Monday, 19 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

जय हेमंत कैसे बन गए टाइगर श्रॉफ़, एक्टर ने सुनाई थी दिलचस्प कहानी

Ajay Tiwari
19 October 2026 • 0 • 24
जय हेमंत कैसे बन गए टाइगर श्रॉफ़, एक्टर ने सुनाई थी दिलचस्प कहानी

इमेज स्रोत, Getty Images

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई के जुहू में रविवार शाम गोलीबारी की गई. हालाँकि फ़ायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ़ को किसी तरह की चोट नहीं आई.

टाइगर श्रॉफ़ वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ़ के बेटे हैं. टाइगर श्रॉफ़ की पहली फ़िल्म 2014 में आई 'हीरोपंती' थी.

टाइगर श्रॉफ़ की डेब्यू के बाद कई फ़िल्में आई हैं. इनमें 'हीरोपंती', 'बागी', 'अ फ़्लाइंग जट्ट', 'मुन्ना माइकल', 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'वॉर' जैसी फ़िल्में शामिल हैं. इनमें 'बागी' के ही चार पार्ट रिलीज़ हुए हैं.

टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्में अपने एक्शन सीक्वेंस के लिए मशहूर हैं. टाइगर श्रॉफ़ और मार्शल आर्ट्स के प्रति उनका लगाव उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहा है.

कुल साल पहले कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ़ ने कहा था, "मेरा नाम जय हेमंत था. पिता का नाम जयकिशन था, जो बाद में फ़िल्मों में जैकी नाम से जाने गए. मेरे चाचा का नाम हेमंत श्रॉफ़ था, इसलिए मेरा बचपन का नाम जय हेमंत श्रॉफ़ था."

अपने इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपना नाम 'टाइगर' पड़ने की कहानी भी बताई थी. टाइगर श्रॉफ़ ने बताया था कि बचपन में उन्हें लोगों को काटने की आदत थी. जब वह किसी से मिलते या फिर प्यार जताते तो अक्सर काट लेते थे. इसी वजह से घरवालों और आसपास के लोगों ने उन्हें 'टाइगर' कहना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह नाम इतना मशहूर हो गया कि जब वह फिल्मों में आए तो उन्होंने इसे ही अपना स्क्रीन नाम बना लिया.

इमेज स्रोत, Getty Images

कई इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ़ ने मार्शल आर्ट्स के बारे में बात की है. एक पॉडकास्ट में टाइगर श्रॉफ़ ने बताया कि मार्शल आर्ट्स उनके लिए ध्यान करने जैसा है. वो अपनी ज़िंदगी में आए अनुशासन के लिए मार्शल आर्ट्स को क्रेडिट देते हैं.

इसी इंटरव्यू में टाइगर ने बताया कि बचपन में उन्होंने टीवी पर ब्रूस ली की फ़िल्म 'एंटर द ड्रैगन' देखी थी. उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि उन्हें भी ऐसा बनना है. इसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें कराटे क्लास में दाख़िल दिलाया. टाइगर ने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि वह इस चीज़ को बहुत जल्दी सीख रहे थे.

लेकिन टाइगर श्रॉफ़ सिर्फ़ एक एक्शन स्टार ही नहीं हैं, बल्कि उनके डांस मूव्स के भी कई प्रशंसक हैं. उनकी फ़िल्मों में जितना महत्व फाइट सीक्वेंस का होता है, उतना ही डांस का भी होता है. जैसे टाइगर श्रॉफ़ के मार्शल आर्ट्स के आदर्श ब्रूस ली हैं, वैसे ही डांस के क्षेत्र में उनके आदर्श कौन हैं?

इमेज स्रोत, ANI

इसका जवाब खुद टाइगर श्रॉफ ने दिया है. फ़िल्म समीक्षक और बिज़नेस एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ़ ने बताया कि उनके घर पर माइकल जैक्सन की एक सीडी थी. उनकी दादी उसे चलाया करती थीं. उसे देखकर उन्हें डांस पसंद आने लगा. एक तरफ़ मार्शल आर्ट्स और दूसरी तरफ़ डांस, इन दोनों के प्रति उनके प्यार ने टाइगर श्रॉफ़ को बनाया.

कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ़ ने कहा, "इन दो चीज़ों के अलावा मुझे याद ही नहीं कि मैंने उस समय कुछ और किया हो. मैं इनमें हमेशा ख़ुश रहता था और मेरे माता-पिता ने मुझे ऐसा ख़ुशहाल बचपन दिया, इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं."

टाइगर श्रॉफ़ ने कहा था, "बचपन में मुझे कौन-सी चीज़ मांगनी पड़ी, यह मुझे याद ही नहीं है. मांगने से पहले ही मुझे वह मिल जाती थी."

इमेज स्रोत, Getty Images

उन्होंने कहा था, "बचपन से मुझे पता था कि मैं एक बड़े कलाकार का बेटा हूं, लेकिन साथ ही मैं चाहता था कि मेरी अपनी भी एक अलग पहचान हो. हालांकि, मैंने फ़िल्मों में आने के बारे में कभी कुछ तय नहीं किया था."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

टाइगर बताते हैं कि उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में लाने में फ़िल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अहम भूमिका रही. टाइगर साजिद नाडियाडवाला के साथ फ़ुटबॉल खेला करते थे. इसी दौरान साजिद नाडियाडवाला ने उनसे फ़िल्म में काम करने के बारे में पूछा. शुरुआत में टाइगर को संदेह था कि वह यह भूमिका निभा पाएंगे या नहीं, लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह यह कर सकते हैं.

इस तरह टाइगर श्रॉफ़ को अपनी पहली फ़िल्म मिली. इस फ़िल्म से टाइगर के साथ कृति सेनन ने भी डेब्यू किया था. फ़िल्म का निर्देशन शब्बीर ख़ान ने किया था. इसके बाद टाइगर ने 'बागी' और 'मुन्ना माइकल' में भी शब्बीर ख़ान के साथ काम किया.

'हीरोपंती' ऐसी फ़िल्म थी, जिसमें उनकी दोनों पसंदीदा चीज़ें, मारधाड़ और डांस, थीं. प्रकाश राज का निभाया विलेन का किरदार भी दर्शकों को पसंद आया था.

टाइगर बताते हैं कि वह जो डांस और फ़ाइट सीक्वेंस करते हैं, उन्हें उनके दर्शक पसंद करते हैं. उनके मुताबिक़, उनके ज़्यादातर दर्शक बच्चे हैं और उन्हें यह बात पसंद है कि उन्हें एक 'मास' एक्टर के तौर पर पहचाना जाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

कोमल नाहटा ने टाइगर से पूछा था, "अक्सर स्टार किड्स की बात आती है तो हमारे मन में एक खास छवि बन जाती है, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं दिखता." इस पर टाइगर ने कहा कि जब वह अपने पिता को देखते हैं तो उन्हें महसूस होता है कि उनके पिता बेहद विनम्र और ज़मीन से जुड़े हुए हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

उन्होंने कहा था, "इतने सालों बाद भी मैंने अपने पिता को कभी बदलते हुए नहीं देखा. जैकी दादा यानी 'वालकेश्वर की तीन बत्ती चॉल में रहने वाले' की जो उनकी पहचान है, उसे उन्होंने आज भी कायम रखा है. अगर उनमें कभी यह बदलाव नहीं आया, तो मैं कौन हूं? यह सवाल मैं ख़ुद से पूछता हूं."

अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपने 'छोटी बच्ची हो क्या?' वाला मीम ज़रूर देखा होगा. कई लोग मज़ाक में कहते हैं कि जितने मशहूर टाइगर श्रॉफ ख़ुद नहीं हैं, उससे कहीं ज़्यादा मशहूर उनका यह मीम है.

रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में टाइगर ने इस मीम के बारे में कहा था, "यह मेरा पसंदीदा मीम है. जब मैंने इसे सर्कुलेट होते देखा तो मुझे बहुत मज़ा आया."

इमेज स्रोत, Screen Grab

जब टाइगर की पहली फ़िल्म आई थी, तब कई लोगों ने उनका चेहरा मॉर्फ करके उन्हें करीना कपूर जैसा दिखाया और उनका मज़ाक भी उड़ाया. इस बारे में कोमल नाहटा ने जब उनसे पूछा तो टाइगर ने कहा, "मुझे इस बात पर कभी गुस्सा नहीं आया. बल्कि मुझे लगा कि अगर दर्शक मुझे पहचानने लगे हैं, नोटिस करने लगे हैं तो यह अच्छी बात है. और करीना कपूर तो ख़ूबसूरत हैं, तो इसमें क्या समस्या है?"

कोमल नाहटा ने उनसे पूछा कि आमतौर पर लड़कों को 'हैंडसम' कहलाना पसंद होता है, तो 'ख़ूबसूरत' कहे जाने पर आपको कैसा लगता है? इस पर टाइगर ने कहा, "मैं इसे उल्टा कॉम्प्लिमेंट ही मानता हूं."

टाइगर श्रॉफ की पहली फ़िल्म हिट रही. उनके फ़ाइट और डांस के रातोंरात लाखों प्रशंसक बन गए. इसके बाद उनकी फ़िल्म 'बागी' आई.

'बागी' इतनी लोकप्रिय हुई कि इसके बाद इसके तीन और भाग आए. इस तरह अब तक 'बागी' के कुल चार भाग आ चुके हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

'बागी' के बाद आई फ़िल्म 'अ फ़्लाइंग जट्ट' बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली. टाइगर बताते हैं कि उन्हें इसका काफ़ी दुख हुआ.

इसके बाद शब्बीर ख़ान के साथ उनकी फ़िल्म 'मुन्ना माइकल' आई. इस फ़िल्म का एक और आकर्षण नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी थे, जिन्होंने इसमें विलेन का किरदार निभाया था. इसे लेकर भी काफ़ी चर्चा हुई.

करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' में भी टाइगर ने भूमिका निभाई. इसके बाद उन्हें आदित्य चोपड़ा की कंपनी से फ़िल्म का ऑफ़र मिला और अपने पसंदीदा कलाकार ऋतिक रोशन के साथ टाइगर 'वॉर' में नज़र आए.

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस ने 'स्पाई यूनिवर्स' यानी सीक्रेट एजेंट्स पर आधारित फ़िल्मों की जो दुनिया बनाई है, उसमें 'पठान', 'एक था टाइगर' के साथ 'वॉर' भी शामिल है.

इसके बाद टाइगर श्रॉफ 'गणपत: अ हीरो इज़ बॉर्न', अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सिंघम अगेन' जैसी फ़िल्मों में नज़र आए हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
33 केवी टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब को लेकर मां से हुई कहासुनी, नशे में चढ़ा युवक • सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम; हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस • ‘हमारे संघर्ष को अपमानित किया’: देवेंद्र प्रताप के पत्र से गरमाई एमएलसी चुनाव की सियासत, सपा क्यों हो रही गदगद • नौ दिन व्रत के बाद तनु ने चाऊमीन‑आइसक्रीम से व्रत खोला, उल्टी से बेहोशी और मृत्यु • यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का टक्कर, एक महिला की मौत, छह घायल • युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला रावण पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग • कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ...' भीड़ को रोक रही पुलिस पर क्यों भड़के सीएम सम्राट चौधरी? • कन्नौज में क्रेन दुर्घटना: बाइक पर सवार छात्र की मौत, पिता एवं भाई गंभीर घायल • भारत को अराजकता से बचाएं': 402 भारतीयों का संयुक्त बयान, सांविधानिक संस्थाओं को लेकर क्या चिंता जताई? • शुक्लागंज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में पलटी नाव, सात सवार बचे • भारत ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में अमेरिका को पीछे छोड़ा: लगातार 6 महीने तक बढ़त • दिल्ली के दशहरे में रावण दहन के साथ सामाजिक‑पर्यावरणीय संदेशों का नया रूप • रसड़ा में विकास की उपलब्धियाँ • मां विंध्यवासिनी के दर्शन की आस में निकले श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से दो की गई जान • यूपीएससी सीडीएस 2 2026: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, साक्षात्कार के लिए 8956 का हुआ चयन, आगे क्या करना होगा? • अभिजीत दिपके ने शेयर किया आशु‑सौरव की कहानी: लंदन की हाई‑पेड नौकरी छोड़ देश के लिए संघर्ष • फैजू ने दुल्हन का लहंगा संभालते हुए सुर्ख लाल जोड़े में राजकुमार‑राजकुमारी बनकर छाए • रॉयल एनफील्ड हंटर की तेज़ी में टकराव, दो युवाओं की मौत, परिवार में शोक • किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड • आजम खां से रामपुर जेल मिलने जाएंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा के लग रहे कयास • दादा ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35,000 रुपये का कर्ज दिया, परिवार का दावा जारी • पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए हर‑ज़रूरी मदद का वादा, शबवा में 53 यमनी सैनिकों की मौत • भोपाल में 8 लोगों का अपहरण, दो युवतियों समेत • मंडे टेस्ट में पास या फेल 'जेलर 2'? थलाइवा की फिल्म के आगे विजय-रश्मिका की 'रणबाली' ने इतने कमाए • Gen Z का वर्क‑प्रेशर कम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता • अशुतोष रांका और सौरव दास पर ट्रेसपासिंग केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया • बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की पहली झलक: 1982 में प्रोड्यूसर मुशीर आलम की पठान गैंग द्वारा किडनैपिंग • कोर्ट ने CJP नेताओं की हिरासत बढ़ाई, बांड उल्लंघन और जमानतदारों पर सवाल • सऊदी में दो बांग्लादेशी नागरिकों पर मौत की सजा, बांग्लादेश ने कूटनीतिक संकट जताया • सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की, बोले – “वह सिर्फ एक्सरसाइज में लगे हैं, पता नहीं क्यों” • 20 हजार किताबों से सजा छपरा का अनोखा पूजा पंडाल, गुरुकुल से एआई तक की दिखी झलक • राजद विधायक के ममेरे भाई की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार • रेलवे ने ट्रेनों में मोबाइल पर तेज आवाज के लिए जुर्माना व जेल का प्रावधान किया • सिट ने रेखा आर्या के बयान दर्ज किए, बरेली से ऑडियो भी कब्जे में • बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दखल: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग सहित कई हाई‑प्रोफ़ाइल हमले • सीवान के मार्केट में भीषण आग: एसी दुकान में धमाकों से मची अफरा-तफरी, दमकल का पानी खत्म होने से बढ़ी परेशानी • मुजफ्फरपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हाथ में लगी गोली; बाइक छोड़कर भागे बदमाश • अमेरिका ने ईरान को जिस 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है? • मणिपुर में तीन घटनाओं में 7 लोगों की मौत, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल • लकड़ी की प्रतिमा, लेकिन जोड़ का नामोनिशान नहीं, छपरा की काठ वाली देवी की अनोखी मान्यता • 33 केवी टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब को लेकर मां से हुई कहासुनी, नशे में चढ़ा युवक • सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम; हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस • ‘हमारे संघर्ष को अपमानित किया’: देवेंद्र प्रताप के पत्र से गरमाई एमएलसी चुनाव की सियासत, सपा क्यों हो रही गदगद • नौ दिन व्रत के बाद तनु ने चाऊमीन‑आइसक्रीम से व्रत खोला, उल्टी से बेहोशी और मृत्यु • यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का टक्कर, एक महिला की मौत, छह घायल • युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला रावण पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग • कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ...' भीड़ को रोक रही पुलिस पर क्यों भड़के सीएम सम्राट चौधरी? • कन्नौज में क्रेन दुर्घटना: बाइक पर सवार छात्र की मौत, पिता एवं भाई गंभीर घायल • भारत को अराजकता से बचाएं': 402 भारतीयों का संयुक्त बयान, सांविधानिक संस्थाओं को लेकर क्या चिंता जताई? • शुक्लागंज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में पलटी नाव, सात सवार बचे • भारत ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में अमेरिका को पीछे छोड़ा: लगातार 6 महीने तक बढ़त • दिल्ली के दशहरे में रावण दहन के साथ सामाजिक‑पर्यावरणीय संदेशों का नया रूप • रसड़ा में विकास की उपलब्धियाँ • मां विंध्यवासिनी के दर्शन की आस में निकले श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से दो की गई जान • यूपीएससी सीडीएस 2 2026: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, साक्षात्कार के लिए 8956 का हुआ चयन, आगे क्या करना होगा? • अभिजीत दिपके ने शेयर किया आशु‑सौरव की कहानी: लंदन की हाई‑पेड नौकरी छोड़ देश के लिए संघर्ष • फैजू ने दुल्हन का लहंगा संभालते हुए सुर्ख लाल जोड़े में राजकुमार‑राजकुमारी बनकर छाए • रॉयल एनफील्ड हंटर की तेज़ी में टकराव, दो युवाओं की मौत, परिवार में शोक • किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड • आजम खां से रामपुर जेल मिलने जाएंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा के लग रहे कयास • दादा ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35,000 रुपये का कर्ज दिया, परिवार का दावा जारी • पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए हर‑ज़रूरी मदद का वादा, शबवा में 53 यमनी सैनिकों की मौत • भोपाल में 8 लोगों का अपहरण, दो युवतियों समेत • मंडे टेस्ट में पास या फेल 'जेलर 2'? थलाइवा की फिल्म के आगे विजय-रश्मिका की 'रणबाली' ने इतने कमाए • Gen Z का वर्क‑प्रेशर कम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता • अशुतोष रांका और सौरव दास पर ट्रेसपासिंग केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया • बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की पहली झलक: 1982 में प्रोड्यूसर मुशीर आलम की पठान गैंग द्वारा किडनैपिंग • कोर्ट ने CJP नेताओं की हिरासत बढ़ाई, बांड उल्लंघन और जमानतदारों पर सवाल • सऊदी में दो बांग्लादेशी नागरिकों पर मौत की सजा, बांग्लादेश ने कूटनीतिक संकट जताया • सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की, बोले – “वह सिर्फ एक्सरसाइज में लगे हैं, पता नहीं क्यों” • 20 हजार किताबों से सजा छपरा का अनोखा पूजा पंडाल, गुरुकुल से एआई तक की दिखी झलक • राजद विधायक के ममेरे भाई की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार • रेलवे ने ट्रेनों में मोबाइल पर तेज आवाज के लिए जुर्माना व जेल का प्रावधान किया • सिट ने रेखा आर्या के बयान दर्ज किए, बरेली से ऑडियो भी कब्जे में • बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दखल: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग सहित कई हाई‑प्रोफ़ाइल हमले • सीवान के मार्केट में भीषण आग: एसी दुकान में धमाकों से मची अफरा-तफरी, दमकल का पानी खत्म होने से बढ़ी परेशानी • मुजफ्फरपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हाथ में लगी गोली; बाइक छोड़कर भागे बदमाश • अमेरिका ने ईरान को जिस 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है? • मणिपुर में तीन घटनाओं में 7 लोगों की मौत, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल • लकड़ी की प्रतिमा, लेकिन जोड़ का नामोनिशान नहीं, छपरा की काठ वाली देवी की अनोखी मान्यता •