Saturday, 07 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

अलविदा सफ़ेद जर्सी', टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर बोले मोहम्मद शमी

Ajay Tiwari
07 November 2026 • 0 • 39
अलविदा सफ़ेद जर्सी', टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर बोले मोहम्मद शमी

इमेज स्रोत, Gareth Copley-ICC/ICC via Getty Images

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. शमी ने 6 नवंबर की रात एक वीडियो जारी कर अपने संन्यास का एलान किया.

दिलचस्प है कि उन्होंने छह नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ टेस्ट डेब्यू किया था.

संन्यास लेने की घोषणा करते हुए मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "सफ़ेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं."

साथ ही उन्होंने इस सफ़र में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, "भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी के एक पूरे दौर को परिभाषित करने के लिए आपका शुक्रिया. भारत की ओर से टेस्ट कैप नंबर 279."

टेस्ट फ़ॉर्मेट में शमी का 12 सालों का सफ़र रहा और उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले और 229 विकेट हासिल किए.

शमी के फ़ैसले से कुछ हैरान भी हुए और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

भारत के गेंदबाज़ी कोच मोर्न मोर्केल ने अपने साथ उन पलों को याद किया है जब वो एक साथ थे.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मोर्केल ने कहा कि "ड्रेसिंग रूप में उन्होंने मेरी काफ़ी मदद की."

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

36 वर्षीय शमी 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं.

उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ़ एक सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर बार वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया."

"टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ़ एक फ़ॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी ज़िंदगी का एक बेहद ख़ास हिस्सा रहा है. आज भारी मन और अनगिनत ख़ूबसूरत यादों के साथ मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है."

उन्होंने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों को शुक्रिया कहा जो अच्छे और मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े रहे और भरोसा बनाए रखा.

उन्होंने बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल का भी शुक्रिया किया.

शमी ने कहा, "उन्होंने मेरी प्रतिभा पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई. आपका साथ और भरोसा हमेशा मेरे लिए ख़ास रहेगा. मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में मेरी आख़िरी गेंद भले ही पहले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा."

उन्होंने कहा कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

इमेज स्रोत, Getty Images

स्पोर्ट्स कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा, "सिर्फ इसलिए कि यह होना तय था, इसका मतलब यह नहीं कि यह कम भावुक करने वाला है. मोहम्मद शमी ने रेड बॉल से ऐसी गेंदबाज़ी की, जैसी उनसे पहले बहुत कम गेंदबाज़ कर पाए थे. क्रिकेट की गेंद की सीम के साथ उनका रिश्ता अपने आप में एक कहानी है."

"जब खेल में कुछ होता नज़र नहीं आता था, तब वह सीम का इस्तेमाल कर गेंद को कभी अंदर की ओर स्विंग कराते, तो कभी बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए बाहर की ओर निकाल देते थे. वह ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने सीम और स्विंग गेंदबाज़ी के बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर गेंदबाज़ी की."

"बहुत अच्छा खेले, मोहम्मद शमी. मजा आ गया. व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं. उम्मीद है कि आप गेंदबाज़ी के इन बुनियादी सिद्धांतों को उन तमाम युवा खिलाड़ियों तक पहुंचाएंगे, जो आपके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं."

क्रिकेट पत्रकार विमल कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, "शमी निश्चित रूप से ऐसे गेंदबाज थे, जो टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर सकते थे और शायद 350 विकेट तक भी पहुंच सकते थे. हाल के दिनों में लगातार नज़रअंदाज किए जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी."

"शायद उन्हें लगा होगा कि न्यूजीलैंड की सीम और स्विंग वाली परिस्थितियां उनके लिए आख़िरी उम्मीद हैं. लेकिन जब उन्हें इस दौरे के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुना गया, तो यह फ़ैसला लेना उनके लिए व्यावहारिक ही रहा होगा."

विमल कुमार ने लिखा है, "याद कीजिए, साल 2022 में एंडी रॉबर्ट्स ने उनकी असाधारण कलाई के इस्तेमाल की क्षमता को देखते हुए उन्हें बुमराह से थोड़ा बेहतर गेंदबाज़ बताया था."

मोहम्मद शमी कई बड़े टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं. वह नई और पुरानी गेंद से सीम और स्विंग कराने में माहिर हैं. बड़े मुकाबलों में उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन किया है.

साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वनडे विश्व कप में शमी ने 17.29 की औसत से 17 विकेट लिए थे. 2019 में भारत के सेमीफ़ाइनल तक के सफ़र में उन्होंने 13.78 की औसत से 14 विकेट लिए.

साल 2023 में भारत में हुए विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.70 की औसत से 24 विकेट लिए, जबकि वह टीम के शुरुआती चार मैचों में नहीं खेले थे.

उन्होंने अपने शुरू के 6 मैचों में 5, 4, 5, 2, 0 और 7 यानी कुल 23 विकेट ले लिए. सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के सात विकेट लेकर मोहम्मद शमी ने एक नया कीर्तिमान रच दिया.

ऐसा नहीं है कि टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है. इस फ़ॉर्मेट में अपने शुरुआती 12 साल में ही उन्होंने तीन या उससे ज़्यादा मैचों वाली सिरीज़ में दस बार 10 से अधिक विकेट लिए.

भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट मैचों में उन्होंने 131 विकेट लिए.

इमेज स्रोत, Getty Images

माना जाता है कि अगर चोटों के कारण शमी का करियर बार-बार प्रभावित नहीं हुआ होता, तो वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.

उन्हें सबसे बड़ी चोट साल 2023 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद लगी. एड़ी की चोट के कारण वह एक साल से ज़्यादा समय तक क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से बाहर रहे.

साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी में उन्होंने पांच मैचों में 9 विकेट लेकर शानदार वापसी की, लेकिन तब तक वह 18 महीने से ज़्यादा समय से टेस्ट क्रिकेट से बाहर थे.

उनकी उम्र भी क़रीब 35 साल हो चुकी थी. ऐसे में लगने लगा था कि टेस्ट क्रिकेट में उनका समय ख़त्म हो गया है.

इमेज स्रोत, SAEED KHAN/AFP via Getty Images

साल 2023 में बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली से क़रीब 150 किलोमीटर अमरोह में मोहम्मद शमी का घर है.

अमरोहा के शांत गांव सहसपुर अलीनगर में पैदा हुए और उबड़-खाबड़ मैदानों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए मोहम्मद शमी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी.

शमी उत्तर प्रदेश से आते हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेले. जनवरी 2013 में दिल्ली में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे मैच से भारतीय टीम में जगह मिलने से पहले वह 15 फर्स्ट क्लास और 13 लिस्ट ए मैच खेल चुके थे.

अपने पहले वनडे में उन्होंने चार मेडन ओवर फेंके और एक विकेट लिया. भारत ने यह मैच जीता था.

उसी साल वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पुरानी गेंद से तेज़ रफ्तार में रिवर्स स्विंग कराते हुए 9 विकेट लिए. अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 15 विकेट लिए.

साल 2012-13 रणजी ट्रॉफी में पांच मैचों में शमी ने 28 विकेट लिए और घरेलू टी20 के शुरुआती आठ मैचों में 14 विकेट लेने के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी.

क्रिकइन्फ़ो के मुताबिक़, कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें साल 2011 आईपीएल सीज़न के लिए अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, उन्हें इस टीम के लिए पहला मैच 2013 में खेलने का मौका मिला.

इसके बाद 2014 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए. आईपीएल में उनका प्रदर्शन 2019 से बेहतर हुआ. लगातार पांच सीज़न तक उन्होंने हर सीज़न में 19 से ज़्यादा विकेट लिए.

पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब और फिर गुजरात टाइटंस के लिए खेले. साल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिताब जीतने वाले पहले सीज़न में उन्होंने 20 विकेट लिए. अगले साल टीम फ़ाइनल में पहुंची, जहां शमी ने 28 विकेट लिए.

साल 2019 से 2021 के बीच 42 मैचों में उन्होंने 58 विकेट लिए. हालांकि, इस दौरान उनकी टीम कभी प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना सकी.

आईपीएल 2022 और 2023 में गुजरात जायंट्स के साथ शमी को व्यक्तिगत और टीम के स्तर पर सफलता मिली. इन दो सीज़न में उन्होंने 33 मैचों में 48 विकेट लिए. टीम ने एक बार खिताब जीता और दूसरी बार उपविजेता रही.

टखने की सर्जरी के कारण शमी आईपीएल 2024 से बाहर रहे. आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा.

हालांकि, इस टीम के लिए उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 11.23 और गेंदबाज़ी का औसत 56.16 रहा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
देवा शरीफ से स्वतंत्रता संग्राम तक, जिले की समग्र झलक • ठीक नहीं हो रहे मुंह के छाले तो तुरंत कराएं जांच, कहीं ये कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर ने किया अलर्ट • हार्ट ऑपरेशन सफल, श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को सोने का दिल चढ़ाया, कीमत 3 लाख से अधिक • एनकाउंटर पर घिरी सरकार: राजद का सीएम सम्राट पर हमला, भाई वीरेंद्र बोले- मुस्लिम-यादव को निशाना बनाया जा रहा है • राहुल गांधी ने कर्नाटक के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल पर सवाल • वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बना धूम, रिकॉर्ड तोड़ा • दिवाली पर दिखना है सबसे अलग?: एआई से मुफ्त में मिनटों में तैयार करें अपना फेस्टिव लुक, जानें पांच प्रॉम्प्ट्स • छठ पर्व क्यों मनाया जाता है: पुरुष छठव्रती के सामने सिंदूर की रस्म की चुनौती! महिला न हो तो क्या है विधि? • गाज़ियाबाद पुलिस चौकी पर विस्फोट: जांच जारी, संगठन की जिम्मेदारी पर सवाल • अलविदा सफ़ेद जर्सी', टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर बोले मोहम्मद शमी • सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की रक्षा की: आपातकाल संविधानिक था, मोदी सरकार पर क्या आरोप? • UP में बीजेपी की सुनामी, 350 से अधिक सीटें जीतने का दावा • छोटी दिवाली पर 12 घंटे भद्रा का साया, यमराज के दीपक कब जलाएं • पहले पिता समुद्र में लापता हो गए, अब बेटे की मौत, गुजरात के एक जहाज़ पर ड्रोन हमले में क्या हुआ? • कोहली ने पोंटिंग को पीछे छोड़ा, गुरनूर ने 31‑साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा – भारत ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 134 रन पर हराया • अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को गिरफ्तार, रोहित शेट्ली के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़ी • रणबीर कपूर ने किया निर्देशन का इरादा, एक्टिंग नहीं छोड़ेंगे: फैंस ने दी 85 साल तक काम करने की अपील • सिकंदराबाद में 8 वर्षीय लड़की का अपहरण, रैनसमेंट के बाद हत्या: लाश मिली • कानपुर के अपार्टमेंट में 82 वर्षीय डॉक्टर का शव मिला, मानसिक रूप से अस्थिर बेटे को नहीं पता था मौत का कारण • ज़हरीले डार्ट मेंढक को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया खर्च कर रहा करोड़ों डॉलर • कर्मचारियों को क्या लाभ और कंपनियों का वास्तविक उद्देश्य • बांग्लादेश में टैगोर की पेंटिंग पर 'भारत का गुणगान करने वालों को जगह नहीं' लिखा, पोस्टर भी लगाए गए • आलिया‑रणबीर की बेटी राहा ने मनाया 4वाँ जन्मदिन, लुक और ट्रांसफ़ॉर्मेशन ने छा दिया • एपल के नए डिवाइस की बिक्री शुरू: मैकबुक प्रो व आईपैड मिनी अब बाजार में उपलब्ध; क्या खरीद सकेंगे भारतीय ग्राहक? • लोहिया की जन्मस्थली, धार्मिक स्थल और औद्योगिक पहचान का संगम • नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से गोल्ड लोन लेने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार • परविंदर सिंह झोटा हत्या: 25 दिन बाद शरीर -20°C पर, टिश्यू जम गया; पोस्टमार्टम में ब्लेड चलाने में असमर्थ • कॉलेज छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देंगे सीएम, 2000 करोड़ का बजट मंजूर: किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ? • बॉयफ्रेंड से धोखा, अब सिंगल लाइफ का आनंद • दिवाली पर कुमार विश्वास के घर की शानदार सजावट • बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई, दो की मौत; तीन गंभीर • धनतेरस पर ज्वेलर की दुकान से 17.41 लाख रुपये की चोरी, बाइक सवारों ने अपराधियों को पकड़ा • राम किसी दल के नहीं, आस्था का मज़ाक नहीं – इसलिए छोड़ी समाजवादी पार्टी • भावुक हुए मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो साझा कर चौंकाया, तेज गेंदबाजी को दी नई पहचान • बोर्ड ने 10 साल बाद बदला कॉपियों का पैटर्न, 2027 की परीक्षाओं में मिलेंगी नई उत्तर पुस्तिकाएं • जुड़वा बच्चों की पहली दिवाली, दादा‑दादी के साथ मनाएंगे उत्सव • दिल्ली की जहरीली हवा पर सियासी सवाल: शशि थरूर बोले- मिलकर बनाएं ठोस योजना; सरकारों की इच्छाशक्ति पर उठाई उंगली • अधिकारों को लेकर मतभेद के बीच ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म, कब देख सकेंगे नीम करोली बाबा की बायोपिक? • मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे • उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू (पप्पू) की गिरफ्तारी • देवा शरीफ से स्वतंत्रता संग्राम तक, जिले की समग्र झलक • ठीक नहीं हो रहे मुंह के छाले तो तुरंत कराएं जांच, कहीं ये कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर ने किया अलर्ट • हार्ट ऑपरेशन सफल, श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को सोने का दिल चढ़ाया, कीमत 3 लाख से अधिक • एनकाउंटर पर घिरी सरकार: राजद का सीएम सम्राट पर हमला, भाई वीरेंद्र बोले- मुस्लिम-यादव को निशाना बनाया जा रहा है • राहुल गांधी ने कर्नाटक के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल पर सवाल • वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बना धूम, रिकॉर्ड तोड़ा • दिवाली पर दिखना है सबसे अलग?: एआई से मुफ्त में मिनटों में तैयार करें अपना फेस्टिव लुक, जानें पांच प्रॉम्प्ट्स • छठ पर्व क्यों मनाया जाता है: पुरुष छठव्रती के सामने सिंदूर की रस्म की चुनौती! महिला न हो तो क्या है विधि? • गाज़ियाबाद पुलिस चौकी पर विस्फोट: जांच जारी, संगठन की जिम्मेदारी पर सवाल • अलविदा सफ़ेद जर्सी', टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर बोले मोहम्मद शमी • सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की रक्षा की: आपातकाल संविधानिक था, मोदी सरकार पर क्या आरोप? • UP में बीजेपी की सुनामी, 350 से अधिक सीटें जीतने का दावा • छोटी दिवाली पर 12 घंटे भद्रा का साया, यमराज के दीपक कब जलाएं • पहले पिता समुद्र में लापता हो गए, अब बेटे की मौत, गुजरात के एक जहाज़ पर ड्रोन हमले में क्या हुआ? • कोहली ने पोंटिंग को पीछे छोड़ा, गुरनूर ने 31‑साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा – भारत ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 134 रन पर हराया • अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को गिरफ्तार, रोहित शेट्ली के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़ी • रणबीर कपूर ने किया निर्देशन का इरादा, एक्टिंग नहीं छोड़ेंगे: फैंस ने दी 85 साल तक काम करने की अपील • सिकंदराबाद में 8 वर्षीय लड़की का अपहरण, रैनसमेंट के बाद हत्या: लाश मिली • कानपुर के अपार्टमेंट में 82 वर्षीय डॉक्टर का शव मिला, मानसिक रूप से अस्थिर बेटे को नहीं पता था मौत का कारण • ज़हरीले डार्ट मेंढक को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया खर्च कर रहा करोड़ों डॉलर • कर्मचारियों को क्या लाभ और कंपनियों का वास्तविक उद्देश्य • बांग्लादेश में टैगोर की पेंटिंग पर 'भारत का गुणगान करने वालों को जगह नहीं' लिखा, पोस्टर भी लगाए गए • आलिया‑रणबीर की बेटी राहा ने मनाया 4वाँ जन्मदिन, लुक और ट्रांसफ़ॉर्मेशन ने छा दिया • एपल के नए डिवाइस की बिक्री शुरू: मैकबुक प्रो व आईपैड मिनी अब बाजार में उपलब्ध; क्या खरीद सकेंगे भारतीय ग्राहक? • लोहिया की जन्मस्थली, धार्मिक स्थल और औद्योगिक पहचान का संगम • नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से गोल्ड लोन लेने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार • परविंदर सिंह झोटा हत्या: 25 दिन बाद शरीर -20°C पर, टिश्यू जम गया; पोस्टमार्टम में ब्लेड चलाने में असमर्थ • कॉलेज छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देंगे सीएम, 2000 करोड़ का बजट मंजूर: किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ? • बॉयफ्रेंड से धोखा, अब सिंगल लाइफ का आनंद • दिवाली पर कुमार विश्वास के घर की शानदार सजावट • बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई, दो की मौत; तीन गंभीर • धनतेरस पर ज्वेलर की दुकान से 17.41 लाख रुपये की चोरी, बाइक सवारों ने अपराधियों को पकड़ा • राम किसी दल के नहीं, आस्था का मज़ाक नहीं – इसलिए छोड़ी समाजवादी पार्टी • भावुक हुए मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो साझा कर चौंकाया, तेज गेंदबाजी को दी नई पहचान • बोर्ड ने 10 साल बाद बदला कॉपियों का पैटर्न, 2027 की परीक्षाओं में मिलेंगी नई उत्तर पुस्तिकाएं • जुड़वा बच्चों की पहली दिवाली, दादा‑दादी के साथ मनाएंगे उत्सव • दिल्ली की जहरीली हवा पर सियासी सवाल: शशि थरूर बोले- मिलकर बनाएं ठोस योजना; सरकारों की इच्छाशक्ति पर उठाई उंगली • अधिकारों को लेकर मतभेद के बीच ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म, कब देख सकेंगे नीम करोली बाबा की बायोपिक? • मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे • उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू (पप्पू) की गिरफ्तारी •