Friday, 13 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें

Ajay Tiwari
13 November 2026 • 0 • 40
छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें

इमेज स्रोत, Getty Images

छठ पर्व भले ही मूल रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल के कुछ इलाक़ों से जुड़ा है, लेकिन बदलते समय के साथ इसकी तस्वीर भारत ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में देखी जाती है.

छठ की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार से लेकर कई राज्यों की सरकारें तैयारी करती है.

इन दिनों दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और अन्य कई राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर लोगों की बड़ी भीड़ देखी जा रही है छठ के लिए नदियों, तालाबों वगैरह में घाटों की सफाई और नए घाट बनाए जाते हैं. कई जगहों पर अस्थायी तालाब का निर्माण भी कराया जाता है.

छठ पर्व सूर्य की उपासना त्योहार है और श्रद्धालुओं की मान्यता है कि छठ के दिन सूर्य की उपासना से छठी माई प्रसन्न होती हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

(यह कहानी मूल रूप से 17 अक्तूबर 2022 को प्रकाशित हुई थी)

छठ का पहला दिन 'नहाय खाय' के रूप में मनाया जाता है जिसमें घर की सफ़ाई, फिर स्नान और शाकाहारी भोजन से व्रत की शुरुआत की जाती है.

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के मुताबिक़ छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला एक सख़्त और आध्यात्मिक व्रत है. छठ पूजा के इन चार दिनों में पहले दिन नदी, तालाब या पानी में डुबकी लगाई जाती है.

इस दिन घरों की अच्छी तरह सफाई की जाती है.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

दूसरे दिन व्रतधारी दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं. इसे खरना कहा जाता है.

उपवास पूजा करने के बाद देर शाम को तोड़ा जाता है. इस दिन चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में चावल की खीर और फल होते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों और दोस्तों में बांटा जाता है.

तीसरे दिन छठ का प्रसाद बनाया जाता है. प्रसाद के रूप में ठेकुआ (आटे, गुड़ चीन और चावल से बना) चावल के लड्डू और चढ़ावे के रूप में फल आदि भी शामिल होते हैं.

शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और तालाब या नदी किनारे सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

बिहार के अलग-अलग इलाक़ों में इस दिन संस्कृति और इतिहास को दिखाने वाले लोकगीत बजाए जाते हैं.

तीसरे दिन की रात 'कोसी' नाम का एक कार्यक्रम होता है. गन्ने की डंडियों से एक छतरी बनाई जाती है और छतरी के अंदर जलते हुए मिट्टी के दीये प्रसाद से भरी टोकरियों के साथ रखे जाते हैं.

चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. व्रतधारी दोबारा वहीं जाते हैं जहां एक दिन पहले शाम को अर्घ्य दिया था.

दोबारा पिछली शाम की तरह ही सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है. इस रस्म के बाद, भक्त अपना व्रत तोड़ते हैं और पड़ोसियों और रिश्तेदारों को प्रसाद बांटते हैं.

छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह माना जाता है. छठ व्रत मूल रूप से महिलाएं ही करती हैं. हालांकि कुछ पुरुष भी इस व्रत को रखते हैं.

बिहार की राजधानी पटना के मशहूर महावीर मंदिर से जुड़े और 'धर्मायण' पत्रिका के संपादक भवनाथ झा कहते हैं, "परंपरा के मुताबिक़ इस त्योहार में कोई पुरोहित नहीं होता है. दरअसल इसके पीछे एक व्यवहारिक समस्या भी है. इस त्योहार को सभी लोग एक समय पर मनाते हैं ऐसे में इतने पुरोहित एक साथ मिलना संभव नहीं है."

इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

भवनाथ झा के मुताबिक़, ''छठ मूल रूप से दो त्योहार है. पहला कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को मनाते हैं. इसमें छठी मैया की पूजा होती जो बच्चों के लालन-पालन की देवी मानी जाती हैं.''

वह कहते हैं, "छठी मैया की पूजा की पूरे देश में एक बड़ी परंपरा है. जबकि 7वें दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है. सूर्य आरोग्य यानी अच्छी सेहत के देवता माने जाते हैं. ये दोनों त्योहार एक साथ आते हैं इसलिए एक-दूसरे से जुड़ गए."

आकाशवाणी रांची में कार्यरत और धार्मिक मामलों के जानकार राजेश कर्म्हे ने बीबीसी को बताया, "ये वही छठी मैया हैं जिनकी पूजा बच्चे के जन्म के छठे दिन कई परंपराओं में होती है. मान्यता के मुताबिक़, छठी माई ने कार्तिकेय को दूध पिलाकर पाला था. इसी से छठ में दूध का अर्ध्य देने की परंपरा जुड़ी है."

इमेज स्रोत, ANI

बिहार सरकार के 1970 के गजेटियर के मुताबिक़, यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की छठी और सातवीं तीथि को मनाया जाता है.

गजेटियर के मुताबिक़ छठ मगध का त्योहार है. यानी आज के बिहार और उससे सटे हुए पड़ोसी इलाक़ों का यह त्योहार रहा है.

इसके मुताबिक़, सूर्य को कुष्ठ की बीमारी के उपचार के देवता के रूप में माना जाता है और सूर्य प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं.

ऐसे में लोग गंगा में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं.

धार्मिक मामलों के जानकार राजेश कर्म्हे बताते हैं, "दरअसल ऐतिहासिक रूप से मगध के इलाक़े में कुष्ठ की बीमारी बहुत आम बात थी. सूर्य को इस बीमारी के उपचार के देवता के रूप में जाना जाता है. आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति में तो 'सन बाथ' का भी ज़िक्र है. इसलिए गंगा नदी के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर ऐसी बीमारी से बचने या उसके ठीक होने की प्रार्थना की जाती रही है.''

राजेश कर्म्हे के मुताबिक़, आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर धरती, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पांच तत्वों से मिलकर बना है. जब तालाब या नदी में खड़े होकर ऐसे त्योहार मनाते हैं तो हम इन पांचों चीज़ों के संपर्क में होते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

बिहार के धर्म और संस्कृति के जानकार और मधुबनी के रहने वाले अमल झा के मुताबिक़, यह आम लोगों का त्योहार है. परंपरा से यह त्योहार एक से दूसरे व्यक्ति और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचा है.

अमल झा कहते हैं, "छठ के त्योहार में 90 फ़ीसदी लोग किसी तरह का मंत्र नहीं पढ़ते हैं. इसमें कोई पुरोहित नहीं होता है. इसमें संतान देने वाली छठी मैया और आरोग्य देने वाले सूर्य की प्रार्थना की जाती है."

राजेश कर्म्हे बताते हैं, "सूर्य की उपासना कई संस्कृतियों में की जाती है. यह बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए सूर्य की पूजा से शुरू हुई परंपरा है. ऐसी आस्था आम लोगों में सबसे ज़्यादा होती है. इसलिए इसे लोक आस्था का त्योहार कहते हैं."

राजेश के मुताबिक़, "भारत में अध्यात्म दो तरीकों का रहा है- जप और तप. जप का अर्थ होता है मंत्रोच्चार से उपासना करना, जो पढ़े-लिखे लोग करते थे. जबकि दूसरा है 'तप' यानी शरीर को तपाना. आम लोगों की उपासना का माध्यम तप होता है. इस तरह से आम लोग अपनी आस्था पर आधारित कठिन तप से यह त्योहार मनाते है इसलिए छठ को लोक आस्था का त्योहार कहते हैं."

इमेज स्रोत, ANI

राजेश कर्म्हे के मुताबिक़, ''इतिहास हमेशा ख़ास लोगों का लिखा जाता रहा है. छठ का त्योहार आम लोगों से जुड़ा हुआ है. पुराने समय में राजाओं और सामंतों या धनी लोगों के इलाज के लिए वैद्य हुआ करते थे."

"आम लोग ईश्वर की आस्था के भरोसे बीमारियों से बचने की प्रार्थना करते थे और छठ इसी आस्था से जुड़ा हुआ था. इसलिए इसके बारे में लिखित रूप से कोई ऐसा दस्तावेज़ नहीं है, जहां से पता चले कि यह त्योहार कब से मनाया जा रहा है.''

अमल झा बताते हैं, "बिहार में पाल वंश के शासन के दौरान कई मंदिर बनवाए गए थे. इनमें कई सूर्य मंदिर भी थे, तो हम मान सकते हैं कि 12वीं सदी के आसपास बिहार में सूर्य की उपासना होती थी. लेकिन संभव है कि छठ जैसा त्योहार उससे भी पहले से मनाया जा रहा हो, इसलिए पाल वंश के शासन के दौरान सूर्य मंदिरों का निर्माण कराया गया.''

वहीं पटना के भवनाथ झा बताते हैं, "13वीं शताब्दी में आज के गुजरात के इलाक़े में हिमाद्रि ने 'चर्तुवर्ग चिंतामणि' की रचना की थी. इस पुस्तक में अलग-अलग व्रत त्योहारों के बारे में चर्चा की गई है. इसमें हर महीने की 7वीं तिथि को सूर्य को अर्ध्य देने का ज़िक्र किया गया है."

वह आगे कहते हैं, "इनसे भी क़रीब 120 साल पहले कन्नौज के गढ़वाल वंश के शासन में एक विद्वान मंत्री थे 'लक्ष्मीधर'. लक्ष्मीधर ने अपनी रचना 'कृत्यकल्पतरू' में सूर्य उपासना का ज़िक्र किया है."

वहीं बिहार सरकार के गज़ेटियर के मुताबिक़, ''पटना ज़िले के ही इस्लामपुर में मौजूद सूर्य मंदिर और उसके बाहर के तालाब में छठ पर्व मनाने की बड़ी मान्यता रही है. मौजूदा समय में भी दूर-दराज़ से लोग यहां आकर छठ का त्योहार मनाते हैं.''

इमेज स्रोत, Diptendu Dutta/NurPhoto via Getty Images

छठ के त्योहार में कोई कर्मकांड नहीं होता है इसलिए इसमें कोई पुजारी नहीं होता है.

जिस तरह जन्म के बाद शिशुओं को कोई संक्रमण न हो इसके लिए माताएं या शिशुओं के पास रहने वाली महिलाएं स्वच्छता का पूरा ख़्याल रखती हैं और छठी की रस्म होती है.

ठीक वैसे ही इस त्योहार में स्वच्छता को पवित्रता से जोड़कर उसका पालन किया जाता है.

अमल झा बताते हैं कि बिहार के मिथिला में कई मुस्लिम परिवार भी छठ मनाते रहे हैं. उनके मुताबिक़, छठ का त्योहार धार्मिक और सामाजिक एकता का त्योहार रहा है.

इसमें छठ करने वाली महिलाओं के अलावा 'सूप-डाला' बनाने वाले लोग, फ़सल पैदा करने वाले किसान, फल और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार, घर, सड़क और घाटों की सफ़ाई करने वाले पुरुष सदस्य सभी की अपनी-अपनी भूमिका होती है.

इमेज स्रोत, Getty Images

छठ का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक़ सूर्य चैत्र महीने के आसपास जब मेष राशि में होते हैं, उस समय सूर्य को उच्च का माना जाता है.

इस समय जो छठ मनाया जाता है उसे 'चैती छठ' कहते हैं.

राजेश कर्म्हे के मुताबिक़, "कार्तिक महीने में सूर्य तुला राशि में होते हैं. यहां सूर्य अपनी निम्न राशि में होते हैं. धार्मिक मान्यताओं में यह समय कार्तिकेय के जन्म से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस समय मनाए जाने वाले छठ की मान्यता ज़्यादा है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 12 घंटे से बंद, IndiGo ने ईमेल में बाधा को लेकर सलाह जारी • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • शराब के नशे में पति करता था मारपीट, पत्नी ने करंट लगाकर की हत्या; शव दरवाजे पर रख रची हादसे की कहानी • स्पाइसजेट की दुबई में वित्तीय तंगी से चार उड़ानें रद्द, ग्राउंड हैंडलर ने चेक‑इन सेवाएँ रोक दी • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएँ अभी भी बाधित, नई सुधार उपाय भी नहीं चल पाए • इंदौर के बाद अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भी नहीं सुनाई देंगे यह गाने, DCPO ने पुलिस से लगाई गुहार • Microsoft की सर्विस आउटेज से कंपनियों को करोड़ों का नुकसान • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • अखिलेश‑शिवपाल ने आज़म खान को याद कर बढ़ाई सुरक्षा‑संदेश, चुनावी रणनीति पर सवाल • जनजातियों के औषधीय ज्ञान को रोजगार से जोड़ेगा एनबीआरआई, 13 राज्यों के 16 क्षेत्रों में चलेगी योजना • 1.60 लाख वेतन वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू, भरी जाएंगी 143 रिक्तियां, कौन भर सकता है फॉर्म • बिहार में नया 'नीतीश सेतु'—6‑लेन पुल का नाम मुख्यमंत्री के सम्मान में, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • वैशाली में जमीन विवाद से परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु • मुरादाबाद में शराब के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 गिरफ्तार, 20 वाहन जप्त • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • सुरक्षा कर्मियों ने फैन को पिच पर घुसते देख गिरा कर पकड़ा, विराट कोहली ने देखा • सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद पति की भी मृत्यु, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर शव रखकर हंगामा • रणबीर कपूर पर 'बीफ खाने वाले की मां' के ताने, रामायण की चुनौतियाँ • सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद: हिमाचल पुलिस को डीजीपी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • गणित शिक्षक के साथ पिज़्ज़ा पार्टी के बाद कोचिंग सेंटर में हुई हत्या • एआई की दुनिया का सबसे बड़ा IPO: एंथ्रोपिक को 6 गुना सब्सक्रिप्शन, जानिए एनवीडिया संकट का क्या होगा असर • 8‑वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिला; घर की महिला फरार, माँ ने बताया घटना • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • राहुल गांधी ने फोन टैप का आरोप लगाया, मोदी के साथ सार्वजनिक बहस की चुनौती दी • सीमावर्ती इतिहास और समृद्ध कृषि का संगम • राहुल गांधी ने किया फोन‑टैपिंग का दावा, मोदी को खुली बहस की चुनौती • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • भारत का चौंकाने वाला असफलता: रोहित, विराट और सैयद यदव ने बिना रन के शुरुआती तीन विकेट गिरे • चंद्रशेखर की जोड़ी क्या राहुल-अखिलेश के लिए बनेगी चुनौती? • कालीनों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बार‑बार बदलता नाम • लगातार बढ़ती धूल और जहर से भरा हॉटस्पॉट • अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले से पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • राघोपुर‑बिदुपुर पुल को नाम मिला ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने घोषणा; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • मैट हेनरी की तेज शुरुआत: रोहित, विराट, श्रेयस पहले ओवर में ही आउट • माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 12 घंटे से बंद, IndiGo ने ईमेल में बाधा को लेकर सलाह जारी • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • शराब के नशे में पति करता था मारपीट, पत्नी ने करंट लगाकर की हत्या; शव दरवाजे पर रख रची हादसे की कहानी • स्पाइसजेट की दुबई में वित्तीय तंगी से चार उड़ानें रद्द, ग्राउंड हैंडलर ने चेक‑इन सेवाएँ रोक दी • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएँ अभी भी बाधित, नई सुधार उपाय भी नहीं चल पाए • इंदौर के बाद अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भी नहीं सुनाई देंगे यह गाने, DCPO ने पुलिस से लगाई गुहार • Microsoft की सर्विस आउटेज से कंपनियों को करोड़ों का नुकसान • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • अखिलेश‑शिवपाल ने आज़म खान को याद कर बढ़ाई सुरक्षा‑संदेश, चुनावी रणनीति पर सवाल • जनजातियों के औषधीय ज्ञान को रोजगार से जोड़ेगा एनबीआरआई, 13 राज्यों के 16 क्षेत्रों में चलेगी योजना • 1.60 लाख वेतन वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू, भरी जाएंगी 143 रिक्तियां, कौन भर सकता है फॉर्म • बिहार में नया 'नीतीश सेतु'—6‑लेन पुल का नाम मुख्यमंत्री के सम्मान में, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • वैशाली में जमीन विवाद से परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु • मुरादाबाद में शराब के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 गिरफ्तार, 20 वाहन जप्त • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • सुरक्षा कर्मियों ने फैन को पिच पर घुसते देख गिरा कर पकड़ा, विराट कोहली ने देखा • सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद पति की भी मृत्यु, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर शव रखकर हंगामा • रणबीर कपूर पर 'बीफ खाने वाले की मां' के ताने, रामायण की चुनौतियाँ • सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद: हिमाचल पुलिस को डीजीपी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • गणित शिक्षक के साथ पिज़्ज़ा पार्टी के बाद कोचिंग सेंटर में हुई हत्या • एआई की दुनिया का सबसे बड़ा IPO: एंथ्रोपिक को 6 गुना सब्सक्रिप्शन, जानिए एनवीडिया संकट का क्या होगा असर • 8‑वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिला; घर की महिला फरार, माँ ने बताया घटना • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • राहुल गांधी ने फोन टैप का आरोप लगाया, मोदी के साथ सार्वजनिक बहस की चुनौती दी • सीमावर्ती इतिहास और समृद्ध कृषि का संगम • राहुल गांधी ने किया फोन‑टैपिंग का दावा, मोदी को खुली बहस की चुनौती • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • भारत का चौंकाने वाला असफलता: रोहित, विराट और सैयद यदव ने बिना रन के शुरुआती तीन विकेट गिरे • चंद्रशेखर की जोड़ी क्या राहुल-अखिलेश के लिए बनेगी चुनौती? • कालीनों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बार‑बार बदलता नाम • लगातार बढ़ती धूल और जहर से भरा हॉटस्पॉट • अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले से पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • राघोपुर‑बिदुपुर पुल को नाम मिला ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने घोषणा; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • मैट हेनरी की तेज शुरुआत: रोहित, विराट, श्रेयस पहले ओवर में ही आउट •