Thursday, 29 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पैरों और पीठ में दर्द, दवा भी खानी पड़ती है', सोने की तलाश में नदी की ख़ाक छानते लोग

Ajay Tiwari
27 October 2026 • 0 • 29
पैरों और पीठ में दर्द, दवा भी खानी पड़ती है', सोने की तलाश में नदी की ख़ाक छानते लोग

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

झारखंड में एक ऐसी नदी बहती है, जो इस बात के लिए जानी जाती है कि उससे सोना निकलता है. इस नदी का नाम स्वर्णरेखा है. रोज़ाना सैकड़ों लोग इस उम्मीद में इसकी ख़ाक छानते हैं कि उन्हें सोना मिल जाए.

कुछ लोगों को सोना मिलता तो है, लेकिन वह कोई ऐसा टुकड़ा नहीं होता, जिसे बेचकर वे हज़ारों या लाखों रुपये की कमाई कर सकें. उनकी आमदनी महज़ कुछ सौ रुपये तक ही सीमित रहती है.

रांची ज़िले के नगरी गांव के 'रानी चुआं' से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली स्वर्णरेखा नदी लगभग 474 किलोमीटर की दूरी तय करती है.

दरअसल, इस नदी का केवल एक हिस्सा ऐसा है, जहां लोगों को सोने के कण मिलते हैं. यह इलाक़ा जमशेदपुर शहर से लगभग 17 किलोमीटर दूर पड़ोसी ज़िले सरायकेला-खरसावां के चांडिल ब्लॉक में स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसा है.

इस नदी के किनारे कई जगहों पर गांव वाले, बहकर आए बालू और मिट्टी से सोने के कणों को निकालकर वर्षों से अपनी जीविका चलाते आ रहे हैं. इन स्थानों में से एक गौरी गांव है, जिसके 20 किलोमीटर के दायरे में फैले दर्जनों गांवों के ग्रामीण हर सुबह सैकड़ों की संख्या में नदी के तट पर जुटते हैं.

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दुखु महाली बताते हैं, "लगभग पांच सौ ग्रामीणों के लिए सोने के ये कण उनकी आजीविका का साधन हैं."

आदिवासी बहुल इस इलाक़े में आजीविका के लिए एक तबका सब्ज़ियों की खेती पर निर्भर है, लेकिन जिन लोगों के पास खेत नहीं हैं, वे रोज़गार का कोई साधन न होने पर इस काम में जुट जाते हैं. दुखु महाली कहते हैं कि सोने के इन कणों की चमक के पीछे अत्यधिक शारीरिक कष्ट और अनिश्चित आय का एक लंबा व दर्दनाक सिलसिला छिपा है.

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

सोना निकालने का यह काम देखने में जितना सहज लगता है, हक़ीक़त में उतना ही मुश्किल है. कड़ी धूप में नदी के किनारे गड्ढों में घुटनों के बल झुककर घंटों मिट्टी धोने की प्रक्रिया शरीर को तोड़कर रख देती है.

पुड़िसिली गांव की 60 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ढांगी सरदार वर्षों से यह काम करती आ रही हैं.

जब हम उनसे मिले तो वह हमें जामुन की लकड़ी से बने गहरे सूपनुमा सांचे में मौजूद मिट्टी से सोने के कण अलग करने की मुश्किल प्रक्रिया में जुटी दिखाई दीं.

ढांगी सरदार कहती हैं, "मिट्टी जब खोदकर इस सूपनुमा सांचे में डालते हैं, थोड़ा हिलाते हैं, तब अंत में एक-दो कण धुलकर सोना मिलता है."

दरअसल, लकड़ी का एक आयताकार सांचा होता है, जो बीच में हल्का गहरा होता है. पानी के बहाव और हिलाने से हल्की मिट्टी और बालू बह जाती है, जबकि सोना भारी होने के कारण बर्तन के नीचे या तली में बैठ जाता है.

दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद जब ये ग्रामीण शाम को अपने घरों को लौटते हैं, तो शरीर का हर हिस्सा दर्द से कराह रहा होता है.

ढांगी सरदार आगे बताती हैं, "बहुत दर्द रहता है, पैर में, पीठ में, हाथ में. दवा खाते हैं, तब ठीक होता है."

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

इस सवाल का जवाब जानने के लिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने सरायकेला-खरसावां ज़िले के खनन अधिकारी ज्योति शंकर सथपति से बात की.

वह कहते हैं, "स्वर्णरेखा नदी जब तमाड़ से होकर गुज़रती है, तो वहां कई ऐसी चट्टानें हैं, जिनमें थोड़ी मात्रा में सोना भी मौजूद है. इन चट्टानों से कटकर निकलने वाली मिट्टी और तलछट पानी के साथ बहती हुई कई स्थानों पर नदी के किनारे जमा हो जाती है. इसे प्लेसर डिपॉज़िट कहा जाता है."

गौरी गांव के पास नदी के किनारे लगभग डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसे प्लेसर डिपॉज़िट पाए जाते हैं.

खनन अधिकारी सथपति के अनुसार, यह सोना बिल्कुल शुद्ध अवस्था में होता है.

वह कहते हैं, "यह सोना किसी भी तत्व के साथ संयुक्त अवस्था में बिल्कुल नहीं होता. इस वजह से यह शुद्ध अवस्था में मिलता है. पानी के साथ बहकर आने के कारण इसकी मात्रा गौरी तक पहुंचते-पहुंचते बहुत कम हो जाती है."

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

स्वर्णरेखा नदी के किनारे सोना तलाशने वाले ग्रामीणों के लिए कोई-कोई दिन अच्छा होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी दिन होते हैं, जब मेहनत तो बहुत करनी पड़ती है, मगर कुछ हाथ नहीं लगता.

घंटों पसीना बहाने के बाद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि अंत में कुछ हासिल होगा ही.

गौरी गांव के 65 वर्षीय बुज़ुर्ग बोका कुम्हार अपने जीवन के इस लंबे संघर्ष को बयान करते हैं.

वह कहते हैं, "सोना कभी मिलता है, कभी नहीं मिलता है, फिर भी हम लोग दिनभर मेहनत करते हैं."

सोने के कुछ कण निकालने में कामयाब बोका कुम्हार आगे कहते हैं, "फाली यानी सांचे में जो ये सुनहरे कण मिले हैं, उनको मैंने एक कटोरे में अलग कर लिया है. यही आज की मेहनत का फल है."

यह संघर्ष सिर्फ़ गौरी या पुड़िसिली गांव तक सीमित नहीं है. दूर-दराज़ के गांवों से भी लोग कई किलोमीटर का सफ़र तय करके नदी तट पर पहुंचते हैं.

यहां चालियांवा गांव से आए 41 वर्षीय युवक मिल्हड़ सिंह मानते हैं कि इस काम से रोज़ तय आय होना नामुमकिन है.

मिल्हड़ सिंह कड़े परिश्रम के बाद निकाले गए सोने को दिखाते हुए कहते हैं, "निकला हुआ यह सोना लगभग तीन सौ रुपये का है. लेकिन यह तय नहीं कि हर दिन 300 रुपये की आय हो."

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

संसाधनों की कमी और आय की अनिश्चितता के बावजूद इन ग्रामीणों के बीच सोना तलाशने को लेकर किसी तरह की होड़ या आपसी रंजिश नहीं दिखती.

लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में फैले दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एक साथ सोना निकालते हैं. वे न सिर्फ़ एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, बल्कि सोना ढूंढने की इस मशक्कत में हाथ भी बंटाते हैं.

उन्हीं में से एक चालियांवा गांव के 42 वर्षीय गुरुपदो सिंह बताते हैं कि वे लोग सोना निकालने वाली जगह की पहचान कैसे करते हैं.

वह कहते हैं, "ग्रामीण सबसे पहले उस स्थान का चयन करते हैं, जहां पानी के बहाव से पत्थर और बालू के साथ मिट्टी आकर किनारे जमा होती है."

ग्रामीण पहले पत्थर हटाते हैं, फिर बालू की परत पर खोदाई करके मिट्टी की सतह तलाश करते हैं.

यह वही मिट्टी है, जो पानी के साथ सोने के कणों को बहाकर ले आती है.

गुरुपदो मिट्टी की तरफ़ इशारा करके कहते हैं, "इस मिट्टी को फाली में लेकर पानी से धीरे-धीरे धोते हैं. इससे मिट्टी पानी के साथ बह जाती है, जबकि सोना फाली की गहराई में बैठ जाता है."

ग्रामीण सोने के इन कणों को पानी की सहायता से एल्युमिनियम के कटोरे में रखते हैं और पहले धूप में सुखाते हैं.

बोका कुम्हार कहते हैं, "कटोरे में मौजूद नमी सोने को छोड़कर उड़ जाएगी, तब सोने के ये कण काग़ज़ में रख लेंगे."

सोने के कणों को काग़ज़ पर रखते हुए गुरुपदो बताते हैं कि यहां सोना बहुत नहीं निकलता, बल्कि निकला हुआ सोना कभी सौ तो कभी दो सौ रुपये का ही बिक पाता है.

वह कहते हैं, "बहुत कम होता है कि सोने की क़ीमत तीन सौ रुपये या उससे अधिक मिले."

यहां के ग्रामीण बताते हैं कि निकाले हुए सोने के कणों को बेचने की प्रक्रिया भी अलग है.

इसे विस्तार से बताने में हिचकिचाते हुए गुरुपदो कहते हैं, "इसकी बिक्री पॉइंट पर निर्भर है. प्रति पॉइंट के लिए दुकानदार एक सौ बीस रुपये देते हैं. यानी सोने का जितना पॉइंट, उसी के अनुसार पैसा मिलता है."

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

इस काम में लगे ग्रामीणों को रोज़ाना सोना नहीं मिलता. फिर वे ऐसे अनिश्चित काम में घंटों समय क्यों लगाते हैं?

इस सवाल पर ग्रामीण रोहिन सिंह कहते हैं, "यहां कोई काम-धंधा नहीं मिलता. ऐसे में जब हाथ में यह हुनर है, तो घर में बैठकर क्या करेंगे. यहां आने पर 200-300 रुपये जो भी मिल जाएं, वह घर बैठने से बेहतर है."

वह आगे कहते हैं, "यह छोटी-सी आय इन ग्रामीणों के लिए तेल-साबुन और राशन-पानी का ख़र्च पूरा कर देती है."

सोना निकालने वालों में बड़ी संख्या बुज़ुर्ग महिलाओं और पुरुषों की है.

रोहिन सिंह कहते हैं, "जिन लोगों की उम्र 60 साल है, वे लोग दूर शहर जाकर ठेकेदारी में मज़दूरी नहीं कर सकते. जीवनयापन के लिए कुछ तो जीविका चाहिए. उसके लिए बेटा-बेटी पर निर्भर नहीं हो सकते, उनका अपना परिवार है. इसलिए जब तक शरीर चलता है, तब तक यह काम करते रहेंगे."

लेकिन गौरी गांव के 51 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता दुखु महाली का मानना है कि इस क्षेत्र में रोज़गार और शिक्षा का अभाव ही ग्रामीणों को इस कड़े संघर्ष की ओर धकेलता है.

दुखु महाली कहते हैं, "यह ग्रामीण क्षेत्र है. किसी के पास नौकरी नहीं है, लोग शिक्षित नहीं हैं. यही कारण है कि ग्रामीण सोने की तलाश कर जीवनयापन करते हैं."

दरअसल, इन बुज़ुर्गों और युवा वर्ग के लिए यह काम बारिश के मौसम को छोड़कर साल के बाक़ी महीनों में रोज़गार का एकमात्र सहारा बन जाता है.

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

यहां जो लोग सोना तलाशने का काम करते हैं, उन्हें इसके लिए कहीं से मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है.

हमने इस बारे में जानने के लिए चांडिल ब्लॉक के पदाधिकारी सह दंडाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता से बात की.

वह कहते हैं, "इस क्षेत्र में सोना निकालने वालों के बीच किसी विवाद का कभी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है."

इस बयान से सहमत स्थानीय ज़िला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपति कहते हैं कि यहां सोने की मात्रा इतनी कम होती है कि इसका खनन सरकार के लिए संभव नहीं है.

वह कहते हैं, "ऐसे में यदि ग्रामीण इन प्लेसर डिपॉज़िट से सोना निकाल रहे हैं, तो इसे चोरी तो नहीं कह सकते."

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

स्वर्णरेखा और उसकी सहायक नदियों पर अध्ययन कर चुकीं प्रोफ़ेसर डॉ. नंदिता नाग जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में भूगर्भशास्त्र विभाग की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

उनसे पूछा गया कि जब सोना मौजूद है, तो इसका व्यावसायिक खनन क्यों नहीं होता?

इस सवाल पर वह कहती हैं, "यहां सोने का खनन करने के लिए ख़ासतौर पर कोई खदान नहीं है. जो सोना है भी, उसका प्रतिशत इतना कम है कि सरकार को खनन करने से घाटा ही होगा. इसलिए सरकार इस पर ध्यान नहीं देती."

वह आगे कहती हैं, "गांव के लोगों को जितना सोना मिल जाए, उसी में उनको ख़ुशी मिलती है. इसलिए ये लोग सोना निकालते हैं."

भले ही इस नदी में इतना सोना न निकलता हो और ग्रामीणों की घंटों की मेहनत कभी-कभी बेकार चली जाती हो, लेकिन यह नदी फिर भी लोगों में बार-बार एक उम्मीद जगा देती है कि शायद इस बार मेहनत करने पर उन्हें सोने के कुछ कण मिल जाएं और उनका तेल-साबुन और राशन का ख़र्च निकल जाए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
आंदोलन रत छात्रों के साथ धरने पर बैठे एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल • चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी • 25 साल बाद फिर दुल्हन बनी स्मिता बंसल, गोवा में आयोजित सिल्वर जुबली • जेईई मेन 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें!: एनटीए ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस, आवेदन से पहले ये काम करने की दी सलाह • कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट हमले में जान बचाई, सिर की गंभीर चोट के बाद सर्जरी की कहानी • पीएनबी में 35 करोड़ का घोटाला!: पासबुक लेकर शाखा पहुंचे लोग, एंट्री कराने पर उड़े होश; धरने पर बैठे पीड़ित • पश्चिमी यूपी में BJP का सुपरहिट, बाकी क्षेत्रों में SP ने किया कब्जा • बिहार में तकनीकी नवाचार के लिए टेककनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ • मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं? • ऑकलैंड में शुबम गिल ने आजमाया नया ‘टेम्पल’ डिवाइस: विशेषताएँ और उपयोग • सचिन vs इंजमाम, कोहली vs बाबर: वकार यूनिस ने रैपिड फायर में किसे चुना? पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज! • नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ तोड़ा, अभिजीत वंजारी का बयान • जिला जेल से फरार कैदी शेरू नौ महीने बाद गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा; साथी की तलाश जारी • बिहार में भूमिहार, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण: MLC चुनाव में जातीय समीकरण स्पष्ट • ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न • डिजिटल धोखाधड़ी में बैंकों को होगा जवाबदेह; व्हाट्सएप ने 9,400 खाते ब्लॉक किए • गाजियाबाद में जिम ट्रेनर ने पत्नी के पति पर चाकू हमला किया, सीसीटीवी फुटेज सामने • यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा • 31 अक्टूबर को गुजरात में एकता दिवस परेड में लाडपुर के आशुतोष कोबरा यूनिट की अगुवाई • गंभीर की 16‑सदस्यीय सपोर्ट टीम, हर खिलाड़ी की तैयारी में छुपी मेहनत • बरेली में करवाचौथ पर शोक में डूबे युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, अस्पताल में उपचार जारी • आरक्षित वर्ग के अधिक मेरिट वाले अभ्यर्थियों को चयन से नहीं रोका जा सकता, सरकार की सभी अपीलें खारिज • दिल्ली के व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली पर जताई आपत्ति, त्योहारी सीजन में व्यापार की सुरक्षा की अपील • सात साल लिव‑इन, तीन बच्चों के बाद सलमान की पहचान उजागर • दिवाली और छठ पर जगमग रहेगा पूरा प्रदेश, 24 घंटे मिलेगी बिजली; शटडाउन-कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने दी हिदायत • मजिस्ट्रेट के आदेश पर एएमयू प्रोफेसर की पत्नी की कब्र खोदी जा रही, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद • 18 वर्षीय युवक 19वीं मंजिल से गिरकर मरे, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में चर्चा • सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार में पारदर्शिता पर टिप्पणी की, महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज • वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त, सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर एंटीलिया, बुर्ज खलीफा और मरीन ड्राइव पर जियो का जश्न • मुंबई महानगरपालिका ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस 33,000 रुपये दिया • प्रेमिका ने करवाचौथ का व्रत रखा, प्रेमी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, कहा‑सहमति से शादी होगी • थेनी जेल से 17 कैदियों की फरारी पर पकड़, शिफ्ट उच्च सुरक्षा वाले जेलों में • सेंसेक्स 900 अंक पार, 5 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू बढ़ोतरी, इन शेयरों में रैली • वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के केदार नाथ सिंह को हराया • बिहार में एमएलसी चुनाव की 'अनंत' कथा और बीजेपी गठबंधन के लिए नतीजों के मायने • ट्रंप ने 5,000 डॉलर का वादा किया, मार‑ए‑लागो पर मजाक • चुनाव ने समाज के गहरे मतभेद उजागर किए, अरब पार्टियों ने दिखाया अपना दम • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: सही समय, विधि और व्रत से जुड़ी ज़रूरी बातें • शिवसेना विधायक के विवादास्पद बयान पर किसान समुदाय में आक्रोश • आंदोलन रत छात्रों के साथ धरने पर बैठे एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल • चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी • 25 साल बाद फिर दुल्हन बनी स्मिता बंसल, गोवा में आयोजित सिल्वर जुबली • जेईई मेन 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें!: एनटीए ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस, आवेदन से पहले ये काम करने की दी सलाह • कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट हमले में जान बचाई, सिर की गंभीर चोट के बाद सर्जरी की कहानी • पीएनबी में 35 करोड़ का घोटाला!: पासबुक लेकर शाखा पहुंचे लोग, एंट्री कराने पर उड़े होश; धरने पर बैठे पीड़ित • पश्चिमी यूपी में BJP का सुपरहिट, बाकी क्षेत्रों में SP ने किया कब्जा • बिहार में तकनीकी नवाचार के लिए टेककनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ • मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं? • ऑकलैंड में शुबम गिल ने आजमाया नया ‘टेम्पल’ डिवाइस: विशेषताएँ और उपयोग • सचिन vs इंजमाम, कोहली vs बाबर: वकार यूनिस ने रैपिड फायर में किसे चुना? पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज! • नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ तोड़ा, अभिजीत वंजारी का बयान • जिला जेल से फरार कैदी शेरू नौ महीने बाद गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा; साथी की तलाश जारी • बिहार में भूमिहार, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण: MLC चुनाव में जातीय समीकरण स्पष्ट • ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न • डिजिटल धोखाधड़ी में बैंकों को होगा जवाबदेह; व्हाट्सएप ने 9,400 खाते ब्लॉक किए • गाजियाबाद में जिम ट्रेनर ने पत्नी के पति पर चाकू हमला किया, सीसीटीवी फुटेज सामने • यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा • 31 अक्टूबर को गुजरात में एकता दिवस परेड में लाडपुर के आशुतोष कोबरा यूनिट की अगुवाई • गंभीर की 16‑सदस्यीय सपोर्ट टीम, हर खिलाड़ी की तैयारी में छुपी मेहनत • बरेली में करवाचौथ पर शोक में डूबे युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, अस्पताल में उपचार जारी • आरक्षित वर्ग के अधिक मेरिट वाले अभ्यर्थियों को चयन से नहीं रोका जा सकता, सरकार की सभी अपीलें खारिज • दिल्ली के व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली पर जताई आपत्ति, त्योहारी सीजन में व्यापार की सुरक्षा की अपील • सात साल लिव‑इन, तीन बच्चों के बाद सलमान की पहचान उजागर • दिवाली और छठ पर जगमग रहेगा पूरा प्रदेश, 24 घंटे मिलेगी बिजली; शटडाउन-कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने दी हिदायत • मजिस्ट्रेट के आदेश पर एएमयू प्रोफेसर की पत्नी की कब्र खोदी जा रही, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद • 18 वर्षीय युवक 19वीं मंजिल से गिरकर मरे, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में चर्चा • सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार में पारदर्शिता पर टिप्पणी की, महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज • वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त, सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर एंटीलिया, बुर्ज खलीफा और मरीन ड्राइव पर जियो का जश्न • मुंबई महानगरपालिका ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस 33,000 रुपये दिया • प्रेमिका ने करवाचौथ का व्रत रखा, प्रेमी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, कहा‑सहमति से शादी होगी • थेनी जेल से 17 कैदियों की फरारी पर पकड़, शिफ्ट उच्च सुरक्षा वाले जेलों में • सेंसेक्स 900 अंक पार, 5 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू बढ़ोतरी, इन शेयरों में रैली • वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के केदार नाथ सिंह को हराया • बिहार में एमएलसी चुनाव की 'अनंत' कथा और बीजेपी गठबंधन के लिए नतीजों के मायने • ट्रंप ने 5,000 डॉलर का वादा किया, मार‑ए‑लागो पर मजाक • चुनाव ने समाज के गहरे मतभेद उजागर किए, अरब पार्टियों ने दिखाया अपना दम • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: सही समय, विधि और व्रत से जुड़ी ज़रूरी बातें • शिवसेना विधायक के विवादास्पद बयान पर किसान समुदाय में आक्रोश •