बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं. मुंबई में रक्षाबंधन के एक खास इवेंट में पहुंचीं सेलिना ने फ्लोरल साड़ी के साथ रेड डीपनेक ब्लाउज पहना था. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
कृति के बाद सेलिना पर निशाना
हाल ही में कृति सेनन के ब्रालेट टॉप को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला था. अब कुछ यूजर्स ने सेलिना के रक्षाबंधन वाले लुक को भी निशाने पर ले लिया है. लोगों ने उन पर हिंदू त्योहार की परंपराओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया.
एक यूजर ने X पर लिखा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर सेलिना का पहनावा संस्कृति और परंपराओं को ठेस पहुंचाने वाला है. यूजर ने उनके लुक को लेकर बिंदी, सिंदूर, चूड़ियों और दूसरे पारंपरिक प्रतीकों का भी जिक्र किया.
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब त्योहारों को लेकर विवाद पहले से चल रहा है, तो बॉलीवुड बार-बार वही गलती क्यों दोहरा रहा है. यूजर के मुताबिक त्योहार मनाना अच्छी बात है, लेकिन उनके रीति-रिवाज और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है.
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)
एक और सोशल मीडिया यूजर ने सेलिना के कपड़ों पर तंज कसते हुए लिखा कि शायद उनके लिए कम कपड़े पहनना रोजमर्रा की बात है और इसी वजह से उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगता. हालांकि, सोशल मीडिया पर हो रही इस ट्रोलिंग पर सेलिना जेटली ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
भाई की याद में सेलिना ने लिखा इमोशनल नोट
एक तरफ जहां सेलिना अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं, वहीं रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट भी शेयर की. सेलिना के भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली फिलहाल अबू धाबी में हिरासत में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सितंबर 2024 से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों के चलते हिरासत में रखा गया है. हालांकि, मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है.
सेलिना लंबे वक्त से अपने भाई को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही हैं. रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने भाई के साथ पुरानी यादों को याद करते हुए लिखा कि विक्रांत उनसे इस बात पर नाराज हुआ करते थे कि उनकी भेजी राखियां अक्सर समय पर उन तक नहीं पहुंचती थीं. सेलिना ने लिखा कि कभी वह राखी देर से भेजती थीं और कभी राखी पहुंच ही नहीं पाती थी. लेकिन आज वह कुछ भी देने को तैयार हैं, बस एक बार फिर उनका भाई उनसे राखी देर से पहुंचने की शिकायत कर दे.
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)
बच्चों को लेकर भी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं सेलिना
सेलिना की जिंदगी में इस समय एक और मुश्किल दौर चल रहा है. वह अपने बच्चों को वापस पाने के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. फिलहाल उनके बच्चे उनके अलग रह रहे पति पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में हैं.
ऐसे में एक तरफ भाई की भारत वापसी की कोशिश और दूसरी तरफ बच्चों को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच सेलिना के लिए ये वक्त काफी चुनौतीपूर्ण है. सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों को लेकर चल रही बहस से इतर, उनकी निजी जिंदगी इस समय कई बड़ी परेशानियों से गुजर रही है.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!