Tuesday, 17 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

क्वॉड सम्मेलन के लिए रवाना हुए मोदी, भारत अपने हित कैसे साधेगा?

Ajay Tiwari
17 November 2026 • 0 • 34
क्वॉड सम्मेलन के लिए रवाना हुए मोदी, भारत अपने हित कैसे साधेगा?

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर फ़िलीपींस पहुंच गए हैं. आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है.

फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में हो रहे इस सम्मेलन के साथ ही क्वॉड सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है.

क्वॉड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के शामिल होने की उम्मीद है.

अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अगले सप्ताह होने जा रहे आसियान के दौरान हम क्वॉड नेताओं के सम्मेलन को औपचारिक रूप देने पर काम कर रहे हैं."

सहायक सचिव ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले दो साल के दौरान क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ पांच बैठकें की हैं, जिनमें से तीन बैठकें पिछले छह महीनों के दौरान हुई हैं.

उन्होंने बताया कि क्वॉड देशों के शेरपा यानी प्रतिनिधि हर महीने बातचीत करते हैं.

इस सप्ताह एक तरफ़ जहां मंगलवार, 17 नवंबर को मनीला में क्वॉड सम्मेलन होने की उम्मीद है, वहीं गुरुवार, 19 नवंबर को विश्व के तीन बड़े नेता- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शेनजेन में मुलाक़ात करेंगे.

विश्लेषक इसे वैश्विक राजनीति का एक ऐसा व्यस्त समय मान रहे हैं, जब बड़ी ताक़तों के बीच संबंधों और रणनीतिक समीकरणों में तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं.

द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक लेख में अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार सी राजामोहन तर्क देते हैं कि बड़ी ताक़तें अपने हितों के मुताबिक़ एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाने और मोलभाव करने में लगी हैं.

ऐसे में मनीला में होने वाला क्वॉड सम्मेलन भारत के लिए एक अहम अवसर हो सकता है.

लेकिन सवाल है कि इस समूह से भारत को क्या हासिल हो सकता है और चीन के साथ अपने रिश्तों के बीच वह अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को किस तरह आगे बढ़ाएगा?

इमेज स्रोत, NarendraModi/X

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

क्वॉड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है. इसे औपचारिक सैन्य गठबंधन के बजाय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के एक रणनीतिक मंच के रूप में देखा जाता है.

इसकी प्राथमिकताओं में समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तकनीक, आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करना शामिल है.

इस बार की बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स यानी महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग चर्चा का एक प्रमुख विषय हो सकता है.

लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और रेयर अर्थ जैसे खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होते हैं.

इनकी वैश्विक आपूर्ति में चीन की बड़ी भूमिका है. ऐसे में किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता से बचना चारों देशों के लिए अहम हो गया है.

ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन में उपाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार हर्ष वी पंत का मानना है कि क्वॉड के ज़रिए भारत महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर सकता है.

पंत के मुताबिक़, "क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में क्वॉड भारत की मदद कर सकता है. इसका मूल विचार यही है कि किसी एक देश पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भरता न हो और आपूर्ति व्यवस्था में लचीलापन बना रहे. चीन जैसे ताक़तवर देश इस निर्भरता को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए ज़रूरी है कि भारत अपनी साझेदारियों में विविधता लाए और दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करे."

इसके अलावा समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता भी चर्चा के अहम विषय हो सकते हैं.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक मौजूदगी को देखते हुए भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए समुद्री रास्तों की सुरक्षा और समुद्री गतिविधियों पर निगरानी महत्वपूर्ण है.

क्वॉड के सदस्य देशों के बीच समुद्री क्षेत्र की जानकारी साझा करने, नौसेनाओं के बीच सहयोग और क्षेत्रीय देशों की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होती रही है.

तकनीक और आर्थिक सुरक्षा भी इस समूह के एजेंडे में शामिल हैं. सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भरोसेमंद तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग के ज़रिए चारों देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं.

क्वॉड की अहमियत भारत के लिए सिर्फ़ चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने तक सीमित नहीं है.

यह भारत को अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारियां बढ़ाने का मंच भी देता है.

भारत लंबे समय से अपनी विदेश नीति में रणनीतिक स्वायत्तता यानी स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी पर ज़ोर देता रहा है.

इसका मतलब है कि भारत किसी एक ताक़त के साथ पूरी तरह जुड़ने के बजाय अलग-अलग देशों के साथ अपने हितों के आधार पर संबंध बनाए रखना चाहता है.

हर्ष वी पंत कहते हैं कि क्वॉड में भारत की मौजूदगी इस समूह को ख़ास बनाती है.

उनके मुताबिक़, "क्वॉड में भारत एक अहम देश है. भारत के बिना क्वॉड की प्रासंगिकता उतनी नहीं होगी, क्योंकि बाकी तीनों देश यानी अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही एक-दूसरे के पारंपरिक सहयोगी हैं. भारत की मौजूदगी इस समूह को एक अलग रणनीतिक ढांचा देती है, जो इसे अमेरिका के अपने पारंपरिक गठबंधनों से आगे ले जाता है."

पंत का कहना है कि भारत भी क्वॉड को एक सुरक्षा गठबंधन के बजाय सहयोग के मंच के रूप में देखता है.

वह कहते हैं, "क्वॉड भारत के लिए एक तरह से रणनीतिक विविधीकरण का मंच है. इसके ज़रिए भारत अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम कर सकता है. यह भारत को अलग-अलग देशों के साथ साझेदारी बढ़ाने और अपने विकल्पों का विस्तार करने का अवसर देता है."

यह बात इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में पिछले कुछ समय से व्यापार और दूसरी नीतियों को लेकर तनाव रहा है.

द इंडियन एक्सप्रेस में 15 नवंबर को प्रकाशित अपने लेख में अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार सी राजामोहन लिखते हैं कि क्वॉड की बहाली भारत को अमेरिका के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का अवसर देती है.

हालांकि, राजामोहन के मुताबिक़, अमेरिका की नीतियों में अनिश्चितता को देखते हुए भारत यूरोप, रूस और जापान के साथ भी अपना सहयोग बढ़ाता रहेगा और चीन के साथ मौजूद संरचनात्मक तनावों को संभालने की कोशिश करेगा.

राजामोहन का तर्क है कि आज बड़ी ताक़तें एक तरफ़ गठबंधन बना रही हैं, दूसरी तरफ़ अपने साझेदारों के विकल्प तलाश रही हैं और विरोधियों के साथ भी बातचीत कर रही हैं. ऐसे में भारत की बहुपक्षीय साझेदारी की नीति को इसी बदलती वैश्विक राजनीति के संदर्भ में देखना होगा.

उनका एक अहम तर्क यह भी है कि रणनीतिक लचीलापन अपने आप में भारत का लक्ष्य नहीं हो सकता. इसके साथ देश की घरेलू क्षमताओं का आधुनिकीकरण और आर्थिक-सामरिक ताक़त बढ़ाना भी ज़रूरी है.

इमेज स्रोत, BRENDAN SMIALOWSKI/AFP via Getty Images)

भारत के लिए यह एक जटिल सवाल है. एक तरफ़ वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ़ चीन के साथ अपने संबंधों को भी पूरी तरह ख़राब नहीं करना चाहता.

भारत और चीन के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद संबंधों में गहरा तनाव आया था.

हालांकि, दोनों देशों ने बाद के वर्षों में सीमा पर तनाव कम करने और राजनीतिक संवाद बहाल करने की कोशिश की है.

कार्नेगी इंडिया के शोधकर्ता साहेब सिंह चड्ढा ने जुलाई 2026 में प्रकाशित अपने शोधपत्र 'थ्रेडिंद द नीडल, इंडियाज़ॉ पाथ फॉर्वर्ड विद चाइना' में भारत-चीन संबंधों और बदलते वैश्विक समीकरणों का विश्लेषण किया है.

वह लिखते हैं कि अमेरिका के साथ भारत के गहरे होते संबंधों से चीन असहज है और वह सीमा पर भारत के ख़िलाफ़ दबाव बनाकर अपनी नाराज़गी जाहिर करता है.

चड्ढा के शोधपत्र के मुताबिक़, "चीन अमेरिका के साथ भारत के गहरे होते संबंधों पर अपनी नाराज़गी जताने के लिए सरहद पर भारत के ख़िलाफ़ दबाव बनाने की रणनीति अपनाता है. भारत का मानना है कि सीमा विवाद का समाधान होने से बीजिंग की इस तरीके से दबाव बनाने की क्षमता कम हो सकती है."

चड्ढा का तर्क है कि भारत के लिए अमेरिका के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने और चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने की कोशिशें एक-दूसरे से अलग नहीं हैं.

वह यह भी कहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में उतार-चढ़ाव का असर भारत की रणनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है. इसलिए भारत के लिए चीन के साथ संवाद का रास्ता खुला रखना भी ज़रूरी है.

यहां भारत की चुनौती यह है कि वह क्वॉड के ज़रिए अपनी सामरिक और आर्थिक क्षमताएं बढ़ाए, लेकिन उसे किसी ऐसे सैन्य गठबंधन में बदलने से बचे जो चीन के साथ उसके तनाव को और बढ़ा दे.

इमेज स्रोत, Press Information Bureau (PIB)/Anadolu via Getty Images

क्वॉड को अक्सर चीन के बढ़ते प्रभाव के मुक़ाबले एक रणनीतिक समूह के रूप में देखा जाता है. लेकिन भारत इसे औपचारिक सैन्य गठबंधन बनाने के पक्ष में नहीं रहा है.

इसकी एक वजह यह भी है कि भारत की विदेश नीति अमेरिका की चीन नीति पर निर्भर नहीं हो सकती. अमेरिका में सत्ता बदलने के साथ चीन को लेकर उसकी प्राथमिकताएं भी बदल सकती हैं.

हर्ष वी पंत का मानना है कि भारत क्वॉड को चीन के ख़िलाफ़ किसी सुरक्षा गठबंधन के रूप में नहीं देखता.

वह कहते हैं, "भारत का इरादा क्वॉड को किसी सुरक्षा गठबंधन के रूप में देखने का नहीं है. भारत के चीन के साथ अपने स्वतंत्र संबंध हैं और क्वॉड के दूसरे देशों के भी चीन के साथ अपने अलग संबंध हैं. सभी देश अपने-अपने हितों के हिसाब से आगे बढ़ते हैं."

यह बात मौजूदा वैश्विक राजनीति में और अहम हो जाती है. अमेरिका एक तरफ़ क्वॉड के ज़रिए अपने सहयोगियों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ़ चीन के साथ भी बातचीत और समझौते के रास्ते खुले रखता है.

विश्लेषक मानते हैं कि ऐसे में भारत के लिए ज़रूरी है कि वह किसी एक देश की नीतियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी स्वतंत्र रणनीतिक क्षमता विकसित करे.

सी राजामोहन भी अपने लेख में इसी बात पर ज़ोर देते हैं. उनके मुताबिक़, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मज़बूत करने के साथ भारत को अपनी घरेलू क्षमताओं का आधुनिकीकरण करना होगा. घरेलू एकता और ताक़त के बिना भारत की बहुपक्षीय साझेदारी की नीति केवल सैद्धांतिक चर्चा बनकर रह सकती है.

क्वॉड भारत को दुनिया की तीन बड़ी आर्थिक और सामरिक ताक़तों के साथ मिलकर काम करने का अवसर देता है. लेकिन इस समूह की सफलता इस बात से तय होगी कि चारों देश साझा घोषणाओं से आगे बढ़कर कितने ठोस नतीजे हासिल कर पाते हैं.

विश्लेषक मानते हैं कि भारत के लिए इसके तीन प्रमुख लाभ हो सकते हैं. पहला, महत्वपूर्ण खनिजों और तकनीक की आपूर्ति के लिए चीन पर निर्भरता कम करना. दूसरा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और अपनी सामरिक मौजूदगी को मज़बूत करना. और तीसरा, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोलना.

हालांकि हर्ष वी पंत कहते हैं कि भारत को यह भी ध्यान रखना होगा कि अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में किसी बड़े बदलाव का असर उसकी अपनी रणनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है.

साहेब सिंह चड्ढा अपने शोधपत्र के निष्कर्ष में लिखते हैं कि भारत और चीन के संबंधों में पहले जैसी सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद करना सही नहीं होगा.

उनके मुताबिक़, दोनों देशों के रिश्तों में अब एक नई सामान्य स्थिति उभर रही है.

वे कहते हैं कि भारत को चीन के साथ प्रतिस्पर्धा और सहयोग, दोनों के लिए तैयार रहना होगा.

विश्लेषक मानते हैं कि मनीला में होने वाला क्वॉड सम्मेलन इसी संतुलन की परीक्षा भी है.

हर्ष वी पंत कहते हैं, "भारत के सामने सवाल सिर्फ़ यह नहीं है कि वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ कितनी नज़दीकी बढ़ाता है, बल्कि यह भी है कि इन साझेदारियों से अपने राष्ट्रीय हितों के लिए कितने ठोस नतीजे हासिल कर पाता है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
टीएमसी में गुटों का टकराव: ऋतब्रत गुट का एक्स अकाउंट सस्पेंड, ममता बनर्जी गुट पर रिपोर्ट कर बंद कराने का आरोप • सिंह राशि में नए धन‑स्रोत खुलेंगे: आज का राशिफल • भारत ने नेपाल और भूटान को मल्टी‑लेन फ्री‑फ्लो टोल सिस्टम देने की तैयारी • चीन का पहला बैटरी‑संचालित इलेक्ट्रिक विमान, यात्रियों को देगा नई उड़ान • सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging’ के लॉन्च में बीजेपी के कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिला फ्रंट‑रो सीट • भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर मामले की सुनवाई • होटल के कमरे में मिली दो लाशें, युवक पर पहले प्रेमिका की हत्या का शक • उत्तर प्रदेश में सीट‑शेयरिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज • एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर बहस: ट्रम्प से मस्क तक का समर्थन • NZ को टेस्ट सीरीज में झटका, सेंटनर बाहर, फॉक्सक्रॉफ्ट ने ली जगह • चीन ने पहली बार पायलट के साथ इलेक्ट्रिक विमान CE‑25A को उड़ाया, 400 किमी दूरी तक की क्षमता • अमेरिका में बैंकों और एयरलाइन के डिजिटल सिस्टम फिर ठप, तकनीकी गड़बड़ी से सेवाओं में बाधा • ट्रम्प सरकार ने चीन को AI चिप्स से रोकने के लिए कड़े निर्यात नियम लागू किए • AI की सलाह से बढ़े वैवाहिक झगड़े, तलाक की जिद पर अड़े पति, लेकिन हेल्पलाइन के हस्तक्षेप से बचा रिश्ता • बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन AKVAN बन गया, चेन्नई‑श्रीलंका के बीच 600 किमी पर • Gen Z का ‘Soft Saving’ फॉर्मूला: डिजिटल युग में बचत की नई रणनीति • उप चुनाव से पहले सपा‑कांग्रेस में बढ़ता सियासी तनाव • Nvidia के बोर्ड ने जेनसन हुआंग की पुनः नियुक्ति पर रोक, जांच जारी • भारत 1,000 विमानों की खरीद करेगा; ट्रम्प ने मैक्सिको पर टैरिफ की चेतावनी दी; नेपाल के प्रधानमंत्री का दिल्ली दौरा संभावित • कपिल ने कहा, कोहली का टेस्ट संन्यास सबसे बड़ी गलती, 10 साल बाद पछताएंगे • जिला खान अधिकारी की पहचान पत्र हैक, रिपोर्ट दाखिल • चारधाम यात्रा 2026 में रिकॉर्ड: 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँचे • इज़राइल में नई सरकार बन सकती है: नेतन्याहू ने किया बयान • सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, पर जनता का 43% अभी भी स्वयं • मुरादाबाद के पीतल ने बनाया ग्लोबल ब्रांड, निर्यात में नई ऊँचाइयाँ • चक्रवात अक्वान के कारण बदली सी विजिल‑2026 की तारीख: 25‑26 नवंबर पर होगा समुद्री अभ्यास • नए युगे युगीन भारत म्यूजियम में 4500 साल पुरानी मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’ प्रदर्शित होगी • 10वीं के दो छात्रों ने बनाया एआई सुरक्षा टूल, 91.7% सटीकता • छठ के बाद दिल्ली की यमुना पर दिखा जहरीला झाग, अधिकारियों ने चेतावनी जारी • प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सीट बंटवारे के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई • ट्रंप ने पत्रकार को चेतावनी दी: 'ईरान के ड्रोन हमलों पर 99.99% विफलता दर • जेलेंस्की ने पश्चिम से मिसाइल सहायता मांगी, ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध को 'पसंदीदा विषय' कहा • कैलिफ़ोर्निया एटीओ ने OpenAI के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन में केस दायर • भोपाल के कोलार में युवक की 5वीं मंजिल से गिरावट, दो पक्षों के बयान अलग • जयपुर में तेज़ कार ने टक्कर मार दी बाइक, 3 भाई‑बहनों की मौत • पीएम मोदी ने फिलीपींस में दिखाया भारत‑फिलीपींस सहयोग का नया अंदाज़ • अमेरिका या कनाडा में भिड़ेंगे भारत‑वेस्टइंडीज: 2027 टी20 सीरीज का नया मोड़ • बिहार में छठ के बाद नहर में फिसल कर तीन साल के बच्चे की मौत, माँ के साथ ननिहाल आया था • इजरायल ने 40 वर्ष तक लापता पायलट की खोज में तीन देशों में गुप्त अभियान चलाए • दिल्ली के खजूरी इलाके में युवक की गोली मार कर हत्या, 10‑15 राउंड फायरिंग • टीएमसी में गुटों का टकराव: ऋतब्रत गुट का एक्स अकाउंट सस्पेंड, ममता बनर्जी गुट पर रिपोर्ट कर बंद कराने का आरोप • सिंह राशि में नए धन‑स्रोत खुलेंगे: आज का राशिफल • भारत ने नेपाल और भूटान को मल्टी‑लेन फ्री‑फ्लो टोल सिस्टम देने की तैयारी • चीन का पहला बैटरी‑संचालित इलेक्ट्रिक विमान, यात्रियों को देगा नई उड़ान • सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging’ के लॉन्च में बीजेपी के कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिला फ्रंट‑रो सीट • भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर मामले की सुनवाई • होटल के कमरे में मिली दो लाशें, युवक पर पहले प्रेमिका की हत्या का शक • उत्तर प्रदेश में सीट‑शेयरिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज • एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की वापसी पर बहस: ट्रम्प से मस्क तक का समर्थन • NZ को टेस्ट सीरीज में झटका, सेंटनर बाहर, फॉक्सक्रॉफ्ट ने ली जगह • चीन ने पहली बार पायलट के साथ इलेक्ट्रिक विमान CE‑25A को उड़ाया, 400 किमी दूरी तक की क्षमता • अमेरिका में बैंकों और एयरलाइन के डिजिटल सिस्टम फिर ठप, तकनीकी गड़बड़ी से सेवाओं में बाधा • ट्रम्प सरकार ने चीन को AI चिप्स से रोकने के लिए कड़े निर्यात नियम लागू किए • AI की सलाह से बढ़े वैवाहिक झगड़े, तलाक की जिद पर अड़े पति, लेकिन हेल्पलाइन के हस्तक्षेप से बचा रिश्ता • बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन AKVAN बन गया, चेन्नई‑श्रीलंका के बीच 600 किमी पर • Gen Z का ‘Soft Saving’ फॉर्मूला: डिजिटल युग में बचत की नई रणनीति • उप चुनाव से पहले सपा‑कांग्रेस में बढ़ता सियासी तनाव • Nvidia के बोर्ड ने जेनसन हुआंग की पुनः नियुक्ति पर रोक, जांच जारी • भारत 1,000 विमानों की खरीद करेगा; ट्रम्प ने मैक्सिको पर टैरिफ की चेतावनी दी; नेपाल के प्रधानमंत्री का दिल्ली दौरा संभावित • कपिल ने कहा, कोहली का टेस्ट संन्यास सबसे बड़ी गलती, 10 साल बाद पछताएंगे • जिला खान अधिकारी की पहचान पत्र हैक, रिपोर्ट दाखिल • चारधाम यात्रा 2026 में रिकॉर्ड: 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँचे • इज़राइल में नई सरकार बन सकती है: नेतन्याहू ने किया बयान • सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, पर जनता का 43% अभी भी स्वयं • मुरादाबाद के पीतल ने बनाया ग्लोबल ब्रांड, निर्यात में नई ऊँचाइयाँ • चक्रवात अक्वान के कारण बदली सी विजिल‑2026 की तारीख: 25‑26 नवंबर पर होगा समुद्री अभ्यास • नए युगे युगीन भारत म्यूजियम में 4500 साल पुरानी मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’ प्रदर्शित होगी • 10वीं के दो छात्रों ने बनाया एआई सुरक्षा टूल, 91.7% सटीकता • छठ के बाद दिल्ली की यमुना पर दिखा जहरीला झाग, अधिकारियों ने चेतावनी जारी • प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सीट बंटवारे के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई • ट्रंप ने पत्रकार को चेतावनी दी: 'ईरान के ड्रोन हमलों पर 99.99% विफलता दर • जेलेंस्की ने पश्चिम से मिसाइल सहायता मांगी, ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध को 'पसंदीदा विषय' कहा • कैलिफ़ोर्निया एटीओ ने OpenAI के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन में केस दायर • भोपाल के कोलार में युवक की 5वीं मंजिल से गिरावट, दो पक्षों के बयान अलग • जयपुर में तेज़ कार ने टक्कर मार दी बाइक, 3 भाई‑बहनों की मौत • पीएम मोदी ने फिलीपींस में दिखाया भारत‑फिलीपींस सहयोग का नया अंदाज़ • अमेरिका या कनाडा में भिड़ेंगे भारत‑वेस्टइंडीज: 2027 टी20 सीरीज का नया मोड़ • बिहार में छठ के बाद नहर में फिसल कर तीन साल के बच्चे की मौत, माँ के साथ ननिहाल आया था • इजरायल ने 40 वर्ष तक लापता पायलट की खोज में तीन देशों में गुप्त अभियान चलाए • दिल्ली के खजूरी इलाके में युवक की गोली मार कर हत्या, 10‑15 राउंड फायरिंग •