Saturday, 07 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव?

Ajay Tiwari
07 November 2026 • 0 • 16
घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव?

इमेज स्रोत, ANI

एक घर में लोग दिखते हैं, तो आसपास के चार-पांच घर बंद मिलते हैं. कुछ घरों के बाहर सिर्फ़ बुज़ुर्ग बैठे थे. वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों का इंतज़ार कर रहे थे.

कई गलियां बिल्कुल सुनसान दिख रही थीं. गांव में करीब 60 फ़ीसदी घरों पर ताले लगे हुए थे.

ये तस्वीर महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले के महागांव तहसील के वाकद इजारा गांव की है. सूखे का गांवों पर क्या असर हो रहा है?

इसे समझने के लिए बीबीसी न्यूज़ की टीम सबसे ज़्यादा सूखे से प्रभावित यवतमाल ज़िले के पुसद और महागांव इलाकों में पहुंची.

वहां के कई गांवों में हमें ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला. तो सवाल यही है कि इन गांवों के लोग घरों पर ताले लगाकर आख़िर कहां चले गए?

सूखे की वजह से खेत सूख गए हैं. इस वजह लोग काम की तलाश में गांवों को छोड़ दिया. कुछ लोग पुणे, मुंबई और गुजरात चले गए हैं.

वहीं, कुछ लोग तेलंगाना में कपास के खेतों में काम करने के लिए गए हैं.

इमेज स्रोत, Bhagyashree Raut

सूखे की मार ने किसानों को भी गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. इन्हीं किसानों में एक प्रल्हाद राठौड़ हैं.

उनके पास साढ़े चार एकड़ खेती है. लेकिन इस साल खेत में कुछ भी नहीं उगा.

सोयाबीन की फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गई. वहीं, कपास की फ़सल भी सूखने लगी.

जब ये दिखने लगा कि खेत से कोई पैदावार नहीं होगी, तो उनके बेटे वामन ने अगस्त में ही अपने परिवार के साथ पुणे का रुख़ कर लिया.

वहां वे पल्लेदारी यानी बोझ ढोने का काम करते हैं. दिवाली के बाद प्रल्हाद के दो और बेटे भी रोज़गार की तलाश में दूसरी जगह जाने वाले हैं.

प्रल्हाद कहते हैं, "मेरा बेटा खेती करता था. अगर कहीं मज़दूरी मिलती थी, तो वो भी कर लेता था. लेकिन इस साल खेत में कुछ भी नहीं उगा."

"सभी किसानों की हालत एक जैसी है, इसलिए मज़दूरी का काम भी नहीं मिल रहा. इसी वजह से मेरा बेटा परिवार के साथ पुणे चला गया."

प्रल्हाद कहते हैं कि गांव में खाने-पीने का कोई सहारा ही नहीं बचा है, ऐसे में क्या करें?

इमेज स्रोत, Bhagyashree Raut

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

प्रल्हाद के घर के पीछे वाला इलाका, जो गांव का आख़िरी छोर है. वहां पर कुछ महिलाएं बैठी हुई दिखाई दीं.

वहां भी कई घरों पर ताले लगे हुए थे. जब हमने उनसे बात की, तो पता चला कि उनके परिवार के लोग भी रोज़गार की तलाश में बाहर गए हुए हैं.

इन महिलाओं में 50 वर्षीय ललिता राठौड़ भी शामिल थीं. उनका बेटा और पति एक महीने पहले रोज़गार की तलाश में पुणे गए हैं. अब ललिता घर में अकेली रहती हैं.

वो कहती हैं, "ऐसा सूखा पड़ा है कि यहां कोई 200 रुपये की मज़दूरी देने को भी तैयार नहीं है. मेरे घर के लोग पुणे चले गए हैं. अब दिवाली के बाद मैं भी वहां जाऊंगी."

"शहर में किसी के घर बर्तन मांजने या खाना बनाने का काम तलाश करूंगी. पेट पालने के लिए जाना पड़ेगा. यहां रुककर भूखे नहीं मर सकते."

यवतमाल ज़िले के गांवों की बसावट दो हिस्सों में होती है. इनमें से एक बस्ती और दूसरा तांडा है.

बस्ती पुरानी बसावट होती है. इसमें अलग-अलग जातियों और आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं. वहीं, तांडे में सिर्फ़ बंजारा समुदाय के लोग रहते हैं.

वाकद इजारा गांव में भी आदिवासी और दलित समुदाय के लोग बस्ती में रहते हैं.

तांडे में तो घरों पर ताले लगे ही हैं. लेकिन बस्ती की हालत भी अलग नहीं है.

इस गांव में एक रिश्तेदार की मौत की वजह से पलायन कर चुके कुछ लोग वापस आए थे. इन्हीं लोगों से हमारी मुलाक़ात हुई.

इमेज स्रोत, ANI

गोकर्णा कांबले 15 दिन पहले काम के लिए पुणे के नारायणगांव गई थीं. लेकिन वहां उनके परिवार की एक लड़की की हादसे में मौत हो गई.

इस वजह से उन्हें गांव वापस आना पड़ा.

वह कहती हैं, "हमें उम्मीद थी कि खेत में कुछ न कुछ फ़सल हो जाएगी. लेकिन कुछ भी नहीं उगा."

"15 दिन पहले हम पुणे गए थे. वहां कोई 200 रुपये मज़दूरी देता है, तो कोई 300 रुपये."

गोकर्णा बताती हैं, "लेकिन चार दिन काम मिलता है, तो आठ दिन घर पर ही बैठना पड़ता है. काम ही नहीं मिलता."

अब दिवाली के बाद फिर से काम की तलाश में पुणे जाने वाली हैं. उनके पास खेती है. लेकिन, खेत में कुछ भी नहीं उगा. इसी वजह से उन्हें पलायन करना पड़ रहा है.

इमेज स्रोत, Bhagyashree Raut

इस इलाक़े पर सूखे की मार इतनी ज़्यादा है कि अभी से नदियां और नाले सूख चुके हैं. बोरी गांव के पास बहने वाले नाले में पहले फ़रवरी तक पानी रहता था. लेकिन अब वह नाला सूख गया है.

तालाब भी सूख चुके हैं. ज़मीन में दरारें पड़ गई हैं. कपास की फ़सल बढ़ नहीं पाई है. वहीं, बरसात पर निर्भर खेतों में कपास के पौधों पर फूट भी नहीं आई है. इसी वजह से खेत मज़दूरों और किसानों को पलायन करना पड़ रहा है.

लेकिन किसान मनीष जाधव का कहना है कि अगर गांव में ही मज़दूरी मिलती और सरकार ने पहले से योजना बनाई होती, तो गांव इस तरह सूना नहीं पड़ता.

वो कहते हैं, "हमारा सरकार से यही सवाल है. सरकार को पता था कि अल नीनो का असर पड़ सकता है. ऐसे में सिर्फ़ कागज़ी काम करने के बजाय माइक्रो प्लानिंग करनी चाहिए थी. रोज़गार गारंटी योजना के ज़रिए पहले से तैयारी की जाती, तो आज किसानों और खेत मज़दूरों पर यह नौबत नहीं आती."

"सिर्फ़ कागज़ों पर घोषणाएं की गईं. सिर्फ़ रोज़गार गारंटी योजना का नाम बदल देने से लोगों को रोज़गार नहीं मिलने वाला."

इस पलायन का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है. पढ़ाई कर रहे कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ गांव छोड़कर चले गए हैं.

गांव के प्राथमिक स्कूल से छह बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है. वे अपने माता-पिता के साथ मज़दूरी के लिए बाहर चले गए हैं.

गांव के लोग बताते हैं कि पलायन करने वालों में सबसे ज़्यादा संख्या माध्यमिक स्कूल के बच्चों की है.

प्रल्हाद राठौड़ के दो पोते भी इनमें शामिल हैं. वो स्कूल छोड़कर अपने माता-पिता के साथ पुणे चले गए.

प्रल्हाद कहते हैं, "अब वे स्कूल नहीं जा रहे हैं. वे पढ़ाई छोड़कर चले गए. अगर यहां होते, तो स्कूल जाते. जब खाने-पीने का ही कोई सहारा नहीं बचा, तो पढ़ाई कैसे जारी रहती?"

गोकर्णा भी अपने बेटे, बहू और पोते को लेकर पुणे गई थीं. हालांकि, वह कुछ दिनों के लिए गांव लौटी हैं. लेकिन, बाक़ी लोग अब भी पुणे में हैं.

वो कहती हैं, "सरकार हमें काम दे, ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके. हम अपने पोते को साथ लेकर गए थे. उसकी पढ़ाई छूट गई. अब काम ही नहीं है, तो हम क्या करें?"

"पेट भरना भी ज़रूरी है. पढ़ाई तो अगले साल भी हो सकती है."

गांव के प्राथमिक स्कूल में कुल 43 बच्चे दर्ज हैं. इनमें से छह बच्चे अपने माता-पिता के साथ मज़दूरी के लिए पलायन कर चुके हैं.

वहीं, कुछ बच्चे अपनी दादी या दूसरे रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

स्कूल के शिक्षक उत्तम देशमुख कहते हैं, "हर साल ऐसी स्थिति नहीं होती. इस साल सूखा पड़ा है. ज़्यादातर लोगों की रोज़ी-रोटी दिहाड़ी पर निर्भर है. इस वजह से गुज़ारे का बड़ा संकट खड़ा हो गया. लोग बच्चों को साथ लेकर रोज़गार की तलाश में बाहर चले गए हैं."

फ़िलहाल गांव में सिर्फ़ 30 से 40 फ़ीसदी लोग ही दिखाई देते हैं. लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि वे भी सिर्फ़ दिवाली तक यहां रुके हैं. इसके बाद वे भी मज़दूरी के लिए बाहर चले जाएंगे.

गांव के लोग यह डर भी जता रहे हैं कि उसके बाद पूरा गांव लगभग सुनसान हो सकता है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
धनतेरस पर पतारा के ग्रामीणों को मिली राहत: तालाब की जमीन फिर से सरकारी अभिलेख में • दिवाली पर फूलों के भाव बढ़े, रायबेल की कली ₹1400/kg पर बिक रही है, गेंदा भी महंगा • पटना के मनेर में एनकाउंटर पर बढ़ा विवाद • पटाखों से पैर जले, सोन पापड़ी के शौकीन अभिनेता ने 'तारक मेहता' कास्ट के साथ दिवाली के मजेदार किस्से साझा किये • चीन की नौसेना का विस्तार, रोज़ 100 जहाज़ों की तैनाती से अमेरिका को बढ़ती चिंता • ट्रंप को व्हाइट हाउस में मिला हनुमान चालीसा: दिवाली पर भारत‑अमेरिका दोस्ती की नई रोशनी • मेकिंग चार्ज के साथ एक ही दर लागू • श्रीनगर में कैबिनेट फेरबदल: असंतुष्ट विधायकों के दबाव से उमर सरकार ने नई नियुक्तियाँ कीं • पावापुरी महोत्सव का भव्य आरम्भ आज: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करेंगे, जानिए खास कार्यक्रम • अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर, सपा के टिकट पर चुनाव की संभावना • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी, अयोध्या में 30 लाख दीयों से रोशनी, शमी ने टेस्ट से रिटायर • सबा हैदरः ग़ाज़ियाबाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अमेरिकी राजनीति में कदम रखने तक का सफ़र • प्रसिद्ध मृदंग वादक श्रीधर पार्थसारथी का निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक • 14‑17 वर्ष के कलाकारों के दस्तखत, एआई वॉयस अधिकार और गुप्त समझौतों का खुलासा • राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बदल दिया • भारत‑न्यूज़ीलैंड वनडे 2 में टॉस का परिणाम कौन लेगा? • बिग बॉस 20 में लव गिल‑स्काउट ओपी की ‘भाई‑बहन’ दोस्ती पर सवाल, काशवी की ब्रेक‑अप अटकलें • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पेना को बैंक के दिवालियापन के बाद गिरफ्तार किया जाएगा • यूपी में पुरानी नाराजगी मिटाने और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास • धनतेरस पर हाईवे जाम से हुई भारी परेशानी, बाजारों में भीड़ • बकाया रुपये के विवाद में पुलिस अधिकारी से धक्का‑मुक्की, चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार • पटाखों के शोर से सुनने की क्षमता पर खतरा: कानूनी सीमा 125 डेसीबल, बच्चों के लिए 120 • तमिलनाडु ने औद्योगिक नक्शे पर चमक दिखाई, गुजरात उत्पादन में आगे, महाराष्ट्र राष्ट्रीय आय में अव्वल • यूपी पुलिस चौकी पर विस्फोट: दो खिड़कियाँ टूटीं, दीवार पर दरारें, एसी में ब्लास्ट का संदेह • दिल्ली‑NCR में AQI 400‑से ऊपर, GRAP‑3 लागू, हवा दमघोंटू • घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव? • पराग्वे में रातोंरात राष्ट्रपति को हटाया, पूर्व उपराष्ट्रपति बने नये राष्ट्रपति, हटाए गए राष्ट्रपति को घर में नजरबंद • धनतेरस पर 'रामायण' ने 100 करोड़ की सीमा पार कर ली, दूसरे दिन का कलेक्शन • स्टीफन मिलर कौन हैं? ट्रम्प ने नियुक्त किया नया व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, भरोसे के पीछे का कारण • नई कार खरीदने से पहले ये 5 फीचर्स ज़रूरी हैं: सुरक्षित और आसान सफ़र के लिए चेकलिस्ट • रामनगर में विश्व रिकॉर्ड, उपराष्ट्रपति‑सीएम करेंगे रामदरबार का राजतिलक • रेलवे ने दिल्ली के लिए दिवाली और छठ पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं • ईरान पर अमेरिका का फिर हमला: एयर डिफेंस सिस्टम पर बमबारी, कतर ने नया परमाणु वार्ता प्रस्ताव रखा • व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ पकड़ा गया संदिग्ध: दिमाग में 'ट्रंप को मारने' की आवाज़ • 2026 की दिवाली कब? 8 या 9 नवंबर में सही मुहूर्त जानें • व्हाइट हाउस के पास चोरी की गाड़ी में हथियारों से लैस वेनेजुएला नागरिक को गिरफ्तार • 19 साल बाद बिजली चोरी का फैसला: फैक्ट्री मालिक को 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माना • इस्राइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना: नेतन्याहू पर दबाव, गादी आइजेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर युद्ध, दूरी क्यों बढ़ रही है? • राकांपा में फूट की अटकलें: अमित शाह और शरद पवार से मुलाकात के बाद दल का भविष्य • धनतेरस पर पतारा के ग्रामीणों को मिली राहत: तालाब की जमीन फिर से सरकारी अभिलेख में • दिवाली पर फूलों के भाव बढ़े, रायबेल की कली ₹1400/kg पर बिक रही है, गेंदा भी महंगा • पटना के मनेर में एनकाउंटर पर बढ़ा विवाद • पटाखों से पैर जले, सोन पापड़ी के शौकीन अभिनेता ने 'तारक मेहता' कास्ट के साथ दिवाली के मजेदार किस्से साझा किये • चीन की नौसेना का विस्तार, रोज़ 100 जहाज़ों की तैनाती से अमेरिका को बढ़ती चिंता • ट्रंप को व्हाइट हाउस में मिला हनुमान चालीसा: दिवाली पर भारत‑अमेरिका दोस्ती की नई रोशनी • मेकिंग चार्ज के साथ एक ही दर लागू • श्रीनगर में कैबिनेट फेरबदल: असंतुष्ट विधायकों के दबाव से उमर सरकार ने नई नियुक्तियाँ कीं • पावापुरी महोत्सव का भव्य आरम्भ आज: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करेंगे, जानिए खास कार्यक्रम • अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर, सपा के टिकट पर चुनाव की संभावना • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पर गिरफ्तारी, अयोध्या में 30 लाख दीयों से रोशनी, शमी ने टेस्ट से रिटायर • सबा हैदरः ग़ाज़ियाबाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अमेरिकी राजनीति में कदम रखने तक का सफ़र • प्रसिद्ध मृदंग वादक श्रीधर पार्थसारथी का निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक • 14‑17 वर्ष के कलाकारों के दस्तखत, एआई वॉयस अधिकार और गुप्त समझौतों का खुलासा • राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बदल दिया • भारत‑न्यूज़ीलैंड वनडे 2 में टॉस का परिणाम कौन लेगा? • बिग बॉस 20 में लव गिल‑स्काउट ओपी की ‘भाई‑बहन’ दोस्ती पर सवाल, काशवी की ब्रेक‑अप अटकलें • पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति पेना को बैंक के दिवालियापन के बाद गिरफ्तार किया जाएगा • यूपी में पुरानी नाराजगी मिटाने और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास • धनतेरस पर हाईवे जाम से हुई भारी परेशानी, बाजारों में भीड़ • बकाया रुपये के विवाद में पुलिस अधिकारी से धक्का‑मुक्की, चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार • पटाखों के शोर से सुनने की क्षमता पर खतरा: कानूनी सीमा 125 डेसीबल, बच्चों के लिए 120 • तमिलनाडु ने औद्योगिक नक्शे पर चमक दिखाई, गुजरात उत्पादन में आगे, महाराष्ट्र राष्ट्रीय आय में अव्वल • यूपी पुलिस चौकी पर विस्फोट: दो खिड़कियाँ टूटीं, दीवार पर दरारें, एसी में ब्लास्ट का संदेह • दिल्ली‑NCR में AQI 400‑से ऊपर, GRAP‑3 लागू, हवा दमघोंटू • घरों पर ताले, स्कूल छोड़ते बच्चे, दिवाली से पहले क्यों सूने पड़े गांव? • पराग्वे में रातोंरात राष्ट्रपति को हटाया, पूर्व उपराष्ट्रपति बने नये राष्ट्रपति, हटाए गए राष्ट्रपति को घर में नजरबंद • धनतेरस पर 'रामायण' ने 100 करोड़ की सीमा पार कर ली, दूसरे दिन का कलेक्शन • स्टीफन मिलर कौन हैं? ट्रम्प ने नियुक्त किया नया व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, भरोसे के पीछे का कारण • नई कार खरीदने से पहले ये 5 फीचर्स ज़रूरी हैं: सुरक्षित और आसान सफ़र के लिए चेकलिस्ट • रामनगर में विश्व रिकॉर्ड, उपराष्ट्रपति‑सीएम करेंगे रामदरबार का राजतिलक • रेलवे ने दिल्ली के लिए दिवाली और छठ पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं • ईरान पर अमेरिका का फिर हमला: एयर डिफेंस सिस्टम पर बमबारी, कतर ने नया परमाणु वार्ता प्रस्ताव रखा • व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ पकड़ा गया संदिग्ध: दिमाग में 'ट्रंप को मारने' की आवाज़ • 2026 की दिवाली कब? 8 या 9 नवंबर में सही मुहूर्त जानें • व्हाइट हाउस के पास चोरी की गाड़ी में हथियारों से लैस वेनेजुएला नागरिक को गिरफ्तार • 19 साल बाद बिजली चोरी का फैसला: फैक्ट्री मालिक को 2 साल जेल और 1 लाख जुर्माना • इस्राइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना: नेतन्याहू पर दबाव, गादी आइजेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर युद्ध, दूरी क्यों बढ़ रही है? • राकांपा में फूट की अटकलें: अमित शाह और शरद पवार से मुलाकात के बाद दल का भविष्य •