की तेज़ आवाज़ सुनाई दे रही थी."

"पेड़ों को बाहर ले जाने के लिए ट्रैक्टरों से रास्ते बनाए जा रहे थे. जिन पेड़ों को काटा जाना था, उनमें से कई पर निशान लगा दिए गए थे. हमने उनसे कहा, 'हमारे साथ चलिए, नहीं तो लकड़ी काटने वाले आपको मार डालेंगे.' इसके बाद वे हमारे साथ आ गए."

इमेज स्रोत, Cortesía de Survival International

अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा की उस आदिवासी समुदाय से मुलाक़ात के 11 साल बाद, ब्राज़ील के मारान्याव इलाके से ऐसी ही एक और ख़बर आई.

सोमवार 16 नवंबर को आवा समुदाय के 20 लोग अरारिबोया आदिवासी क्षेत्र में बने एक सुरक्षा शिविर में पहुंचे. यह शिविर ब्राज़ील के राष्ट्रीय आदिवासी संस्थान फ़ुनाई का है.

अब तक जंगल में अलग-थलग रहने वाले ये आवा आदिवासी तवारी गांव के गुआजाजारा यानी टेनेटेहार समुदाय के संपर्क में आए हैं.

सर्वाइवल संस्था के मुताबिक़, गुआजाजारा समुदाय के लोगों ने आवा आदिवासियों को खाने के लिए कंद दिए. कंद ऐसी खाने की चीज़ें होती हैं, जो ज़मीन के भीतर उगती हैं.

शेंकर इस ख़बर को चिंता की बात मानती हैं.

वह कहती हैं, "यह ऐसा संकेत है, जो चिंता बढ़ाता है. हम ऐसी स्थिति नहीं देखना चाहते."

शेंकर के मुताबिक़, आज जंगल में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी उन लोगों में शामिल हैं, जो कई दशकों तक अपने समुदाय के ख़िलाफ़ हुई हत्याओं और जनसंहार से बचते आए हैं.

वह कहती हैं, "उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी और जिन जंगलों में वे रहते हैं, उसमें सीधा रिश्ता है. इस रिश्ते को समझे बिना उनकी स्थिति को नहीं समझा जा सकता, क्योंकि ज़िंदा रहने के लिए वे पूरी तरह इसी जंगल पर निर्भर हैं."

"उनका खाना, पानी, दवाएं और आध्यात्मिक जीवन, सब कुछ इसी जंगल से जुड़ा है. वे किसी एक जगह पर स्थायी रूप से नहीं रहते. वे जंगल में घूमते हुए शिकार करते और खाने की चीज़ें इकट्ठा करके गुज़ारा करते हैं."

लेकिन जंगल लगातार काटे जा रहे हैं. शेंकर के मुताबिक़, पेड़ कटने से जंगल में सूखे इलाक़े बन रहे हैं और आग लगने का ख़तरा बढ़ रहा है.

वह बताती हैं कि हाल के वर्षों में अमेज़न के जंगलों में सूखे के मौसम के दौरान ऐसी आग देखी गई है.

इस आग का असर केवल पेड़ों पर नहीं, आवा आदिवासियों के शिकार पर भी पड़ता है.

शेंकर कहती हैं, "आवा आदिवासी जिन जानवरों का शिकार करते हैं, वे पेड़ नहीं रहने के कारण या तो मर जाते हैं या दूसरी जगह चले जाते हैं."

"जिन इलाक़ों में बड़े पैमाने पर निर्माण का काम चल रहा है, वहां जानवरों का शिकार करना और भी मुश्किल हो जाता है."

इस मुश्किल का ज़िक्र आवा समुदाय के एक व्यक्ति ने दो दशक से भी पहले किया था.

साल 2002 में सर्वाइवल संस्था ने आवा समुदाय के टूओ नाम के एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया था.

उन्होंने कहा था, "पहले हम बहुत से जानवरों का शिकार करते थे. यहां बहुत सारे बंदर और हिरण थे. लेकिन अब जंगल काट दिए गए हैं, इसलिए बहुत कम जानवर बचे हैं."

"अगर हमारा इलाक़ा नहीं रहा, तो ज़िंदगी बहुत मुश्किल हो जाएगी. जिन जानवरों का हम शिकार करते हैं, वे हर दिन हमसे और दूर जा रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं पता कि हमारा भविष्य कैसा होगा."

"हम अपनी ज़मीन के लिए लड़ेंगे. हम किसी को अपनी ज़मीन नष्ट नहीं करने देंगे."

शेंकर चेतावनी देती हैं कि शिकार करने में आ रही इन मुश्किलों का असर केवल आवा आदिवासियों पर नहीं पड़ रहा. इसका सामना उस गुआजाजारा समुदाय को भी करना पड़ रहा है, जिसने उन्हें पनाह दी है.

इसके साथ ही दोनों समुदायों के सामने लकड़ी काटने वाले हथियारबंद लोगों का ख़तरा भी है.

शेंकर कहती हैं, "अगर लकड़ी काटने वाले और अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी जंगल के एक ही इलाक़े में हों, तो लकड़ी काटने वाले अपने हथियारों से आवा लोगों पर हमला कर सकते हैं."

"मैं यह नहीं कह रही कि इस समय ऐसी कोई घटना हो रही है. लेकिन लकड़ी काटकर पैसा कमाने में लगे इन समूहों के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं, इसलिए ऐसा ख़तरा मौजूद है."

इमेज स्रोत, Cortesía de Survival International

जंगल के बाहर के लोगों से संपर्क में आने के बाद आवा आदिवासियों के सामने बीमारियों का भी ख़तरा है.

शेंकर के मुताबिक़, लंबे समय से अलग-थलग रहने के कारण उनके शरीर में उन कीटाणुओं से लड़ने की ताक़त नहीं है, जिनका उन्होंने पहले कभी सामना नहीं किया.

वह कहती हैं, "घुसपैठ करने वालों को रोकने के लिए मज़बूत और लगातार कार्रवाई की ज़रूरत है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आवा आदिवासियों के लिए ज़िंदा रहना मुमकिन नहीं होगा."

ब्राज़ील के अधिकारियों ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है.

उन्होंने कहा है कि अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासियों के जीवन, सेहत और अपनी ज़िंदगी के फ़ैसले ख़ुद लेने के अधिकार की रक्षा करना उनकी पहली ज़िम्मेदारी है.

अधिकारियों के मुताबिक़, सुरक्षा से जुड़े क़दम उठाते समय तीन बातों पर ध्यान दिया जाएगा, आवा आदिवासियों की ज़मीन बचाना, सेहत से जुड़े ख़तरों को रोकना और अपने फ़ैसले ख़ुद लेने के उनके अधिकार का सम्मान करना.

शेंकर उस समय को भी याद करती हैं, जब अमाकारिया और जकारेविज की तबीयत बहुत ख़राब हो गई थी.

उनकी हालत ऐसी थी कि दोनों को हेलिकॉप्टर से मारान्याव राज्य की राजधानी साओ लुइस ले जाना पड़ा. वहां अस्पताल में उनका इलाज हुआ.

ठीक होने के बाद दोनों ने फिर जंगल लौटने का फ़ैसला किया. लेकिन इराहोवा उसी आदिवासी समुदाय के साथ रह गए, जिसने उन्हें पनाह दी थी.

अमाकारिया और जकारेविज जब जंगल लौटीं, तो उन्होंने ज़मीन पर बने अपने पैरों के निशान भी मिटा दिए, ताकि कोई उन्हें खोज न सके.

शेंकर कहती हैं, "जंगल में कई महीने रहने के बाद जकारेविज की मौत हो गई. अमाकारिया अकेली रह गईं. बाद में वह दोबारा उसी आदिवासी समुदाय के पास लौट आईं."

इसके बाद अमाकारिया फिर कभी अकेले रहने के लिए जंगल नहीं लौटीं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल में हुए गठबंधन से कैसे बदलेगा पंजाब का समीकरण? • 15 साल बाद फिर शाहरुख‑करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में बोल्ड लुक ने मचा धूम • पेंशनर्स ने 8वें वेतन आयोग के तहत 11 मांगें रखी • iPhone से Samsung तक स्मार्टफ़ोन पर बम्पर ऑफर • लाहौर के महिला कॉलेज के गुब्बारे 272 किलोमीटर दूर हिमाचल के सोलन कैसे पहुंच गए • मोबाइल पर ताज़ा ख़बरें, लाइव अपडेट्स • सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम में दीपथून पर दीप जलाने का आदेश, सुरक्षा CRPF को सौंपी • 2047 तक बदलेगी बिहारशरीफ की तस्वीर, रिंग रोड से रिवरफ्रंट तक 14 बड़े विकास प्रस्तावों का रोडमैप तैयार • सपाट पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को झटका, न्यूज़ीलैंड ने दबाव बना रखा • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस ने NCP‑SCP को पीठ में छुरा घोंपने का आरोप • जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में 3 बड़े संदूक अभी नहीं खुले, इन्वेंट्री में 100 घंटे से अधिक काम • 6‑वर्षीय बच्चे की मौत के बाद भड़के लोगों ने पुलिस पर हमला किया, गाड़ियों में आग लगाई • भोजपुरी की अक्षरा ने 'ईठा' में डांस से किया श्रद्धा कपूर को मंत्रमुग्ध • बारामुला में चार सदस्यीय परिवार की मौत, एक बच्ची घायल • मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार, एएसआई समेत पांच घायल • आगरा के डायोसिस को नया बिशप मिला: रेव. हेरोल्ड अमिताभ ने 11 पादरियों को पीछे छोड़कर विजयी पदभार संभाला • आगरा में मौसम का उलटफेर: तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है, सर्दी के लिए तैयार रहें • बरेली में VIP फ्लीट से डीजल चोरी का खुलासा • महाराष्ट्र कांग्रेस ने याद दिलाया शरद पवार को 'एहसान': परिसीमन विधेयक के समर्थन पर राकांपा को घेरा; क्या कहा? • FSSAI ने बिसलेरी के लैब रिपोर्ट पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • प्रेम गोयल ने एक लाख के सवाल पर चूक, केवल 25 हजार ही जीत सके • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा: भारत स्वदेशी युद्धपोत और पनडुब्बियाँ बना रहा • मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर पर ईंट‑पत्थर का प्रहार, चालक बचकर भागा • परिवहन मेले में टैक्स पर 70% छूट, चालान पर राहत नहीं: वाहन मालिकों का निराशाजनक अनुभव • चांदी के दाम घटे, दुल्हन के ज्वेलरी का वजन बढ़ा • आगरा की बेटी ने बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत, 5,000 मतों के अंतर से विजयी • पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान • भारत‑यूके मिलकर विकसित करेंगे चुंबकीय नैनोरोबोट, दवाएँ सीधे कोशिकाओं तक पहुँचाएँगे • घर पर बनाएं शुद्ध चने का आटा, बाजार की मिलावट से बचें • आगरा में हर वर्ष 1800 नए कैंसर रोगी, पाँच अंगों में बढ़ता खतरा • रिशभ पंत की जल्दबाजी, गिल की गलती: खराब शॉट चयन ने भारत को दबाव में धकेल दिया • ऐश्वर्या‑अभिषेक की मरून‑मजेंटा ट्विनिंग, फैंस में धूम • DMK ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया, स्टालिन ने कहा माँगें पूरी हुईं • रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई Himalayan 750, अब भारतीय राइडर्स के लिए उपलब्ध • CRPF जवानों का स्वागत: मदुरै के थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर फूलों की बरसात और दरगाह पर भी जुटी भीड़ • तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला • सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर, ट्रस्ट्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी • सिस्टम की उदासीनता पर गांव वालों ने खुद ही गैंती‑फावड़े लेकर सड़क बनायी • वाराणसी में काशी‑तमिल संगमम और बनारस बिनाले‑2026 का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे भागीदारी • ऋषभ पंत ने तोड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा • बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल में हुए गठबंधन से कैसे बदलेगा पंजाब का समीकरण? • 15 साल बाद फिर शाहरुख‑करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में बोल्ड लुक ने मचा धूम • पेंशनर्स ने 8वें वेतन आयोग के तहत 11 मांगें रखी • iPhone से Samsung तक स्मार्टफ़ोन पर बम्पर ऑफर • लाहौर के महिला कॉलेज के गुब्बारे 272 किलोमीटर दूर हिमाचल के सोलन कैसे पहुंच गए • मोबाइल पर ताज़ा ख़बरें, लाइव अपडेट्स • सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम में दीपथून पर दीप जलाने का आदेश, सुरक्षा CRPF को सौंपी • 2047 तक बदलेगी बिहारशरीफ की तस्वीर, रिंग रोड से रिवरफ्रंट तक 14 बड़े विकास प्रस्तावों का रोडमैप तैयार • सपाट पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को झटका, न्यूज़ीलैंड ने दबाव बना रखा • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस ने NCP‑SCP को पीठ में छुरा घोंपने का आरोप • जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में 3 बड़े संदूक अभी नहीं खुले, इन्वेंट्री में 100 घंटे से अधिक काम • 6‑वर्षीय बच्चे की मौत के बाद भड़के लोगों ने पुलिस पर हमला किया, गाड़ियों में आग लगाई • भोजपुरी की अक्षरा ने 'ईठा' में डांस से किया श्रद्धा कपूर को मंत्रमुग्ध • बारामुला में चार सदस्यीय परिवार की मौत, एक बच्ची घायल • मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार, एएसआई समेत पांच घायल • आगरा के डायोसिस को नया बिशप मिला: रेव. हेरोल्ड अमिताभ ने 11 पादरियों को पीछे छोड़कर विजयी पदभार संभाला • आगरा में मौसम का उलटफेर: तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है, सर्दी के लिए तैयार रहें • बरेली में VIP फ्लीट से डीजल चोरी का खुलासा • महाराष्ट्र कांग्रेस ने याद दिलाया शरद पवार को 'एहसान': परिसीमन विधेयक के समर्थन पर राकांपा को घेरा; क्या कहा? • FSSAI ने बिसलेरी के लैब रिपोर्ट पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • प्रेम गोयल ने एक लाख के सवाल पर चूक, केवल 25 हजार ही जीत सके • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा: भारत स्वदेशी युद्धपोत और पनडुब्बियाँ बना रहा • मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर पर ईंट‑पत्थर का प्रहार, चालक बचकर भागा • परिवहन मेले में टैक्स पर 70% छूट, चालान पर राहत नहीं: वाहन मालिकों का निराशाजनक अनुभव • चांदी के दाम घटे, दुल्हन के ज्वेलरी का वजन बढ़ा • आगरा की बेटी ने बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत, 5,000 मतों के अंतर से विजयी • पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान • भारत‑यूके मिलकर विकसित करेंगे चुंबकीय नैनोरोबोट, दवाएँ सीधे कोशिकाओं तक पहुँचाएँगे • घर पर बनाएं शुद्ध चने का आटा, बाजार की मिलावट से बचें • आगरा में हर वर्ष 1800 नए कैंसर रोगी, पाँच अंगों में बढ़ता खतरा • रिशभ पंत की जल्दबाजी, गिल की गलती: खराब शॉट चयन ने भारत को दबाव में धकेल दिया • ऐश्वर्या‑अभिषेक की मरून‑मजेंटा ट्विनिंग, फैंस में धूम • DMK ने परिसीमन विधेयक का समर्थन किया, स्टालिन ने कहा माँगें पूरी हुईं • रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई Himalayan 750, अब भारतीय राइडर्स के लिए उपलब्ध • CRPF जवानों का स्वागत: मदुरै के थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर फूलों की बरसात और दरगाह पर भी जुटी भीड़ • तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला • सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर, ट्रस्ट्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी • सिस्टम की उदासीनता पर गांव वालों ने खुद ही गैंती‑फावड़े लेकर सड़क बनायी • वाराणसी में काशी‑तमिल संगमम और बनारस बिनाले‑2026 का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे भागीदारी • ऋषभ पंत ने तोड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा •