Sunday, 08 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक

Ajay Tiwari
08 November 2026 • 0 • 40
बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

पूरे देश में समीक्षकों और दर्शकों का दिल जीत रही फ़िल्म पायर (Pyre) एक बुज़ुर्ग दंपती के प्रेम और उनकी ख़ामोश तन्हाई की कहानी है. फ़िल्म को तैयार होने के बाद सिनेमाघरों तक पहुंचने में दो साल लग गए.

111 मिनट की इस फ़िल्म का निर्देशन टीवी पत्रकार से फ़िल्मकार बने विनोद कापड़ी ने किया है. यह फ़िल्म पलायन के गंभीर मुद्दे को भी दिखाती है. पलायन की वजह से हिमालयन रेंज के सैकड़ों ख़ूबसूरत गांव खाली हो गए हैं और भूतिया गांवों में बदल गए हैं.

फ़िल्म जलवायु परिवर्तन के असर को भी दिखाती है, जिसने इस क्षेत्र के मौसम को पहले से ज़्यादा कठिन बना दिया है.

सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं, जिनमें दर्शक सिनेमाघरों से आंखों में आंसू लेकर बाहर निकलते दिख रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि किसी फ़िल्म ने उन्हें बहुत समय बाद इतना भावुक किया है.

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

फ़िल्म के मुख्य कलाकारों की भी काफ़ी तारीफ़ हुई है. ये साधारण ग्रामीण हैं, जिन्होंने पहले कभी कैमरे का सामना नहीं किया था. बॉलीवुड के सम्मानित कलाकार नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने भी उनकी सराहना की है.

पायर के मुख्य पात्र पदम सिंह ने पदम का किरदार निभाया है. और तुलसी ने हीरा देवी का किरदार निभाया है. उन्हें स्थानीय भाषा में बुबू और आमा कहा जाता है, जिसका मतलब दादा और दादी होता है. यह दंपती उत्तराखंड राज्य के पहाड़ों में बने एक छोटे से घर में रहता है.

यह ऐसी जगह है जहां उम्र का हिसाब बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं से लगाया जाता है.

पदम सिंह का जन्म द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से दो साल पहले हुआ था. तुलसी का जन्म उस साल हुआ था, जब जापान पर परमाणु बम गिराए गए थे.

उनके गांव में न सड़क है और न ही बिजली. जब भी इस दंपती को मदद की ज़रूरत पड़ती है, जो अक्सर पड़ती है क्योंकि तुलसी को कई बार अस्पताल ले जाना पड़ता है, तब पदम सिंह एक पारंपरिक लंबे सींग वाले वाद्य यंत्र को बजाकर पड़ोसियों को बुलाते हैं.

पड़ोसी उनकी मदद करते हैं. बदले में पदम सिंह उन्हें बकरियां देकर उनका आभार जताते हैं.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

"यहां कुछ नहीं है. सिर्फ पहाड़ हैं." ये डायलॉग फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे पदम सिंह कहते हैं.

"इसलिए युवा बेहतर रोज़गार और बेहतर ज़िंदगी की तलाश में गांव छोड़ देते हैं. जो लोग इस ख़ूबसूरत लेकिन मुश्किलों से घिरी ज़मीन को छोड़ते हैं, वे बहुत कम ही वापस लौटते हैं."

फ़िल्मकार विनोद कापड़ी कहते हैं कि उनकी फ़िल्म का केंद्र जीवन के आख़िरी दिनों में जी रहे बुज़ुर्ग दंपती की प्रेम कहानी है.

कापड़ी ने बीबीसी से कहा, "उन्होंने 65 साल साथ बिताए हैं. पिछले 28 साल से वे अपने बेटे हरिया का इंतज़ार कर रहे हैं. हरिया काम की तलाश में मुंबई गया था. वे उसके लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं. यह साथ निभाने, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी है."

फ़िल्म में दोनों का इंतज़ार अचानक और ज़्यादा अहम हो जाता है. इतने सालों बाद हरिया का एक ख़त आता है. उसमें वह अपने घर आने की तारीख़ बताता है.

पदम सिंह और तुलसी दिन गिनने लगते हैं. इस बीच उनके आसपास रहने वाले कुछ गांववाले एक-एक करके गांव छोड़ देते हैं. आख़िर में यह दंपती विशाल पहाड़ी इलाक़े में बिल्कुल अकेला रह जाता है.

गांव छोड़कर जा रहा एक व्यक्ति पदम सिंह से कहता है, "तुम और तुलसी भी जितनी जल्दी हो सके यहां से चले जाओ. नहीं तो जब तुम या तुलसी की मौत होगी, तब तुम्हारे शव को पहाड़ से नीचे श्मशान की चिता तक ले जाने के लिए चार लोग भी नहीं मिलेंगे."

फिर वह मज़ाक में जोड़ता है, "या फिर हमारे जाने से पहले ही मर जाना."

जब मदद के लिए बुलाने वाला कोई नहीं बचता, तब पदम सिंह अपने घर के बाहर साथ-साथ दो चिताएं बनाते हैं. एक अपनी पत्नी के लिए और एक अपने लिए.

जब तुलसी इस फ़ैसले पर सवाल करती हैं, तब पदम सिंह उनसे कहते हैं, "अगर तुम्हारी मौत हो गई, तो मैं तुम्हें पहाड़ से नीचे कैसे ले जाऊंगा?"

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

उदास माहौल और गंभीर विषयों के बावजूद पायर में हास्य भी भरपूर है.

फ़िल्म का मुख्य दंपती बेहद प्यारा लगता है. लंबे समय से साथ रह रहे कई पति-पत्नी की तरह, उनकी नोकझोंक भी प्यार जताने का एक तरीक़ा लगती है.

उत्तराखंड के रहने वाले विनोद कापड़ी को इस फ़िल्म का विचार 2018 में आया.

उस जब समय उनकी मुलाक़ात राज्य के ख़ूबसूरत पहाड़ी क़स्बे मुनस्यारी में रहने वाले 84 वर्षीय एक व्यक्ति से हुई थी.

वे कहते हैं, "मैं फ़ेसबुक पर उनकी तस्वीर देखने के बाद उनसे मिलने गया था. उनके चेहरे की झुर्रियों ने मुझे बहुत आकर्षित किया. उनका चेहरा बेहद अलग था."

विनोद कापड़ी ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति और उनकी पत्नी से पूछा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता क्या है.

"उन्होंने कहा, 'मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर मेरी मौत पहले हो गई, तो उनकी देखभाल कौन करेगा?'"

"फिर उनकी पत्नी ने कहा, 'इन्हें खाना बनाना नहीं आता. इसलिए अगर मेरी मौत पहले हो गई, तो मुझे नहीं पता कि इनके लिए खाना कौन बनाएगा.' यह बात मेरे दिल को छू गई."

विनोद कापड़ी कहते हैं कि शुरुआत में उन्होंने यह फ़िल्म "असल दंपती" के साथ बनाने की कोशिश की थी.

लेकिन एक हफ़्ते की शूटिंग के बाद उन्होंने यह विचार छोड़ दिया. उन्हें लगा कि यह ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था.

इसके बाद उन्होंने मुख्य भूमिकाओं के लिए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक से संपर्क किया. दोनों असल ज़िंदगी में भी पति-पत्नी हैं.

कापड़ी कहते हैं कि शाह को कहानी बहुत पसंद आई. लेकिन उनका मानना था कि वे और रत्ना पाठक उस क्षेत्र से नहीं हैं. इसलिए वे इन किरदारों के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाएंगे.

आख़िरकार कापड़ी को अपने ही परिवार में पदम सिंह मिल गए. यह किरदार उनके पिता के छोटे भाई ने निभाया. वे सेना से रिटायर हो चुके थे और अभिनय में रुचि रखते थे.

तुलसी के किरदार के लिए उन्हें दूसरे गांव में हीरा देवी मिलीं. हीरा देवी एक बुज़ुर्ग विधवा थीं. उन्होंने खेती, घास काटने और अपनी भैंसों की देखभाल करते हुए अपने बच्चों की परवरिश की थी.

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

पदम सिंह और हीरा देवी ने बीबीसी से कहा कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने अपने आसपास ऐसे कई गांव देखे हैं जो धीरे-धीरे भूतिया गांव बन गए.

उन्होंने यह भी देखा कि बच्चे काम की तलाश में गांव छोड़कर चले जाते हैं और बुज़ुर्ग पीछे छूट जाते हैं. उनका कहना है कि आज 'पायर' को मिल रहे प्यार और ध्यान से वे अभिभूत हैं.

विनोद कापड़ी बताते हैं कि 2024 से यह फ़िल्म दुनिया के कुछ सबसे बड़े फ़िल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी है.

फ़िल्म को 18 अवॉर्ड मिल चुके हैं. इनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म के तीन अवॉर्ड और दर्शकों की पसंद की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के 12 अवॉर्ड शामिल हैं.

"फ़िल्म महोत्सवों में सफलता मिलने के बावजूद 'पायर' को दो साल तक कोई वितरक नहीं मिला."

कापड़ी कहते हैं कि ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने भी फ़िल्म को नहीं लिया. आख़िरकार उनके एक निर्माता मित्र ने सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए आर्थिक मदद की. इसके बाद फ़िल्म बड़े पर्दे तक पहुंच सकी.

विनोद कापड़ी कहते हैं कि 30 अक्तूबर को 70 स्क्रीन पर हुई इस सीमित रिलीज़ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली.

लोगों ने एक-दूसरे को फ़िल्म देखने की सलाह दी. टिकटों की मांग बढ़ी. इसके साथ ही फ़िल्म के शो की संख्या भी बढ़ा दी गई.

उधर, पदम सिंह और हीरा देवी की वे सारी चिंताएं भी अब दूर हो चुकी हैं, जो कैमरे के सामने आने और संवाद भूल जाने को लेकर थीं.

हीरा देवी कहती हैं कि उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि उनके बच्चे क्या सोचेंगे. समाज क्या कहेगा.

आज हीरा देवी और पदम सिंह फ़िल्म समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं और दर्शकों के प्यार का आनंद ले रहे हैं.

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

कई फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान उनकी मुलाक़ात ऐसे लोगों से हुई जिनकी आंखों में आंसू थे. कई लोग उनके पैर छूना चाहते थे और उन्हें गले लगाना चाहते थे.

बहुत से लोगों ने कहा कि इस फ़िल्म ने उन्हें अपने माता-पिता और दादा-दादी की याद दिला दी. वे गांवों, क़स्बों और शहरों में उनका इंतज़ार कर रहे हैं, जहां से वे कभी निकलकर आए थे.

पदम सिंह कहते हैं, "हमें बहुत ख़ुशी और संतोष मिला. हमें इतना प्यार और प्रेरणा मिली, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी."

लेकिन उनके लिए सबसे ख़ास पल वह था, जब उनकी मुलाक़ात मुंबई में नसीरुद्दीन शाह से हुई.

वे कहते हैं, "उन्होंने पूरी फ़िल्म देखी और उनकी आंखों में आंसू थे. उन्होंने मुझे गले लगाया. उन्होंने कहा, 'बुबू, तुमने जो किरदार निभाया है, उसे मैं सात जन्मों में भी नहीं निभा पाता.'"

हीरा देवी कहती हैं कि फ़िल्म लोगों के दिल को इसलिए छूती है, क्योंकि "असल ज़िंदगी में हमारा गांव बिल्कुल ऐसा ही है."

वे कहती हैं, "भारत के गांवों में बुज़ुर्ग अकेले रह गए हैं. अब किसी के बच्चे घर पर नहीं रहते. हर मां-बाप की यही स्थिति है. वे अपने बेटे और बहू का इंतज़ार करते रहते हैं. उन्हें उम्मीद रहती है कि उनके पोते-पोतियां उनसे मिलने आएंगे और कुछ दिन उनके साथ बिताएंगे. यह तन्हाई सहना बहुत मुश्किल है."

इमेज स्रोत, Vinod Kapri/Pyre

पदम सिंह कहते हैं कि वे उत्तराखंड और पूरे भारत के युवाओं को एक संदेश देना चाहते हैं.

"मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें अपनी मातृभूमि नहीं छोड़नी चाहिए. उस ज़मीन को नहीं छोड़ना चाहिए जहां उनका जन्म हुआ है."

वे आगे कहते हैं, "मैं सरकार से भी अपील करता हूं कि लोगों के रहने की जगहों पर ही शिक्षा और रोज़गार की व्यवस्था की जाए. ताकि लोगों को दूर-दूर भटकना न पड़े. जब ऐसा होगा, तब पीछे छूट रहे माता-पिता की भी देखभाल हो सकेगी."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सीएम रेवंत रेड्डी ने केटीआर पर की आलोचना: ‘बहन को संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया, घर से भी निकाला’ • कुलगाम में नक्का चेकिंग के दौरान दो आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद • भारत को पाकिस्तान ने 3 विकेट से दी करारी शिकस्त, हम्जा के शतक से मिली जीत • दिल्ली‑गाजियाबाद से सिक्किम तक कई जगहों पर आगजनी, पटना में पटाखे से लगी आग • सलिम खान ने कहा, सलमान ने 'बिग बॉस 20' में आँसू बहाए; मोहित चौहान ने शो में अभिनेता के पिता का जिक्र किया, वीडियो वायरल • CM योगी आदित्यनाथ ने आजतक इंटरव्यू में 2027 चुनाव, रोजगार, निवेश और अयोध्या के मुद्दों पर खुलकर कहा • कटरीना‑विक्की ने दी दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक • पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 लाख रुपये की स्मैक बरामद • दिवाली पर लक्ष्मी के सामने कौन सा दीपक जलाना चाहिए? • दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार गिरा, फिर भी 2 लाख करोड़ की कमाई; कुछ स्टॉक्स 20% उछले • दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम शुरू, दो घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा • 10 महीने का भुगतान, 5 महीने मुफ्त • अक्षय ने की पूजा, सोनम‑सोनाक्षी ने पतियों के साथ मनाई दिवाली • नवविवाहिता रुचि मिश्रा का शव फंदे से लटका मिला, मां से 'मुझे यहां से ले जाओ' की अपील • अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर TMC‑BJP झड़प, FIR में सांसद का नाम भी शामिल • बागै नदी में तीन लोगों का डूबना: एक की मौत, दो की तलाश जारी • प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिमागी नक्सलियों' को हराने का दृढ़ संकल्प जताया, जयराम रमेश: दिवाली पर भी राजनीति नहीं छोड़ेंगे • अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला: राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल उठाए • रासायनिक गोदाम में लगी तेज़ आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण में • परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली • बक्सर की महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटे दीप और मिठाइयां • पुणे में दोस्ती पर छोटी बात के कारण तेजाब फेंकने की घटना, छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत • यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया समुदाय के लिए विकास की नई दिशा घोषित की • गाजियाबाद के नोवा प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर • सीमा मित्र पुरस्कार से सम्मानित होंगे जवान: सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान, ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए • हाथरस हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको कार में छह घायल • बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक • रोशनी में नहाई गुलाबी नगरी, देखें झलकियां • दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के आखिरी मुहूर्त: अभी भी कर सकते हैं • करीना‑करिश्मा ने दिवाली में माता‑पिता के साथ शेयर किया प्यारा पल, तैमूर का नया रूप फैंस को हैरान • दिवाली पर घर को सुरक्षित रखने वाले 7 किफ़ायती गैजेट्स • वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि • ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार • पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं • टिम कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं दी, भारतीय फोटोग्राफर की iPhone 18 Pro Max से ली तस्वीर साझा • सुरक्षाबलों ने कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे की पहली झलक साझा की, सेलेब्रिटीज़ ने भेजा प्यार • हजारों दीयों से जगमगाया घंटाघर • यूपी विधानसभा में दानिश आजाद का सवाल: 'वोट मांगते समय पीडीए याद आता है, सत्ता में हिस्सेदारी देते समय भूल जाता है • एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार • सीएम रेवंत रेड्डी ने केटीआर पर की आलोचना: ‘बहन को संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया, घर से भी निकाला’ • कुलगाम में नक्का चेकिंग के दौरान दो आतंकी सहयोगियों की गिरफ्तारी, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद • भारत को पाकिस्तान ने 3 विकेट से दी करारी शिकस्त, हम्जा के शतक से मिली जीत • दिल्ली‑गाजियाबाद से सिक्किम तक कई जगहों पर आगजनी, पटना में पटाखे से लगी आग • सलिम खान ने कहा, सलमान ने 'बिग बॉस 20' में आँसू बहाए; मोहित चौहान ने शो में अभिनेता के पिता का जिक्र किया, वीडियो वायरल • CM योगी आदित्यनाथ ने आजतक इंटरव्यू में 2027 चुनाव, रोजगार, निवेश और अयोध्या के मुद्दों पर खुलकर कहा • कटरीना‑विक्की ने दी दिवाली पर बेटे विहान की पहली झलक • पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 लाख रुपये की स्मैक बरामद • दिवाली पर लक्ष्मी के सामने कौन सा दीपक जलाना चाहिए? • दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार गिरा, फिर भी 2 लाख करोड़ की कमाई; कुछ स्टॉक्स 20% उछले • दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम शुरू, दो घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा • 10 महीने का भुगतान, 5 महीने मुफ्त • अक्षय ने की पूजा, सोनम‑सोनाक्षी ने पतियों के साथ मनाई दिवाली • नवविवाहिता रुचि मिश्रा का शव फंदे से लटका मिला, मां से 'मुझे यहां से ले जाओ' की अपील • अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर TMC‑BJP झड़प, FIR में सांसद का नाम भी शामिल • बागै नदी में तीन लोगों का डूबना: एक की मौत, दो की तलाश जारी • प्रधानमंत्री मोदी ने 'दिमागी नक्सलियों' को हराने का दृढ़ संकल्प जताया, जयराम रमेश: दिवाली पर भी राजनीति नहीं छोड़ेंगे • अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला: राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल उठाए • रासायनिक गोदाम में लगी तेज़ आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण में • परिवार से दूर अन्नदाताओं के बीच पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, किसानों के साथ मनाई दीपावली • बक्सर की महादलित बस्ती में डीएम साहिला ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटे दीप और मिठाइयां • पुणे में दोस्ती पर छोटी बात के कारण तेजाब फेंकने की घटना, छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत • यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया समुदाय के लिए विकास की नई दिशा घोषित की • गाजियाबाद के नोवा प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर • सीमा मित्र पुरस्कार से सम्मानित होंगे जवान: सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान, ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए • हाथरस हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको कार में छह घायल • बुज़ुर्ग दंपती के प्यार, तन्हाई और इंतज़ार की कहानी जिसने दर्शकों को कर दिया भावुक • रोशनी में नहाई गुलाबी नगरी, देखें झलकियां • दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के आखिरी मुहूर्त: अभी भी कर सकते हैं • करीना‑करिश्मा ने दिवाली में माता‑पिता के साथ शेयर किया प्यारा पल, तैमूर का नया रूप फैंस को हैरान • दिवाली पर घर को सुरक्षित रखने वाले 7 किफ़ायती गैजेट्स • वैशाली एसपी कार्यालय में वेतन भुगतान में बड़ी गड़बड़ी, 67 पुलिसकर्मियों के भुगतान में मिली त्रुटि • ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार • पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं • टिम कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं दी, भारतीय फोटोग्राफर की iPhone 18 Pro Max से ली तस्वीर साझा • सुरक्षाबलों ने कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद • कटरीना‑विक्की ने दिवाली पर बेटे की पहली झलक साझा की, सेलेब्रिटीज़ ने भेजा प्यार • हजारों दीयों से जगमगाया घंटाघर • यूपी विधानसभा में दानिश आजाद का सवाल: 'वोट मांगते समय पीडीए याद आता है, सत्ता में हिस्सेदारी देते समय भूल जाता है • एक लाख रुपये के लिए दोस्त ने ही दोस्त को मार डाला, गला घोंटकर हत्या के बाद गंगा में फेंका शव; गिरफ्तार •