Thursday, 24 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

डूसू चुनाव में एनएसयूआई की हार पर कन्हैया कुमार बनाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा क्यों?

Ajay Tiwari
22 September 2026 • 0 • 31
डूसू चुनाव में एनएसयूआई की हार पर कन्हैया कुमार बनाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा क्यों?

इमेज स्रोत, Getty Images

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट्स विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया यानी एनएसयूआई की हार की ज़िम्मेदारी किसकी है?

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की या राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की?

एनएसयूआई को हार तब मिली है, जब पिछले महीने ही बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ जेन ज़ी का आंदोलन हुआ था और शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

पेपर लीक मामले में कई अभ्यर्थियों की आत्महत्या के मामले भी सामने आए थे. राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' नाम से अभियान चला रहे हैं. ऐसे में एनएसयूआई कहाँ चूक गई?

डूसू के उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के बाग़ी दीपांशु शौकीन की जीत ने इस बहस को और बल दिया है कि संगठन अपने ही लोगों को साथ रखने में नाकाम रहा.

दीपांशु को 30 हज़ार से ज़्यादा वोट मिले जो कि अध्यक्ष पद पर जीते एबीवीपी के यश डबास के 24,576 वोट से भी ज़्यादा हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दीपांशु को एनएसयूआई ने टिकट क्यों नहीं दिया था?

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने इस सवाल के जवाब में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि उन्होंने दीपांशु को अध्यक्ष पद के लिए टिकट का ऑफर किया था लेकिन वह तैयार नहीं हुए.

विनोद जाखड़ कहते हैं, ''दीपांशु उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते थे. मुझे इससे भी कोई दिक़्क़त नहीं थी लेकिन संगठन में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई. देखिए, संगठनात्मक स्तर पर कुछ कमी तो रही है."

"हम लोग उस कमी को सुधारेंगे. जब टिकट वितरण होता है तो कई परिस्थितियां, कई जातिगत समीकरण होते हैं और सब चीज़ों का आकलन करके ही काम लिया जाता है.''

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व में शामिल एक शख़्स ने मुझे नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि कन्हैया कुमार को भी दीपांशु को अध्यक्ष पद पर लड़ाने में दिक़्क़त नहीं थी लेकिन वह इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि उन्हें उपाध्यक्ष के लिए ही टिकट दिया जाए.

उन्होंने कहा, ''दीपांशु उपाध्यक्ष पद के अलावा कोई और टिकट लेने के लिए तैयार नहीं थे. विनोद जाखड़ को इससे दिक़्क़त भी नहीं थी लेकिन कन्हैया कुमार का कहना था कि संगठन ऐसे काम नहीं करता है. अगर संगठन किसी फ़ैसले पर पहुँच रहा है तो दीपांशु अपनी ज़िद पर नहीं अड़ सकते हैं. ऐसे में दीपांशु को उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई का टिकट नहीं मिला और उन्होंने निर्दलीय मैदान में जाने का फ़ैसला किया.''

इस मामले में कन्हैया कुमार ने कुछ भी नहीं कहा है. चुनाव से ठीक पहले कन्हैया ने एनएसयूआई की जीत का भरोसा ज़रूर जताया था. लेकिन कन्हैया कुमार ने दीपांशु शौकीन को उपाध्यक्ष पद के लिए टिकट क्यों नहीं दिया?

एनएसयूआई में कन्हैया कुमार के खेमे के एक पदाधिकारी ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि "हम मैच फिक्सिंग नहीं चाहते थे."

उन्होंने कहा, ''पहले आपको इस सवाल का जवाब खोजना चाहिए कि दीपांशु शौकीन अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए तैयार क्यों नहीं थे? ज़ाहिर है कि एबीवीपी के कैंडिडेट यश डबास को वह चुनौती देने से बच रहे थे. हमें केवल एक सीट नहीं चाहिए थी बल्कि वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध एक छात्र नेता चाहिए था. यश डबास और दीपांशु दोनों जाट हैं. दीपांशु नहीं चाहते थे कि जाट वोट बँटे.''

''दीपांशु ने अध्यक्ष पद पर टिकट लेने से इनकार इसलिए किया क्योंकि उन्हें यश डबास की जीत सुनिश्चित करनी थी और उपाध्यक्ष पद पर ख़ुद की जीत. दीपांशु ने यह सुनिश्चित किया कि अध्यक्ष पद के लिए जाट वोट नहीं बँटे और यश ने यही काम उपाध्यक्ष पद के लिए किया.''

इमेज स्रोत, ANI

कन्हैया कुमार के खेमे के उस पदाधिकारी ने कहा, ''डूसू के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए एक आदिवासी उम्मीदार को हमने टिकट दिया. जिस डूसू में जाटों और गुर्जरों का दबदबा रहता है, वहाँ एक आदिवासी उम्मीदवार को उतारना क्या स्थापित स्टीरियोटाइप को तोड़ने का एक साहसिक क़दम नहीं था?"

"हमने विजय शंकर मीणा को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने एबीवीपी को दमदार चुनौती भी दी. क्या यह कांग्रेस और राहुल गांधी को मज़बूत करने वाला क़दम नहीं है?''

लेकिन दीपांशु शौकीन इस बात से इनकार करते हैं कि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए टिकट ऑफर किया गया था.

दीपांशु ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, ''यह बिल्कुल ग़लत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है. मुझसे इन्होंने पहले तीनों पदों पर नामांकन कराया. कहा था कि अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलेगा.''

''बाद में विजय शंकर मीणा से भी तीनों पदों पर करा दिया. मुझे लगा कि ये अब मुझे टिकट नहीं देंगे. ऐसे में मैंने अपना नाम अध्यक्ष पद से वापस ले लिया. लेकिन मुझे उपाध्यक्ष के लिए भी टिकट नहीं दिया."

"मेरी मुलाक़ात तो न कन्हैया कुमार से हुई है और न ही विनोद जाखड़ से. एक अफ़वाह लोग यह भी फैला रहे हैं कि यश डबास से मेरी रिश्तेदारी है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. हाँ वो मेरे दोस्त हैं.''

दीपांशु पर एक आरोप यह भी लग रहा है कि उन्होंने जाट वोट बँटने से रोकने के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा. इसके जवाब में दीपांशु कहते हैं, ''ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर मुझे 30 हज़ार से ज़्यादा वोट मिले तो क्या केवल जाटों ने ही वोट किया है?''

इमेज स्रोत, Getty Images

डूसू में एनएसयूआई के एक पूर्व सचिव ने कहा कि उनके नेतृत्व ने इस बार डूसू के चुनाव को कम्युनिटी केंद्रित बना दिया और यह बड़ी रणनीतिक चूक थी.

उन्होंने कहा, ''विजय शंकर मीणा को उम्मीदवार बनाना अच्छी बात थी लेकिन उनकी आदिवासी पहचान को उभारना एक रणनीतिक चूक थी. आप अगर डूसू चुनाव को कम्युनिटी के स्तर पर ले जाएंगे तो चुनाव में पार्टी की लाइन मिट जाती है. इस बार के चुनाव में ऐसा ही हुआ."

"आप फ़ेसबुक पर जाट कम्युनिटी वाले पेज देखें तो क्या अपील की जा रही थी. अध्यक्ष के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष के लिए दीपांशु शौकीन और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए गोपाल चौधरी को. ये अपील जातीय लाइन पर थी. जाटों के साथ गुर्जर भी हो गए. ऐसे में एनएसयूआई के लिए चुनाव जीतना संभव नहीं रह गया था.''

एनएसयूआई के भीतर यह बात अब कई लोग कह रहे हैं कि अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी दोनों एक पेज पर नहीं हैं. विनोद जाखड़ से यही सवाल पूछा कि वाक़ई ऐसी स्थिति है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''नहीं, देखिए, ऐसी कोई बात नहीं है. हम सब एक पन्ने पर ही हैं और मिलकर ही काम कर रहे हैं. ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है. लेकिन कई बार बहुत चीज़ों में सहमति होती है और बहुत चीज़ों में असहमति होती है. यह पॉलिटिक्स का पार्ट है, जो चलता रहता है.''

बीएचयू से जुड़े एनएसयूआई के एक राष्ट्रीय समन्वयक ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया, ''दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ कॉलेजों को छोड़ दें तो एनएसयूआई की किसी भी कॉलेज में यूनिट नहीं है."

"एनएसयूआई के किसी भी प्रदेश की कार्यकारिणी में कन्हैया कुमार शिरकत नहीं करते. कन्हैया कुमार का नंबर और बातचीत के लिए संगठन के लिए काम करने वाले एनओबी तक पहुँच नहीं है. कन्हैया दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में किसी कॉलेज में नहीं दिखे.''

''पिछले साल पंजाब यूनिवर्सिटी में भी चुनाव के दौरान टिकट बँटवारे को लेकर एनएसयूआई के तत्कालीन अध्यक्ष कन्हैया कुमार से सहमत नहीं थे. वहाँ भी कन्हैया की ही चली थी और नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए थे.''

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
हिमाचल की सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में 10,000 मीटर कांस्य पदक से 16‑साल के अंतर को समाप्त किया • अखिलेश यादव ने रायबरेली में 'वोट का बुलडोजर' चलाने का इशारा किया • दिल्ली‑मुंबई सहित प्रमुख शहरों में आज गणेश विसर्जन का समय कब? • मानसून फिर सक्रिय, यूपी के कई शहरों में तेज़ बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट • हिना खान ने लद्दाख के थिकसे मठ में साधुओं के बीच ध्यान किया, 17,582 फीट की ऊँचाई पर मंत्र जाप किया • अश्विन ने राज से पर्दा उठाया, CSK ने जहीर खान से पहले कोच बनाने पर विचार किया • ट्रंप‑शी की व्हाइट हाउस मुलाकात: रेस है, रेसलिंग नहीं, AI सहयोग पर ज़ोर • जमुई कांड में पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप, तेजस्वी ने CM सम्राट पर निशाना साधा • मुश्ताक खान के निधन से परिवार में गहरा शोक, पत्नी‑संतान की ज़िन्दगी • JK कैंसर अस्पताल में बायोमेडिकल कचरे को खुले में जलाते हुए वीडियो वायरल • एमएलसी चुनाव के कारण पीईटी की तिथियाँ बदली, नई परीक्षा तिथियाँ घोषित • हनुमान अंश का दबदबा जारी, मिर्जापुर और दायरा की कमाई पर नज़र • हूती द्वारा सऊदी पर 6 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी • गाजियाबाद में ऑडी कार हटाने के विवाद में युवक पर मारपीट, वीडियो वायरल • गुरुग्राम में ड्राइवर पर दबंगों का हमला: ओयो होटल से तीन आरोपी गिरफ्तार • शमी या हसीब के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी • 2014 के बाद सबसे अधिक दल‑बदलाव वाले सांसद‑विधायक किस पार्टी ने किए, इन्हें लाने वाले नेताओं में कौन आगे? • व्हाइट लुक ने ढाया कहर, हुंकार स्क्रीनिंग पर फातिमा और अनीत पड्डा का ग्लैमर • डीएमसीएच में 12 घंटे से इमरजेंसी ठप, ओपीडी भी बंद, जूनियर डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद हड़ताल; मरीज बेहाल • फातिमा सना ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा: पूर्व चयनकर्ता का खुलासा • विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, राहुल गांधी ने देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान • हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में आवेदन का अधिकार दिया • हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से 500 मकान मालिकों पर दमन, बेटी की शादी भी रद्द • खंडवा में पटवारी ने 51 जमीन के पट्टे अपनी और पत्नी के नाम लिखवा लिये, गांव में हड़पी • ड्रग विभाग ने पुलिस से शिकायत की, नकली वैक्सीन के मामले में दुकानदारों पर कड़ा दबाव • EOW ने 78 करोड़ की धोखाधड़ी में शामिल 3 निदेशकों को गिरफ्तार किया • सूरत के डिंडोली में स्कूल वैन चालक पर आवारा कुत्ते का हमला, महिला ने बच्चा सुरक्षित रखा • छत पर पानी की बोतल लगाएँ, कमरा रोशन – बिजली बिल में बचत • बाजार की मिठाइयों से बचें, बेसन‑मूंग दाल के टेस्टी मोदक बनाएं • कानपुर में गणपति बप्पा का विधि‑विधान से विसर्जन, कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं की विदाई • व्हाइट हाउस के बाहर फोटोग्राफरों में तनाव, चीन‑अमेरिका राजनयिक मुलाकात पर बहस • चुनाव आयोग की IT महानिदेशक सीमा खन्ना के खिलाफ सवाल • राहुल के गढ़ में अखिलेश ने भरी हुंकार, भारी जनसमर्थन दिखाकर दिये ये सियासी संकेत; दिखाई संगठन की ताकत • 40 लाख का कर्ज और पिता की अय्याशी के कारण सुब्रत ने कबूल किया हत्या • अनंत चतुर्दशी पर शुभ मुहूर्त और पूजा विधि • 2026 मेर्सिडीज‑मेबैक एस‑क्लास का भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च • पाकिस्तान के रिटायर्ड जनरल नौमान महमूद बने मक्का डिफेंस अलायंस के पहले कमांडर‑सेक्रेटरी जनरल • भारत में छोटे शहरों के युवा कैसे कंटेंट क्रिएशन में बना रहे हैं अपना करियर? • पार्क में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, महिलाओं ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा • UNGA में नेतन्याहू का इरान‑हमला बयान, कई राजनयिकों ने किया वॉकआउट • हिमाचल की सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में 10,000 मीटर कांस्य पदक से 16‑साल के अंतर को समाप्त किया • अखिलेश यादव ने रायबरेली में 'वोट का बुलडोजर' चलाने का इशारा किया • दिल्ली‑मुंबई सहित प्रमुख शहरों में आज गणेश विसर्जन का समय कब? • मानसून फिर सक्रिय, यूपी के कई शहरों में तेज़ बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट • हिना खान ने लद्दाख के थिकसे मठ में साधुओं के बीच ध्यान किया, 17,582 फीट की ऊँचाई पर मंत्र जाप किया • अश्विन ने राज से पर्दा उठाया, CSK ने जहीर खान से पहले कोच बनाने पर विचार किया • ट्रंप‑शी की व्हाइट हाउस मुलाकात: रेस है, रेसलिंग नहीं, AI सहयोग पर ज़ोर • जमुई कांड में पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप, तेजस्वी ने CM सम्राट पर निशाना साधा • मुश्ताक खान के निधन से परिवार में गहरा शोक, पत्नी‑संतान की ज़िन्दगी • JK कैंसर अस्पताल में बायोमेडिकल कचरे को खुले में जलाते हुए वीडियो वायरल • एमएलसी चुनाव के कारण पीईटी की तिथियाँ बदली, नई परीक्षा तिथियाँ घोषित • हनुमान अंश का दबदबा जारी, मिर्जापुर और दायरा की कमाई पर नज़र • हूती द्वारा सऊदी पर 6 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी • गाजियाबाद में ऑडी कार हटाने के विवाद में युवक पर मारपीट, वीडियो वायरल • गुरुग्राम में ड्राइवर पर दबंगों का हमला: ओयो होटल से तीन आरोपी गिरफ्तार • शमी या हसीब के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी • 2014 के बाद सबसे अधिक दल‑बदलाव वाले सांसद‑विधायक किस पार्टी ने किए, इन्हें लाने वाले नेताओं में कौन आगे? • व्हाइट लुक ने ढाया कहर, हुंकार स्क्रीनिंग पर फातिमा और अनीत पड्डा का ग्लैमर • डीएमसीएच में 12 घंटे से इमरजेंसी ठप, ओपीडी भी बंद, जूनियर डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद हड़ताल; मरीज बेहाल • फातिमा सना ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा: पूर्व चयनकर्ता का खुलासा • विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, राहुल गांधी ने देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान • हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में आवेदन का अधिकार दिया • हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से 500 मकान मालिकों पर दमन, बेटी की शादी भी रद्द • खंडवा में पटवारी ने 51 जमीन के पट्टे अपनी और पत्नी के नाम लिखवा लिये, गांव में हड़पी • ड्रग विभाग ने पुलिस से शिकायत की, नकली वैक्सीन के मामले में दुकानदारों पर कड़ा दबाव • EOW ने 78 करोड़ की धोखाधड़ी में शामिल 3 निदेशकों को गिरफ्तार किया • सूरत के डिंडोली में स्कूल वैन चालक पर आवारा कुत्ते का हमला, महिला ने बच्चा सुरक्षित रखा • छत पर पानी की बोतल लगाएँ, कमरा रोशन – बिजली बिल में बचत • बाजार की मिठाइयों से बचें, बेसन‑मूंग दाल के टेस्टी मोदक बनाएं • कानपुर में गणपति बप्पा का विधि‑विधान से विसर्जन, कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं की विदाई • व्हाइट हाउस के बाहर फोटोग्राफरों में तनाव, चीन‑अमेरिका राजनयिक मुलाकात पर बहस • चुनाव आयोग की IT महानिदेशक सीमा खन्ना के खिलाफ सवाल • राहुल के गढ़ में अखिलेश ने भरी हुंकार, भारी जनसमर्थन दिखाकर दिये ये सियासी संकेत; दिखाई संगठन की ताकत • 40 लाख का कर्ज और पिता की अय्याशी के कारण सुब्रत ने कबूल किया हत्या • अनंत चतुर्दशी पर शुभ मुहूर्त और पूजा विधि • 2026 मेर्सिडीज‑मेबैक एस‑क्लास का भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च • पाकिस्तान के रिटायर्ड जनरल नौमान महमूद बने मक्का डिफेंस अलायंस के पहले कमांडर‑सेक्रेटरी जनरल • भारत में छोटे शहरों के युवा कैसे कंटेंट क्रिएशन में बना रहे हैं अपना करियर? • पार्क में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, महिलाओं ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा • UNGA में नेतन्याहू का इरान‑हमला बयान, कई राजनयिकों ने किया वॉकआउट •