Wednesday, 09 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

एफ़िल टावर दौरे में बाप्स की मांग से क्या हिंदू धर्म की छवि पर चोट पहुँची, जानिए क्या कह रहे हैं देश विदेश के एक्सपर्ट

Ajay Tiwari
09 September 2026 0 41
एफ़िल टावर दौरे में बाप्स की मांग से क्या हिंदू धर्म की छवि पर चोट पहुँची, जानिए क्या कह रहे हैं देश विदेश के एक्सपर्ट

इमेज स्रोत, @BAPSParis

फ़्रांस का मशहूर एफ़िल टावर सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद था.

कर्मचारियों का आरोप है कि वीकेंड में एक हिंदू धार्मिक समूह के आने पर महिला कर्मचारियों को वहाँ से हट जाने के लिए कहा गया था.

कर्मचारी यूनियन की प्रतिनिधि डायने दावोआन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा था, "जब हिंदू समूह वहाँ आया, तब महिला कर्मचारियों से अपने वर्कस्टेशन छोड़ने को कहा गया, ताकि उनकी जगह पुरुष कर्मचारी ले सकें."

इस घटना से कर्मचारियों में नाराज़गी फैल गई. फ़्रांस के राजनेताओं ने इसकी आलोचना की और शहर के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

विवाद के केंद्र में मौजूद हिंदू धार्मिक संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था, यानी बाप्स ने माफ़ी मांगी है. संगठन ने कहा कि उसकी यात्रा टावर की टीम के साथ समन्वय करके आयोजित की गई थी और किसी को प्रवेश से नहीं रोका गया था.

बाप्स ने एक बयान में कहा, "हम उठाई गई चिंताओं को समझते हैं और उन्हें बेहद गंभीरता से लेते हैं. हमारी संख्या को देखते हुए, यह यात्रा एफिल टावर की टीम के साथ समन्वय करके सामान्य समय पर खुलने के शुरुआती घंटों में आयोजित की गई थी. हम चाहते थे कि दूसरों को कम से कम असुविधा हो. हमारी जानकारी के मुताबिक, किसी भी समय किसी को एफिल टावर में प्रवेश से नहीं रोका गया. फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो या असुविधा हुई हो तो हम ईमानदारी से माफ़ी मांगते हैं."

यह घटना पिछले हफ़्ते शनिवार को क़रीब 100 लोगों के समूह की यात्रा के दौरान हुई.

एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी एसईटीई ने कहा कि समूह ने अपनी यात्रा की एक शर्त के तौर पर महिला कर्मचारियों के साथ सीमित बातचीत का अनुरोध किया था.

एसईटीई ने कहा, "इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था." मंगलवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से भी इस मामले में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, "हमें पेरिस में बाप्स संस्था की ओर से एक मंदिर खोले जाने की जानकारी है. जहाँ तक टावर से जुड़े इस ख़ास मामले की बात है, यह पूरी तरह संबंधित पक्षों के बीच का मामला है."

इमेज स्रोत, @BAPSParis

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

इस घटना की चर्चा दुनिया भर में हुई और बाप्स की आलोचना भी हो रही है. न्यूयॉर्कर के ग्लोबल अफेयर्स कॉलमिस्ट ईशान थरूर ने एक्स पर लिखा है, ''बाप्स एक शर्मनाक और पिछड़ी सोच वाली संस्था है. उसके वास्तविक कद के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा प्रभाव है. यहाँ वास्तव में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अमेरिका में भी इस पर गंभीर आरोप हैं ''

यहाँ तक कि भारत में दक्षिणपंथी पहचान वाले पत्रकार भी बाप्स को निशाने पर ले रहे हैं.

ऑप इंडिया की संपादक नूपुर जे शर्मा ने एक्स पर लिखा है कि बाप्स के कारण विदेशों में हिंदूफोबिया को बढ़ावा मिलेगा.

नूपुर ने लिखा है, ''बाप्स ने पश्चिमी देशों के सामने हिंदूफ़ोबिया को एक थाली में परोस दिया है. इससे हिंदुओं को पहले से झेलने वाले बेवजह के नस्लवाद में और इजाफा होगा. विदेशों में बाप्स के मंदिरों को खालिस्तान समर्थकों की ओर से निशाना बनाया जाता है, क्योंकि उन्हें हिंदू पूजा स्थलों के तौर पर देखा जाता है. अब फ़्रांस में बाप्स की आलोचना होने के बाद हिंदुओं को पिछड़े होने के लिए निशाना बनाया जाएगा, जबकि बाप्स का एक वर्ग यह साबित करने की कोशिश करता है कि वे हिंदू नहीं हैं.''

नूपुर ने लिखा है, ''मुझे व्यक्तिगत रूप से बाप्स ने जो किया, वह पसंद नहीं है. अगर उन्हें महिलाओं से कोई समस्या है, तो उन्हें अपने आश्रम में ही रहना चाहिए. ब्रह्मचर्य का व्रत लेने के बाद पुरुष पहाड़ों में अपना जीवन बिताते थे, इसके पीछे एक वजह थी. लेकिन मुझे इस बात से बेहद नफ़रत है कि उनके किए की वजह से हिंदुओं को बेवजह नफ़रत का सामना करना पड़ेगा, जबकि उनमें से एक वर्ग हिंदू देवी-देवताओं का जब चाहे अपमान करता है.''

नूपुर की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए वामपंथी लेखक सलिल त्रिपाठी ने लिखा है, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि नूपुर का ट्वीट रीट्वीट करूंगा, लेकिन अब मुझे करना चाहिए. अपने अजीबोगरीब अंदाज़ में वह मानती हैं कि बाप्स ने बेवकूफ़ी भरा काम किया और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं, हालांकि मेरी वजह कुछ अलग है.''

इमेज स्रोत, Getty Images

ब्रिटिश न्यूज़ वेबसाइट द इंडिपेंडेंट ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, ''बाप्स के लोग ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं, इसलिए वे महिलाओं से बात, स्पर्श या उनके साथ मेलजोल नहीं कर सकते.''

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, ''बाप्स ने कहा कि उसका मक़सद महिलाओं के साथ भेदभाव करना या उन्हें अस्वीकार करना नहीं था. वास्तव में, यह किसी साधु के चरित्र को बनाए रखने और व्यक्तिगत आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपनाया जाने वाला नैतिक अनुशासन है."

भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने भी बाप्स की तीखी आलोचना की है. कंवल सिब्बल ने एक्स पर लिखा है, ''अगर तथ्य सही हैं, तो यह अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा है.''

''अगर आप महिलाओं से संपर्क कम करना चाहते हैं, तो फिर एफिल टावर जाना ही क्यों चाहते हैं? यह नारीवादियों के लिए, ख़ासकर ऐसे देश में जहाँ नारीवादी विचार और आंदोलनों का समृद्ध इतिहास रहा है, वहाँ ऐसी चीज़ें रेड लाइन की तरह हैं. एफ़िल टावर का प्रबंधन भी इसके लिए ज़िम्मेदार है. उसे इस अनुरोध को मानने से ही इनकार कर देना चाहिए था.''

सिब्बल ने लिखा है, ''इस घटना को जितना महत्व मिल रहा है, वह शायद इसके लायक़ नहीं है. चूंकि इसमें दुनिया के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले स्मारक एफिल टावर का मामला शामिल है और महिला कर्मचारियों के विरोध में हुई हड़ताल के कारण इसे एक दिन के लिए बंद भी करना पड़ा, इसलिए ऐसा होना तय था. यह घटना पश्चिमी देशों में चलने वाले हिंदू-विरोधी अभियानों को और हवा देने का काम करेगी.''

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर और लेखक अपूर्वनंद ने इस घटना पर तंज़ करते हुए लिखा है, ''हिंदू कहते हैं कि हिंदू धर्म मुक्ति, समानता और खुलेपन के बारे में है. यह सबसे प्रगतिशील धर्म है. केवल इसकी प्रथाएं पिछड़ी हुई हैं.''

अर्नौड बर्ट्रेंड एक जाने-माने फ़्रांसीसी उद्यमी, सोशल मीडिया कॉमेंटेटर और भू-राजनीतिक विश्लेषक हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा है, ''यह सुनने में पूरी तरह अविश्वसनीय लगता है, लेकिन मैंने दोबारा जांच की और यह सच है. सोमवार को एफ़िल टावर बंद रहा क्योंकि एक हिन्दू संप्रदाय ने मांग की थी कि सभी महिलाएं वहाँ से हट जाएं ताकि उनके 93 वर्षीय गुरु वहाँ आ सकें.''

अर्नौड ने लिखा है, ''इस संप्रदाय का नाम बाप्स है - "बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारयण संस्था. इसका मोटे तौर पर अर्थ है "गुजरात के बोचासन गाँव में स्थित अक्षर पुरुषोत्तम में विश्वास रखने वाले स्वामीनारायण अनुयायियों का संगठन."

''यह एक बेहद अमीर संगठन है, जिसके मोदी की बीजेपी से गहरे संबंध हैं. मोदी ख़ुद गुजरात से हैं. यह संगठन दुनिया भर में विशाल मंदिर बनाने के लिए जाना जाता है और इसके सिद्धांत में एक जीवित गुरु के प्रति पूर्ण आज्ञाकारिता को ईश्वर तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता माना जाता है.''

''यह इसका पहला विवाद नहीं है. 2021 में एफ़बीआई ने न्यू जर्सी में इसके विशाल मंदिर पर छापा मारा था. उस समय वहाँ काम करने वाले मजदूरों, जिनमें ज़्यादातर दलित थे. उन्हें फ़र्ज़ी धार्मिक वीज़ा पर अमेरिका बुलाया गया, उनके पासपोर्ट ज़ब्त कर लिए गए और उनसे क़रीब एक डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से 13-13 घंटे काम कराया गया. उन्हें सुरक्षा व्यवस्था वाले एक परिसर में रखा गया था.''

बाप्स ने हाल ही में फ़्रांस में एक नया विशाल मंदिर खोला है. यह पेरिस से 30 किलोमीटर दूर बुसी-सेंट-जॉर्ज में है. इसे महाद्वीपीय यूरोप में पारंपरिक शैली में बनाया गया सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बताया गया है. मंदिर के उद्घाटन के लिए उनके गुरु भी वहाँ मौजूद थे और जैसा कि ऐसे मौक़ों पर होता है, उन्होंने फ्रांस में रहते हुए एफिल टावर देखने की इच्छा जताई. लेकिन समस्या यह थी कि उनके धार्मिक सिद्धांतों के मुताबिक़ महिलाओं को उनके सामने नहीं होना चाहिए.''

इमेज स्रोत, Getty Images

2021 में दायर एक मुक़दमे में दावा किया गया था कि भारत से क़रीब 200 दलित मज़दूरों को कथित तौर पर अमेरिका के न्यू जर्सी लाया गया. जहाँ बाप्स के एक हिन्दू मंदिर के निर्माण में मदद के लिए उनसे दिन में 12 घंटे तक काम कराया गया और उन्हें प्रति घंटे 1.20 डॉलर का भुगतान किया गया. बाप्स ने इन आरोपों से इनकार किया था और अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले साल सितंबर में बिना कोई आरोप लगाए आपराधिक जांच बंद कर दी थी.

न्यू जर्सी के नेवार्क स्थित अमेरिकी ज़िला अदालत में क़रीब 200 भारतीय मज़दूरों की ओर से यह मुक़दमा दायर किया गया था. मज़दूरों ने आरोप लगाया था कि देश के बुनियादी क़ानूनों का उल्लंघन किया गया, जिसमें जबरन मज़दूरी पर रोक लगाने वाले क़ानून भी शामिल हैं.

पिछले साल मार्च में कैलिफोर्निया स्थित एक बाप्स मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क स्थित बाप्स मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी और वहाँ मोदी को निशाना बनाने वाले नारे लिखे गए थे. सफोक काउंटी पुलिस ने कहा था कि दीवारों पर लिखे संदेशों में धमकी भरे और अपमानजनक हिंदू-विरोधी संदेश शामिल थे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बाढ़ में डूबा ट्रैक्टर यार्ड, गंगा का जलस्तर नई ऊँंचाई पर पीएम मोदी की तीन‑घंटे की क्लास: राज्य मंत्रियों पर सवालों की बौछार, खुद से पूछा – ‘विकसित भारत के लिए मैंने क्या किया?’ साइबर अपराधियों ने बुजुर्गों को फर्जी धमकियों से डराया, FD तुड़वाने पहुंचे बैंक—सावधानी से बचाई 81 लाख रुपये अडानी एयरपोर्ट्स ने 9,825 करोड़ रुपये का निवेश समझौता किया, शेयर 5% से ऊपर बढ़े डॉक्टर 70 वर्ष तक अस्पताल में सेवा, सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा की रेलवे जमीन पर अतिक्रमण का फैसला सुनाया स्मार्ट सिटी मिशन में 10,000 करोड़ रुपये की धांदली: CAG रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन और अनाधिकारित खर्चों की बड़ी खामियां सामने एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ इसरो कर्मचारियों का 'असंतोष' और चेयरमैन की सफ़ाई आगरा में हवा का विषाक्त स्तर: AQI 164 पर चार वर्ष में सबसे खराब रीडिंग महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्ती पाई गई – सर्जरी से सब कुछ निकाला गया शिल्पा शेट्टी की सेलिब्रिटी बिग ब्रदर यात्रा: विवाद, जीत और भारत में ‘बिग बॉस’ के उदय की असली कहानी देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI एफडी पर कितना दे रहा है इंटरेस्ट? चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट मानसून की लहरें घटीं, भारी बारिश पर रोक; गर्मी-उमस से होगी नई चुनौती, अगले 7 दिन का पूर्वानुमान गंगा के उफान से भागलपुर में फंसा लग्जरी क्रूज, 13 विदेशी यात्रियों की राह अटकी एफ़िल टावर दौरे में बाप्स की मांग से क्या हिंदू धर्म की छवि पर चोट पहुँची, जानिए क्या कह रहे हैं देश विदेश के एक्सपर्ट राजगीर में खुल रहा है 22 करोड़ रुपये का डायनासोर थीम पार्क तेल की कीमतों में तेज़ी से शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स‑निफ्टी में गिरावट के संकेत 1981 के पर्थ टेस्ट में डेनिस लिली पर बल्ला उठाकर दौड़े जावेद मियांदाद, क्रिकेट इतिहास का वो खौफनाक टकराव पीजी में रहना विकल्प नहीं, सुविधाओं के अभाव के बीच छात्रों की मजबूरी; सालाना 5000 करोड़ का बाजार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार और अनुशासन की सलाह बिहार में BDO की आय से अधिक संपत्ति पर EOU ने छापेमारी, 16 भूखंड और 4 लग्जरी गाड़ियां मिलीं UP में घर पर सोलर पैनल लगवाएँ, सरकार देगी ₹1 लाख सब्सिडी, बिजली बिल शून्य कानपुर की करोड़पति बहू पर नया मोड़: नौकर के साथ हटाए गए 49 चैट संदेशों की जांच NSE IPO की कीमत 1,700‑1,785 रुपये, आकार घटा 24,000‑25,000 करोड़ रुपये लाल टोपी वाले अखिलेश यादव ने क्यों बदला रंग? ‘नीले’ अवतार में सपा, 2027 से पहले बड़ा संदेश राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 अफसरों को नोटिस खजुरिया गांव में झाड़ी में मिली नवजात लड़की, पुलिस ने समय पर बचाई दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बेटे और बहू पर संदेह बाढ़ राहत कैंप में खाना चखकर भड़के पप्पू यादव, बोले- जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा टीवीके गठबंधन की बैठक से सीपीएम बनाएगी दूरी, जानें कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल ब्रिटेन से बाहर जाने पर प्रतिबंध': विजय माल्या ने कहा- मैं फरार नहीं हूं; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, जानिए पूरा मामला सत्य निकेतन में ढही इमारत को गिराने के लिए MCD ने बुलडोजर चलाया, 24 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश Xiaomi लॉन्च करेगा 10,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro, भारत में 15 सितंबर को LPG सिलेंडर के दाम ₹400 पर: सब्सिडी बढ़ेगी क्या? बिग बॉस 20 में अरिश्फा और आम्रपाली की टकराव: पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नामित चार प्रतियोगी दलीप ट्रॉफी के बाद भारत की क्रिकेट यात्रा: मार्च तक के मैच MCD ने आज गिराई कमजोर पड़ोसी इमारत; पीजी छात्र खाली कर रहे हैं पितृपक्ष में गयाजी जाना होगा आसान, रानी कमलापति-जबलपुर से चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें गिधा थाने की पुलिस ने चोरी हुई स्कॉर्पियो को रोहतास के दिनारा से बरामद कर चालक को हिरासत में लिया बाढ़ में डूबा ट्रैक्टर यार्ड, गंगा का जलस्तर नई ऊँंचाई पर पीएम मोदी की तीन‑घंटे की क्लास: राज्य मंत्रियों पर सवालों की बौछार, खुद से पूछा – ‘विकसित भारत के लिए मैंने क्या किया?’ साइबर अपराधियों ने बुजुर्गों को फर्जी धमकियों से डराया, FD तुड़वाने पहुंचे बैंक—सावधानी से बचाई 81 लाख रुपये अडानी एयरपोर्ट्स ने 9,825 करोड़ रुपये का निवेश समझौता किया, शेयर 5% से ऊपर बढ़े डॉक्टर 70 वर्ष तक अस्पताल में सेवा, सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा की रेलवे जमीन पर अतिक्रमण का फैसला सुनाया स्मार्ट सिटी मिशन में 10,000 करोड़ रुपये की धांदली: CAG रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन और अनाधिकारित खर्चों की बड़ी खामियां सामने एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ इसरो कर्मचारियों का 'असंतोष' और चेयरमैन की सफ़ाई आगरा में हवा का विषाक्त स्तर: AQI 164 पर चार वर्ष में सबसे खराब रीडिंग महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्ती पाई गई – सर्जरी से सब कुछ निकाला गया शिल्पा शेट्टी की सेलिब्रिटी बिग ब्रदर यात्रा: विवाद, जीत और भारत में ‘बिग बॉस’ के उदय की असली कहानी देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI एफडी पर कितना दे रहा है इंटरेस्ट? चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट मानसून की लहरें घटीं, भारी बारिश पर रोक; गर्मी-उमस से होगी नई चुनौती, अगले 7 दिन का पूर्वानुमान गंगा के उफान से भागलपुर में फंसा लग्जरी क्रूज, 13 विदेशी यात्रियों की राह अटकी एफ़िल टावर दौरे में बाप्स की मांग से क्या हिंदू धर्म की छवि पर चोट पहुँची, जानिए क्या कह रहे हैं देश विदेश के एक्सपर्ट राजगीर में खुल रहा है 22 करोड़ रुपये का डायनासोर थीम पार्क तेल की कीमतों में तेज़ी से शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स‑निफ्टी में गिरावट के संकेत 1981 के पर्थ टेस्ट में डेनिस लिली पर बल्ला उठाकर दौड़े जावेद मियांदाद, क्रिकेट इतिहास का वो खौफनाक टकराव पीजी में रहना विकल्प नहीं, सुविधाओं के अभाव के बीच छात्रों की मजबूरी; सालाना 5000 करोड़ का बाजार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार और अनुशासन की सलाह बिहार में BDO की आय से अधिक संपत्ति पर EOU ने छापेमारी, 16 भूखंड और 4 लग्जरी गाड़ियां मिलीं UP में घर पर सोलर पैनल लगवाएँ, सरकार देगी ₹1 लाख सब्सिडी, बिजली बिल शून्य कानपुर की करोड़पति बहू पर नया मोड़: नौकर के साथ हटाए गए 49 चैट संदेशों की जांच NSE IPO की कीमत 1,700‑1,785 रुपये, आकार घटा 24,000‑25,000 करोड़ रुपये लाल टोपी वाले अखिलेश यादव ने क्यों बदला रंग? ‘नीले’ अवतार में सपा, 2027 से पहले बड़ा संदेश राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 अफसरों को नोटिस खजुरिया गांव में झाड़ी में मिली नवजात लड़की, पुलिस ने समय पर बचाई दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बेटे और बहू पर संदेह बाढ़ राहत कैंप में खाना चखकर भड़के पप्पू यादव, बोले- जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा टीवीके गठबंधन की बैठक से सीपीएम बनाएगी दूरी, जानें कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल ब्रिटेन से बाहर जाने पर प्रतिबंध': विजय माल्या ने कहा- मैं फरार नहीं हूं; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, जानिए पूरा मामला सत्य निकेतन में ढही इमारत को गिराने के लिए MCD ने बुलडोजर चलाया, 24 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश Xiaomi लॉन्च करेगा 10,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro, भारत में 15 सितंबर को LPG सिलेंडर के दाम ₹400 पर: सब्सिडी बढ़ेगी क्या? बिग बॉस 20 में अरिश्फा और आम्रपाली की टकराव: पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नामित चार प्रतियोगी दलीप ट्रॉफी के बाद भारत की क्रिकेट यात्रा: मार्च तक के मैच MCD ने आज गिराई कमजोर पड़ोसी इमारत; पीजी छात्र खाली कर रहे हैं पितृपक्ष में गयाजी जाना होगा आसान, रानी कमलापति-जबलपुर से चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें गिधा थाने की पुलिस ने चोरी हुई स्कॉर्पियो को रोहतास के दिनारा से बरामद कर चालक को हिरासत में लिया