Tuesday, 25 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Ayodhya

अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

Ajay Tiwari
25 August 2026 0 28
अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में कथित मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावन और एकादशी के दिन हुए इस आयोजन पर संत समाज ने आपत्ति जताई है, जबकि अजय राय ने इसे निषाद समाज की परंपरा से जोड़कर सफाई दी है। ये पहला मौका नहीं है जब सियासी मछली पकाई जा रही है। पहले भी खान-पान को राजनीतिक बहस का मुद्दा बनाया जा चुका है। 

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम अयोध्या के तारुन क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मछली परोसे जाने की तैयारी दिखाई देने का दावा किया गया। कार्यक्रम में दो कुंतल से अधिक मछली होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि यह आयोजन सावन और एकादशी के दिन होने की बात कही गई। इसके बाद कुछ संतों ने इसे धार्मिक भावनाओं और सनातन परंपराओं से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और सार्वजनिक माफी की मांग की। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने कहा कि कांग्रेस नेता एक तरफ अयोध्या आकर भगवान श्रीराम और संतों का आशीर्वाद लेने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी दौरान ऐसा आयोजन किया जाता है, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्टीकरण और अजय राय से माफी की मांग की। इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सावन के महीने में मछली की दावत होती है, तो यह हद से ज्यादा है। अगर मछली में प्याज और लहसुन डाला गया है तो वह नॉन-वेज है, लेकिन बिना प्याज-लहसुन के बनाई गई मछली को वेज माना जा सकता है। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि मछली को प्याज-लहसुन डालकर बनाया गया था या उसके बिना।

विवाद के बीच अजय राय ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। इसके बाद वह निषाद समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनका कहना है कि मछली पकड़ना, बेचना और खाना निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका का हिस्सा रहा है। राय ने कहा कि निषाद समाज का जीवन नदियों से जुड़ा रहा है और कांग्रेस के शासन में इस समुदाय को सम्मान मिला। उनके मुताबिक, नदियों और तालाबों की जमीन पट्टे पर देने जैसी व्यवस्थाएं भी की जाती थीं। अजय राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनकी मछली खाते हुए एक भी तस्वीर सामने आ जाए तो वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा ऐसी तस्वीर नहीं दिखा पाती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर कथित दोहरे आचरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत और धार्मिक आस्था के नाम पर दिखावा करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने अजय राय का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद मछली की दावत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंदिर में राम-राम बोलना और बजरंग बली के सामने दंडवत होने के बाद इस तरह का आचरण शर्मनाक है।

 मछली और नॉनवेज को लेकर राजनीतिक विवाद पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। सितंबर 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू प्रसाद यादव के साथ चंपारण मटन पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में लालू यादव राहुल गांधी को मटन बनाने की विधि बताते नजर आए थे। खाना बनाने के साथ दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा ने उनके जनेऊधारी ब्राह्मण और शिव भक्त होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि सावन के दौरान मटन से जुड़ा वीडियो क्यों साझा किया गया। भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं से जोड़कर हमला किया था।

2024 में बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी का मछली खाते हुए वीडियो भी सामने आया था। तेजस्वी यादव ने 9 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों नेता हेलिकॉप्टर के अंदर लंच करते नजर आए। मुकेश सहनी ने बताया कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे थे। साथ में मिर्च और प्याज भी था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि दोनों ने दिनभर चुनाव प्रचार किया था और लंच के लिए सिर्फ 10 से 15 मिनट मिले थे। उन्होंने बताया कि खाना मुकेश सहनी लेकर आए थे। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर निशाना साधा। 

उस समय राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव का मटन पकाने वाला वीडियो और तेजस्वी यादव का मछली खाते हुए वीडियो चर्चा में था। चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा था कि कुछ विपक्षी नेता सावन के दौरान मटन पकाने का वीडियो बनाकर और उसे सोशल मीडिया पर जारी करके देश के लोगों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे वीडियो के जरिए लोगों को चिढ़ाया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि देश में हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना खाने की आजादी है और कानून किसी को शाकाहारी या मांसाहारी भोजन खाने से नहीं रोकता। उन्होंने कहा कि उनका सवाल खाने को लेकर नहीं, बल्कि धार्मिक अवसरों के दौरान ऐसे वीडियो सार्वजनिक करने की मंशा को लेकर है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन का मछली को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा में रहा था। वह कहते सुने गए कि बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में मछली लाकर बंगाल के कुएं, पोखर और तालाबों में डाली जाएगी। उन्होंने चार मई के बाद चार गुना ज्यादा मछली खाने की बात भी कही थी। रवि किशन ने टीएमसी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। इस बयान पर विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपाई किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं टीएमसी ने इसे बंगाली संस्कृति और खान-पान की आदतों का उपहास उड़ाने वाला बयान बताया था।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण यानी NFHS-5 के 2019-21 के आंकड़ों के मुताबिक, 15 से 49 वर्ष की उम्र के 83.4 फीसदी पुरुष और 70.6 फीसदी महिलाएं मांसाहारी थीं। इसमें रोजाना, सप्ताह में या कभी-कभार मांसाहार करने वाले लोग शामिल हैं। NFHS-4 यानी 2015-16 में 78.4 फीसदी पुरुष और 70 फीसदी महिलाएं मछली, चिकन या मांस खाने की बात कहती थीं। यानी पुरुषों में मांसाहार करने वालों की हिस्सेदारी करीब पांच प्रतिशत अंक बढ़ी, जबकि महिलाओं में बढ़ोतरी बहुत मामूली रही।

NFHS-5 के मुताबिक, 57.3 फीसदी पुरुष और 45.1 फीसदी महिलाएं कम से कम सप्ताह में एक बार मछली, चिकन या मांस खाती थीं। NFHS-4 में यह आंकड़ा पुरुषों के लिए 48.9 फीसदी और महिलाओं के लिए 42.8 फीसदी था। यानी कम से कम सप्ताह में एक बार मांसाहार करने वाले पुरुषों की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

15 से 49 वर्ष के पुरुषों में सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस खाने वालों की हिस्सेदारी लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 98.4 फीसदी थी। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 96.1 फीसदी, गोवा में 93.8 फीसदी, केरल में 90.1 फीसदी और पुडुचेरी में 89.9 फीसदी पुरुष सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस खाते थे। वहीं, यह हिस्सेदारी राजस्थान में सबसे कम 14.1 फीसदी थी। इसके बाद हरियाणा में 14.9 फीसदी, पंजाब में 18.9 फीसदी, गुजरात में 20.6 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 22.6 फीसदी थी।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
पालघर आवासीय विद्यालय के सात साल के छात्र की बुखार के बाद मौत; 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती माइकल एथरटन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अपील पत्र की गहराई से जांच की; 'राज्य ने इमरान को धोखा देने की कोशिश की है... फीफा के खिलाफ एकजुट हुए खिलाड़ी सूचकांकों ने घाटा कम किया; निफ्टी 24,150 अंक के ऊपर एनएसई IPO जल्द आ रहा है: क्या निवेशकों को अभी गैर-सूचीबद्ध शेयर खरीदना चाहिए या मेगा इश्यू का इंतजार करना चाहिए? मामले की न्यायाधीश की तीखी आलोचना के बावजूद इज़राइल विरोधी भित्तिचित्र पर व्यक्ति को दूसरी बार पैरोल से इनकार कर दिया गया सोना तीन महीने में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया क्योंकि व्यापारियों को अमेरिकी मुद्रास्फीति और बांड बाजार की घबराहट के बारे में चिंता है - बिजनेस लाइव 2 की रोमांचक जीत के साथ नए युग की शुरुआत की एक भी छूट गया तो योजना मनमाना हो गई': दिल्ली HC ने लक्ष्मी योजना के लिए विधायक समर्थन पर सवाल उठाया धार में भोजशाला विवाद को लेकर बंद का आह्वान, हिंदू समाज ने सड़कों पर उतारा विरोध प्रदर्शन यूनानी में फर्जीवाड़ा: 41 फर्जी चिकित्सकों की सूची में अमरोहा के तीन, मुरादाबाद का एक डॉक्टर शामिल मस्क के नेतृत्व वाला स्पेसएक्स पहला एनवीडिया-संचालित AI उपग्रह लॉन्च करेगा, जिसका लक्ष्य 2027 में कक्षीय डेटा सेंटर की शुरुआत करना है ईरान युद्ध साइबर युद्ध को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में ला रहा है वांग यी के साथ निर्धारित बैठक से पहले एनएसए डोभाल ने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की: हम क्या जानते हैं Q1 की आय में लचीलापन दिखता है, लेकिन गिरावट का जोखिम अभी भी मंडरा रहा है। एचएसबीसी इसका कारण बताता है स्वाइन फ्लू हाई अलर्ट: ताजमहल और फतेहपुर सीकरी पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग, टेमीफ्लू टैबलेट की मांग गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज; एक्शन अवतार में लौटे इमरान, हिमेश रेशमिया ने दिया नॉस्टैल्जिक फील कश्मीर में फिर खौफ का साया: कश्मीरी पंडितों को 'अंजाम भुगतने' की धमकी, नाम पते और वाहन नंबर किए सार्वजनिक इस स्तर की आपत्ति कभी नहीं देखी': स्कॉटलैंड डेटासेंटर बूम के खिलाफ पीछे हट गया प्याज के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? जानिए 'कांदा एक्सप्रेस' क्या है और सरकार कीमतें कैसे नियंत्रित कर रही है सहायक कंपनी के 963 करोड़ रुपये की कर मांग के कारण आईआईएफएल फाइनेंस में गिरावट आई है कच्चा तेल, खनिज और बहुत कुछ - कनाडा अमेरिकी व्यवसायों और नौकरियों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, सीएम आवास के बाहर विरोधकारियों ने किया घेरा क्या 2026 में मर्सिडीज का दबदबा खत्म हो गया है? F1 प्रश्न एवं उत्तर नामांकन में गिरावट के बावजूद भारत अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शीर्ष स्रोत बना हुआ है: डेटा से पता चलता है वेतन भूल जाइए, Microsoft कर्मचारी बता रहे हैं कि वे कितना AI का उपयोग करते हैं - संख्याएँ आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं गुड़गांव रहने लायक नहीं': बेटी को घर लाने के लिए एक आदमी के लिए बारिश की कठिन परीक्षा एंटिक ने बाय के साथ एस्ट्रा माइक्रोवेव पर कवरेज शुरू किया; रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अपसाइकल में वृद्धि देखी जा रही है रूस से आई अच्छी खबर का असर, फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में 17% तक की तेजी अमेरिकी नौसेना की AIM-424 मिसाइल लड़ाकू विमानों से 288 मील दूर लक्ष्य पर हमला कर सकती है - दिलचस्प इंजीनियरिंग 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बिहार के छात्रों ने बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस के साथ झड़प हुई खान सर पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, थाने में बोली- मेरे साथ कोई घटना हो सकती है कैसे संगठित अपराधकर्ता हाई स्ट्रीट पर धन शोधन करते हैं राष्ट्रीय केमिकल्स एवं amp; फर्टिलाइजर्स लिमिटेड '' समूह में लाभ पाने वालों में सबसे आगे है अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार, तेल की कीमतें बढ़ने से जापानी बांड पैदावार बढ़ी है ड्रैगन की संपत्ति तक पहुंचने से पहले भारत को चीन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है सपने में आया बाबा का बुलावा! पति की आंखों की रोशनी घटी तो बेटे संग शुरू की यात्रा, मां बनी सेवादार दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई गेंदबाजी की ताकत, दो बार किए हमले सोशल मीडिया के 'क्राइम-एज़-ए-सर्विस' मॉडल के माध्यम से चोरों की भर्ती की गई, संग्रहालय में हिंसक चोरियों में वृद्धि हुई: यूरोपोल इलाहाबाद HC ने स्कूल में हिजाब पहनने की अनुमति की मांग वाली याचिका खारिज कर दी; कहते हैं 'इस्लामी आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं पालघर आवासीय विद्यालय के सात साल के छात्र की बुखार के बाद मौत; 26 बच्चे अस्पताल में भर्ती माइकल एथरटन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अपील पत्र की गहराई से जांच की; 'राज्य ने इमरान को धोखा देने की कोशिश की है... फीफा के खिलाफ एकजुट हुए खिलाड़ी सूचकांकों ने घाटा कम किया; निफ्टी 24,150 अंक के ऊपर एनएसई IPO जल्द आ रहा है: क्या निवेशकों को अभी गैर-सूचीबद्ध शेयर खरीदना चाहिए या मेगा इश्यू का इंतजार करना चाहिए? मामले की न्यायाधीश की तीखी आलोचना के बावजूद इज़राइल विरोधी भित्तिचित्र पर व्यक्ति को दूसरी बार पैरोल से इनकार कर दिया गया सोना तीन महीने में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया क्योंकि व्यापारियों को अमेरिकी मुद्रास्फीति और बांड बाजार की घबराहट के बारे में चिंता है - बिजनेस लाइव 2 की रोमांचक जीत के साथ नए युग की शुरुआत की एक भी छूट गया तो योजना मनमाना हो गई': दिल्ली HC ने लक्ष्मी योजना के लिए विधायक समर्थन पर सवाल उठाया धार में भोजशाला विवाद को लेकर बंद का आह्वान, हिंदू समाज ने सड़कों पर उतारा विरोध प्रदर्शन यूनानी में फर्जीवाड़ा: 41 फर्जी चिकित्सकों की सूची में अमरोहा के तीन, मुरादाबाद का एक डॉक्टर शामिल मस्क के नेतृत्व वाला स्पेसएक्स पहला एनवीडिया-संचालित AI उपग्रह लॉन्च करेगा, जिसका लक्ष्य 2027 में कक्षीय डेटा सेंटर की शुरुआत करना है ईरान युद्ध साइबर युद्ध को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में ला रहा है वांग यी के साथ निर्धारित बैठक से पहले एनएसए डोभाल ने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की: हम क्या जानते हैं Q1 की आय में लचीलापन दिखता है, लेकिन गिरावट का जोखिम अभी भी मंडरा रहा है। एचएसबीसी इसका कारण बताता है स्वाइन फ्लू हाई अलर्ट: ताजमहल और फतेहपुर सीकरी पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग, टेमीफ्लू टैबलेट की मांग गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज; एक्शन अवतार में लौटे इमरान, हिमेश रेशमिया ने दिया नॉस्टैल्जिक फील कश्मीर में फिर खौफ का साया: कश्मीरी पंडितों को 'अंजाम भुगतने' की धमकी, नाम पते और वाहन नंबर किए सार्वजनिक इस स्तर की आपत्ति कभी नहीं देखी': स्कॉटलैंड डेटासेंटर बूम के खिलाफ पीछे हट गया प्याज के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? जानिए 'कांदा एक्सप्रेस' क्या है और सरकार कीमतें कैसे नियंत्रित कर रही है सहायक कंपनी के 963 करोड़ रुपये की कर मांग के कारण आईआईएफएल फाइनेंस में गिरावट आई है कच्चा तेल, खनिज और बहुत कुछ - कनाडा अमेरिकी व्यवसायों और नौकरियों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, सीएम आवास के बाहर विरोधकारियों ने किया घेरा क्या 2026 में मर्सिडीज का दबदबा खत्म हो गया है? F1 प्रश्न एवं उत्तर नामांकन में गिरावट के बावजूद भारत अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शीर्ष स्रोत बना हुआ है: डेटा से पता चलता है वेतन भूल जाइए, Microsoft कर्मचारी बता रहे हैं कि वे कितना AI का उपयोग करते हैं - संख्याएँ आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं गुड़गांव रहने लायक नहीं': बेटी को घर लाने के लिए एक आदमी के लिए बारिश की कठिन परीक्षा एंटिक ने बाय के साथ एस्ट्रा माइक्रोवेव पर कवरेज शुरू किया; रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अपसाइकल में वृद्धि देखी जा रही है रूस से आई अच्छी खबर का असर, फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में 17% तक की तेजी अमेरिकी नौसेना की AIM-424 मिसाइल लड़ाकू विमानों से 288 मील दूर लक्ष्य पर हमला कर सकती है - दिलचस्प इंजीनियरिंग 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बिहार के छात्रों ने बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस के साथ झड़प हुई खान सर पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, थाने में बोली- मेरे साथ कोई घटना हो सकती है कैसे संगठित अपराधकर्ता हाई स्ट्रीट पर धन शोधन करते हैं राष्ट्रीय केमिकल्स एवं amp; फर्टिलाइजर्स लिमिटेड '' समूह में लाभ पाने वालों में सबसे आगे है अमेरिकी ट्रेजरी पैदावार, तेल की कीमतें बढ़ने से जापानी बांड पैदावार बढ़ी है ड्रैगन की संपत्ति तक पहुंचने से पहले भारत को चीन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है सपने में आया बाबा का बुलावा! पति की आंखों की रोशनी घटी तो बेटे संग शुरू की यात्रा, मां बनी सेवादार दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई गेंदबाजी की ताकत, दो बार किए हमले सोशल मीडिया के 'क्राइम-एज़-ए-सर्विस' मॉडल के माध्यम से चोरों की भर्ती की गई, संग्रहालय में हिंसक चोरियों में वृद्धि हुई: यूरोपोल इलाहाबाद HC ने स्कूल में हिजाब पहनने की अनुमति की मांग वाली याचिका खारिज कर दी; कहते हैं 'इस्लामी आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं