Tuesday, 24 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पाकिस्तान के मंत्री मोसद्दिक़ मलिक की भारत यात्रा से क्या दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे?

Ajay Tiwari
23 November 2026 • 0 • 38
पाकिस्तान के मंत्री मोसद्दिक़ मलिक की भारत यात्रा से क्या दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे?

इमेज स्रोत, ANI

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के केंद्रीय मंत्री मोसद्दिक़ मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे तो उनकी यात्रा को लेकर दोनों देशों में चर्चा लगातार जारी है.

कुछ लोग इसे भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए मोसद्दिक़ मलिक ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा पूरी तरह एससीओ के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता से जुड़ा है. इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी द्विपक्षीय मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से दोनों देशों के बीच विवादों को बातचीत के ज़रिए सुलझाने की बात करता रहा है. उनके मुताबिक़, "आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों को सबूतों के आधार पर बातचीत करनी चाहिए."

मोसद्दिक़ मलिक शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन के पहले 'डायलॉग ऑफ़ सिविलाइज़ेशंस' में हिस्सा लिया.

इमेज स्रोत, @Team_Musadik

बिलावल भुट्टो ज़रदारी की मई 2023 की भारत यात्रा और मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री ने पहली बार भारत का दौरा किया.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मोसद्दिक़ मलिक ने कहा कि 'आतंकवाद के मुद्दे पर होने वाली किसी भी बातचीत का आधार सबूत और ठोस तथ्य होने चाहिए.'

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान इस मुद्दे पर द्विपक्षीय या बहुपक्षीय मंच पर अपने सबूत पेश करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान चाहता है कि क्षेत्र में आतंकवाद ख़त्म करने के लिए सभी देश मिलकर प्रयास करें."

कुछ लोग मोसद्दिक़ मलिक की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की बहाली के संभावित संकेत के तौर पर देख रहे हैं.

हालांकि, पूर्व राजनयिकों का कहना है कि फिलहाल इसे द्विपक्षीय संबंधों में किसी बड़ी कामयाबी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोसद्दिक़ मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ख़ुद आतंकवाद का सामना करता रहा है. इसलिए इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय ठोस सबूतों और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर बात होनी चाहिए.

मोसद्दिक़ मलिक ने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ा है और पाकिस्तान के हज़ारों नागरिक भी इसका निशाना बने हैं. उनके मुताबिक, 'आतंकवाद को ख़त्म करना पाकिस्तान के अपने हित में है.'

इमेज स्रोत, @Team_Musadik

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

पाकिस्तान के पूर्व राजदूत एजाज़ चौधरी और इमरान अली का मानना है कि मोसद्दिक़ मलिक का भारत दौरा सिर्फ़ एससीओ के 'डायलॉग ऑफ़ सिविलाइज़ेशंस' में हिस्सा लेने तक सीमित था. इसे भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में किसी प्रगति के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

बीबीसी उर्दू से बातचीत में एजाज़ चौधरी ने कहा कि यह दौरा एक बहुपक्षीय सम्मेलन के सिलसिले में था, न कि भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों को लेकर.

उनके मुताबिक़, पाकिस्तान ने ऐसे संवाद में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया और यह सही क़दम था, क्योंकि एससीओ के साथ संपर्क बनाए रखना ज़रूरी है.

उन्होंने कहा कि भारत ने साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर उसके रुख़ में कोई बदलाव नहीं आया है. वहीं, पाकिस्तान ने भी इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के तौर पर पेश नहीं किया है.

इसलिए इस दौरे को एससीओ के दायरे में ही देखा जाना चाहिए और इसके दूसरे मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए.

एजाज़ चौधरी की बात से सहमति जताते हुए पूर्व राजदूत इमरान अली ने भी कहा कि मोसद्दिक़ का भारत दौरा सिर्फ़ एससीओ के मंच पर हिस्सा लेने तक सीमित था. इसके अलावा इस यात्रा का कोई दूसरा पहलू नहीं था.

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं और बयानों के बारे में पूछे जाने पर इमरान अली ने कहा कि फिलहाल द्विपक्षीय संबंधों को लेकर दोनों पक्षों के रुख़ में कोई नरमी नहीं दिख रही है.

उनके मुताबिक़, ट्रैक टू या बैकडोर डिप्लोमेसी के ज़रिए दोनों देशों के बीच संपर्क जारी रह सकता है. हाल के दिनों में ऐसी ख़बर भी आई थी कि पाकिस्तान के एक पूर्व राजदूत ने भारत का दौरा किया था.

हालांकि, उन्होंने कहा कि अब तक ऐसी कोई बड़ी प्रगति नहीं दिखी है जिससे यह लगे कि भारत की बीजेपी सरकार भी दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की इच्छुक है.

इमेज स्रोत, ANI

इमरान अली का कहना है कि अगर एक पक्ष बातचीत के लिए सकारात्मक बयान देता है और दूसरा पक्ष सख़्त रुख़ अपनाता है, तो देश की संप्रभुता और गरिमा बनाए रखना ज़रूरी है.

उन्होंने कहा कि कई लोग उनके इस रुख़ से सहमत नहीं होंगे. वे चाहेंगे कि बातचीत जारी रहे और दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हों. लेकिन उनके मुताबिक़, पाकिस्तान के सम्मान और गरिमा को बनाए रखना भी उतना ही अहम है.

दूसरी ओर, एजाज़ चौधरी ने कहा कि भारत वैश्विक ताक़त बनना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसे क्षेत्र के दूसरे देशों को भी साथ लेकर चलना होगा.

उनका कहना था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में रुकावट भारत की ओर से है, पाकिस्तान की ओर से नहीं.

इमेज स्रोत, @Team_Musadik

पाकिस्तानी मंत्री की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों, कूटनीति, आतंकवाद और आपसी सहयोग की ज़रूरत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं.

कुछ भारतीय यूज़र्स ने इस यात्रा को कूटनीतिक रिश्तों के महत्व से जोड़कर देखा और पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की ज़रूरत बताई.

वहीं, पाकिस्तान के कुछ यूज़र्स ने मोसद्दिक़ मलिक की भारत यात्रा और उनकी बातचीत को कूटनीतिक कामयाबी बताया.

सोशल मीडिया पर हुई चर्चा में कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दोनों देशों को राजनीतिक विवादों से अलग व्यापार और आम लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. हालिया तनाव के बावजूद बातचीत के रास्ते खुले रखने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया गया.

इमेज स्रोत, ANI

रक्षा विश्लेषक प्रवीण साहनी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को राजनीतिक रंग देने की आलोचना की.

उनका कहना है कि 'आतंकवाद की समस्या 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद शुरू नहीं हुई, बल्कि यह कई दशकों पुरानी है. इसे राजनीतिक और विदेश नीति के मुद्दे के बजाय मुख्य रूप से सैन्य समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए.'

भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कूटनीतिक नज़रिए से मोसद्दिक़ की यात्रा पर अपना पक्ष रखा.

उन्होंने कहा, "बहुपक्षीय मंचों की मेज़बानी करना भारत की ज़िम्मेदारी है. किसी पाकिस्तानी मंत्री को आमंत्रित करना या उन्हें इसमें हिस्सा लेने की अनुमति देना भी कूटनीतिक ज़िम्मेदारियों का हिस्सा है."

उन्होंने आगे कहा, "इस यात्रा का सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ता और इसे राजनीतिक या धार्मिक नज़रिए से देखना सही नहीं है."

पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद का कहना है कि मोसद्दिक़ मलिक ने "भारत में पाकिस्तान और इस्लामी सभ्यता की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भूमिका का असरदार ढंग से ज़िक्र किया."

उनके मुताबिक़, एससीओ का सांस्कृतिक मंच दोनों देशों को अपने-अपने नज़रिए सामने रखने का अवसर देता है.

इमेज स्रोत, @Team_Musadik

भारतीय यूज़र राहुल गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मतभेद होने के बावजूद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत फिर से शुरू होनी चाहिए.

उन्होंने व्यापार को घरेलू "राजनीतिक मतभेदों से अलग रखने और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने" की ज़रूरत पर ज़ोर दिया.

भारत में पाकिस्तान को लेकर चल रही बहस और उसमें लोगों की दिलचस्पी पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तानी सीनेटर शेरी रहमान ने कहा कि "भारतीय मुख्यधारा में पाकिस्तान को लेकर असाधारण रूप से ज़्यादा बहस हो रही है."

उन्होंने इस दिलचस्पी पर तंज़ करते हुए बॉलीवुड का भी ज़िक्र किया.

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मंत्रियों की सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात देखकर उन्हें ख़ुशी हुई.

उन्होंने कहा, "दोनों देशों में कई समानताएं हैं और बेहतर सह-अस्तित्व के लिए उन्हें बातचीत करनी चाहिए."

भारतीय पत्रकार सुशांत सिंह ने कहा कि भारत की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी मोसद्दिक़ मलिक के भाषण की आलोचना नहीं कर सकती, क्योंकि पाकिस्तानी मंत्री को दिल्ली आने का न्योता भारत ने ही दिया था.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पूर्व गवर्नर मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा कि हाल के इतिहास को देखते हुए किसी पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा असामान्य घटना है. इसलिए भारत में इस यात्रा को लेकर दिलचस्पी होना स्वाभाविक है.

हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के मीडिया की आलोचना भी की.

उन्होंने कहा, "कूटनीतिक मामलों पर ज़रूरत से ज़्यादा ध्यान देने के बजाय पाकिस्तान को ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई, निवेश और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों को भी अहमियत देनी चाहिए."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार में घुड़दौड़ के मैदान पर 14 हलवाई टीमों के बीच मुकाबला, अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियाँ • NVIDIA बोर्ड ने जेनसन की CEO पद पर वापसी को मंजूरी दी • बूथ लेवल अधिकारी को कुर्सी नहीं मिली, स्कूल का प्रवेश द्वार बंद, प्रशासन ने मांगी स्पष्टीकरण • वेलिंगटन टेस्ट में 352‑रन की बढ़त के बाद भी भारत ड्रॉ पर रहा: 39 ओवर में विकेट नहीं ले पाए • मिथुन राशि में आएंगे धन लाभ के अवसर, देखें आपकी राशि क्या कहती है • कुंडा मंदिर के पुजारी पर हत्या, पुलिस ने भारी फोर्स तैनात • शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी की तिथि तय की, 16 दिसंबर को "विजय दिवस" पर लौटेंगी • ट्रंप की दखल से NVIDIA में जेनसन हुआंग की CEO वापसी, बोर्ड ने उलटा फैसला • बांग्लादेश के शेख हसीना के गृह जिले में आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर हमला, 30 से अधिक जख्मी • राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, काशी में 11 लाख दीये जलाकर भव्य देव दीपावली का आयोजन • रामायण' ने 1700 करोड़ पार कर लिया, 'पुष्पा 2' ने रिकॉर्ड तोड़ा – 'ओम' की वर्तमान स्थिति • 167 जिलों में बच्चों को श्वसन संक्रमण का जोखिम अधिक, देश के कुछ हिस्सों में यह समस्या अधिक प्रचलित • स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर से बिहार में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल • US में 'रामायण' फिल्म की स्क्रीनिंग में क्यों आई कटौती? • सहारनपुर में Owaisi को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर देने पर CO को हटाया, ट्रैफिक में भेजा गया • शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दीपदान का समय • नेपाल के रिश्तों में नया अध्याय: रेल कनेक्शन पर तेज़ी से चर्चा • सिर्फ 20 मिनट व्यायाम से मूड सुधरेगा, याददाश्त बढ़ेगी • अल‑नीनो ने बढ़ाई हिमालयी क्षेत्र की जलवायु अस्थिरता: भारत सहित चार देशों पर बाढ़‑भूस्खलन का खतरा • ईरानी महिला गायक पर हिजाब‑बिना कॉन्सर्ट के लिए 74 कोड़े और दो‑साल का प्रतिबंध • समस्तीपुर में सुबह 7 बजे झटके, नेपाल के कोशी में 5.3 रिच्टर तीव्रता वाला भूकंप • अलवर पुलिस ने 33 लाख मूल्य के 114 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे • पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप, केंद्र 17 किमी गहरा • जेनसन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया का बाजार मूल्य लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा • शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी: तनाव में क्यों चुना यह दिन, प्रत्यर्पण का जटिल मामला • कर्कट पञ्चमी की सुबह बिहार में हल्का भूकंप: लोगों को मिला गहरा झटका • ट्रम्प को सजा रद्द करने का नया अवसर, संघीय अपील अदालत ने जारी किया आदेश • सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की घोषणा, 6 साल की शादी में फूट • अनंत सिंह की बेटी की शादी में 11 बीघा रेस ट्रैक, 80‑100 घोड़े तैयार • नेपाल में magnitude 5.3 का भूकंप, सुबह 7:02 बजे महसूस, केंद्र 20 किमी गहराई पर • बालेन शाह का भारत दौरा: पूर्व प्रधानमंत्रियों से अलग दृष्टिकोण • 26 नवंबर को लखनऊ में सपा का घोषणापत्र जारी, चंद्रशेखर और ओवैसी की संयुक्त महारैली • सोने में मिलावट का नया डर: हॉलमार्क कितना भरोसेमंद और ख़रीदार क्या करें? • प्रशांत किशोर सभापति ने कोर्ट जाने का संकेत दिया, नीतिश सेतु पर राजद का विरोध • कर्मचारी भविष्य निधि से नई निकासी योजना: पेंशन के बाद भी मासिक आय सुनिश्चित • अनंत सिंह के घर बेटी शिवांगी की हल्दी समारोह, शादी की तैयारियों में उमंग • रवि दुबे‑सर्गुन मेहता की मेहंदी में हरी एथनिक पोशाक, प्यार भरी झलकियों के साथ • अयोध्या, रायबरेली समेत कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान की शुरुआत, गंगा‑सरयू में भक्तों की आस्था उमड़ी • एनवीडिया के मुख्यालय में जेनसन का गर्मजोशी से स्वागत, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ी, एल-नीनो से बढ़ती जलवायु चिंता • चीन में अधिकारी को मौत की सजा: दोस्ती से धमकी तक, विदेशी जासूस की जासूसी योजना का खुलासा • बिहार में घुड़दौड़ के मैदान पर 14 हलवाई टीमों के बीच मुकाबला, अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियाँ • NVIDIA बोर्ड ने जेनसन की CEO पद पर वापसी को मंजूरी दी • बूथ लेवल अधिकारी को कुर्सी नहीं मिली, स्कूल का प्रवेश द्वार बंद, प्रशासन ने मांगी स्पष्टीकरण • वेलिंगटन टेस्ट में 352‑रन की बढ़त के बाद भी भारत ड्रॉ पर रहा: 39 ओवर में विकेट नहीं ले पाए • मिथुन राशि में आएंगे धन लाभ के अवसर, देखें आपकी राशि क्या कहती है • कुंडा मंदिर के पुजारी पर हत्या, पुलिस ने भारी फोर्स तैनात • शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी की तिथि तय की, 16 दिसंबर को "विजय दिवस" पर लौटेंगी • ट्रंप की दखल से NVIDIA में जेनसन हुआंग की CEO वापसी, बोर्ड ने उलटा फैसला • बांग्लादेश के शेख हसीना के गृह जिले में आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर हमला, 30 से अधिक जख्मी • राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा, काशी में 11 लाख दीये जलाकर भव्य देव दीपावली का आयोजन • रामायण' ने 1700 करोड़ पार कर लिया, 'पुष्पा 2' ने रिकॉर्ड तोड़ा – 'ओम' की वर्तमान स्थिति • 167 जिलों में बच्चों को श्वसन संक्रमण का जोखिम अधिक, देश के कुछ हिस्सों में यह समस्या अधिक प्रचलित • स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर से बिहार में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल • US में 'रामायण' फिल्म की स्क्रीनिंग में क्यों आई कटौती? • सहारनपुर में Owaisi को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर देने पर CO को हटाया, ट्रैफिक में भेजा गया • शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दीपदान का समय • नेपाल के रिश्तों में नया अध्याय: रेल कनेक्शन पर तेज़ी से चर्चा • सिर्फ 20 मिनट व्यायाम से मूड सुधरेगा, याददाश्त बढ़ेगी • अल‑नीनो ने बढ़ाई हिमालयी क्षेत्र की जलवायु अस्थिरता: भारत सहित चार देशों पर बाढ़‑भूस्खलन का खतरा • ईरानी महिला गायक पर हिजाब‑बिना कॉन्सर्ट के लिए 74 कोड़े और दो‑साल का प्रतिबंध • समस्तीपुर में सुबह 7 बजे झटके, नेपाल के कोशी में 5.3 रिच्टर तीव्रता वाला भूकंप • अलवर पुलिस ने 33 लाख मूल्य के 114 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे • पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप, केंद्र 17 किमी गहरा • जेनसन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया का बाजार मूल्य लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा • शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी: तनाव में क्यों चुना यह दिन, प्रत्यर्पण का जटिल मामला • कर्कट पञ्चमी की सुबह बिहार में हल्का भूकंप: लोगों को मिला गहरा झटका • ट्रम्प को सजा रद्द करने का नया अवसर, संघीय अपील अदालत ने जारी किया आदेश • सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की घोषणा, 6 साल की शादी में फूट • अनंत सिंह की बेटी की शादी में 11 बीघा रेस ट्रैक, 80‑100 घोड़े तैयार • नेपाल में magnitude 5.3 का भूकंप, सुबह 7:02 बजे महसूस, केंद्र 20 किमी गहराई पर • बालेन शाह का भारत दौरा: पूर्व प्रधानमंत्रियों से अलग दृष्टिकोण • 26 नवंबर को लखनऊ में सपा का घोषणापत्र जारी, चंद्रशेखर और ओवैसी की संयुक्त महारैली • सोने में मिलावट का नया डर: हॉलमार्क कितना भरोसेमंद और ख़रीदार क्या करें? • प्रशांत किशोर सभापति ने कोर्ट जाने का संकेत दिया, नीतिश सेतु पर राजद का विरोध • कर्मचारी भविष्य निधि से नई निकासी योजना: पेंशन के बाद भी मासिक आय सुनिश्चित • अनंत सिंह के घर बेटी शिवांगी की हल्दी समारोह, शादी की तैयारियों में उमंग • रवि दुबे‑सर्गुन मेहता की मेहंदी में हरी एथनिक पोशाक, प्यार भरी झलकियों के साथ • अयोध्या, रायबरेली समेत कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान की शुरुआत, गंगा‑सरयू में भक्तों की आस्था उमड़ी • एनवीडिया के मुख्यालय में जेनसन का गर्मजोशी से स्वागत, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ी, एल-नीनो से बढ़ती जलवायु चिंता • चीन में अधिकारी को मौत की सजा: दोस्ती से धमकी तक, विदेशी जासूस की जासूसी योजना का खुलासा •