Wednesday, 04 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

उमर अब्दुल्लाह सांसद के इस्तीफ़े और अपने ही विधायकों की नाराज़गी के बीच बड़े सियासी संकट में घिरे

Ajay Tiwari
03 November 2026 • 0 • 42
उमर अब्दुल्लाह सांसद के इस्तीफ़े और अपने ही विधायकों की नाराज़गी के बीच बड़े सियासी संकट में घिरे

इमेज स्रोत, ANI

श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. वह लंबे समय से पार्टी ने नाराज़ चल रहे थे.

़ आगा सैयद रुहुल्लाह ने संकेत दिया है कि वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं सत्ता के लिए अपने सम्मान से समझौता नहीं कर सकता." रुहुल्लाह ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे 3 नवंबर को पार्टी से इस्तीफ़ा दे देंगे.

उनके इस्तीफ़े के साथ ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

उमर अब्दुल्लाह की सरकार ने पिछले महीने ही अपने मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे किए हैं.

27 अक्तूबर को कश्मीर के चार विधायकों को उनके मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. इनमें अली मोहम्मद सागर, मीर सैफ़ुल्लाह, शमीमा फ़िरदौस और अल्ताफ़ अहमद वानी शामिल हैं.

इसके बाद उमर अब्दुल्लाह को अपनी ही पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा. पार्टी के भीतर इस तरह खुलकर नाराज़गी सामने आना आम बात नहीं है.

तीन दिन बाद 30 अक्तूबर को पार्टी के 17 नाराज़ विधायकों ने श्रीनगर में चार घंटे तक बैठक की.

बैठक के बाद उन्होंने पार्टी को अपनी शिकायतें दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया. ये विधायक पार्टी में "एकतरफ़ा फैसले" लिए जाने और "कुछ चुनिंदा लोगों के हिसाब से पार्टी चलाने" से नाराज़ हैं.

इमेज स्रोत, Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

विधायकों ने पार्टी के काम करने के तरीक़े पर नाख़ुशी जताई.

श्रीनगर की ईदगाह सीट से छह बार विधायक रहे मुबारक गुल और अनंतनाग पश्चिम से विधायक अब्दुल मजीद लारनी ने उमर अब्दुल्लाह के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर खुलकर नाराज़गी ज़ाहिर की.

नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह समेत सात मंत्री कश्मीर घाटी से हैं.

जम्मू क्षेत्र से दो मंत्री बनाए गए हैं. इनमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी भी शामिल हैं.

पार्टी ने अपने विधायकों की ओर से सार्वजनिक तौर पर नाराज़गी जताए जाने को अपने यहां मौजूद "अंदरूनी लोकतंत्र" की निशानी बताया है.

जम्मू यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रोफ़ेसर रेखा चौधरी का कहना है कि उमर अब्दुल्लाह की सरकार पर फ़िलहाल कोई ख़तरा नहीं है.

उनके मुताबिक़, इस बात की संभावना कम है कि नाराज़ विधायक पार्टी से इस्तीफ़ा देंगे.

वह कहती हैं, "नेशनल कॉन्फ्रेंस के इतिहास में यह बहुत कम देखने को मिला है कि उसके नेताओं ने पार्टी के ख़िलाफ़ सार्वजनिक तौर पर नाराज़गी जताई हो."

"सभी राजनीतिक पार्टियों के पास ऐसी शिकायतें दूर करने के अपने तरीक़े होते हैं. मुझे नहीं पता कि यह संकट कितना बड़ा है, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया."

इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और श्रीनगर से लोकसभा सांसद सैयद आगा रुहुल्लाह के मंगलवार को इस्तीफ़े से पार्टी पर संकट गहरा गया है.

रुहुल्लाह के पिता सैयद आगा मेहदी मुस्तफ़ा की 3 नवंबर 2000 को चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी. उस समय वो कांग्रेस के नेता थे.

अब 26 साल बाद रुहुल्लाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग होने के लिए वही तारीख़ चुनी है.

इमेज स्रोत, Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

श्रीनगर के सांसद रुहुल्लाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह पर साल 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश से धोखा करने का आरोप लगाया है.

इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीती थीं. इनमें से ज़्यादातर सीटें कश्मीर में थीं.

भारतीय जनता पार्टी 29 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी. बीजेपी की सभी सीटें जम्मू क्षेत्र से थीं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर को मिले ख़ास संवैधानिक अधिकार वापस दिलाने के लिए लड़ने का वादा किया था.

पार्टी ने बिजली परियोजनाओं को जम्मू-कश्मीर को सौंपे जाने, हर घर को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली देने और जम्मू-कश्मीर के एक लाख युवाओं को रोज़गार देने का भी वादा किया था.

लेकिन इनमें से ज़्यादातर वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं.

उमर अब्दुल्लाह ने अपनी सरकार के कथित ख़राब प्रदर्शन पर सफ़ाई देते हुए कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पास सीमित अधिकार हैं.

नाम न बताने की शर्त पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक ने कहा, "अब हालात ऐसे हो गए हैं कि हमारे अपने मतदाता हमारा मज़ाक़ उड़ाते हैं."

"अगर हम मुफ़्त बिजली जैसे बुनियादी मुद्दे पर कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर बड़े वादे कैसे पूरे करेंगे?"

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर में सामाजिक विज्ञान विभाग के पूर्व डीन प्रोफ़ेसर नूर अहमद बाबा का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को कश्मीर में बीजेपी के ख़िलाफ़ लोगों की नाराज़गी का फ़ायदा मिला और वह सत्ता में आई.

महबूबा मुफ़्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी समेत कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर का दर्जा घटाने के फ़ैसले का विरोध किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने इन फ़ैसलों को सही ठहराया था.

प्रोफ़ेसर बाबा कहते हैं, "सत्ता में आने के केवल दो साल बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में किए गए वादों को एक नेता, रुहुल्लाह, बख़ूबी उठा रहे हैं और पार्टी नेतृत्व उसी नेता से दूरी बना रही है."

यहां तक कि उमर अब्दुल्लाह और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और उनके पिता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने रुहुल्लाह को अपना फ़ैसला बदलने के लिए मनाने के सुझाव को ठुकरा दिया है.

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने इससे भी आगे बढ़कर रुहुल्लाह को अपने दम पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

इमेज स्रोत, ANI

जम्मू-कश्मीर के एक अन्य विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर बीबीसी से कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास "दोस्तों और नेताओं की एक मंडली" है. इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जा रहा है.

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, "इनमें से ज़्यादातर लोगों ने चुनाव तक नहीं जीता है. इसके बावजूद पार्टी के मामलों में उनकी बात सुनी जाती है."

"वहीं, वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले लोगों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है."

प्रोफ़ेसर बाबा का मानना है कि पार्टी नेतृत्व रुहुल्लाह के मामले को बेहतर तरीक़े से संभाल सकता था.

वह कहते हैं, "रुहुल्लाह के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे पार्टी घमंडी और लापरवाह दिखाई दी."

"अब पार्टी के भीतर आई नई नाराज़गी बताती है कि कई नेता उसके काम करने के तरीक़े से ख़ुश नहीं हैं. यह नेतृत्व की पूरी तरह नाकामी दिखाता है."

प्रोफ़ेसर बाबा के मुताबिक़, नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर चल रही खींचतान से कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियों में और टूट हो सकती है.

वह मानते हैं, "इसका फ़ायदा बीजेपी को मिलने की संभावना है."

प्रोफ़ेसर रेखा चौधरी कहती हैं, "सिर्फ़ बीजेपी ही नहीं, इस स्थिति का फ़ायदा पीडीपी को भी होगा."

उनका कहना है कि नाराज़ विधायकों में पार्टी के कुछ पुराने नेता भी शामिल हैं. इनमें मुबारक गुल और वरिष्ठ नेता और विधायक नज़ीर गुरेज़ी शामिल हैं.

प्रोफ़ेसर चौधरी के मुताबिक़, इन नेताओं की खुली नाराज़गी से नेशनल कॉन्फ्रेंस और उमर अब्दुल्लाह की सरकार, दोनों कमज़ोर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं.

मुबारक गुल और नज़ीर गुरेज़ी समेत दूसरे नेताओं ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का एलान किया है.

प्रोफ़ेसर चौधरी का कहना है कि रुहुल्लाह के इस्तीफ़े से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व शायद इंतज़ार करके हालात को समझने की कोशिश कर रहा है.

सत्ता में आने के बाद उमर अब्दुल्लाह पर आरोप लगते रहे हैं कि वह बीजेपी के क़रीब जाने के लिए कश्मीर में लोगों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं.

अब कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले महीनों और वर्षों में उनके नेतृत्व में पार्टी के टूटने का ख़तरा पैदा हो सकता है.

प्रोफ़ेसर बाबा कहते हैं, "बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा कि देश की राजनीति किस दिशा में जाती है."

"राजनीति में हालात बदलते रहते हैं और लोग अलग-अलग बातों को ध्यान में रखकर फ़ैसले करते हैं."

"क्या जम्मू-कश्मीर में लोगों के सामने भरोसेमंद विकल्प मौजूद हैं? इसके लिए हमें इंतज़ार करना होगा."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
Mercedes GLC Electric लॉन्च: 711 किमी रेंज, 10 मिनट में 300 किमी चार्ज • अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, जगमगाएंगे 56 घाट; पांच देशों की 'मंडलियां' करेंगी मंचन • क्रेन पलटने से चालक व खलासी की मौत, बहिलपुरवा में दुर्घटना • भारत के लिए खनिज प्रसंस्करण पर बड़ा कदम: पीएम मोदी का दांव और सरकार की तैयारी • सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल • पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, मायके पक्ष ने मारपीट करने का लगाया आरोप • ऑकलैंड में भारत की जीत: सेंटनर के बयान के बाद पिच पर चर्चा • ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी; क्या अमेरिका के साथ टकराव टल सकता है? • पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप • जारी हुई उत्तर कुंजी, सात नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानें कैसे करें डाउनलोड • सांसद रहते यूपी के मुख्यमंत्री बने, एक तो मुख्यमंत्री रहते उपचुनाव में हार गए • मुंबई पुलिस ने सेल्फी के जोखिम पर दी चेतावनी, टाइगर श्रॉफ की फायरिंग घटना के बाद बॉलीवुड सितारों को किया सतर्क • ईरान ने होर्मुज में भारत, चीन, इराक और कतर को प्रतिबंध मुक्त किया • अमेरिका में रह रहे भारतीयों को किस बात की है चिंता? • अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने छटा बिखेरी, छह सांसदों को जीत मिली • पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, नशे के आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप; आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड • बॉलीवुड सितारों को धमकाने वाला आईटी इंजीनियर गिरफ्तार • आप का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप: एक्यूआई कम दिखाकर लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, सीएम रेखा पर दर्ज हो केस • आंध्र प्रदेश स्कूल हमला: फिल्म ‘एनिमल’ पर आलोचना के बीच संदीप रेड्डी वांगा ने जताई सहानुभूति की माँग • यूपी टीजीटी भर्ती की पात्रता में बड़ा बदलाव: ग्रेजुएशन में न्यूनतम अंकों की शर्त बदली, किन्हें मिलेगा फायदा? • अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन: भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या हुआ? • अमेरिका में बैलेट पेपर से वोटिंग, लेकिन मशीनों से होती है तेज़ गिनती • राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश • डायबिटीज़ का हमारे हार्ट, किडनी और लिवर पर क्या असर पड़ता है?- फ़िट ज़िंदगी • कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ चार घंटे की नींद ही क्यों काफ़ी होती है? • राजद परिवारवाद और तुष्टिकरण की पार्टी', तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का तीखा तंज • भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में 12 % से अधिक बढ़ोतरी की, खाद्यान्न और कोयले की ढुलाई में सबसे तेज़ी • 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5-5 हजार रुपये', फडणवीस बोले- बाकी को दो दिन में मिलेगा पैसा • कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्या महत्वपूर्ण • डराने लगी दिल्ली की हवा: इंडिया गेट से गाजीपुर तक सांसों में घुलने लगा 'जहर', कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार • मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग • पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिखाई दरियादिली, दिलाए 23 हजार रुपये और नौकरी • राजभर ने अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती दी: 'हिम्मत हो तो एक सीट से दिखाओ • छह दिन बाद घर लौटी स्कूल में हमले की शिकार बच्ची, पिता की गोद में रोती हुई • राहुल गांधी ने संगरूर रैली में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया • ट्रंप से दूरी बढ़ी • बाइपास पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल, दो की हालत नाजुक • मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत, बच्चा घायल • ईरान संघर्ष पर ट्रम्प की असफलता: हाउस‑सीनेट दोनों में नहीं मिला समर्थन, अतिआत्मविश्वास ने की हार • रन पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया • Mercedes GLC Electric लॉन्च: 711 किमी रेंज, 10 मिनट में 300 किमी चार्ज • अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, जगमगाएंगे 56 घाट; पांच देशों की 'मंडलियां' करेंगी मंचन • क्रेन पलटने से चालक व खलासी की मौत, बहिलपुरवा में दुर्घटना • भारत के लिए खनिज प्रसंस्करण पर बड़ा कदम: पीएम मोदी का दांव और सरकार की तैयारी • सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल • पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, मायके पक्ष ने मारपीट करने का लगाया आरोप • ऑकलैंड में भारत की जीत: सेंटनर के बयान के बाद पिच पर चर्चा • ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी; क्या अमेरिका के साथ टकराव टल सकता है? • पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप • जारी हुई उत्तर कुंजी, सात नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानें कैसे करें डाउनलोड • सांसद रहते यूपी के मुख्यमंत्री बने, एक तो मुख्यमंत्री रहते उपचुनाव में हार गए • मुंबई पुलिस ने सेल्फी के जोखिम पर दी चेतावनी, टाइगर श्रॉफ की फायरिंग घटना के बाद बॉलीवुड सितारों को किया सतर्क • ईरान ने होर्मुज में भारत, चीन, इराक और कतर को प्रतिबंध मुक्त किया • अमेरिका में रह रहे भारतीयों को किस बात की है चिंता? • अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने छटा बिखेरी, छह सांसदों को जीत मिली • पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, नशे के आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप; आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड • बॉलीवुड सितारों को धमकाने वाला आईटी इंजीनियर गिरफ्तार • आप का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप: एक्यूआई कम दिखाकर लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, सीएम रेखा पर दर्ज हो केस • आंध्र प्रदेश स्कूल हमला: फिल्म ‘एनिमल’ पर आलोचना के बीच संदीप रेड्डी वांगा ने जताई सहानुभूति की माँग • यूपी टीजीटी भर्ती की पात्रता में बड़ा बदलाव: ग्रेजुएशन में न्यूनतम अंकों की शर्त बदली, किन्हें मिलेगा फायदा? • अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन: भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या हुआ? • अमेरिका में बैलेट पेपर से वोटिंग, लेकिन मशीनों से होती है तेज़ गिनती • राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश • डायबिटीज़ का हमारे हार्ट, किडनी और लिवर पर क्या असर पड़ता है?- फ़िट ज़िंदगी • कुछ लोगों के लिए सिर्फ़ चार घंटे की नींद ही क्यों काफ़ी होती है? • राजद परिवारवाद और तुष्टिकरण की पार्टी', तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का तीखा तंज • भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में 12 % से अधिक बढ़ोतरी की, खाद्यान्न और कोयले की ढुलाई में सबसे तेज़ी • 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5-5 हजार रुपये', फडणवीस बोले- बाकी को दो दिन में मिलेगा पैसा • कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्या महत्वपूर्ण • डराने लगी दिल्ली की हवा: इंडिया गेट से गाजीपुर तक सांसों में घुलने लगा 'जहर', कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार • मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग • पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा किसान, डीएम ने दिखाई दरियादिली, दिलाए 23 हजार रुपये और नौकरी • राजभर ने अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती दी: 'हिम्मत हो तो एक सीट से दिखाओ • छह दिन बाद घर लौटी स्कूल में हमले की शिकार बच्ची, पिता की गोद में रोती हुई • राहुल गांधी ने संगरूर रैली में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया • ट्रंप से दूरी बढ़ी • बाइपास पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक-परिचालक समेत 16 लोग घायल, दो की हालत नाजुक • मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत, बच्चा घायल • ईरान संघर्ष पर ट्रम्प की असफलता: हाउस‑सीनेट दोनों में नहीं मिला समर्थन, अतिआत्मविश्वास ने की हार • रन पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया •