Friday, 20 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

आज़म ख़ान के 'दाढ़ी और हैदराबादी बिरयानी' वाले बयान के क्या हैं सियासी मायने

Ajay Tiwari
20 November 2026 • 0 • 46
आज़म ख़ान के 'दाढ़ी और हैदराबादी बिरयानी' वाले बयान के क्या हैं सियासी मायने

इमेज स्रोत, ANI

जेल से बुधवार को रिहा होने के बाद से ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के तेवर तीख़े बने हुए हैं. उन्होंने एक तरफ़ सरकार पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ़ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी तंज़ कसे.

आज़म ख़ान ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया कि वो उनके विरोधियों की मदद कर रहे हैं.

आज़म ख़ान की रिहाई पर ओवैसी ने शुभकामनाएं दी थीं, इसे लेकर जब गुरुवार को पत्रकारों ने उनसे प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि 'उनकी (ओवैसी) दुआ, दुश्मनों के लिए दवा थी.'

बीते 12 नवंबर को असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने लखनऊ में एक नए गठबंधन, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का एलान किया.

ओवैसी ने चंद्रशेखर आज़ाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है. साथ ही दोनों पार्टियां मिलकर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

राजनीतिक हल्के में इसे बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए से अधिक समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के लिए चुनौती माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव पूर्व इस नए राजनीतिक मोर्चे से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी असहज दिख रही है.

इसकी वजह मुसलमान वोट बेस भी है जिसे दोनों ही गठबंधन और पार्टियां कुछ हदतक साझा करती हैं.

शायद यही वजह है कि कांग्रेस और ओवैसी के बीच बयानबाज़ी भी तेज़ हुई है.

आज़म ख़ान को समाजवादी पार्टी का प्रदेश में एक प्रभावशाली मुसलमान नेता माना जाता है, जिनका राजनीतिक करियर कई दशकों का रहा है.

इसीलिए राजनीतिक विश्लेषक आज़म ख़ान के बयानों को बड़े ध्यान से देख रहे हैं और इसे मुसलमान वोटों को अपने पक्ष में करने की कोशिशों से भी जोड़ रहे हैं.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

रिहाई के दूसरे दिन गुरुवार को जब पत्रकारों ने आज़म ख़ान से पूछा कि हैदराबाद के मौलाना असदुद्दीन ओवैसी चुनावी सभा के सिलसिले में रामपुर आए थे और उन्होंने काफ़ी कुछ कहा, इस पर आपका क्या कहना है.

आज़म ख़ान ने कहा, "अभी तो चुनाव में काफ़ी समय है. वो बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं हैं. दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना नहीं हो जाता. और ना ही दाढ़ी रख लेने से कोई साधू हो जाता है. मौलाना होने के लिए मौलिवियत की डिग्री चाहिए. फ़तवा देने के लिए मुफ़्ती की डिग्री होनी चाहिए."

जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि ओवैसी ने उनके लिए दुआ करने की बात कही है, इस पर आज़म ख़ान ने कहा, "मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं. चार कदम पर मेरा घर था, मुफ़्त का टेलीफ़ोन था, मेरी बीवी से ख़ैरियत ले सकते थे, तशरीफ़ ला सकते थे."

"वो दुआ नहीं थी, वो मेरे दुश्मनों के लिए दवा थी."

उन्होंने कहा, "हम और हमारे ख़ित्ते में हैदाबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती. हमारे यहां पुलाव पसंद किया जाता है और मटन बिरयानी पसंद की जाती है."

हालांकि ओवैसी और चंद्रशेखर के बीच गठबंधन पर कोई टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार किया.

लेकिन बुधवार को जब वो जेल से बाहर आए तो उन्होंने चुनावी माहौल का संकेत देते हुए कहा था, "चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा. बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा. अब लोग धर्म के नाम पर जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे. मुद्दों पर लड़ाई होगी. और हम जैसे लोग संविधान के लिए विधान के लिए मरने के लिए तैयार थे, हैं और रहेंगे."

इमेज स्रोत, ANI

ओवैसी पर आज़म ख़ान की ताज़ा टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "आज़म ख़ान के बयान का दिल खोलकर स्वागत किया जाना चाहिए. बीजेपी ने उन्हें 10 साल तक जेल में रखा, लेकिन उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया. आज़म ख़ान ज़िंदाबाद!"

"आपने ओवैसी को उनकी जगह दिखा दी है. जो लोग भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में हैदराबाद से आए हैं, उन्हें अपना सामान बांध लेना चाहिए, लखनऊ की बिरयानी, पुलाव और दम पुलाव का मज़ा लेना चाहिए और वापस हैदराबाद लौट जाना चाहिए."

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने दाढ़ी पर आज़म ख़ान की टिप्पणी को सही नहीं बताया.

उन्होंने कहा, "दाढ़ी एहतराम की चीज़ है. कोई रखता है या नहीं रखता है. लेकिन हमें दाढ़ी पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए."

इमेज स्रोत, ANI

असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर की पार्टी के साथ नया मोर्चा बनाने के साथ ही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा.

उन्होंने 16 नवंबर को एक्स पर लिखा, "अब तो अखिलेश यादव ने भी कह दिया है कि जो पार्टी, बीजेपी को हरा सकती है, दलित और मुसलमान उसी को वोट दें."

ओवैसी ने दावा किया, "बीजेपी को रोकने की असली ताक़त अब 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के पास ही है, क्योंकि सपा 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में बीजेपी को रोकने में नाकाम रही है."

मेरठ के केसरगंज मस्जिद मामले में भी उन्होंने सपा पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, "केसरगंज मस्जिद का मामला एआईएमआईएम ने उठाया. ये लोग आपके वोट से जीत कर आते हैं लेकिन फिर गूंगे बन जाते हैं. क्योंकि अखिलेख यादव ने इन्हें चुप रहने को कह दिया. लेकिन जब यहां से समाजिक परिवर्तन मोर्चा का विधायक जीतेगा तो उससे कहा जाएगा कि इस पर वो बोले."

समाजवादी पार्टी ने भी ओवैसी पर सवाल खड़े किए हैं. 15 नवंबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ख़रुल हसन चांद ने कहा, "ओवैसी का कोई सवाल भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं होता है."

उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के नेता, जिस प्रदेश में बीजेपी विपक्ष में होती है, वहां सत्तारूढ़ पार्टी से सवाल करते हैं लेकिन जहां बीजेपी सत्ता में होती है वहां वो विपक्ष से सवाल पूछते हैं.

उन्होंने कहा, "अरे एक भी सवाल बीजेपी से पूछने की हिम्मत तो दिखाइए. इसका क्या मतलब है कि आपके गठबंधन की डोर दिल्ली से जुड़ी है तो एक भी सवाल भाजपा से नहीं पूछेंगे. एक सवाल तो यूपी के मुख्यमंत्री से भी पूछिए."

उन्होंने कहा, "विपक्ष से कबतक सवाल पूछते रहेंगे. गठबंधन बनाकर विपक्ष को कबतक कमज़ोर करते रहेंगे."

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी आज़म ख़ान पर निशाना साधते हुए टिप्पणी की.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में मौजूद ओपी राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज़म ख़ान से हम कहना चाहते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश का मुसलमान चाहता है कि मुसलमान का बेटा मुख्यमंत्री बने. बिरयानी और हैदराबादी छोड़ दें."

"अगर आज़म ख़ान में दम है तो वो अखिलेश जी से कहें कि मुसलमान का बेटा इस बार मुख्यमंत्री बनेगा. ओवैसी कम से कम घूम-घूम कर अपने कौम को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, नौकरी के लिए जागरूक तो कर रहे हैं. आप तो सिर्फ़ ग़ुलाम बनाकर अखिलेश के यहां सौंप देते हैं."

इमेज स्रोत, ANI

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान का मानना है कि आज़म ख़ान का ओवैसी पर निशाना साधना, सपा के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है.

लखनऊ में बीबीसी संवाददाता प्रेरणा से बात करते हुए शरत प्रधान ने कहा, "बीते काफ़ी समय से आज़म ख़ान जेल में रहे और इसकी वजह से ओवैसी फ़्रुंट फ़ुट पर खेल रहे थे. अब जब आज़म ख़ान बाहर आए हैं तो उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधना शुरू किया है."

उनका कहना है कि आज़म ख़ान प्रदेश में सपा के प्रभावशाली मुसलमान चेहरा हैं, उनकी ग़ैरमौजूदगी में ओवैसी ने सपा के मुसलमान वोटों के आधार में काफ़ी सेंध लगाई.

लेकिन आज़म ख़ान के बाहर आने से सपा को अपने बिखरे जनाधार को फिर से हासिल करने का मौका मिल गया है.

प्रधान कहते हैं, "अब अखिलेश यादव के पास ये मौका है कि वो बच बचाकर अपनी राजनीति बढ़ाएं और ओवैसी को काउंटर करने का मोर्चा आज़म ख़ान को सौंप दें. ओवैसी ये कहते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों को दरी बिछाने के लिए इस्तेमाल करती है और उन्हें वो मौके और पद नहीं देती जिनके वो हक़दार हैं. इससे सपा को काफ़ी नुक़सान भी हुआ है."

गुजरे कुछ समय में आज़म ख़ान के साथ जो कुछ भी हुआ है, उससे मुसलमानों में उनके प्रति एक किस्म की सहानुभूति है. और समाजवादी पार्टी को उम्मीद है कि इस सहानुभूति का उसे फ़ायदा मिलेगा.

शरत प्रधान ने कहा, "अब जब विधानसभा चुनाव क़रीब आ रहा है और आज़म ख़ान अपनी सभाएं करेंगे तो यह सहानुभूति और मजबूत होगी."

वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरन भी मानती हैं कि 'आज़म ख़ान के प्रति मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से में सहानुभूति भी है, जिसका उन्हें राजनीतिक फ़ायदा मिल सकता है.'

वो कहती हैं, "सबको लग रहा था कि असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आज़ाद के गठबंधन के बाद मुस्लिम और दलित वोटों का एक हिस्सा उनकी तरफ़ जा सकता है. लेकिन आज़म ख़ान की रिहाई के बाद अब वह खुलकर राजनीति कर सकेंगे. वह रैलियां करेंगे, लोगों के बीच जाएंगे और अपनी बात रखेंगे.

हालांकि शरत प्रधान का मानना है कि समाजवादी पार्टी को ओवैसी से अधिक चंद्रशेखर से नुक़सान होने की संभावना है.

उन्होंने कहा, "चंद्रशेखर को अपने गठबंधन में न लाना सपा की ग़लती थी. चंद्रशेखर और अखिलेश के बीच दो बार मुलाक़ात होनी थी लेकिन गठबंधन पर बात नहीं हो पाई. चंद्रशेखर दलित युवाओं के बीच एक ताक़त हैं, जिससे सपा को नुक़सान हो सकता है."

साल 2024 में हुए चुनाव में भी चंद्रशेखर ने कुछ छोटे क्षेत्रों में ही सही लेकिन अपना प्रभाव छोड़ा था. इस बार भी ऐसा होने की संभावना है.

वरिष्ठ पत्रकार सुनीता ऐरन के मुताबिक़, आज़म ख़ान ओवैसी के राजनीतिक प्रभाव को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, इस बार आज़म ख़ान अपने बयानों को लेकर थोड़े सावधान रह सकते हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सीएम योगी आदित्यनाथ, माँ के निधन के बाद पंचूर में घर पहुँचे, पार्थिव शरीर देख भावुक • क्या सलमान खान से फार्महाउस पर जाकर मिले एक्टर? वायरल पोस्ट पर नेटिजंस ने किया ये सवाल • मुज़फ़्फ़रपुर के आईटीआई छात्र ने आत्महत्या की, प्रेमिका और परिवार पर आर्थिक दबाव का आरोप • अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, फिर क्यों उठ रहे सवाल? • रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल? ब्रिटिश डॉक्टर ने बताया इसका कारण और उपाय • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीलीभीत के एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए • चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई • आजम खां ने जेल में मिलने वाले भोजन की शिकायत की, मृत्यु की इच्छा व्यक्त की और ऑफर ठुकरा दिया • श्रीलीला पर फैंस की भीड़, चेन्नई में 'ओम' के फर्स्ट शो पर उभरी अफरा‑तफरी • ईडी ने भाजपा सांसद पर निवेशक धोखाधड़ी का आरोप, 25 नवंबर को पूछताछ • SCO बैठक में पीएम मोदी का संबोधन: भारत ने आतंकवाद एवं अन्य मुद्दों पर स्पष्ट रुख रखा • सुप्रीम कोर्ट ने Enforcement Directorate की शक्तियों पर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई का निर्णय लिया • वृंदावन में बांकेबिहारीजी के सात मंदिरों के बाद आठवां मंदिर: 50 एकड़ भूमि की मांग • भगत करण कुशवाह के वीडियो में चौंकाने वाले दावे: ‘बच्चा तुम्हारा नहीं, पत्नी का कहीं और संबंध’ • स्मिता बंसल ने 25वीं शादीशुदा सालगिरह पर दोबारा व्हाइट वेडिंग की • यू.पी. बोर्ड में नाम, जन्मतिथि या विषय में त्रुटि? 9‑11वीं के छात्रों को सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर • लालू परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनने का आग्रह, गिरिराज ने तेजस्वी पर पलटवार • पीली साड़ी में छाईं शिवंगी की शादी की रस्में • PAK मंत्री मुसादिक मलिक केवल SCO बैठक में भाग लेने भारत आए, ताजमहल यात्रा पर रोक • सागरिका घाटगे ने 9 साल पुराना वेडिंग लहंगा पहना भाई की शादी में, फैशन में बना ट्रेंड • छह महीने के झगड़े के बाद भाई-बहन का गले मिलकर आँसू बहाना • बिहार में प्रखंड प्रमुख को 10,000 रुपये मासिक भत्ता, ईओयू योजना से मिली करोड़ों की अचल संपत्ति • राजाभैया की रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार', सवा छह किलो से ज्यादा सोना पहनकर खींचा ध्यान • भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस ने 31 में से 21 सीटें जीत कर भाजपा को भारी झटका • TVS ने Star City Plus को बंद किया, 12 साल में समाप्त हुआ कम्यूटर बाइक का सफर • भारत ने लॉन्च की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, H5N1 के खिलाफ आत्मनिर्भर कदम • परीक्षा के दो दिन बाद ही मूल्यांकन शुरू, 20 दिसंबर के बाद रिजल्ट जारी करने की तैयारी • श्मशान में चिता से छेड़छाड़ करने वाली अघोरी काली फिर चर्चा में, अब जमीन कब्जाने का आरोप • आज़म ख़ान के 'दाढ़ी और हैदराबादी बिरयानी' वाले बयान के क्या हैं सियासी मायने • ज्योतिष भविष्यफल 2027: कैसा रहेगा 2027? जानें नए साल का जनवरी से दिसंबर तक हर माह का राशिफल • सिराज को टीम से बाहर रखने पर सांसद इमरान मसूद ने सवाल उठाए • PF निकासी के नियम बदल, 5‑10 लाख जमा पर अब कितनी राशि निकाल सकते हैं? • अंधेरे में हुई पहचान के आधार पर दोषसिद्धि नहीं ठहराई जा सकती, सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी • संस्थापक ट्रैविस कैलनिक ने Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की वापसी के लिए सड़क पर उतरने का प्रस्ताव रखा • ऋतिक सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोहिनूर ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, इस वजह से हुई थी हत्या; खुलासा • हाथरस में 10 दिनों से नहीं बन पा रहे मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, 67 आवेदन लंबित • मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के घर हुई चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद • भुवन बाम के नए किरदार, टीटू मामा की मुसीबत और पुराना अंदाज़ • बच्चे झूठ क्यों बोलते हैं और यह उनके विकास का संकेत कैसे है • सीएम योगी को गोरखपुर मंच पर मां के निधन की सूचना मिली • सीएम योगी आदित्यनाथ, माँ के निधन के बाद पंचूर में घर पहुँचे, पार्थिव शरीर देख भावुक • क्या सलमान खान से फार्महाउस पर जाकर मिले एक्टर? वायरल पोस्ट पर नेटिजंस ने किया ये सवाल • मुज़फ़्फ़रपुर के आईटीआई छात्र ने आत्महत्या की, प्रेमिका और परिवार पर आर्थिक दबाव का आरोप • अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, फिर क्यों उठ रहे सवाल? • रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल? ब्रिटिश डॉक्टर ने बताया इसका कारण और उपाय • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीलीभीत के एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए • चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई • आजम खां ने जेल में मिलने वाले भोजन की शिकायत की, मृत्यु की इच्छा व्यक्त की और ऑफर ठुकरा दिया • श्रीलीला पर फैंस की भीड़, चेन्नई में 'ओम' के फर्स्ट शो पर उभरी अफरा‑तफरी • ईडी ने भाजपा सांसद पर निवेशक धोखाधड़ी का आरोप, 25 नवंबर को पूछताछ • SCO बैठक में पीएम मोदी का संबोधन: भारत ने आतंकवाद एवं अन्य मुद्दों पर स्पष्ट रुख रखा • सुप्रीम कोर्ट ने Enforcement Directorate की शक्तियों पर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई का निर्णय लिया • वृंदावन में बांकेबिहारीजी के सात मंदिरों के बाद आठवां मंदिर: 50 एकड़ भूमि की मांग • भगत करण कुशवाह के वीडियो में चौंकाने वाले दावे: ‘बच्चा तुम्हारा नहीं, पत्नी का कहीं और संबंध’ • स्मिता बंसल ने 25वीं शादीशुदा सालगिरह पर दोबारा व्हाइट वेडिंग की • यू.पी. बोर्ड में नाम, जन्मतिथि या विषय में त्रुटि? 9‑11वीं के छात्रों को सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर • लालू परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनने का आग्रह, गिरिराज ने तेजस्वी पर पलटवार • पीली साड़ी में छाईं शिवंगी की शादी की रस्में • PAK मंत्री मुसादिक मलिक केवल SCO बैठक में भाग लेने भारत आए, ताजमहल यात्रा पर रोक • सागरिका घाटगे ने 9 साल पुराना वेडिंग लहंगा पहना भाई की शादी में, फैशन में बना ट्रेंड • छह महीने के झगड़े के बाद भाई-बहन का गले मिलकर आँसू बहाना • बिहार में प्रखंड प्रमुख को 10,000 रुपये मासिक भत्ता, ईओयू योजना से मिली करोड़ों की अचल संपत्ति • राजाभैया की रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार', सवा छह किलो से ज्यादा सोना पहनकर खींचा ध्यान • भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस ने 31 में से 21 सीटें जीत कर भाजपा को भारी झटका • TVS ने Star City Plus को बंद किया, 12 साल में समाप्त हुआ कम्यूटर बाइक का सफर • भारत ने लॉन्च की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, H5N1 के खिलाफ आत्मनिर्भर कदम • परीक्षा के दो दिन बाद ही मूल्यांकन शुरू, 20 दिसंबर के बाद रिजल्ट जारी करने की तैयारी • श्मशान में चिता से छेड़छाड़ करने वाली अघोरी काली फिर चर्चा में, अब जमीन कब्जाने का आरोप • आज़म ख़ान के 'दाढ़ी और हैदराबादी बिरयानी' वाले बयान के क्या हैं सियासी मायने • ज्योतिष भविष्यफल 2027: कैसा रहेगा 2027? जानें नए साल का जनवरी से दिसंबर तक हर माह का राशिफल • सिराज को टीम से बाहर रखने पर सांसद इमरान मसूद ने सवाल उठाए • PF निकासी के नियम बदल, 5‑10 लाख जमा पर अब कितनी राशि निकाल सकते हैं? • अंधेरे में हुई पहचान के आधार पर दोषसिद्धि नहीं ठहराई जा सकती, सजा रद्द कर आरोपी को किया बरी • संस्थापक ट्रैविस कैलनिक ने Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की वापसी के लिए सड़क पर उतरने का प्रस्ताव रखा • ऋतिक सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोहिनूर ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, इस वजह से हुई थी हत्या; खुलासा • हाथरस में 10 दिनों से नहीं बन पा रहे मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, 67 आवेदन लंबित • मंत्री संजय सिंह टाइगर के भाई के घर हुई चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद • भुवन बाम के नए किरदार, टीटू मामा की मुसीबत और पुराना अंदाज़ • बच्चे झूठ क्यों बोलते हैं और यह उनके विकास का संकेत कैसे है • सीएम योगी को गोरखपुर मंच पर मां के निधन की सूचना मिली •