Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

निठारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरिंदर कोली की मौत

Ajay Tiwari
18 September 2026 • 0 • 36
निठारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरिंदर कोली की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक़, 2006 के निठारी सिलसिलेवार हत्याकांड में 2025 में सुप्रीम कोर्ट से सभी आरोपों से बरी किए गए सुरिंदर कोली हरिद्वार के भूपतवाला इलाक़े में मृत पाए गए.

सुरिंदर कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहे थे. वह लाल माता मंदिर के सामने एक छोटी चाय की दुकान चलाते थे. इसी दुकान पर वह मृत पाए गए.

सुरिंदर कोली अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाक़े के रहने वाले थे. पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी है.

पुलिस के मुताबिक़, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की 'जीवन आस्था' हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रहे सुरिंदर कोली को इस केस से जुड़े आख़िरी मामले में भी निर्दोष बताते हुए बरी कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा कि सुरिंदर कोली को जिन सबूतों के आधार पर पिछली अदालतों ने दोषी ठहराया और सज़ा दी, वह क़ानूनी तौर पर अवैध, अविश्वसनीय और विरोधाभासी थीं.

इस मामले में एक और अभियुक्त रहे मोनिंदर सिंह पंधेर को अदालत पहले ही बरी कर चुकी है.

नोएडा के सेक्टर-31 स्थित निठारी गाँव में पीड़ित बच्चों के अब चार परिवार ही बचे हैं. ज़्यादातर परिवारों ने गाँव के साथ-साथ अदालती लड़ाई से भी मुँह मोड़ लिया है.

इमेज स्रोत, Getty Images

मोनिंदर पंधेर और सुरिंदर कोली दोनों को साल 2009 में बलात्कार, हत्या, सबूतों को नष्ट करने और अन्य आरोपों से जुड़े मामलों में ग़ाज़ियाबाद की एक सीबीआई अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी.

11 मामलों में कोली इकलौते अभियुक्त थे और दो मामलों में उन्हें पंधेर के साथ सहअभियुक्त बनाया गया था.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साल 2023 में कोली को केस से जुड़े 12 मामलों में बरी कर दिया. साथ ही मोनिंदर भी अपने ख़िलाफ़ दर्ज दो मामलों में निर्दोष साबित हुए.

कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा कि जाँच ख़राब तरीक़े से की गई है और "सबूत इकठ्ठा करने के बुनियादी मानदंडों का खुलेआम उल्लंघन किया गया है."

इमेज स्रोत, ANI

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

कोर्ट के इस फ़ैसले पर वकील पारस नाथ सिंह ने कहा था, ''इस केस में कोई परिस्थितिजन्य साक्ष्य नहीं थे. इसलिए कोली के जो भी क़बूलनामे सीबीआई ने दर्ज किए थे, उन्हें कोर्ट ने भरोसे के लायक नहीं माना. क़ानून के मुताबिक़ कबूलनामा ख़ुद से किया हुआ होना चाहिए, किसी डर या दबाव में नहीं.''

308 पन्ने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले की कॉपी के पेज नंबर 47 पर लिखा है, "कोली 60 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहे लेकिन इन 60 दिनों में कभी भी उनकी मेडिकल जाँच नहीं हुई, जिससे शारीरिक प्रताड़ना जैसी संभावनाओं पर संशय बरकरार रहता है. केवल साल 2007 में एक मेडिकल सर्टिफ़िकेट लाया गया, जिसकी विश्वसनीयता को पुष्ट करने के लिए डॉक्टर को गवाही के लिए नहीं पेश नहीं किया गया."

फ़ैसले में लिखा गया है कि जिस मैजिस्ट्रेट के सामने कोली के कथित कबूलनामे दर्ज किए गए उन्होंने भी इस चीज़ को लेकर संतुष्टि नहीं ज़ाहिर की कि अभियुक्त ने ये बिना किसी के दबाव के कहा है.

हाई कोर्ट ने इस चीज़ को हाइलाइट किया कि अभियोजन पक्ष ने समय-समय पर अपने स्टैंड बदले.

शुरुआती केस कोली और हाउस नंबर डी-5 के मालिक मोनिंदर पंधेर के ख़िलाफ़ दर्ज किया गया था.

जो चीज़ें स्पॉट से मिलीं, उनके लिए भी दोनों को ज़िम्मेदार माना गया.

लेकिन समय के साथ सारी चीज़ों के लिए कोली को ही दोषी ठहराया जाने लगा.

जाँच के अलग-अलग स्तर पर अभियोजन पक्ष के सबूत भी बदलते रहे और आख़िर में केवल कोली का कबूलनामा ही इकलौता आधार रह गया, जिसकी विश्वसनीयता पहले से ही सवालों के घेरे में थी.

11 नवंबर, 2025 को कोली के ख़िलाफ़ लंबित आख़िरी मामले में फ़ैसला सुनाते हुए सीजेआई बीआर गवई की बेंच ने कहा था, "जिन सबूतों को कोर्ट ने अपर्याप्त और अविश्वसनीय बताकर कोली को पहले ही 12 मामलों में बरी कर दिया था. उन्हीं सबूतों के आधार पर एक मामले में उसे दोषी बनाए रखना संवैधानिक रूप से सही नहीं है."

कोर्ट ने माना कि निठारी में जो अपराध हुए वो बहुत डरावने थे और जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए, उनकी तकलीफ़ शब्दों में नहीं बयां की जा सकती. लेकिन इतनी लंबी जाँच के बाद भी असल अपराधी कौन है, यह पक्के सबूतों के साथ साबित नहीं हो पाया है.

कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा, ''क़ानून किसी को सिर्फ़ शक के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकता. चाहे शक कितना ही बड़ा क्यों न हो, अदालत को ठोस सबूत चाहिए. अदालत ने साफ़ कहा कि न्याय करने के दबाव में क़ानूनी नियमों को दरकिनार नहीं किया जा सकता.''

कोर्ट ने आख़िर में पुलिस और एजेंसियों की जाँच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए.

कोर्ट ने कहा, ''अगर जाँच समय पर, पेशेवर तरीक़े से और संविधान के नियमों के मुताबिक हो, तो सबसे मुश्किल मामलों में भी सच सामने लाया जा सकता है. लेकिन निठारी मामले में ऐसा नहीं हुआ. लापरवाही और देरी ने पूरी जाँच को कमज़ोर कर दिया और उन रास्तों को भी बंद कर दिया जहाँ से असली अपराधी तक पहुँचा जा सकता था.''

नतीजा ये है कि मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरिंदर कोली दोनों सभी मामलों में निर्दोष साबित हुए और रिहा हो गए.

इमेज स्रोत, Getty Images

साल 2005 से 2006 के बीच दिल्ली से सटे नोएडा के निठारी गाँव में एक के बाद एक कई बच्चों और युवतियों के ग़ायब होने की घटना सामने आई थी.

इन बच्चों और बच्चियों के परिजनों ने स्थानीय थाने में इन मामलों से जुड़ी शिकायत की लेकिन पुलिस पर महीनों तक अनदेखी के आरोप लगे.

आख़िरकार पुलिस ने जाँच शुरू की, तो पंधेर के घर के पीछे के नाले से 19 कंकाल बरामद किए गए. मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरिंदर कोली को गिरफ़्तार किया गया.

मामला सीबीआई तक पहुँचा, जाँच एजेंसी को अपनी खोजबीन के दौरान मानव हड्डियों के कुछ हिस्से और 40 ऐसे पैकेट मिले जिनमें मानव अंगों को भरकर नाले में फेंक दिया गया था.

जाँच आगे बढ़ी और साल 2009 में ग़ाज़ियाबाद की सीबीआई अदालत ने एक मामले में दोनों को फाँसी की सज़ा सुनाई.

लेकिन बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट से होते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा और कोर्ट ने अपने फ़ैसले में दोनों ही अभियुक्तों को निर्दोष बताया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम • द मुस्लिम 500 में भारत के 22 मुसलमानों को मिला सम्मान • सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर? • सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्च पर प्रियंका ने मां को गले लगाया, 'बिलॉन्गिंग' नाम के पीछे कहानी • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी: 25 बीघा में जयमाला स्थल तैयार, हेलीपैड भी बन रहे • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: जन्मतिथि सुधार में समय सीमा बाधा नहीं, अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र नहीं भुगते • राजा भैया बने धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, प्रयागराज एयरपोर्ट से गाड़ी चलाकर कुंडा ले गए • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • जायसवी जॉसवाल RR छोड़ सकते हैं, इरफ़ान पठान ने KKR‑RR ट्रेड का संकेत दिया • कांग्रेस में खींचतान, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें; सपा ने उत्तराखंड में की ये मांग • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • Airtel Insider Rewards में iPhone पर 23,000 रु तक की छूट, साल भर मुफ्त Duolingo व Pocket FM सहित 30,000 रु तक के लाभ • दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर • से इलाक़े हैं जो किसी देश के नहीं, कोई उन पर दावा क्यों नहीं करता? • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • नयी हिंदी समाचार ऐप से मिलेगी लाइव अपडेट: राजनीति, खेल और टेक्नोलॉजी पर ताज़ा खबरें • तीन परमाणु महाशक्तियाँ एक साथ: अमेरिका, रूस और चीन की बैठक का महत्व • घर में घायल युवक की मौत, भाई ने आरोप लगाया कि उसे बेरहमी से पीटा • ‘हनुमान अंश’ की सफलता पार्टी में प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का अभाव, टीम में तनाव बढ़ा • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • भगवान विष्णु को जगाने का सही मुहूर्त और विधि • सोनिया गांधी के संस्मरण का विमोचन: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता उपस्थित • दरभंगा में अगलगी से तबाही, तीन दुकानें जलकर राख, पांच लोग झुलसे; भाई की शादी की तैयारी पर फिरा पानी • एशिया कप जीतकर लौटे लक्ष्य रायचंदानी का भव्य स्वागत, घर पहुंचकर नेताओं ने खिलाई मिठाई • बुजुर्ग की टहलने के दौरान नाले में मिली लाश, पुलिस ने जांच शुरू • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी टिन्नू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में आ सकता है फैसला • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • दिल्ली में चांदी 7700 रुपये सस्ती, सोना 1500 रुपये गिरा – आज के रेट • फैक्टरी में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची मंदिर तक, तमन्ना परवीन बनीं मुस्कान, अभिषेक वर्मा संग रचाई शादी • नवंबर 2026 की डूम्सडे भविष्यवाणी झूठ सिद्ध: दुनिया अभी भी सुरक्षित • खेत में मिला अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाने की आशंका • दर्द के बावजूद आर्यवीर सहवाग ने नहीं छोड़ी मैदान, भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर‑19 एशिया कप जीता • सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये/10ग्राम पर, चांदी 1.79 लाख रुपये/किलो पर गिरी • कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, दिल्ली में दहशत • सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • दिल्ली की हवा में जहर बरकरार: प्रदूषण के लिए पराली और बायोमास जलना सबसे बड़ा कारण, वाहनों की हिस्सेदारी 7.5% • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गया जहाँ मम्मी‑पापा मिले • रॉबर्ट पैटिनसन की संभावित जेम्स बॉन्ड डील: तीन फ़िल्मों का अनुबंध, बड़ी फीस • छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम • द मुस्लिम 500 में भारत के 22 मुसलमानों को मिला सम्मान • सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर? • सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्च पर प्रियंका ने मां को गले लगाया, 'बिलॉन्गिंग' नाम के पीछे कहानी • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी: 25 बीघा में जयमाला स्थल तैयार, हेलीपैड भी बन रहे • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: जन्मतिथि सुधार में समय सीमा बाधा नहीं, अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र नहीं भुगते • राजा भैया बने धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, प्रयागराज एयरपोर्ट से गाड़ी चलाकर कुंडा ले गए • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • जायसवी जॉसवाल RR छोड़ सकते हैं, इरफ़ान पठान ने KKR‑RR ट्रेड का संकेत दिया • कांग्रेस में खींचतान, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें; सपा ने उत्तराखंड में की ये मांग • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • Airtel Insider Rewards में iPhone पर 23,000 रु तक की छूट, साल भर मुफ्त Duolingo व Pocket FM सहित 30,000 रु तक के लाभ • दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर • से इलाक़े हैं जो किसी देश के नहीं, कोई उन पर दावा क्यों नहीं करता? • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • नयी हिंदी समाचार ऐप से मिलेगी लाइव अपडेट: राजनीति, खेल और टेक्नोलॉजी पर ताज़ा खबरें • तीन परमाणु महाशक्तियाँ एक साथ: अमेरिका, रूस और चीन की बैठक का महत्व • घर में घायल युवक की मौत, भाई ने आरोप लगाया कि उसे बेरहमी से पीटा • ‘हनुमान अंश’ की सफलता पार्टी में प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का अभाव, टीम में तनाव बढ़ा • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • भगवान विष्णु को जगाने का सही मुहूर्त और विधि • सोनिया गांधी के संस्मरण का विमोचन: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता उपस्थित • दरभंगा में अगलगी से तबाही, तीन दुकानें जलकर राख, पांच लोग झुलसे; भाई की शादी की तैयारी पर फिरा पानी • एशिया कप जीतकर लौटे लक्ष्य रायचंदानी का भव्य स्वागत, घर पहुंचकर नेताओं ने खिलाई मिठाई • बुजुर्ग की टहलने के दौरान नाले में मिली लाश, पुलिस ने जांच शुरू • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी टिन्नू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में आ सकता है फैसला • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • दिल्ली में चांदी 7700 रुपये सस्ती, सोना 1500 रुपये गिरा – आज के रेट • फैक्टरी में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची मंदिर तक, तमन्ना परवीन बनीं मुस्कान, अभिषेक वर्मा संग रचाई शादी • नवंबर 2026 की डूम्सडे भविष्यवाणी झूठ सिद्ध: दुनिया अभी भी सुरक्षित • खेत में मिला अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाने की आशंका • दर्द के बावजूद आर्यवीर सहवाग ने नहीं छोड़ी मैदान, भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर‑19 एशिया कप जीता • सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये/10ग्राम पर, चांदी 1.79 लाख रुपये/किलो पर गिरी • कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, दिल्ली में दहशत • सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • दिल्ली की हवा में जहर बरकरार: प्रदूषण के लिए पराली और बायोमास जलना सबसे बड़ा कारण, वाहनों की हिस्सेदारी 7.5% • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गया जहाँ मम्मी‑पापा मिले • रॉबर्ट पैटिनसन की संभावित जेम्स बॉन्ड डील: तीन फ़िल्मों का अनुबंध, बड़ी फीस •