Friday, 02 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

एआई क्या इंसान को शैतान की पूजा के लिए उकसा रही है? एक विवादित मान्यता की पड़ताल

Ajay Tiwari
02 October 2026 • 0 • 12
एआई क्या इंसान को शैतान की पूजा के लिए उकसा रही है? एक विवादित मान्यता की पड़ताल

इमेज स्रोत, Getty Images

'एआई आख़िरी ज़माने में अहम भूमिका निभाएगी.'

ये बात किसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी के एक्सपर्ट ने नहीं कही है. ये अमेरिका के शहर अटलांटा के प्रभावशाली पादरी फ़िलिप एंथनी मिचेल के शब्द हैं.

उनके लिए 'आख़िरी ज़माने' का मतलब दुनिया का अंत है. मिचेल की इस भविष्यवाणी को एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है.

अब कई दूसरी मशहूर मसीही शख़्सियतें भी टिकटॉक, पॉडकास्ट और किताबों समेत कई प्लेटफ़ॉर्म पर यह सवाल उठा रही हैं कि क्या आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस दुनिया की तबाही का कारण बन सकती है.

मेगा चर्च के पादरी ग्रेग लॉरी सवाल करते हैं, "क्या एआई दुनिया के अंत की वजह हो सकता है?" फिर वह ख़ुद ही जवाब देते हैं. "यह पूरी तरह मुमकिन है."

पादरी माइक साइनोरेली ने एक पॉडकास्ट में कहा, "यह इस बात का एक अहम हिस्सा है कि दज्जाल, जिसे शैतान का नुमाइंदा माना जाता है, कैसे सामने आएगा."

ये पादरी मानते हैं कि एआई का इस्तेमाल अच्छे मक़सदों के लिए भी किया जा सकता है. लेकिन वे चेतावनी देते हैं कि दज्जाल, इसका इस्तेमाल लोगों को ख़ुदा की बजाय अपनी इबादत के लिए तैयार करने में कर सकता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

ईसाई धर्म में "एंड टाइम्स" शब्द दुनिया के आख़िरी दिनों से जुड़ी भविष्यवाणियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ईसाई और इस्लाम धर्म में एंटीक्राइस्ट को ईश्वर का दुश्मन माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आख़िर में यीशु उसे एक बड़ी लड़ाई में हरा देंगे.

ये धारणाएं काफ़ी हद तक बाइबल की आख़िरी किताब 'रिवेलेशन' पर आधारित हैं. इस किताब में डरावने और प्रतीकात्मक दृश्यों का वर्णन है.

इनमें "समुद्र से निकलने वाले एक जानवर" का भी ज़िक्र है, जिसके सात सिर और दस सींग हैं. कुछ ईसाई इसे एंटीक्राइस्ट का संकेत मानते हैं.

कई ईसाई मानते हैं कि रिवेलेशन की ये भविष्यवाणियां प्रतीकात्मक हैं.

कुछ लोगों के अनुसार, इनका संबंध रोमन साम्राज्य की ओर से शुरुआती ईसाई चर्च पर किए गए उत्पीड़न से है.

हालांकि, कुछ लोग इसे भविष्य की वास्तविक भविष्यवाणी भी मानते हैं.

कुछ लोगों का तर्क है कि एआई उस किताब में बताए गए "दूसरे जानवरों" का रूप ले सकती है. उनका मानना है कि इससे इंसान एंटीक्राइस्ट की पूजा करने लग सकते हैं.

वहीं, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि एआई ख़ुद ही एंटीक्राइस्ट हो सकती है.

इमेज स्रोत, Fotograzia via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई बेशक दुनिया को तेज़ी से बदल रही है. इसकी ताक़त और क्षमताओं को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं.

एन्थ्रोपिक के पूर्व शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने यहां तक कहा है कि "हो सकता है हम सब निकट भविष्य में मर जाएं".

वहीं, बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख भी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर एआई के विकास की रफ़्तार कम नहीं की गई, तो इसके गंभीर ख़तरे सामने आ सकते हैं.

सेंट जॉन्स स्कूल ऑफ़ थियोलॉजी एंड सेमिनरी से जुड़ी प्रोफ़ेसर नोरीन हर्ज़फ़ेल्ड एआई और टेक्नोलॉजी की नैतिकता पर शोध करती हैं.

उनका कहना है कि "बड़े बदलाव के दौर में दुनिया के ख़त्म होने से जुड़ी बहस भी तेज़ हो जाती है."

उनके अनुसार, "ऐसी धारणाएं लोगों को समाज में पैदा हो रहे दबाव को समझने का एक तरीका देती हैं. इससे उन्हें लगता है कि जो कुछ हो रहा है वह सिर्फ़ संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की योजना का हिस्सा है."

हर्ज़फ़ेल्ड का कहना है कि "नौकरियों पर एआई के संभावित असर की तुलना औद्योगिक क्रांति से की जा सकती है. उस दौर में भी लोगों के बीच अनिश्चितता और बेचैनी का माहौल पैदा हुआ था."

वे कहती हैं, "हम तेज़ी से बदलती दुनिया में रह रहे हैं. कंप्यूटर टेक्नोलॉजी जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, पहले कभी इतनी तेज़ी से नहीं बढ़ी."

"हमें बताया जा रहा है कि यह टेक्नोलॉजी लोगों की नौकरियां ले लेगी. यह सब कुछ बदल देगी और हर क्षेत्र में क्रांति ला देगी. लोगों के लिए इतनी तेज़ी से हो रहे बदलाव को स्वीकार करना बहुत मुश्किल होता है."

इसके साथ यह एहसास भी बढ़ रहा है कि शायद इंसान का अपने फ़ैसलों और हालात पर पहले जैसा नियंत्रण नहीं रहा. एआई, चाहे हम चाहें या नहीं, हमारी ज़िंदगी के ज़्यादातर हिस्सों का हिस्सा बन चुकी है.

दूसरी ओर, सिलिकॉन वैली से ऐसी चेतावनियां भी आ रही हैं जिनमें कहा जाता है कि एआई के कारण इंसानियत के पूरी तरह ख़त्म हो जाने की आशंका 10 या 15 फ़ीसदी तक हो सकती है.

हर्ज़फ़ेल्ड के अनुसार, अगर लोगों को यह भरोसा हो कि "अब भी ईश्वर ही सब कुछ नियंत्रित कर रहा है और इसके पीछे कोई उद्देश्य है. यह सब एक योजना के तहत हो रहा है," तो वे इस स्थिति को अलग नज़रिए से देख सकते हैं.

फिर वे ख़ुद से यह सवाल कर सकते हैं कि "मैं इस समय का सामना कैसे करना चाहता हूं? मुझे क्या करना चाहिए? और बुराई के बजाय भलाई का साथ देने के लिए मैं ख़ुद को किस तरह तैयार करूं?".

इमेज स्रोत, Daniel Boczarski/Getty Images

साल 2022 में प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वे के अनुसार, लगभग 40 फ़ीसदी वयस्क अमेरिकी मानते हैं कि वे दुनिया के "आख़िरी ज़माने" में रह रहे हैं.

ईसाइयों के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 47 फ़ीसदी हो जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह विचार हर कुछ दशकों बाद फिर सामने आता है. ऐसा तब होता है जब लोग अपने समय के डर और बेचैनी को दज्जाल की धारणा से जोड़ने लगते हैं.

नॉर्थ कैरोलाइना की एलोन यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर जेफ़्री सी. पग कहते हैं, "मेरी दादी मानती थीं कि फ़्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट ही दज्जाल हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति रूज़वेल्ट ने गंभीर आर्थिक संकट और ग़रीबी के दौर में सत्ता संभाली थी. उनकी "न्यू डील" नाम की आर्थिक योजना को उस समय एक क्रांतिकारी क़दम माना गया था.

पग के अनुसार, उनकी दादी का यह विचार इस बात का उदाहरण है कि मौजूदा घटनाओं को बाइबल की किसी ख़ास भविष्यवाणी से जोड़ने की कोशिश कभी-कभी कितनी ग़ैर-तर्कसंगत हो सकती है.

हालांकि अमेरिका में दुनिया के ख़त्म होने से जुड़ी बातें समय-समय पर सामने आती रही हैं. लेकिन 1960 के दशक में इस विचार को ख़ास तौर पर ताक़त मिली.

पग कहते हैं, "वह सामाजिक उथल-पुथल का एक असाधारण दौर था. हमारे दो राजनीतिक नेताओं की हत्या कर दी गई थी. अगर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी इसमें शामिल करें, तो यह संख्या तीन हो जाती है."

"श्वेत लोगों के अत्याचार और दमन के ख़िलाफ़ अश्वेत अमेरिकियों में ग़ुस्सा बढ़ रहा था. इसकी वजह से कई शहर जल रहे थे."

"बच्चे और युवा भी ऐसे तरीक़े से अपनी आवाज़ उठाने लगे थे, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. चाहे वे युद्ध-विरोधी प्रदर्शन हों या युवाओं की वैकल्पिक संस्कृति."

इमेज स्रोत, Getty Images

1970 के दशक में "द लेट ग्रेट प्लैनेट अर्थ" नाम की एक किताब काफ़ी लोकप्रिय हुई थी.

इस किताब में दुनिया के ख़त्म होने से जुड़ी बाइबल की भविष्यवाणियों को उस समय के हालात और वैश्विक राजनीति से सीधे जोड़ा गया था.

प्रोफ़ेसर पग कहते हैं, "इसके बाद से हर बड़ी सामाजिक उथल-पुथल को दुनिया के ख़त्म होने की इसी धारणा से जोड़ा जाने लगा."

शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ और साम्यवाद को दज्जाल से जोड़ा गया. वहीं, 11 सितंबर के हमलों के बाद कुछ ईसाइयों ने इस्लाम को दज्जाल से जोड़ना शुरू कर दिया.

डॉ. पग कहते हैं, "हर दौर के डर आख़िरकार दुनिया के ख़त्म होने से जुड़ी इन्हीं धारणाओं के रूप में सामने आने लगते हैं."

ऑस्ट्रेलिया के पादरी स्टीफ़न ड्रिस्कॉल, जो "मेड इन आवर ंड यू" नाम की किताब के लेखक हैं.

वे कहते हैं कि उन्हें यक़ीन के साथ नहीं पता कि दज्जाल कौन है या क्या है.

उनके अनुसार, एआई "इंसान की बनाई सबसे ख़ौफ़नाक टेक्नोलॉजी में से एक" है. इसलिए यह दज्जाल के लिए एक "समझ में आने वाला संभावित उम्मीदवार" हो सकती है. लेकिन बाइबल की मदद से भविष्य की भविष्यवाणी करने की कोशिश ज़्यादा उपयोगी नहीं है.

ड्रिस्कॉल कहते हैं, "बाइबल हमें सिर्फ़ यह अनुमान लगाने के लिए नहीं है कि दज्जाल कौन है. बल्कि यह इससे कहीं ज़्यादा मार्गदर्शन देती है."

उनके अनुसार, यह हमें बदलाव के लिए तैयार करती है. यह कामकाज के बारे में धार्मिक नज़रिया देती है. साथ ही एआई को इंसानों के लिए सुरक्षित और फ़ायदेमंद बनाने के तरीक़ों को यथार्थवादी ढंग से समझने में मदद करती है.

पुराने नियम में कृषि टेक्नोलॉजी में हुए नवाचारों का ज़िक्र मिलता है. इनमें अनाज की मड़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां और दूसरे उपकरण शामिल हैं.

इसमें कहा गया है कि यह सब ईश्वर की ओर से है.

स्टीफ़न ड्रिस्कॉल के अनुसार, "ईश्वर टेक्नोलॉजी का ज्ञान रखने वाला ईश्वर है." पत्थर, कांस्य, लोहे और इस्पात के युग से लेकर परमाणु टेक्नोलॉजी और एआई तक, हर दौर की टेक्नोलॉजी पर आख़िरकार उसी का नियंत्रण है.

ड्रिस्कॉल कहते हैं, "पुराने नियम में निर्वासित दानियेल अलग-अलग साम्राज्यों के दौर में जीवन बिताते हैं. उन दौरों में विभिन्न तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता था."

वे कहते हैं, "दानियेल अपने समय के हालात को नियंत्रित नहीं कर सकते थे. न ही वे आने वाले साम्राज्यों को रोक सकते थे, चाहे वे अपने साथ विनाश ही क्यों न लाएं."

"लेकिन वे जहां भी हों, वफ़ादार और आशावान रह सकते हैं. वे अच्छी ज़िंदगी जी सकते हैं, लोगों से प्रेम कर सकते हैं और ईश्वर की आज्ञा का पालन कर सकते हैं."

"वे समय को अपने नियंत्रण में नहीं रख सकते. लेकिन अच्छी ज़िंदगी ज़रूर जी सकते हैं."

इसलिए चाहे हम सचमुच दुनिया के ख़त्म होने की ओर बढ़ रहे हों या नहीं. आख़िरकार हालात बेहतर दिशा में जा सकते हैं.

ड्रिस्कॉल कहते हैं, "जो कुछ होता है, वह सब अच्छा नहीं होता." लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि "ईश्वर अच्छा है और सब कुछ उसी के नियंत्रण में है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
इज़राइल ने ओमानी को‑पायलट से पूछताछ की मांग, नेतन्याहू बोले‑ “भारी कीमत चुकानी पड़ेगी” • UP में बर्खास्त सिपाही ने चलाया वसूली सिंडिकेट, चार गिरफ्तार • फ्रांस में छात्र विरोध: स्कूल गेटों पर आगजनी, 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले • एआई क्या इंसान को शैतान की पूजा के लिए उकसा रही है? एक विवादित मान्यता की पड़ताल • शारदीय नवरात्र कब शुरू होगी? घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा क्रम • पुरानी कुर्तियों से घर को नया रूप दें: 7 रचनात्मक DIY आइडियाज़ • प्रेमानंद के आश्रम पर सवाल: 3 महीने बाद परिवार को मिला गुमशुदा बेटा • लद्दाख में पहली बार केसर की खेती: 90,000 ईरानी कंद 4,000 वर्गमीटर में रोपे • फ़्लाईदुबई विमान हमला: ट्रंप की चेतावनी, ईरान शामिल पाया गया तो 'बहुत घातक हमला' करेंगे • आंदोलन तब तक जारी रहेगा, विशाल ददलानी ने दिया बड़ा बयान • पाकिस्तान ने पेश किया नकली मोहम्मद आसिफ, भारतीय सेना ने दावे को खारिज किया • पंजाब में छात्रा की मौत: पुलिस गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसाई • आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त • ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में, जानिए क्या-क्या हुआ?- ग्राउंड रिपोर्ट • सीजेपी का समर्थन और अभिजीत दीपके से मुलाकात, वीडियो वायरल • क्या पैरों में कच्चा प्याज़ रखने से ज़ुकाम और बुख़ार ठीक होता है? • संगिता सोरनालिंगम ने 'सिग्मा' फिल्म देखने के लिए चेन्नई थिएटर में प्रवेश किया • निजी प्रैक्टिस विवाद में जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, प्रधानाचार्य ने पुष्टि की • पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या में नया मोड़, वित्तीय धोखाधड़ी के विवाद से जुड़ाव की जांच • OBC क्रीमी लेयर में 16.99 लाख आय पर HC ने उलटा फैसला सुनाया • शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट में कहा: वोट छीन ली जाए तो क्या करें? • औरंगाबाद में रिश्तों का कत्ल! चाची ने दो साल के भतीजे को नहर में फेंका; कबूला जुर्म • बेटी के प्रेमी के पिता पर चप्पलों से हमला, मां बोलेरो से फरार • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: परीक्षा नियमों का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर राहत नहीं • ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर मदरसा शिक्षक का वेतन लेने वाले शमशुल की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई • ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी • कैप्टन स्मित ने 40 मिनट के खौफनाक कॉकपिट हादसे में यात्रियों की जान बचाई, चश्मदीद गवाह ने बताया • वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत‑उदयपुर जोड़ रही, 7.5 घंटे में तेज़ सफर • HSBC के अनुमान से दिवाली‑से पहले सोने में दबाव, कीमतें गिरने की संभावना • पंजाब कांग्रेस में नया अध्यक्ष कौन बनेगा? वडिंग के इस्तीफे के बाद विजय इंदर सिंगला की दावेदारी • पूरामुफ़्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक अहमद के सहयोगियों पर FIR, पुलिस ने तेज़ जांच शुरू की • छठ पर घर जाना होगा आसान: दिल्ली से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट • मुज़फ़्फ़रपुर में बोरे में मिली युवती का शव, चेहरे पर गहरे जख्म—हत्या की संभावना • 6 महीने की मेहनत से 5.16 कैरेट के चार हीरे: झांसी के दंपती ने पन्ना में खदान से रत्न निकाले • रिंकू के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति के सामने राखी बांधी • अभिनेता सिद्धार्थ और अभय ने कारगिल के युद्ध के योद्धाओं से मुलाकात की • 44 साल बाद भारत की महिला हॉकी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर चीन को हराया • वैशाली में ट्रक‑टेंपो टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल • किशनगंज में पाँच ROs को मिली स्वीकृति, क्रॉसिंग पर जाम का समाधान, शहर से ठाकुरगंज‑पोठिया तक सफ़र आसान • गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया शिवम, बचाने की कोशिश के बाद भी नहीं बची जान • इज़राइल ने ओमानी को‑पायलट से पूछताछ की मांग, नेतन्याहू बोले‑ “भारी कीमत चुकानी पड़ेगी” • UP में बर्खास्त सिपाही ने चलाया वसूली सिंडिकेट, चार गिरफ्तार • फ्रांस में छात्र विरोध: स्कूल गेटों पर आगजनी, 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले • एआई क्या इंसान को शैतान की पूजा के लिए उकसा रही है? एक विवादित मान्यता की पड़ताल • शारदीय नवरात्र कब शुरू होगी? घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा क्रम • पुरानी कुर्तियों से घर को नया रूप दें: 7 रचनात्मक DIY आइडियाज़ • प्रेमानंद के आश्रम पर सवाल: 3 महीने बाद परिवार को मिला गुमशुदा बेटा • लद्दाख में पहली बार केसर की खेती: 90,000 ईरानी कंद 4,000 वर्गमीटर में रोपे • फ़्लाईदुबई विमान हमला: ट्रंप की चेतावनी, ईरान शामिल पाया गया तो 'बहुत घातक हमला' करेंगे • आंदोलन तब तक जारी रहेगा, विशाल ददलानी ने दिया बड़ा बयान • पाकिस्तान ने पेश किया नकली मोहम्मद आसिफ, भारतीय सेना ने दावे को खारिज किया • पंजाब में छात्रा की मौत: पुलिस गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसाई • आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त • ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में, जानिए क्या-क्या हुआ?- ग्राउंड रिपोर्ट • सीजेपी का समर्थन और अभिजीत दीपके से मुलाकात, वीडियो वायरल • क्या पैरों में कच्चा प्याज़ रखने से ज़ुकाम और बुख़ार ठीक होता है? • संगिता सोरनालिंगम ने 'सिग्मा' फिल्म देखने के लिए चेन्नई थिएटर में प्रवेश किया • निजी प्रैक्टिस विवाद में जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, प्रधानाचार्य ने पुष्टि की • पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या में नया मोड़, वित्तीय धोखाधड़ी के विवाद से जुड़ाव की जांच • OBC क्रीमी लेयर में 16.99 लाख आय पर HC ने उलटा फैसला सुनाया • शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट में कहा: वोट छीन ली जाए तो क्या करें? • औरंगाबाद में रिश्तों का कत्ल! चाची ने दो साल के भतीजे को नहर में फेंका; कबूला जुर्म • बेटी के प्रेमी के पिता पर चप्पलों से हमला, मां बोलेरो से फरार • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: परीक्षा नियमों का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर राहत नहीं • ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर मदरसा शिक्षक का वेतन लेने वाले शमशुल की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई • ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी • कैप्टन स्मित ने 40 मिनट के खौफनाक कॉकपिट हादसे में यात्रियों की जान बचाई, चश्मदीद गवाह ने बताया • वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत‑उदयपुर जोड़ रही, 7.5 घंटे में तेज़ सफर • HSBC के अनुमान से दिवाली‑से पहले सोने में दबाव, कीमतें गिरने की संभावना • पंजाब कांग्रेस में नया अध्यक्ष कौन बनेगा? वडिंग के इस्तीफे के बाद विजय इंदर सिंगला की दावेदारी • पूरामुफ़्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक अहमद के सहयोगियों पर FIR, पुलिस ने तेज़ जांच शुरू की • छठ पर घर जाना होगा आसान: दिल्ली से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट • मुज़फ़्फ़रपुर में बोरे में मिली युवती का शव, चेहरे पर गहरे जख्म—हत्या की संभावना • 6 महीने की मेहनत से 5.16 कैरेट के चार हीरे: झांसी के दंपती ने पन्ना में खदान से रत्न निकाले • रिंकू के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति के सामने राखी बांधी • अभिनेता सिद्धार्थ और अभय ने कारगिल के युद्ध के योद्धाओं से मुलाकात की • 44 साल बाद भारत की महिला हॉकी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर चीन को हराया • वैशाली में ट्रक‑टेंपो टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल • किशनगंज में पाँच ROs को मिली स्वीकृति, क्रॉसिंग पर जाम का समाधान, शहर से ठाकुरगंज‑पोठिया तक सफ़र आसान • गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया शिवम, बचाने की कोशिश के बाद भी नहीं बची जान •