Friday, 09 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कांग्रेस और सीजेपी में कितनी दूरियां, अरविंद केजरीवाल विरोध प्रदर्शन से अलग क्यों?

Ajay Tiwari
08 October 2026 • 0 • 27
कांग्रेस और सीजेपी में कितनी दूरियां, अरविंद केजरीवाल विरोध प्रदर्शन से अलग क्यों?

इमेज स्रोत, Getty Images

आम आदमी पार्टी का जन्म 2012 में कांग्रेस के विरोध के दम पर ही हुआ था. लेकिन भारतीय राजनीति में विरोध से ज़्यादा विरोधाभास स्थायी है.

दिसंबर 2013 में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के समर्थन से ही पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने.

2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था. आम आदमी पार्टी को 28, बीजेपी को 31 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे.

हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की यह सोहबत 49 दिनों तक ही रही और फ़रवरी 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया.

कई विश्लेषक आम आदमी पार्टी को बीजेपी से ज़्यादा कांग्रेस के लिए ख़तरे के रूप में देखते हैं. आम आदमी पार्टी जहाँ भी सत्ता में आई वहाँ कांग्रेस को हराकर आई. आम आदमी पार्टी किसी भी राज्य में बीजेपी को हराने में कामयाब नहीं रही है.

अब जब कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना को छोड़ देश की सत्ता से बाहर है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए लड़ाई कांग्रेस से नहीं बीजेपी से ही है. लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है और वहाँ उसकी लड़ाई कांग्रेस से है.

दिल्ली और पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी की कोई ठोस मौजूदगी नहीं है. यानी आम आदमी पार्टी को बीजेपी विरोधी भी दिखना है और कांग्रेस विरोधी भी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कुमार को लेकर कांग्रेस और आप दोनों की आपत्तियां हैं लेकिन कांग्रेस की मुहिम में अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हो रहे हैं.

जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की सीधी भागीदारी नहीं थी. जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे तो आम आदमी ने इसका विरोध किया था.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

आप के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने एक्स पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेपी के आंदोलन को कमज़ोर करने के लिए राहुल गांधी को धरने पर बैठाया.

संजय सिंह ने एक्स पर लिखा था, ''देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक जी पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है.''

''20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया. कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि जंतर मंतर नहीं हमारे धरने में आइए. आख़िर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमज़ोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर-मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?''

तब सीजेपी के आंदोलन में आम आदमी पार्टी सक्रिय रूप से शामिल थी.

सात अक्तूबर को एक्स पर एक यूज़र ने लिखा, ''क्या दिल्ली कांग्रेस में अब कोई नेता बचा भी है या नहीं? कांग्रेस का युवा मोर्च और एनएसयूआई, आप सब लोग कहां हैं? भीड़ तक जुटा नहीं पा रहे हैं. अगर यही प्रदर्शन लखनऊ में होता, तो यहाँ से कहीं ज़्यादा लोग वहाँ जुटते.''

इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लिखा है, ''राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी लोकप्रियता के भरोसे सब कुछ चला रहे हैं. भीड़ दिखाने के लिए उनके पास इंडिया गठबंधन के 300 सांसद हैं. फिर भी, प्रदर्शन अच्छा रहा!''

सौरभ भारद्वाज की इस पोस्ट में खंडन से ज़्यादा तंज़ है.

ऐसे में सौरभ की पोस्ट के जवाब में इंडियन यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस सेवा दल के चीफ़ ऑर्गेनाइज़र श्रीनिवास बीवी ने लिखा, ''सोचिए, कांग्रेस का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की और आपके ट्वीट में ही लिख दिया गया: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के 300 सांसद वहाँ मौजूद थे. सौरभ ने पूरा विपक्ष गिना दिया और अनजाने में यह भी बता दिया कि असल में कौन लड़ रहा है और कौन आराम से बीजेपी की गोद में बैठा है.''

दरअसल, आम आदमी पार्टी ख़ुद को ऐसे पेश करना चाहती है कि बीजेपी का विकल्प वही है. दूसरी तरफ़ कांग्रेस मानती है कि बीजेपी से वही लड़ रही है.

केजरीवाल जब 2014 में मोदी के ख़िलाफ़ बनारस से चुनाव लड़ने गए थे तो यही संदेश देना था कि मोदी को वही चुनौती दे सकते हैं. लेकिन एक विश्लेषण यह भी है कि विपक्ष बँटा तो फ़ायदा आम आदमी पार्टी को भी नहीं होगा.

इमेज स्रोत, Getty Images

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ मार्च में इंडिया ब्लॉक के ज़्यादातर घटक दलों ने हिस्सा लिया. हालांकि, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और आम आदमी पार्टी (आप) इससे दूर रहे. डीएमके तमिलनाडु में अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने को लेकर राहुल गांधी से नाराज़ है, वहीं आप के इस फ़ैसले के पीछे कहीं अधिक जटिल और विवादास्पद कारण नज़र आते हैं.

कांग्रेस पार्टी लंबे समय से आप को "बीजेपी की बी-टीम" मानती रही है. यानी कांग्रेस का मानना है कि चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस का विरोध करने से आप को फ़ायदा होता है और इससे बीजेपी मज़बूत होती है.

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली सीजेपी ने भी छह अक्तूबर को इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में हिस्सा नहीं लिया.

हालांकि सीजेपी ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की है. दरअसल, दिनभर चले घटनाक्रम के दौरान सीजेपी के नेता सोशल मीडिया पर काफ़ी हद तक खामोश रहे और बाद में, सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी की आलोचना बढ़ने के बाद ही उन्होंने सीमित समर्थन जताया.

माना जाता है कि सीजेपी के आप के साथ क़रीबी संबंध हैं. द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक़ उसके 12 सदस्यीय कोर टीम में से छह लोग, जिनमें उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हैं, या तो सीधे तौर पर आप से जुड़े रहे हैं या सार्वजनिक रूप से उसका समर्थन कर चुके हैं.

दरअसल, सीजेपी के आप से संभावित संबंधों की आशंका के कारण कांग्रेस जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों से दूर रही थी. हालांकि गांधी ने बाद में वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की, लेकिन उन्होंने सीजेपी से दूरी बनाए रखी है.

इंडिया ब्लॉक और सीजेपी के बीच कुछ अन्य अहम मतभेद भी हैं.

पाँच अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस और उसके इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों की तीन अहम मांगे हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा, एसआईआर को रद्द करना और ईवीएम की जगह बैलेट से मतदान बहाल करना. कांग्रेस चुनावों में सभी दलों के लिए समान अवसर चाहती है.

इस बीच, सीजेपी ने विपक्षी दलों से चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की. विपक्ष की ओर से चुनावों का बहिष्कार किए जाने से चुनाव की वैधता पर सवाल उठ सकते हैं.

हालांकि, इससे बीजेपी को फ़ायदा हो सकता है. बीजेपी चुनाव प्रक्रिया को वैधता प्रदान करने के लिए कुछ सहयोगी दलों को चुनाव मैदान में उतार सकती है. ऐसे समय में जब बीजेपी के लिए जनसमर्थन घट रहा है और विपक्षी दलों के समर्थन में बढ़ोतरी हो रही है, चुनावों से दूर रहना विपक्ष के हितों को नुक़सान पहुँचा सकता है.

विपक्षी ताक़तों के बीच इस तरह के तीखे मतभेद बीजेपी को हराने के उनके प्रयासों को कमज़ोर ही कर सकते हैं. आने वाले महीनों में बीजेपी इन मतभेदों को और गहरा करने के प्रयास तेज़ कर सकती है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस बात को रेखांकित भी किया था कि इंडिया ब्लॉक के मार्च में डीएमके और आम आदमी पार्टी शामिल नहीं थी.

सीजेपी और वामपंथी संगठनों ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया है. क्या इंडिया ब्लॉक उनके प्रयास का समर्थन करेगा? महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या कांग्रेस अपने संदेहों को दूर करके उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार होगी?

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
ICE अधिकारी की गोलीबारी से 28 वर्षीय युवक घायल, मेयर ने एजेंसी हटाने की मांग • असली दोस्ती और कम्युनिटी पर केंद्रित नया सोशल नेटवर्क • बीफार्मा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री आवास मार्च के लिए कहां पर जुटे, सरकार से क्या गुहार लगा रहे हैं? • 25 साल पुराना मारपीट का मामला, 13 साल में एक भी गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, साक्ष्य अभाव में दो बरी • रावण 360° घुमेगा, तलवार चलाएगा, मूंछें हिलाएगा • सीमापुरी हादसे के बाद बड़ा एक्शन: एमसीडी ने एक इमारत की ध्वस्त, तीन खतरनाक मकानों को नोटिस; इलाके में हड़कंप • CJP प्रदर्शन से पहले 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशन रात 9 बजे बंद, नोएडा बॉर्डर पर BSF तैनात • रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20: बारिश से मैच पर क्या असर? • मुजफ्फरपुर में स्कूल की छत पर हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से तीन छात्राओं को लगा करंट • तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' टिप्पणी पर फिल्म उद्योग की कड़ी निंदा • मैनपुरी में युवक की रहस्यमय मृत्यु, कमरे में तमंचा-कारतूस मिले, आत्महत्या का संदेह • शराब पार्टी में विवाद, मित्र ने पेंटर सुखपाल (28) की लोहे‑रॉड व ईंट से हत्या • दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, अलीगढ़ की पांच ईएमयू भी नहीं चलेंगी • ए-मौत लोगों को लाइव दिखाने का फ़ैसला क्यों लिया गया? • पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत के साथ मुकाबले की घोषणा की, मोहम्मद अब्बास आफरीदी बने कप्तान • मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो सदस्यों को गोली लगी, गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद • नावी पिल्लई को 2026 नोबेल शांति पुरस्कार • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर निर्णय: 27% आरक्षण रद्द, 13% होल्ड पदों पर भर्ती तीन महीनों में • SC ने सरकार को निर्देश दिया: ट्रांसपोर्ट बंद न करें, आवाजाही बनी रहे • जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन से पहले पुलिस की ये चेतावनी, दिल्ली में मेट्रो और रेल सर्विस पर ये अहम फ़ैसला • मंतर पर प्रदर्शन पर प्रतिबंध, 25,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात • भारत ने जेडी वेंस के 'बंधुआ मजदूर' टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम देने का प्रस्ताव योगी कैबिनेट ने मंजूर किया • योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक; जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश • उत्तर प्रदेश में लेखपालों ने ऑनलाइन कार्य रोका, जाति-निवास एवं आय प्रमाणपत्र के लिए भटके नागरिक • Flipkart पर ₹7,249 में Realme C61: 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले • दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा फैसला, हमसफर समेत कई ट्रेनें निरस्त • हिट जनता पार्टी ने मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा और पुलिस पर हमले के आरोपों का विरोध किया • भारतीय मूल की नवी को क्यों मिला नोबेल शांति पुरस्कार, कैसे बनीं अंतरराष्ट्रीय कानून की बड़ी आवाज? • यूपी की पहचान अब जाति नहीं, संविधान विरोधी काम कर रहे हैं राहुल गांधी • बदलेगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, उज्जवला लाभार्थियों को अब दो सिलेंडर; जानिए सभी बड़े फैसले • परिवार सहित सीजेपी के प्रदर्शन में भाग लेंगे, यह पार्टी की नहीं, देश के भविष्य की लड़ाई • हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम: सोनीपत के अभिषेक सरोहा बने टॉप पर • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 'बंधुआ मजदूर' टिप्पणी पर भारत ने कड़ी निंदा की • आखिरी फिल्में और भविष्य के पाँच प्रमुख किरदार • दशहरा से पहले किशनगंज को मिल सकता है नया पार्क, 1.72 करोड़ रुपये की लागत से 90% काम पूरा • कल कारोबार में 5 राशियों को मिलेगी रफ्तार, जानें सभी 12 राशियों का हाल • कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को दी चेतावनी: तीन साल बाद फिर बात करेंगे • सीयूएसबी में पीएचडी स्कॉलर का धरना, शोध पूरा कराने और यौन उत्पीड़न मामले की जांच रिपोर्ट देने की मांग • कॉमेडियन गौरव गुप्ता का 'यादवनी' मजाक विवाद में • ICE अधिकारी की गोलीबारी से 28 वर्षीय युवक घायल, मेयर ने एजेंसी हटाने की मांग • असली दोस्ती और कम्युनिटी पर केंद्रित नया सोशल नेटवर्क • बीफार्मा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री आवास मार्च के लिए कहां पर जुटे, सरकार से क्या गुहार लगा रहे हैं? • 25 साल पुराना मारपीट का मामला, 13 साल में एक भी गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, साक्ष्य अभाव में दो बरी • रावण 360° घुमेगा, तलवार चलाएगा, मूंछें हिलाएगा • सीमापुरी हादसे के बाद बड़ा एक्शन: एमसीडी ने एक इमारत की ध्वस्त, तीन खतरनाक मकानों को नोटिस; इलाके में हड़कंप • CJP प्रदर्शन से पहले 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशन रात 9 बजे बंद, नोएडा बॉर्डर पर BSF तैनात • रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20: बारिश से मैच पर क्या असर? • मुजफ्फरपुर में स्कूल की छत पर हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से तीन छात्राओं को लगा करंट • तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' टिप्पणी पर फिल्म उद्योग की कड़ी निंदा • मैनपुरी में युवक की रहस्यमय मृत्यु, कमरे में तमंचा-कारतूस मिले, आत्महत्या का संदेह • शराब पार्टी में विवाद, मित्र ने पेंटर सुखपाल (28) की लोहे‑रॉड व ईंट से हत्या • दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, अलीगढ़ की पांच ईएमयू भी नहीं चलेंगी • ए-मौत लोगों को लाइव दिखाने का फ़ैसला क्यों लिया गया? • पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत के साथ मुकाबले की घोषणा की, मोहम्मद अब्बास आफरीदी बने कप्तान • मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो सदस्यों को गोली लगी, गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद • नावी पिल्लई को 2026 नोबेल शांति पुरस्कार • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर निर्णय: 27% आरक्षण रद्द, 13% होल्ड पदों पर भर्ती तीन महीनों में • SC ने सरकार को निर्देश दिया: ट्रांसपोर्ट बंद न करें, आवाजाही बनी रहे • जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन से पहले पुलिस की ये चेतावनी, दिल्ली में मेट्रो और रेल सर्विस पर ये अहम फ़ैसला • मंतर पर प्रदर्शन पर प्रतिबंध, 25,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात • भारत ने जेडी वेंस के 'बंधुआ मजदूर' टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम देने का प्रस्ताव योगी कैबिनेट ने मंजूर किया • योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक; जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश • उत्तर प्रदेश में लेखपालों ने ऑनलाइन कार्य रोका, जाति-निवास एवं आय प्रमाणपत्र के लिए भटके नागरिक • Flipkart पर ₹7,249 में Realme C61: 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले • दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा फैसला, हमसफर समेत कई ट्रेनें निरस्त • हिट जनता पार्टी ने मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा और पुलिस पर हमले के आरोपों का विरोध किया • भारतीय मूल की नवी को क्यों मिला नोबेल शांति पुरस्कार, कैसे बनीं अंतरराष्ट्रीय कानून की बड़ी आवाज? • यूपी की पहचान अब जाति नहीं, संविधान विरोधी काम कर रहे हैं राहुल गांधी • बदलेगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, उज्जवला लाभार्थियों को अब दो सिलेंडर; जानिए सभी बड़े फैसले • परिवार सहित सीजेपी के प्रदर्शन में भाग लेंगे, यह पार्टी की नहीं, देश के भविष्य की लड़ाई • हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम: सोनीपत के अभिषेक सरोहा बने टॉप पर • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 'बंधुआ मजदूर' टिप्पणी पर भारत ने कड़ी निंदा की • आखिरी फिल्में और भविष्य के पाँच प्रमुख किरदार • दशहरा से पहले किशनगंज को मिल सकता है नया पार्क, 1.72 करोड़ रुपये की लागत से 90% काम पूरा • कल कारोबार में 5 राशियों को मिलेगी रफ्तार, जानें सभी 12 राशियों का हाल • कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को दी चेतावनी: तीन साल बाद फिर बात करेंगे • सीयूएसबी में पीएचडी स्कॉलर का धरना, शोध पूरा कराने और यौन उत्पीड़न मामले की जांच रिपोर्ट देने की मांग • कॉमेडियन गौरव गुप्ता का 'यादवनी' मजाक विवाद में •