नेपाल के भीषण बाढ़ की भयावह तस्वीरें और वीडियो क्लिप अभी सामने आ रहे हैं. पानी का कहर थमने के बाद मलबे में दबे घर, तबाही के निशान और अपने लोगों को खोने के बाद रोते-बिलखते लोगों की तस्वीरें हर तरफ दिखाई दे रही हैं. लेकिन इसी तबाही के बीच एक घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस घर की वजह से चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि ये तेज लहरों के बाद भी डिगा रहा. जहां नेपाल बाढ़ की एक तस्वीरें आई जो घर को पत्तों की तरह बहा ले जा रही है, वहीं इस घर को ये लहरें हिला भी नहीं पाई.यही वजह है कि इस घर की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है. लोग इसकी मजबूती देखकर हैरान हैं. लेकिन कहानी सिर्फ उस घर के टिके रहने की नहीं है. लोगों की चिंता घर में मौजूद परिवार को लेकर भी थी.आखिर यह घर कहां था? उसमें मौजूद लोगों का क्या हुआ? और सोशल मीडिया पर लोग इस घर को लेकर क्या कह रहे हैं?
नेपाल के उस इलाके में था घर, जहां पहाड़ से उतरा सैलाब
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह हरे रंग का घर नेपाल के रसुवा जिले में था, जो तिब्बत सीमा से लगा हुआ है. इसी इलाके में तिमुरे और रसुवागढ़ी जैसे क्षेत्र इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड की चपेट में आए.
यहां पानी सिर्फ तेज बारिश के कारण नहीं आया था. रिपोर्टों के मुताबिक, हिमालय के ऊंचे इलाके में ग्लेशियर और चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नदी घाटी में गिर गया. इसके बाद मलबे ने पानी के रास्ते को रोक दिया और एक अस्थायी प्राकृतिक बांध जैसा बन गया.
That family in the green house. I hope they are alive and safe. 🙏🏻 what a nightmare. pic.twitter.com/t2tVR2cFD7
इसके पीछे पानी जमा होता रहा. फिर जब यह प्राकृतिक अवरोध टूटा तो पानी, बर्फ, मिट्टी, पत्थर और मलबे का विशाल सैलाब तेज रफ्तार से नीचे की तरफ बह निकला.यही सैलाब नदी के रास्ते नेपाल के निचले इलाकों तक पहुंचा और अपने साथ कई घरों और दूसरी संरचनाओं को बहा ले गया.वीडियो में बाढ़ का बहाव इतना तेज नजर आता है कि देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं. पानी घर के चारों तरफ से गुजर रहा है, लेकिन घर काफी हद तक सुरक्षित दिखाई देता है.
घर में मौजूद परिवार का क्या हुआ?
वायरल वीडियो में घर के पास एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्य दिखाई देते हैं. चारों तरफ पानी का भयंकर बहाव देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई कि आखिर इतने खतरनाक हालात में इन लोगों का क्या हुआ होगा.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई लोग परिवार की सलामती को लेकर सवाल पूछने लगे. लोगों को डर था कि अगर पानी का बहाव और बढ़ा तो घर और उसमें मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.
बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए एक दूसरे वीडियो में बताया गया कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं. परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
They are alive pic.twitter.com/jqZPFPb32n
अब घर की मजबूती पर हो रही चर्चा
परिवार के सुरक्षित होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दूसरा बड़ा मुद्दा घर की मजबूती बन गया.लोग हैरान हैं कि जहां आसपास की इमारतें और दूसरी चीजें पानी में बह गईं, वहीं यह घर तेज बहाव के बीच कैसे टिका रहा.
कई यूजर्स ने घर के निर्माण की तारीफ की. कुछ लोगों ने इसे मजबूत इंजीनियरिंग का उदाहरण बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसा घर बनाने वाले की तारीफ होनी चाहिए.बाढ़ के तेज बहाव में किसी घर के टिके रहने में उसकी संरचना के साथ-साथ मजबूत नींव, जमीन की स्थिति, पानी के बहाव की दिशा और आसपास की भौगोलिक परिस्थितियां भी अहम भूमिका निभाती हैं.
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं-आखिर इस घर में ऐसा क्या था, जो इतने भयानक पानी के बहाव के बावजूद इसे हिला तक नहीं पाया?
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!