Friday, 16 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था, हमने रामलीला टाल दी

Ajay Tiwari
16 October 2026 • 0 • 37
गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था, हमने रामलीला टाल दी

इमेज स्रोत, Shazbaz Anwar

"गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था. वे हमारे गांव की बेटी तो थीं हीं, हमारी बुआ समान भी थीं. उनका जनाज़ा गांव में रखा हो और हम रामलीला कर मनोरंजन करें, दिल ने गवारा नहीं किया. हमारी कमेटी ने उस दिन शुरू होने वाली रामलीला के आयोजन को टाल दिया."

यह कहना है उत्तर प्रदेश के ज़िला बिजनौर के गांव मोहड़ा के रहने वाले ऋषिपाल सिंह का. ऋषिपाल सिंह गांव में ही आदर्श रामलीला कमेटी के संरक्षक और ग्राम प्रधान हैं.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "देखिए, वैसे तो हमारा पूरा गांव ही आपसी सौहार्द की मिसाल है. यहां कभी हिंदू-मुस्लिम तनाव जैसा कोई इतिहास नहीं रहा. वे ऐसी महिला थीं, जो अपने घर के सामने पीपल के पेड़ के नीचे बैठी रहती थीं. देवता पूजन के लिए जब नए जोड़े आते तो वे उन्हें आशीर्वाद देती थीं."

वे आगे कहते हैं, "गांव के हर छोटे-बड़े को उनके ख़ानदान से पहचानती थीं. हर कोई उनकी ऐसी इज़्जत करता कि कोई ही उनके सामने से बिना दुआ-सलाम के गुज़रा हो."

इमेज स्रोत, Shazbaz Anwar

दरअसल, बिजनौर की धामपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहड़ा स्थित है. लगभग 3200 की आबादी वाले इस गांव में चौहान बहुसंख्यक हैं, जबकि मुस्लिम, वाल्मीकि समाज और अन्य वर्गों के लोग भी रहते हैं.

बीते 10 अक्तूबर को यहां लगभग 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला गफ़ूरन का निधन हो गया. वे कुछ समय से बीमार थीं. उनका शव शाम लगभग पांच बजे गांव पहुंचा तो वहां का माहौल ग़मगीन हो गया.

इसी दिन गांव में रात आठ बजे से रामलीला का मंचन शुरू होना था. यह नवरात्र का पहला दिन था, जब हर साल की तरह इस गांव में रामलीला का आरंभ होता है. लेकिन गफ़ूरन के निधन को देखते हुए आदर्श रामलीला कमेटी से जुड़े सभी आयोजकों ने आपसी सहमति से रामलीला का आयोजन टालने की घोषणा की.

इसके बाद आपसी सौहार्द का यह मामला पूरे इलाक़े में सुर्ख़ियों में आ गया. सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी चर्चा करने लगे.

इमेज स्रोत, Shazbaz Anwar

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

धामपुर से मुरादाबाद जाने वाले हाईवे से क़रीब डेढ़ किलोमीटर अंदर मोहड़ा गांव पड़ता है. गांव में घुसते ही जगह-जगह लकड़ी के पोलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं. सड़क के दोनों ओर सजावट हो रही है.

रामलीला ग्राउंड गफ़ूरन के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है. गांवभर में जगह-जगह लगे लाउडस्पीकरों के चलते हर घर तक रामलीला के मंचन और भजनों की आवाज़ पहुंच रही है.

एक मुस्लिम महिला ने नाम न छापने की गुज़ारिश करते हुए हमसे बात की. उन्होंने कहा, "हम भी इकट्ठे होकर रामलीला देखने जाते हैं. गांव का हर कोई भाई-भतीजा सा लगता है."

इसी बीच रामलीला ग्राउंड में सामने से आते रामलीला समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह दिखे. गफ़ूरन के निधन और रामलीला टलने के सवाल पर उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "गफ़ूरन से भले हमारा ख़ून का रिश्ता नहीं था, लेकिन वह गांव की बेटी थीं."

पास ही नीली शर्ट में खड़े भूपेंद्र सिंह ने भी हमसे बात की. वह कमेटी में उपसचिव हैं. उन्होंने कहा, "पिछले तक़रीबन 40 साल से गांव में रामलीला हो रही है. यहां कभी तनाव जैसा कुछ नहीं रहा है. बल्कि मुसलमानों के कई परिवार रामलीला कमेटी को सहयोग करते हैं. उनके घरों से भी महिलाएं यहां रामलीला देखने आती हैं."

जिस दिन हम मोहड़ा गांव पहुंचे, वहां राम बारात निकाली जा रही थी. रामलीला ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे. महिलाएं और बुज़ुर्ग भी अच्छी तादाद में मौजूद थे.

राम बारात देखने पहुंचीं ऐसी ही एक महिला सुनीता देवी से हमने गफ़ूरन बुआ के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, "मेरी उम्र लगभग 56 साल है. मैं जिस दिन से यहां ब्याहकर आई हूं, सबके बीच प्रेम देख रही हूं. गफ़ूरन बुआ इसलिए गांव वालों की चहेती थीं क्योंकि वह हर आने-जाने वाले के सिर पर हाथ फेरती थीं."

पास में खड़ीं एक बुज़ुर्ग महिला उर्मिला ने गफ़ूरन को याद करते हुए कहा, "उनका परिवार पास के एक गांव का था, जो क़रीब 50-55 साल पहले यहां आकर बस गया. गफ़ूरन की शादी पास के जटपुरा गांव के अकबर हुसैन से हुई. कुछ वजह से वे भी यहीं आकर रहने लगे. गफ़ूरन कहती थीं कि ये गांव प्यार-मोहब्बत वाला है."

गांव के रहने वाले भूरे मियां कहते हैं, "हमारे गांव में आज तक सांप्रदायिक माहौल ख़राब नहीं हुआ है. हमारे गांव की सीमा पर ऐसे सभी मामले दम तोड़ जाते हैं. आगे भी ऐसा ही होगा."

इमेज स्रोत, Shazbaz Anwar

गांव में घुसते ही बाएं हाथ पर एक छोटा रास्ता मुड़ता है. इस रास्ते के किनारे गन्ने की फ़सल खड़ी है. क़रीब 300 मीटर चलने पर बाएं हाथ पर चहारदीवारी से घिरा एक बड़ा पीपल का पेड़ दिखता है. यहां से 15 से 20 क़दम आगे चलने पर गफ़ूरन का घर है, जिसके दरवाज़े पर लाल रंग का लोहे का गेट लगा है.

गफ़ूरन के चार बेटे और एक बेटी थे. उनके पति के अलावा उनके दो बेटों और एक बेटी का भी इंतकाल काफ़ी पहले हो गया था.

अब उनके बच्चों में लगभग 65 साल के ज़ाकिर हुसैन और उनके छोटे भाई शमशाद हुसैन ही ज़िंदा हैं. ज़ाकिर गांव में ही अपना एक क्लिनिक चलाते हैं और उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है. इस तरह गफ़ूरन के घर में उनकी चौथी पीढ़ी के बच्चे पल रहे हैं.

ज़ाकिर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "अम्मा की तबीयत 10 अक्तूबर की सुबह अचानक ख़राब हो गई थी. उन्हें धामपुर में एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन शाम चार बजे उनका इंतकाल हो गया."

उन्होंने आगे कहा, "गांव में रामलीला की तैयारी थी. पूजा-अर्चना के लिए भी अक्सर भोंपू बजता है, लेकिन उस दिन गांव में भोंपू नहीं बजा. रात को होने वाली रामलीला भी उस दिन के लिए स्थगित कर दी गई."

वे आगे कहते हैं, "अम्मा ने हमेशा हमारे परिवार को इकट्ठा बनाए रखा. अब भी हमारे पूरे परिवार का एक ही दरवाज़ा है. यही एका वो गांववालों के साथ भी रखती थीं."

ज़ाकिर यह भी कहते हैं कि बचपन से ही रामलीला में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की सीख उन्हें उनकी अम्मा देती थीं.

वे बोले, "दिवाली हो या ईद, हिंदू भाइयों के यहां हमारा आना-जाना लगा रहता था. अम्मा के जनाज़े में गांव के कई हिंदू भाई शामिल रहे."

वे यह भी कहते हैं कि कई लोग हर रोज़ उनके घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

इमेज स्रोत, Shazbaz Anwar

आदर्श रामलीला मंच में राम का किरदार अमित चौहान निभा रहे हैं. उन्होंने रामलीला टाले जाने और गफ़ूरन को लेकर हमसे बात की.

अमित कहते हैं, "मंचन के लिए काफ़ी पहले से डायलॉग याद करने पड़ते हैं और अभिनय की प्रैक्टिस चलती है. ऐसे में जिस दिन के लिए तैयारी हो, उस दिन आयोजन ही टल जाए तो बहुत भारी लगता है."

मगर वे यह भी जोड़ते हैं, "गफ़ूरन बुआ के बारे में हम अपने बड़ों से सुनते आ रहे हैं. हमने उन्हें देखा भी है. उनका जाना पूरे गांव के लिए एक बड़ी क्षति है."

इस गांव से धामपुर शहर की दूरी तक़रीबन तीन किलोमीटर है. धामपुर उत्तर प्रदेश का एक विधानसभा क्षेत्र भी है. यहां से भाजपा के अशोक कुमार राणा विधायक हैं.

धामपुर एक नगरपालिका क्षेत्र भी है, जहां हिंदू-मुसलमानों की मिश्रित आबादी है. आसपास के गांवों से हर रोज़ बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए ख़रीदारी करने यहां आते हैं.

एसडीएम कार्यालय के नज़दीक वकीलों के चेंबर हैं. यहां वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व पत्रकार गजेंद्र सिंह कहते हैं, "देखिए, धामपुर में साल 1978 में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा था. उस दौर में धामपुर को काफ़ी नुक़सान हुआ. उसके बाद भी कुछ बार सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी, लेकिन मोहड़ा गांव में कभी अशांति नहीं पहुंची. वहां शुरू से ही आपसी भाईचारा बना हुआ है. ये बात जगज़ाहिर है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
मेरठ के 'सांप कांड' में रविता‑अमरदीप की फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया हत्या का फैसला • चमड़ा व्यापारी से 2.66 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी के खाते में 25 लाख जमा • थाने के सामने वसूली का खेल: 30 रुपये में ऑटो, 1200 में बस, ट्रैफिक नियम तोड़ने की इजाजत • विजय देवरकोंडा का दमदार अभिनय, कहानी पर सवाल • पति के दुर्घटना में निधन के एक वर्ष बाद महिला ने आत्महत्या की; ग्रामीणों ने किया चौंकाने वाला दावा • प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? • बिना फटे और भरपूर स्टफ़िंग वाला गोभी पराठा बनाने की आसान विधि • बीजेपी समर्थकों के तिरंगा मार्च में नेहा बोरा और दीपके हिरासत में • पेंशनभोगी अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं • हाईवे पर स्कूल बस में लगी आग, दमकल ने समय रहते नियंत्रण किया, सभी छात्र सुरक्षित • वसीम जाफर ने बीसीसीआई चयन समिति अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया, क्या नई जिम्मेदारी होगी? • मासूम की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माना • बांदा में दर्दनाक दुर्घटना: दिव्यांग साइकिल चालक को कार ने टक्कर मारकर चचेरे भाइयों की मृत्यु • सरकारी वकील के दृष्टिकोण से 26/11 का नया सिनेमाई चित्रण: कसाब की आखिरी इच्छा • स्वरूपनगर में बेकाबू कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल • माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकेंगे डाउनलोड • निलंबित सैनिक ने रेस्टोरेंट प्रबंधक समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज की • दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर नोटिस जारी किया • भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व सांसद राजपाल सैनी, अखिलेश बोले- कई विधायक भी लाइन में, सब पर करेंगे विचार • धनश्री से तलाक के बाद चहल की शराब की लत, रिहैब में 26 दिन • एनाकोंडा, मगरमच्छ और इलेक्ट्रिक मछली जैसे खतरनाक जीवों से भरी, डूबने की मौतें हर साल एक हजार • फर्नीचर व्यापारी पर गोलीबारी, एक गोली सीने के आर-पार, जीवित बचे • अकाल तख्त ने AAP विधायक को ‘तनखैया’ घोषित किया, जातिगत भेदभाव के आरोपों पर • FSSAI ने बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, जेमिनी एडिबल्स को भ्रामक दावों पर नोटिस जारी • कानपुर पुलिस ने फर्जी आईटीसी सिगरेट पर 5.31 करोड़ की जब्ती, मालिक पर प्राथमिकी दर्ज • PCOS से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? विशेषज्ञ ने बताया जोखिम और रोकथाम के उपाय • कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च के विरोध में पालिका बाजार के व्यापारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व दिल्ली पुलिस का समर्थन किया • सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई • छात्राएँ बन गईं पुलिस: एक दिन में शोहदों पर की गई बड़ी कार्रवाई • न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीमें घोषित, गिल‑अय्यर ने संभाली कप्तानी, शमी बाहर • गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था, हमने रामलीला टाल दी • करमचट डैम पर रास्ते पर विवाद: वन व जल संसाधन विभागों का टकराव • EPFO का व्हाट्सऐप चैनल: PF, EPS और EDLI की पूरी जानकारी एक क्लिक में • सऊदी‑हूती टकराव में ईरान की भूमिका, मिसाइल हमले और भारत की उड़ानों पर असर • राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' का ओपनिंग डे प्रदर्शन • उत्तर प्रदेश में आज हुई प्रमुख घटनाएँ • मुंबई में रूबियो और जयशंकर की बैठक, यूएई के विदेश मंत्री भी उपस्थित: एमईए ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई • Mahindra ने लॉन्च की पहली CNG SUV XUV 3XO ZNG, मारुति‑सुझुकी और टाटा‑नेक्सॉन को देगा कड़ी टक्कर • मेरठ में दो दिनों में चार को फांसी की सजा, अदालत ने सख्त आलोचना की • महाष्टमी के पाँच शुभ योग: मेष, मिथुन, सिंह, मकर राशियों को मिलेगा वित्तीय और करियर लाभ • मेरठ के 'सांप कांड' में रविता‑अमरदीप की फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया हत्या का फैसला • चमड़ा व्यापारी से 2.66 करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी के खाते में 25 लाख जमा • थाने के सामने वसूली का खेल: 30 रुपये में ऑटो, 1200 में बस, ट्रैफिक नियम तोड़ने की इजाजत • विजय देवरकोंडा का दमदार अभिनय, कहानी पर सवाल • पति के दुर्घटना में निधन के एक वर्ष बाद महिला ने आत्महत्या की; ग्रामीणों ने किया चौंकाने वाला दावा • प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? • बिना फटे और भरपूर स्टफ़िंग वाला गोभी पराठा बनाने की आसान विधि • बीजेपी समर्थकों के तिरंगा मार्च में नेहा बोरा और दीपके हिरासत में • पेंशनभोगी अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं • हाईवे पर स्कूल बस में लगी आग, दमकल ने समय रहते नियंत्रण किया, सभी छात्र सुरक्षित • वसीम जाफर ने बीसीसीआई चयन समिति अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया, क्या नई जिम्मेदारी होगी? • मासूम की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माना • बांदा में दर्दनाक दुर्घटना: दिव्यांग साइकिल चालक को कार ने टक्कर मारकर चचेरे भाइयों की मृत्यु • सरकारी वकील के दृष्टिकोण से 26/11 का नया सिनेमाई चित्रण: कसाब की आखिरी इच्छा • स्वरूपनगर में बेकाबू कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल • माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकेंगे डाउनलोड • निलंबित सैनिक ने रेस्टोरेंट प्रबंधक समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज की • दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर नोटिस जारी किया • भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व सांसद राजपाल सैनी, अखिलेश बोले- कई विधायक भी लाइन में, सब पर करेंगे विचार • धनश्री से तलाक के बाद चहल की शराब की लत, रिहैब में 26 दिन • एनाकोंडा, मगरमच्छ और इलेक्ट्रिक मछली जैसे खतरनाक जीवों से भरी, डूबने की मौतें हर साल एक हजार • फर्नीचर व्यापारी पर गोलीबारी, एक गोली सीने के आर-पार, जीवित बचे • अकाल तख्त ने AAP विधायक को ‘तनखैया’ घोषित किया, जातिगत भेदभाव के आरोपों पर • FSSAI ने बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट, जेमिनी एडिबल्स को भ्रामक दावों पर नोटिस जारी • कानपुर पुलिस ने फर्जी आईटीसी सिगरेट पर 5.31 करोड़ की जब्ती, मालिक पर प्राथमिकी दर्ज • PCOS से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? विशेषज्ञ ने बताया जोखिम और रोकथाम के उपाय • कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च के विरोध में पालिका बाजार के व्यापारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व दिल्ली पुलिस का समर्थन किया • सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई • छात्राएँ बन गईं पुलिस: एक दिन में शोहदों पर की गई बड़ी कार्रवाई • न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीमें घोषित, गिल‑अय्यर ने संभाली कप्तानी, शमी बाहर • गांव में गफ़ूरन बुआ का जनाज़ा रखा था, हमने रामलीला टाल दी • करमचट डैम पर रास्ते पर विवाद: वन व जल संसाधन विभागों का टकराव • EPFO का व्हाट्सऐप चैनल: PF, EPS और EDLI की पूरी जानकारी एक क्लिक में • सऊदी‑हूती टकराव में ईरान की भूमिका, मिसाइल हमले और भारत की उड़ानों पर असर • राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' का ओपनिंग डे प्रदर्शन • उत्तर प्रदेश में आज हुई प्रमुख घटनाएँ • मुंबई में रूबियो और जयशंकर की बैठक, यूएई के विदेश मंत्री भी उपस्थित: एमईए ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई • Mahindra ने लॉन्च की पहली CNG SUV XUV 3XO ZNG, मारुति‑सुझुकी और टाटा‑नेक्सॉन को देगा कड़ी टक्कर • मेरठ में दो दिनों में चार को फांसी की सजा, अदालत ने सख्त आलोचना की • महाष्टमी के पाँच शुभ योग: मेष, मिथुन, सिंह, मकर राशियों को मिलेगा वित्तीय और करियर लाभ •