Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पाकिस्तान के ये फ़िल्मी सितारे भारत में इतने पसंद क्यों किए जाते हैं

Ajay Tiwari
28 November 2026 • 0 • 43
पाकिस्तान के ये फ़िल्मी सितारे भारत में इतने पसंद क्यों किए जाते हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और वहां के कंटेंट को लेकर जारी बहस के बीच अभिनेता फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान एक बार फिर चर्चा में हैं.

दोनों पाकिस्तान की आने वाली नेटफ़्लिक्स सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' का हिस्सा हैं. चार दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस सिरीज़ को भारत में दिखाने पर फिल्म संगठनों ने आपत्ति जताई है.

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी एआईसीडब्लूए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिरीज़ को भारत में रिलीज़ न करने की मांग की है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी नेटफ़्लिक्स को पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करने संबंधी मई 2025 की एडवाइज़री की याद दिलाई है.

इस विवाद के बीच फ़वाद और माहिरा की चर्चा सिर्फ़ उनकी नई सिरीज़ तक सीमित नहीं है. एक दौर में ये दोनों भारत में सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में गिने जाते थे.

उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह 2011 की पाकिस्तानी सिरीज़ 'हमसफ़र' रही, जिसने सरहद के दोनों ओर दर्शकों का ध्यान खींचा.

इमेज स्रोत, Daniele Venturelli/Getty Images for The Red Sea International Film Festival

2011 में प्रसारित इस पाकिस्तानी सिरीज़ में दोनों ने अशर और ख़िरद का किरदार निभाया था.

रिश्तों और गलतफहमियों पर आधारित यह शो पाकिस्तान में हिट रहा और बाद में ज़िंदगी चैनल के ज़रिए भारत भी पहुंचा.

2014 में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में माहिरा ख़ान ने कहा था कि हमसफ़र ने उन्हें पहचान दिलाई.

उनके मुताबिक़, निर्देशक सरमद ख़ूसट को शुरुआत में उनकी और फ़वाद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर संदेह था, लेकिन प्रसारण के बाद दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया.

दिलचस्प बात यह है कि फ़वाद ख़ान भी शुरुआत में हमसफ़र को लेकर उत्साहित नहीं थे.

2024 में पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उस समय वह संगीत पर ज़्यादा ध्यान दे रहे थे और आर्थिक जरूरत के चलते यह प्रोजेक्ट स्वीकार किया था.

भारत में पाकिस्तानी सिरीज़ की लोकप्रियता सिर्फ़ हमसफ़र तक सीमित नहीं रही.

हाल ही में पाकिस्तानी सिरीज़ दर-ए-निजात भी चर्चा में रही है, जिसके किरदार अबू बकर को लेकर सोशल मीडिया पर खासा उत्साह देखने को मिला.

इमेज स्रोत, NARINDER NANU/AFP via Getty Images

फ़वाद ख़ान का अभिनय से पहले संगीत से गहरा नाता था.

वह पाकिस्तानी रॉक बैंड एंटिटी पैराडाइम के सदस्य रहे, लेकिन 2007 की फ़िल्म खुदा के लिए ने उन्हें बड़े पर्दे पर पहचान दिलाई.

इसके बाद दास्तान, हमसफ़र और ज़िंदगी गुलज़ार है जैसे लोकप्रिय टीवी शो ने उन्हें पाकिस्तान के सबसे चर्चित कलाकारों में शामिल कर दिया.

'ज़िंदगी गुलज़ार है' में ज़ारून के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

भारत में फ़वाद की लोकप्रियता पहले ही बन चुकी थी, लेकिन 2014 में उन्होंने सोनम कपूर के साथ फ़िल्म ख़ूबसूरत से बॉलीवुड में कदम रखा.

इसके बाद वह 'कपूर एंड सन्स' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फ़िल्मों में नज़र आए.

फ़िल्म ख़ूबसूरत के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला.

बॉलीवुड में काम के दौरान फ़वाद ख़ान ने करण जौहर और कपूर परिवार के साथ भी अच्छे रिश्ते बनाए.

उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में कई मौकों पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और उनके साथ बिताए समय को गर्मजोशी से याद किया है.

इमेज स्रोत, Shaukat Ahmed/Pacific Press/LightRocket via Getty Images

2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ा और भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर विरोध तेज़ हो गया.

इसका असर फ़वाद ख़ान के बॉलीवुड करियर पर भी पड़ा.

ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ से पहले फ़िल्म में उनकी मौजूदगी का विरोध हुआ और निर्माताओं को दबाव का सामना करना पड़ा.

अक्टूबर 2016 में फ़वाद ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि वह उस समय लाहौर में थे और अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने क्षेत्र में शांति की कामना भी की थी.

इसके बाद फ़वाद का काम पाकिस्तानी फ़िल्मों और सिरीज़ तक सीमित रहा.

2022 में वह 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में नज़र आए, जो पाकिस्तान की सबसे चर्चित और सफल फ़िल्मों में गिनी जाती है.

बीबीसी से बातचीत में फ़वाद ने कहा था कि भारत में काम के दौरान उन्हें कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा. उनके मुताबिक़, दोनों देशों के लोगों के बीच मेहमाननवाज़ी और अपनापन अक्सर राजनीतिक धारणाओं से अलग नज़र आता है.

फ़वाद ख़ान का भारत से रिश्ता सिर्फ़ फ़िल्मों और भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं है. उनके परिवार की जड़ें भी भारत में हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में फ़वाद ने अपने परिवार और शुरुआती ज़िंदगी के बारे में बात की थी.

उनके पिता का जन्म पटियाला में हुआ था, जबकि उनकी मां का परिवार लखनऊ से था.

1947 के बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था. इस तरह फ़वाद के परिवार का जुड़ाव भारत के दो शहरों से रहा है.

इसी इंटरव्यू में फ़वाद ने बताया था कि उनका बचपन कई देशों में बीता. पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार एथेंस, दुबई, सऊदी अरब और मैनचेस्टर में रहा. बाद में परिवार लाहौर आकर बस गया.

फ़वाद की निजी ज़िंदगी का एक दिलचस्प पहलू उनकी पत्नी सदफ़ के साथ उनका रिश्ता भी है.

उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाक़ात तब हुई थी, जब वह 17 साल के थे. उनकी दोस्ती ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली.

इमेज स्रोत, Arturo Holmes/Getty Images

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

माहिरा ख़ान पाकिस्तान की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. दो दशक से ज़्यादा लंबे करियर में उन्होंने टेलीविज़न, फ़िल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है.

कराची में जन्मी माहिरा ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. टेलीविज़न पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2011 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'बोल' से बड़े पर्दे पर कदम रखा.

उसी साल प्रसारित सिरीज़ 'हमसफ़र' ने उन्हें पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय टीवी कलाकारों में शामिल कर दिया.

इसके बाद 'शहर-ए-ज़ात', 'सदक़े तुम्हारे और 'बिन रोए' जैसे शो में उनके अभिनय को भी सराहना मिली.

माहिरा को अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें 'हमसफ़र' के लिए मिला लक्स स्टाइल अवॉर्ड भी शामिल है.

अभिनय के अलावा वह सामाजिक मुद्दों से जुड़ी रही हैं और 2019 में उन्हें अफ़ग़ान शरणार्थियों के लिए यूएनएचसीआर का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था.

आज माहिरा ख़ान उन पाकिस्तानी कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी पहचान सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और प्रवासी दर्शकों के बीच भी है.

इमेज स्रोत, Reuters

माहिरा ख़ान की भारत में लोकप्रियता बॉलीवुड फिल्म से पहले ही बन चुकी थी. हमसफ़र सिरीज़ के प्रसारण के बाद भारतीय दर्शकों के बीच उनकी पहचान बढ़ी.

हालांकि, 2017 में उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ फिल्म रईस में काम किया, जो उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म थी.

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी रईस में माहिरा ने आसिया का किरदार निभाया. फिल्म में शाहरुख़ ख़ान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे.

फिल्म की रिलीज़ से पहले पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर विरोध हुआ था. माहिरा फिल्म के प्रचार के लिए भारत नहीं आ सकीं.

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में माहिरा ने शाहरुख़ ख़ान के साथ काम करने को अपने लिए सपना पूरा होने जैसा बताया था.

उन्होंने भारत से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा किया और दिल्ली, गुजरात और लखनऊ का ज़िक्र किया.

माहिरा ने बताया था कि उनके पिता के पासपोर्ट में जन्मस्थान दिल्ली लिखा हुआ है.

शाहरुख़ ख़ान के साथ काम करना उनके लिए ख़ास था और वह उनसे संपर्क में आज भी रहती हैं.

माहिरा का भारत से रिश्ता केवल 'रईस' तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने बीबीसी को बताया था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करने का अवसर मिल सकता था, लेकिन कुछ घटनाओं के कारण यह संभव नहीं हो पाया.

बीबीसी एशियन नेटवर्क को अपने 40वें जन्मदिन के आसपास दिए इंटरव्यू में माहिरा ने अपनी उम्र, शादी, मां बनने और जीवन में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की थी.

उन्होंने कहा था कि वह अपनी उम्र और निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करने में सहज हैं.

उन्होंने 2023 में दूसरी शादी के दौरान अपने बेटे के साथ बिताए खास पल को भी याद किया.

माहिरा ने बताया कि वह चाहती थीं कि उनका बेटा उन्हें शादी के दौरान साथ लेकर चले और ऐसा होने पर उन्हें बहुत खुशी हुई.

इमेज स्रोत, Pramod Thakur/Hindustan Times via Getty Images

फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान के करियर में भारत एक अहम पड़ाव रहा है.

पाकिस्तानी टीवी सिरीज़ के ज़रिए मिली लोकप्रियता ने उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचाया, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव ने उनके लिए अवसर सीमित कर दिए.

फ़िल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के दौरान बीबीसी से बातचीत में माहिरा ख़ान ने कहा था कि दोनों देशों के फ़िल्म उद्योग साथ काम न भी करें, तो कम से कम एक-दूसरे की फ़िल्में दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए.

हाल के वर्षों में राजनीतिक तनाव का असर मनोरंजन उद्योग पर भी दिखाई दिया है.

2025 के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बने कंटेंट को लेकर विरोध की मांग फिर तेज़ हुई. फ़वाद ख़ान की फ़िल्म 'अबीर गुलाल' भी भारत में रिलीज़ नहीं हो सकी.

अब नेटफ़्लिक्स की सिरीज़ 'जो बचे है संग समेट लो' को लेकर विवाद सामने आया है.

नेटफ़्लिक्स की इस सिरीज़ में फ़वाद ख़ान और माहिरा ख़ान के अलावा सनम सईद, हानिया आमिर और कई अन्य पाकिस्तानी कलाकार हैं.

सिरीज़ का पहला पार्ट चार दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होने वाला है, लेकिन भारत में लोग इसे देख पाएंगे ये साफ़ नहीं है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान • अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा? • मंदिर में चालीसा बंद कराने पर बवाल, युवक ने महंत की पत्नी से की अपमानजनक व्यवहार • बिग बॉस 20 में लव गिल की निकासी पर सलमान खान ने दी स्काउटिंग क्लास, वीकेंड के वार में क्या खास? • परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी की आवास योजना पर चर्चा, राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई नेता उपस्थित • लखनऊ लूटकांड में ट्विस्ट: सराफ को नहीं पता बैग में कितना सोना था, लुटेरा सिपाही भी पुलिस को लगातार दे रहा चकमा • DMK ने कहा केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा परिसीमन बिल पर, INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • मनी प्लांट के लिए सही दिशा: 3 गलतियाँ जो कर सकती हैं आपको कंगाल • बरेली में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को "एक भी वोट न कटने पाए, न बंटने पाए" संदेश दिया • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • 2027 की शुरुआत में आएंगे एपल के 3 नए आईफोन: आईफोन 18, 18ई और एयर 2 में क्या मिलेंगे अपग्रेड? जानें डिटेल • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • सिकंदराराऊ सड़क पर तेज रफ्तार EV कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक भाग गया • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • पटना में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी, यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर हुई भीड़भाड़ • रांची में धोनी का नया घर, लागत अनुमान ₹40 करोड़, सुविधाओं की झलक • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि का प्रस्ताव: 824 सीटों तक बढ़ सकती है संख्या, किसे मिलेगा लाभ • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • अलग विवादों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार • संत प्रेमानंद के केली कुंज आश्रम में सन्नाटा, इंक्वायरी काउंटर बंद, भक्तों की बढ़ती चिंता • ‘जान’ से ट्रेजडी क्वीन तक, यादों का सफर • अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी ने तलाक‑थीम वाली वेब‑सीरीज़ 'ओ साथी रे' पर खुलकर कहा • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • आबादी के करीब पहुंचा बाघ, गन्ने के खेत में बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत • जेरिमेंडरिंग' क्या है? डीलिमिटेशन की बहस में बार-बार क्यों गूंज रहा ये शब्द • परिसीमन बिल पर DMK के रुख को बदलने के लिए कांग्रेस ने किया स्टालिन से मिलन • सैमसंग का नया ह्यूमनॉइड रोबोट CES 2027 में दिखेगा, टेस्ला से होगी टक्कर • दिसंबर में बैंकों की 17‑दिन की छुट्टी, कब‑कब बंद रहेंगे शाखाएँ • दो दशक पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मझौलिया में भारी हंगामा • सिनियर सिटिजन के लिए 8.5% तक की FD, टॉप 5 बैंकों की ब्याज दरें • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • हिमाचल में 2 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश‑बर्फबारी की संभावना • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला • डीलिमिटेशन लागू होने के बाद सांसदों-विधायकों पर कितना बढ़ जाएगा ख़र्च • दिल्ली के विश्वास नगर में ई‑रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर • भारत के एक सांसद का प्रतिनिधित्व भार 26.3 लाख, अमेरिका‑जापान‑यूरोप के आंकड़े देखें • सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान • अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा? • मंदिर में चालीसा बंद कराने पर बवाल, युवक ने महंत की पत्नी से की अपमानजनक व्यवहार • बिग बॉस 20 में लव गिल की निकासी पर सलमान खान ने दी स्काउटिंग क्लास, वीकेंड के वार में क्या खास? • परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी की आवास योजना पर चर्चा, राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई नेता उपस्थित • लखनऊ लूटकांड में ट्विस्ट: सराफ को नहीं पता बैग में कितना सोना था, लुटेरा सिपाही भी पुलिस को लगातार दे रहा चकमा • DMK ने कहा केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा परिसीमन बिल पर, INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • मनी प्लांट के लिए सही दिशा: 3 गलतियाँ जो कर सकती हैं आपको कंगाल • बरेली में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को "एक भी वोट न कटने पाए, न बंटने पाए" संदेश दिया • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • 2027 की शुरुआत में आएंगे एपल के 3 नए आईफोन: आईफोन 18, 18ई और एयर 2 में क्या मिलेंगे अपग्रेड? जानें डिटेल • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • सिकंदराराऊ सड़क पर तेज रफ्तार EV कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक भाग गया • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • पटना में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी, यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर हुई भीड़भाड़ • रांची में धोनी का नया घर, लागत अनुमान ₹40 करोड़, सुविधाओं की झलक • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि का प्रस्ताव: 824 सीटों तक बढ़ सकती है संख्या, किसे मिलेगा लाभ • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • अलग विवादों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार • संत प्रेमानंद के केली कुंज आश्रम में सन्नाटा, इंक्वायरी काउंटर बंद, भक्तों की बढ़ती चिंता • ‘जान’ से ट्रेजडी क्वीन तक, यादों का सफर • अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी ने तलाक‑थीम वाली वेब‑सीरीज़ 'ओ साथी रे' पर खुलकर कहा • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • आबादी के करीब पहुंचा बाघ, गन्ने के खेत में बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत • जेरिमेंडरिंग' क्या है? डीलिमिटेशन की बहस में बार-बार क्यों गूंज रहा ये शब्द • परिसीमन बिल पर DMK के रुख को बदलने के लिए कांग्रेस ने किया स्टालिन से मिलन • सैमसंग का नया ह्यूमनॉइड रोबोट CES 2027 में दिखेगा, टेस्ला से होगी टक्कर • दिसंबर में बैंकों की 17‑दिन की छुट्टी, कब‑कब बंद रहेंगे शाखाएँ • दो दशक पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मझौलिया में भारी हंगामा • सिनियर सिटिजन के लिए 8.5% तक की FD, टॉप 5 बैंकों की ब्याज दरें • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • हिमाचल में 2 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश‑बर्फबारी की संभावना • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला • डीलिमिटेशन लागू होने के बाद सांसदों-विधायकों पर कितना बढ़ जाएगा ख़र्च • दिल्ली के विश्वास नगर में ई‑रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर • भारत के एक सांसद का प्रतिनिधित्व भार 26.3 लाख, अमेरिका‑जापान‑यूरोप के आंकड़े देखें •