Sunday, 08 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

फ़लस्तीन पर एक जैसा रुख़, लेकिन नेतन्याहू की जगह आइजनकोट क्यों बने अरब पार्टियों की पसंद

Ajay Tiwari
08 November 2026 • 0 • 18
फ़लस्तीन पर एक जैसा रुख़, लेकिन नेतन्याहू की जगह आइजनकोट क्यों बने अरब पार्टियों की पसंद

इमेज स्रोत, Getty Images

इसराइल में नई सरकार के गठन की कवायद के बीच अरब राजनीतिक दलों ने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़नकोट को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने भी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.

गादी आइज़नकोट के पास अब नई सरकार बनाने की कोशिश करने के लिए 28 दिन होंगे, जिनमें 14 दिन का संभावित विस्तार भी शामिल है.

इसराइल की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन ज़रूरी है. आइज़नकोट के पक्ष में छह राजनीतिक दलों के कुल 67 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है.

वहीं, बिन्यामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत से काफ़ी कम समर्थन हासिल है. इसी वजह से राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का पहला मौक़ा नहीं दिया.

हालांकि, आइज़नकोट की नीतियों को लेकर भी फ़लस्तीन समर्थक हलकों में सवाल उठते रहे हैं. वह नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं और फ़लस्तीन के मुद्दे पर उनकी नीतियां भी सख़्त मानी जाती हैं.

ऐसे में सवाल है कि नेतन्याहू और आइज़नकोट दोनों के कट्टरपंथी रुख़ के बावजूद अरब राजनीतिक दलों ने आइज़नकोट का समर्थन क्यों किया?

इमेज स्रोत, Joe Raedle/Getty Images

दरअसल, अरब दलों का यह फ़ैसला आइज़नकोट की नीतियों से सहमति से ज़्यादा नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

इसराइल के अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट के अध्यक्ष यूसुफ़ जबारीन ने भी इसी राजनीतिक मजबूरी की ओर इशारा करते हुए कहा था, ''हम अच्छे और बेहतर के बीच चुनाव नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमारे सामने ख़राब और उससे भी ख़राब विकल्प हैं.''

दिल्ली स्थित थिंक-टैंक भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में सीनियर फ़ेलो और मिडिल ईस्ट मामलों के जानकार डॉ. फ़ज्जुर रहमान सिद्दीकी के मुताबिक़, अरब दलों का आइज़नकोट को समर्थन देने का फ़ैसला उन्हें सत्ता में लाने से ज़्यादा नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश है.

वह कहते हैं कि अरब दलों की प्राथमिकता यह नहीं है कि आइज़नकोट प्रधानमंत्री बनें या वे ख़ुद सरकार का हिस्सा बनें. उनकी पहली कोशिश यह है कि नेतन्याहू दोबारा प्रधानमंत्री न बन पाएं.

डॉ. सिद्दीकी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "अरब दलों को पता है कि नेतन्याहू और आइज़नकोट की फ़लस्तीन, ग़ज़ा, वेस्ट बैंक और हमास जैसे मुद्दों पर नीतियों में बहुत बड़ा अंतर नहीं है. ऐसे में आइज़नकोट का समर्थन करने का मतलब उनकी नीतियों का समर्थन करना नहीं है. पिछले तीन वर्षों में ग़ज़ा में जो कुछ हुआ और नेतन्याहू सरकार ने जिस तरह फ़लस्तीनियों के साथ व्यवहार किया, उसके बाद अरब राजनीतिक दलों के लिए उन्हें सत्ता से बाहर रखना प्राथमिकता बन गया है."

इसराइल में अरब दल यह भी नहीं चाहते कि वे ऐसी सरकार का हिस्सा बनें, जिसकी नीतियों को उनके मतदाता स्वीकार नहीं करते. उनके लिए ऐसा करना अपने राजनीतिक आधार और उन लोगों के भरोसे के साथ समझौता करने जैसा होगा, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल स्टडीज़ के रिटायर्ड प्रोफ़ेसर मोहम्मद अयूब मानते हैं कि हैं कि नेतन्याहू सरकार में इतामार बेन-ग्विर और बेजालेल स्मोट्रिच जैसे दक्षिणपंथी नेताओं की भूमिका को देखते हुए अरब दलों को लगता है कि सरकार बदलने से इसराइल के अरब नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बेहतर राजनीतिक माहौल बन सकता है.

मोहम्मद अयूब अपने ब्लॉग में लिखते हैं, "अरब दल इस मौक़े का इस्तेमाल अपने समुदाय से जुड़े स्थानीय और आर्थिक मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे में शामिल कराने के लिए भी करना चाहते हैं. इन मुद्दों में अरब बहुल शहरों और कस्बों में संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त बजट के साथ प्लान लागू करना शामिल है."

इसके अलावा, अरब दलों ने अपने इलाक़ों में घरों की कमी दूर करने और नए मकान बनाने के लिए सरकारी मंज़ूरी की प्रक्रिया आसान करने की मांग की है. वे बिना मंज़ूरी के बने मकानों को नियमित करने और घरों को गिराने की कार्रवाई रोकने की भी मांग कर रहे हैं.

साथ ही, युवा दंपतियों को घर बनाने के लिए ज़मीन देने और बेदुइन समुदाय के उन गांवों को सरकारी मान्यता देने की मांग की गई है, जिन्हें अब तक आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिली है.

रोज़गार, शिक्षा और स्थानीय नगरपालिकाओं को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के साथ नागरिक और राष्ट्रीय अधिकारों से जुड़े मुद्दे भी उनके एजेंडे में हैं.

हालांकि, ये मांगें फ़िलहाल संभावित गठबंधन के सामने रखी गई बातचीत की शर्तें हैं. आइज़नकोट ने इन्हें स्वीकार करने या लागू करने की कोई वादा नहीं किया है.

मिडिल ईस्ट मामलों के जानकार क़मर आग़ा भी अरब दलों के इस फ़ैसले को राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव की कोशिश के तौर पर देखते हैं.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में वह कहते हैं कि नेतन्याहू सरकार के दौरान अरब राजनीतिक दलों को हाशिये पर रखा गया. ऐसे में उन्हें लगा कि अगर सरकार बदलती है तो उनके लिए राजनीतिक अवसर पैदा हो सकता है.

क़मर आग़ा ने कहा, "अरब दलों ने अपनी राजनीतिक ताक़त भी दिखाई है. उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इसराइल की राजनीति में क़रीब 20 फ़ीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले अरब समुदाय को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. अरब दलों को उम्मीद है कि आइज़नकोट की सरकार उनके समर्थन पर निर्भर होगी. ऐसे में उन्हें अपने समुदाय के स्थानीय और आर्थिक मुद्दों पर राहत मिलने की संभावना दिखाई देती है."

इमेज स्रोत, Jack GUEZ / AFP via Getty Images

अरब दलों के समर्थन के बावजूद आइज़नकोट के लिए अपनी नीतियों में बदलाव करना आसान नहीं होगा. इसकी एक बड़ी वजह इसराइल की गठबंधन राजनीति और दक्षिणपंथी दलों का प्रभाव है.

इसराइल में सरकारें अक्सर छोटे दक्षिणपंथी दलों के समर्थन पर निर्भर होती हैं. अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो वे गठबंधन से समर्थन वापस ले लेते हैं, जिससे सरकार गिरने की नौबत आ जाती है.

दूसरी ओर, आइज़नकोट के सामने यह चुनौती भी है कि यहूदी मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा सरकार में अरब दलों की भागीदारी का विरोध करता है. ऐसे में अरब दलों को खुलकर समर्थन देने से उनके लिए मध्यमार्गी और दक्षिणपंथी मतदाताओं को साथ बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.

इसी वजह से आइज़नकोट ने अरब दलों के समर्थन को लेकर अब तक स्पष्ट रुख़ नहीं अपनाया है.

क़मर आग़ा कहते हैं, "नई सरकार का गठन हो भी जाता है तो उसके स्थायित्व को लेकर सवाल बने रहेंगे. इसराइल की राजनीति में गठबंधन टूटना और सांसदों का पाला बदलना असामान्य नहीं है. अलग-अलग दलों के बीच नीतिगत मतभेद सरकार के सामने चुनौती बन सकते हैं."

डॉ. फ़ज्जुर रहमान सिद्दीकी के मुताबिक़, इसराइल की राजनीति लंबे समय से अस्थिर रही है. ऐसे में किसी गठबंधन के लंबे समय तक चलने की गारंटी देना मुश्किल है.

वह कहते हैं कि फ़िलहाल विपक्षी दलों को एकजुट करने वाला सबसे बड़ा मुद्दा नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखना है. इसके अलावा, इसराइल के नागरिक भी लगातार सुरक्षा और युद्ध से जुड़े मुद्दों के बजाय महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे रोज़मर्रा के सवालों पर ध्यान चाहते हैं.

डॉ. सिद्दीकी के मुताबिक़, अरब दलों के समर्थन से बनने वाली सरकार को कम से कम कुछ समय के लिए राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर राहत देने वाले विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

हालांकि, इससे इसराइल की फ़लस्तीन नीति में बड़े बदलाव की उम्मीद करना फ़िलहाल मुश्किल है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
CM योगी आदित्यनाथ ने आजतक इंटरव्यू में 2027 चुनाव, रोजगार, निवेश और अयोध्या के मुद्दों पर खुलकर कहा • फ़लस्तीन पर एक जैसा रुख़, लेकिन नेतन्याहू की जगह आइजनकोट क्यों बने अरब पार्टियों की पसंद • परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली • सीमा मित्र पुरस्कार से सम्मानित होंगे जवान: सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान, ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए • कटरीना‑विक्की ने दी दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक • वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि • दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि • CM योगी ने वनटांगिया परिवार के साथ दी दिवाली, बताया परंपरा का कारण • प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिमागी नक्सलियों' को हराने का दृढ़ संकल्प जताया, जयराम रमेश: दिवाली पर भी राजनीति नहीं छोड़ेंगे • पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 लाख रुपये की स्मैक बरामद • भैंसों को नहलाने के विवाद में हुई खूनी टकराव, 36 पर एफआईआर • बस्तर में पीएम मोदी का दीपावली भाषण: नक्सलवाद पर जीत और भविष्य की चेतावनी • अयोध्या में मीरा माझी के घर पीएम मोदी की चाय के बाद रिकवरी एजेंटों का आगमन • दीपावली पर शराब और जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, 19 नामजद समेत 12 गिरफ्तार • हाथरस हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको कार में छह घायल • क्या लक्ष्मी केवल नेक लोगों को ही धन देती हैं? अपराधियों के धन का रहस्य • पत्नी को घर बुलाने की जिद पड़ी भारी? नालंदा में युवक की मौत से मचा हड़कंप • पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, सोमवार को गांव जाकर देंगे श्रद्धांजलि • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे की पहली झलक साझा की, सेलेब्रिटीज़ ने भेजा प्यार • बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग, अग्निशमन ने तीन गाड़ियों से नियंत्रित • रासायनिक गोदाम में लगी तेज़ आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण में • हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी: राज्य में मानवाधिकार की स्थिति बिगड़ी, पुलिस की लापरवाही शर्मनाक • एशिया कप के लिए इंडिया‑ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार को बाहर, आयुष बदोनी को जगह • अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला: राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल उठाए • यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया समुदाय के लिए विकास की नई दिशा घोषित की • ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार • टिम कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं दी, भारतीय फोटोग्राफर की iPhone 18 Pro Max से ली तस्वीर साझा • उत्तर भारत में वेज, तमिलनाडु में नॉन-वेज, कैसे अलग हुई परंपरा? • 2009‑2019 में वायु प्रदूषण से 38 लाख मौतें, अगले दशक में संभावित 1.66 करोड़ मौतें • कुलगाम में नक्का चेकिंग के दौरान दो आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद • दिवाली पर मां लक्ष्मी की 3 पसंदीदा राशियाँ: वृषभ, तुला, कुंभ • एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार • बागै नदी में तीन लोगों का डूबना: एक की मौत, दो की तलाश जारी • पुणे में दोस्ती पर छोटी बात के कारण तेजाब फेंकने की घटना, छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत • दिवाली पर लक्ष्मी के सामने कौन सा दीपक जलाना चाहिए? • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक साझा की • बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक • करीना‑करिश्मा ने दिवाली में माता‑पिता के साथ शेयर किया प्यारा पल, तैमूर का नया रूप फैंस को हैरान • दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम शुरू, दो घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा • दिवाली पर घर को सुरक्षित रखने वाले 7 किफ़ायती गैजेट्स • CM योगी आदित्यनाथ ने आजतक इंटरव्यू में 2027 चुनाव, रोजगार, निवेश और अयोध्या के मुद्दों पर खुलकर कहा • फ़लस्तीन पर एक जैसा रुख़, लेकिन नेतन्याहू की जगह आइजनकोट क्यों बने अरब पार्टियों की पसंद • परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली • सीमा मित्र पुरस्कार से सम्मानित होंगे जवान: सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान, ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए • कटरीना‑विक्की ने दी दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक • वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि • दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि • CM योगी ने वनटांगिया परिवार के साथ दी दिवाली, बताया परंपरा का कारण • प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिमागी नक्सलियों' को हराने का दृढ़ संकल्प जताया, जयराम रमेश: दिवाली पर भी राजनीति नहीं छोड़ेंगे • पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 लाख रुपये की स्मैक बरामद • भैंसों को नहलाने के विवाद में हुई खूनी टकराव, 36 पर एफआईआर • बस्तर में पीएम मोदी का दीपावली भाषण: नक्सलवाद पर जीत और भविष्य की चेतावनी • अयोध्या में मीरा माझी के घर पीएम मोदी की चाय के बाद रिकवरी एजेंटों का आगमन • दीपावली पर शराब और जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, 19 नामजद समेत 12 गिरफ्तार • हाथरस हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको कार में छह घायल • क्या लक्ष्मी केवल नेक लोगों को ही धन देती हैं? अपराधियों के धन का रहस्य • पत्नी को घर बुलाने की जिद पड़ी भारी? नालंदा में युवक की मौत से मचा हड़कंप • पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, सोमवार को गांव जाकर देंगे श्रद्धांजलि • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे की पहली झलक साझा की, सेलेब्रिटीज़ ने भेजा प्यार • बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग, अग्निशमन ने तीन गाड़ियों से नियंत्रित • रासायनिक गोदाम में लगी तेज़ आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण में • हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी: राज्य में मानवाधिकार की स्थिति बिगड़ी, पुलिस की लापरवाही शर्मनाक • एशिया कप के लिए इंडिया‑ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार को बाहर, आयुष बदोनी को जगह • अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला: राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल उठाए • यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया समुदाय के लिए विकास की नई दिशा घोषित की • ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार • टिम कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं दी, भारतीय फोटोग्राफर की iPhone 18 Pro Max से ली तस्वीर साझा • उत्तर भारत में वेज, तमिलनाडु में नॉन-वेज, कैसे अलग हुई परंपरा? • 2009‑2019 में वायु प्रदूषण से 38 लाख मौतें, अगले दशक में संभावित 1.66 करोड़ मौतें • कुलगाम में नक्का चेकिंग के दौरान दो आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद • दिवाली पर मां लक्ष्मी की 3 पसंदीदा राशियाँ: वृषभ, तुला, कुंभ • एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार • बागै नदी में तीन लोगों का डूबना: एक की मौत, दो की तलाश जारी • पुणे में दोस्ती पर छोटी बात के कारण तेजाब फेंकने की घटना, छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत • दिवाली पर लक्ष्मी के सामने कौन सा दीपक जलाना चाहिए? • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक साझा की • बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक • करीना‑करिश्मा ने दिवाली में माता‑पिता के साथ शेयर किया प्यारा पल, तैमूर का नया रूप फैंस को हैरान • दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम शुरू, दो घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा • दिवाली पर घर को सुरक्षित रखने वाले 7 किफ़ायती गैजेट्स •