Thursday, 22 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पीएचपी क्या है और इस साइबर अलर्ट से भारतीय यूज़र्स को कितना ख़तरा

Ajay Tiwari
22 October 2026 • 0 • 45
पीएचपी क्या है और इस साइबर अलर्ट से भारतीय यूज़र्स को कितना ख़तरा

इमेज स्रोत, Getty Images

एक दशक से भी ज़्यादा समय तक इंटरनेट के बड़े हिस्से को चलाने वाली तकनीक में मौजूद गंभीर ख़ामियां पकड़ में नहीं आ सकी थीं.

इन ख़ामियों का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली गई और इसके बाद दुनियाभर में साइबर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी हो गया.

बीबीसी संवाददाता ओसमंड चिया के मुताबिक ये ख़ामियां पीएचपी नाम की एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में हैं, जिसका इस्तेमाल 2000 के दशक से दुनियाभर में वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता रहा है. भारत में भी बड़ी संख्या में वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाएं इस तकनीक पर निर्भर हैं, इसलिए इसका असर भारतीय यूज़र्स और संस्थानों तक भी पहुंच सकता है.

बुधवार को इन ख़ामियों का पता चलने के बाद दुनियाभर की सरकारें और साइबर सुरक्षा एजेंसियां इसके असर को रोकने की कोशिश में जुट गई हैं. उन्होंने वेबसाइट चलाने वालों से नया इमरजेंसी सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करने या ज़रूरत पड़ने पर अपने प्लेटफ़ॉर्म को ऑफ़लाइन करने की सलाह दी है.

साइबर सुरक्षा कंपनी विज़ उन कंपनियों में शामिल है, जिनके शोधकर्ताओं ने इन ख़ामियों का पता लगाया. कंपनी ने इन्हें एआई की मदद से अब तक सामने आई "सबसे गंभीर" ख़ामियां बताया है.

इन ख़ामियों का पता लगाने में जिस तकनीक का इस्तेमाल हुआ, वह ओपनएआई की थी. ओपनएआई ने इस ख़ामी को 'बेहद गंभीर सिक्योरिटी इश्यू' माना है.

इमेज स्रोत, Getty Images

ज़्यादातर लोगों ने शायद पीएचपी का नाम नहीं सुना होगा, लेकिन वे संभवतः हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं.

पीएचपी का पूरा नाम हाइपरटैक्स्ट प्रीप्रोसेसर है. यह एक ओपन-सोर्स, बैक-एंड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जो वेब सर्वर पर चलती है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

इसे 1990 के दशक की शुरुआत में ऐसी वेबसाइट और एप्लिकेशन बनाने के लिए विकसित किया गया था, जिनका कंटेंट बदलता रहता है. आज भी इसका इस्तेमाल कई प्लेटफ़ॉर्म पर होता है. इनमें विकिपीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट और वर्डप्रेस शामिल हैं. वर्डप्रेस एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल ब्लॉग समेत कई तरह की वेबसाइट बनाने और चलाने के लिए किया जाता है.

गोरिल्ला साइबर सिक्योरिटी के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव पॉल स्पेन ने बीबीसी को बताया कि जब आप विकिपीडिया जैसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो पीएचपी वह कोड है जो आपके लिए ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करता है और उसे इस तरह पेश करता है कि आप उसे वेबसाइट पर पढ़ सकें.

लेकिन पीएचपी में एक ऐसी ख़ामी सामने आई, जिसकी मदद से हमलावर बिना किसी ऑथेंटिकेशन के प्रभावित वेब सर्वर पर क़ब्ज़ा कर सकते थे और संवेदनशील डेटा चुरा सकते थे. इसकी वजह से पीएचपी पर बनी हर चीज़ ख़तरे में आ गई.

स्पेन के मुताबिक़, एआई की मदद से ऐसे हमले करना और आसान और तेज़ हो सकता है. उनका अनुमान है कि इस ख़ामी का असर "लाखों" वेबसाइटों पर पड़ सकता है.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिलेड की साइबर सुरक्षा शोधकर्ता जिल स्ले ने कहा कि अगर हैकर्स या देश इस ख़ामी को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं और वेबसाइटों से निजी डेटा हासिल कर लेते हैं, तो इसके नतीजे "विनाशकारी" हो सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इस अलर्ट के बाद दुनियाभर में गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म से लेकर सरकारी पोर्टल और ऑनलाइन फ़ोरम तक कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

इसमें विकिमीडिया भी शामिल है. यह ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया का संचालन करने वाली संस्था है. विकिमीडिया ने एहतियात के तौर पर अपने कई सिस्टम बंद कर दिए हैं.

फ़िनलैंड सरकार, एडिनबरा काउंसिल और बीबीसी ने भी अपनी कुछ वेबसाइट और पेज ऑफ़लाइन कर दिए हैं. नीदरलैंड्स की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने भी अपनी वेबसाइट बंद कर दी है.

स्कॉटलैंड के कई सरकारी संगठनों, जिनमें स्थानीय काउंसिल और स्वास्थ्य बोर्ड शामिल हैं, ने भी एहतियात के तौर पर अपनी वेबसाइटें ऑफ़लाइन कर दी हैं.

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस ख़ामी की वजह से उन वेबसाइटों पर ख़तरा ज़्यादा हो सकता है जिनका रखरखाव ठीक से नहीं होता. ख़ास तौर पर छोटे संगठनों की वेबसाइटें ज़्यादा जोखिम में हो सकती हैं, क्योंकि उनके पास साइबर सुरक्षा के लिए सीमित संसाधन होते हैं.

यूएनएसडब्ल्यू सिडनी के साइबर सुरक्षा शोधकर्ता सलील कान्हेरे ने कहा कि आने वाले हफ़्तों में इन ख़ामियों का फ़ायदा उठाने की कोशिशें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब इन ख़ामियों से जुड़ी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है.

इमेज स्रोत, EPA

पीएचपी प्लेटफ़ॉर्म के डेवलपर्स ने बुधवार को इन ख़ामियों को ठीक करने के लिए सुरक्षा अपडेट जारी किए. ये ख़ामियां कई सालों से उनके सॉफ़्टवेयर में मौजूद थीं.

कंपनी ने कहा, "सभी पीएचपी यूज़र्स को तुरंत अपडेट करने की पुरज़ोर सलाह दी जाती है." दुनियाभर के अधिकारियों और साइबर सुरक्षा संगठनों ने भी वेबसाइट चलाने वालों से अपने प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित करने की अपील की है.

अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने पीएचपी इस्तेमाल करने वाले सभी संगठनों से कहा कि अगर वे तुरंत सुरक्षा अपडेट नहीं कर सकते हैं तो अपने सिस्टम को ऑफ़लाइन कर दें. एजेंसी ने कहा कि यह ख़ामी किसी सिस्टम के डेटाबेस तक पहुंचने का "सीधा रास्ता" उपलब्ध करा सकती है.

एजेंसी ने कहा, "ये जोखिम इतने गंभीर हैं कि अमेरिका की सभी सरकारी एजेंसियों और विभागों में तुरंत सुरक्षा अपडेट किया जाना ज़रूरी है."

इमेज स्रोत, Bloomberg via Getty Images

ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर ने भी ऐसी ही सलाह दी. उसने संगठनों से यह जांचने को कहा कि कहीं किसी हमलावर ने उनके सिस्टम में "बैकडोर" तो नहीं बना दिया है.

यूरोपीय संघ, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने भी इसी तरह के अलर्ट जारी किए हैं.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों से यह जांचने की अपील की कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उनकी वेबसाइटें पीएचपी पर चल रही हैं या नहीं. ताकाइची ने एक्स पर लिखा, "हम सभी से आज रात ही कार्रवाई करने की तत्काल अपील कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा अपडेट तुरंत लगाना मुश्किल हो, तो वेबसाइटों को कुछ समय के लिए बंद करना और ऐसे ही दूसरे उपाय जोखिम कम करने का प्रभावी तरीका हो सकता है.

टेक कंपनियां भी अपने सिस्टम को सुरक्षित करने की कोशिश में जुट गई हैं.

ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने कहा कि पीएचपी की इस समस्या के सार्वजनिक होने से कुछ दिन पहले उसके सिस्टम को कई बार निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि संभावित हमलावरों को इस ख़ामी के बारे में पहले से कैसे जानकारी मिली.

इन ख़ामियों का पता साइबर सुरक्षा कंपनियों कैलिफ़ और विज़ के शोधकर्ताओं ने लगाया.

शोधकर्ताओं ने ऐसे आधुनिक एआई टूल्स का इस्तेमाल किया जो कंप्यूटर कोड का विश्लेषण कर सकते हैं और इंसानों या पुराने सिस्टम की तुलना में कहीं तेज़ी से उसकी ख़ामियां ढूंढ सकते हैं.

यूएनएसडब्ल्यू सिडनी के साइबर सुरक्षा शोधकर्ता सलील कान्हेरे ने कहा, "आधुनिक सॉफ़्टवेयर बेहद जटिल है और कुछ ख़ामियां सालों तक पकड़ में नहीं आ पातीं."

उन्होंने कहा, "असल ख़ामियां नई नहीं थीं. बदलाव सिर्फ़ इतना आया कि अब हमारे पास उन्हें ढूंढने की क्षमता है."

एआई की मदद से इन ख़ामियों का पता लगने के बाद पीएचपी के डेवलपर्स को अपने सुरक्षा अलर्ट और समस्या के बड़े पैमाने की जानकारी जल्दी सार्वजनिक करनी पड़ी, क्योंकि इस खोज की जानकारी इस हफ़्ते ऑनलाइन लीक हो गई थी.

ओपनएआई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह घटना "दिखाती है कि एआई किस तरह सुरक्षा ख़ामियों का पता लगा सकता है", लेकिन साथ ही यह भी बताती है कि एआई "हमलावरों को तेज़ी से हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले टूल और तरीक़े विकसित करने में मदद कर सकता है."

चैटजीपीटी बनाने वाली ओपनएआई ने कहा कि उसने यह जांचने के लिए एक प्रोग्राम जारी किया है कि पीएचपी प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षित है या नहीं.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड के साइबर रिसर्च सेंटर के रयान को ने कहा, "इनमें से कई ख़ामियां उस दौर में सॉफ़्टवेयर बनाने के तरीक़े से जुड़ी हैं, जब सुरक्षा के बजाय सॉफ़्टवेयर के काम करने पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता था."

वेबसाइट चलाने वालों से अपनी वेबसाइट को पीएचपी के सबसे नए वर्ज़न पर अपडेट करने की अपील की जा रही है.

गोरिल्ला साइबर सिक्योरिटी के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव पॉल स्पेन ने कहा कि ज़्यादातर टेक्निकल टीमों के लिए पीएचपी का यह सुरक्षा अपडेट एक छोटा और सामान्य अपडेट है.

अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने आने वाले हफ़्तों में "ज़्यादा सतर्क रहने" और सॉफ़्टवेयर बनाने वाली कंपनियों के अपडेट पर बारीकी से नज़र रखने की सलाह दी है.

एजेंसी ने कहा, "इन सिस्टम से जुड़े सुरक्षा अपडेट समय पर लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए."

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता सलील कान्हेरे ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी मुख्य रूप से वेबसाइट चलाने वालों की है. हालांकि, यूज़र्स को भी प्रभावित वेबसाइटों या ऑनलाइन सेवाओं की ओर से जारी किसी सुरक्षा सलाह पर ध्यान देना चाहिए. मसलन, अगर किसी सेवा की ओर से पासवर्ड बदलने को कहा जाए तो उस पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने लोगों को उन फ़िशिंग संदेशों से भी सावधान रहने को कहा, जो इस घटना की चर्चा का फ़ायदा उठाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत के लिए यह ख़बर इसलिए अहम है क्योंकि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In, जो भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी है, ने पीएचपी की इन ख़ामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है.

CERT-In भारत में बड़े साइबर सुरक्षा मामलों पर नज़र रखती है, साइबर हमलों और ख़ामियों के बारे में चेतावनी जारी करती है और ऐसे मामलों से निपटने के लिए संबंधित संगठनों को तकनीकी सलाह देती है. यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करती है.

CERT-In के मुताबिक़, पीएचपी की इन ख़ामियों को "क्रिटिकल" श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब है कि अगर किसी सर्वर पर पीएचपी का प्रभावित वर्ज़न चल रहा है तो हमलावर इसका फ़ायदा उठाकर उस सिस्टम पर दूर से अपना कोड चला सकता है और उस सिस्टम पर गंभीर स्तर का नियंत्रण हासिल कर सकता है.

इसलिए भारत में पीएचपी पर चलने वाली वेबसाइटों और ऑनलाइन सेवाओं के संचालकों के लिए सबसे ज़रूरी कदम है कि वे जांचें कि उनके सर्वर पर पीएचपी का कौन-सा वर्ज़न चल रहा है और ज़रूरत होने पर उसे सुरक्षा अपडेट से ठीक करें.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त • एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई • टाइगर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान, पैपराजी को दी नसीहत; गले मिले करीना-शाहिद • BJP ने प्रियंका गांधी वाड्रा के रेहान की Bikaner House प्रदर्शनी विवाद पर कांग्रेस पर आरोप लगाया • पीएम आवास के पास रेस कोर्स मस्जिद विवाद क्या है? • हैरी ब्रूक ने ODI में सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाकर इतिहास रचा • टी20 में 226 रनों का लक्ष्य, भारत ने नई आक्रामक रणनीति का जलवा दिखाया • पाकिस्तान के साथ संबंध भारत की कीमत पर नहीं, ऑपरेशन सिंधूर में अमेरिका की भूमिका • उत्तराखंड के मंत्री के साथ विवाद में दलेर मेहंदी, कभी कहा था- शराब नहीं, चाय का शौक़ीन हूँ • करीना ने शाहिद को गले लगाया, ब्रेकअप की कड़वी यादें धुंधली • 99% उपयोगकर्ता फिल्टर गलत तरीके से साफ करते हैं • कानपुर में 110 वाहनों की जाँच, 7 गिरफ्तार, ₹4 लाख राजस्व वसूला – खनिज विभाग ने कार्रवाई की • हर की पौड़ी पर पानी नहीं, गंग नहर 18 दिन बंद – गंगाजल कब लौटेगा? • कांग्रेस और सपा के नेता बोले- मंत्री के इशारे पर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी; सीबीआई जांच की मांग • दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर पुलिस की रोक, AAP नेता ने उठाया सवाल • बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पास में घायल मिला सात साल का बेटा; हत्या की आशंका • केंद्रीय लैब पर एक वर्ष से ताला, 85 लाख की योजना अटकी, 125 जाँच के लिये मरीज भटक रहे • भारत ने 80 पदकों की सीमा पार की: पैरा एथलेटिक्स में पाँच स्वर्ण, पैरा एशियाड में शानदार प्रदर्शन • 500 पदों वाली सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • लॉरेंस ने कोर्ट में सलमान को धमकी दी, उसके गुर्गे ने 34 लाख रुपये की राइफल खरीदी • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया, CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर अगला कदम • रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर किया आरोप • सोना‑चांदी के फ्यूचर में भारी गिरावट, चांदी ₹2 लाख पर, सोना भी सस्ता • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का ज़ोरदार भूकंप, ल्हासा से 400 किमी दूर • अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी • यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों के लिए 14.81 लाख मतदाता मतदान करेंगे • नमन की सुनामी, क्राइस्टचर्च में भारत की जीत में दिखी कमजोरी • बरेली में पुरानी रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय की पीटकर हत्या, साथी घायल; 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज • कितने बूथों पर पड़ेंगे वोट? पटना से कोसी तक आठों निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची देखें • भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई करेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सीएम सम्राट ने विभाग को दिए निर्देश • कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त, कानपुर-काठगोदाम के 13 फेरे रद्द • पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर एसडीएम पर रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई • हूती ने कहा, सऊदी ने लाल सागर में भारतीय नौका पर किया हमला • तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो • गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कई इलाकों में ब्लैक‑आउट • हाईकोर्ट ने नेहा बोरा के मामले पर सुनवाई पूरी, फैसला शुक्रवार शाम 6 बजे • हाई कोर्ट की 'बैड बॉय' टिप्पणी पर सरकार का बचाव: क्या नेहा बोरा सच में 'दूध के धुले'? • टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है? • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया • पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त • एक सड़क हादसे ने महक को व्हीलचेयर पर ला दिया, लेकिन उनकी कहानी कैसे मिसाल बन गई • टाइगर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान, पैपराजी को दी नसीहत; गले मिले करीना-शाहिद • BJP ने प्रियंका गांधी वाड्रा के रेहान की Bikaner House प्रदर्शनी विवाद पर कांग्रेस पर आरोप लगाया • पीएम आवास के पास रेस कोर्स मस्जिद विवाद क्या है? • हैरी ब्रूक ने ODI में सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाकर इतिहास रचा • टी20 में 226 रनों का लक्ष्य, भारत ने नई आक्रामक रणनीति का जलवा दिखाया • पाकिस्तान के साथ संबंध भारत की कीमत पर नहीं, ऑपरेशन सिंधूर में अमेरिका की भूमिका • उत्तराखंड के मंत्री के साथ विवाद में दलेर मेहंदी, कभी कहा था- शराब नहीं, चाय का शौक़ीन हूँ • करीना ने शाहिद को गले लगाया, ब्रेकअप की कड़वी यादें धुंधली • 99% उपयोगकर्ता फिल्टर गलत तरीके से साफ करते हैं • कानपुर में 110 वाहनों की जाँच, 7 गिरफ्तार, ₹4 लाख राजस्व वसूला – खनिज विभाग ने कार्रवाई की • हर की पौड़ी पर पानी नहीं, गंग नहर 18 दिन बंद – गंगाजल कब लौटेगा? • कांग्रेस और सपा के नेता बोले- मंत्री के इशारे पर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी; सीबीआई जांच की मांग • दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर पुलिस की रोक, AAP नेता ने उठाया सवाल • बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पास में घायल मिला सात साल का बेटा; हत्या की आशंका • केंद्रीय लैब पर एक वर्ष से ताला, 85 लाख की योजना अटकी, 125 जाँच के लिये मरीज भटक रहे • भारत ने 80 पदकों की सीमा पार की: पैरा एथलेटिक्स में पाँच स्वर्ण, पैरा एशियाड में शानदार प्रदर्शन • 500 पदों वाली सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • लॉरेंस ने कोर्ट में सलमान को धमकी दी, उसके गुर्गे ने 34 लाख रुपये की राइफल खरीदी • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया, CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर अगला कदम • रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर किया आरोप • सोना‑चांदी के फ्यूचर में भारी गिरावट, चांदी ₹2 लाख पर, सोना भी सस्ता • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का ज़ोरदार भूकंप, ल्हासा से 400 किमी दूर • अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी • यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों के लिए 14.81 लाख मतदाता मतदान करेंगे • नमन की सुनामी, क्राइस्टचर्च में भारत की जीत में दिखी कमजोरी • बरेली में पुरानी रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय की पीटकर हत्या, साथी घायल; 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज • कितने बूथों पर पड़ेंगे वोट? पटना से कोसी तक आठों निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची देखें • भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई करेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सीएम सम्राट ने विभाग को दिए निर्देश • कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त, कानपुर-काठगोदाम के 13 फेरे रद्द • पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर एसडीएम पर रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई • हूती ने कहा, सऊदी ने लाल सागर में भारतीय नौका पर किया हमला • तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो • गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कई इलाकों में ब्लैक‑आउट • हाईकोर्ट ने नेहा बोरा के मामले पर सुनवाई पूरी, फैसला शुक्रवार शाम 6 बजे • हाई कोर्ट की 'बैड बॉय' टिप्पणी पर सरकार का बचाव: क्या नेहा बोरा सच में 'दूध के धुले'? • टाइगर श्रॉफ़ फ़ायरिंग केस में गिरफ़्तार बेगूसराय का ऋतिक कुमार कौन है? • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया •