Friday, 11 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

भारत क्या चीन के मामले में अमेरिका के लिए अब उपयोगी देश नहीं रहा?

Ajay Tiwari
11 September 2026 0 40
भारत क्या चीन के मामले में अमेरिका के लिए अब उपयोगी देश नहीं रहा?

इमेज स्रोत, Getty Images

अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो ने इसी साल मार्च में कहा था कि अमेरिका भारत को उसी तरह के आर्थिक फ़ायदे नहीं देगा, जैसे उसने चीन को दिए थे, जिनकी बदौलत चीन एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरा.

लैंडो ने जियोपॉलिटिक्स और जियो-इकनॉमिक पर नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहा था, ''भारत को यह समझना चाहिए कि हम वही ग़लतियां नहीं दोहराएंगे, जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं."

इसके बाद जून महीने में अमेरिका का रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर फिर से अमेरिकी पैसिफिक कमांड कर लेगी.

अमेरिका के इस फ़ैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने इसे क्वॉड गुट के ताबूत में एक और कील की तरह देखा था.

क्वॉड गुट को चीन के मुक़ाबले के तौर पर देखा जाता था लेकिन ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में इसकी भरपूर उपेक्षा की है.

ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ़ भी लगाया और अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह इस दलील को ख़ारिज किया कि चीन से मुक़ाबले के लिए भारत ज़रूरी है.

दिल्ली स्थित थिंक टैंक अनंता सेंटर की सीईओ इंद्राणी बागची कहती हैं कि अमेरिका के लिए भारत से संबंधों में सेलिंग पॉइंट मुख्य रूप से यही था कि 'चीन से मुक़ाबले के लिए भारत ज़रूरी है.'

इंद्राणी बागची कहती हैं कि ट्रंप ने इस सेलिंग पॉइंट को कमज़ोर कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि चीन से उलझना नहीं है या उलझना है तो भारत से कोई मदद नहीं मिलेगी.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को लगता है कि ट्रंप की नीतियों के कारण अमेरिका के क़रीबी देश दूर जा रहे हैं.

ब्लिंकन ने 10 जुलाई को एक्स पर लिखा था, ''जब सहयोगी देशों का अमेरिका पर भरोसा कम होता है, तो वे सिर्फ़ वॉशिंगटन के अपना रुख़ बदलने का इंतज़ार नहीं करते. वे ख़ुद को बदलते हैं. नई साझेदारियां बनाते हैं. नेतृत्व के लिए दूसरे विकल्प तलाशते हैं. एक बार लिए गए ऐसे फ़ैसलों को पलटना आसान नहीं होता.''

ब्लिंकन ने लिखा था, ''हमारे विरोधी और प्रतिस्पर्धी इसे समझते हैं. रूस लंबे समय से ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन में दरार डालने की कोशिश करता रहा है. जब लोकतांत्रिक देश मिलकर कार्रवाई करने में कम सक्षम होते हैं, तो चीन को इसका फ़ायदा मिलता है. अमेरिका की विश्वसनीयता पर उठने वाला हर सवाल उन लोगों के लिए एक अवसर है, जो कमज़ोर और अधिक विभाजित पश्चिम देखना चाहते हैं.''

क़रीब सात सालों बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौर पर आ रहे हैं. और इस दौरे को कई विश्लेषक भारत की बदलती रणनीति के तौर पर ले रहे हैं.

शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं. ब्राज़ील, रूस, इंडिया और चीन इस गुट के संस्थापक देश हैं. बाद में इसमें दक्षिण अफ़्रीका शामिल हुआ था. लेकिन अब ब्रिक्स में 10 देश पूर्णकालिक सदस्य हैं.

यह यात्रा 2019 के बाद शी जिनपिंग की पहली भारत यात्रा है. 2019 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में अनौपचारिक बातचीत की एक सिरीज़ के तहत दूसरी बैठक की थी. इसके अगले साल सीमा पर हुई झड़पें जानलेवा हो गईं और दोनों देशों के संबंधों में तनातनी बढ़ती गई.

ऐसे में शी के भारत दौरे पर सबकी नज़र है.

सिंगापुर की ननयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डायलन लोह ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट ब्लूमबर्ग से कहा, "भारत और चीन के बीच हाल में तनाव में आई कमी को किसी बड़े रणनीतिक रीसेट के बजाय व्यावहारिक 'रिस्क मैनेजमेंट' के तौर पर देखा जाना चाहिए. दोनों पक्ष समझते हैं कि अस्थिर सीमा किसी के लिए भी फ़ायदेमंद नहीं है, लेकिन रणनीतिक स्तर पर गहरा अविश्वास अब भी बना हुआ है, जो निकट भविष्य में ख़त्म होने वाला नहीं है."

इमेज स्रोत, Getty Images

साल 2023 में शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था.

दोनों देशों के संबंधों को फिर से संतुलित करने की शुरुआत 2024 में रूस के कज़ान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग दोनों नेताओं की मुलाक़ात से हुई.

कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों से भारत नाराज़ है, ऐसे में वह दूसरी महाशक्ति चीन की नाराज़गी भी मोल नहीं ले सकता है.

भारत पहले दलील देता था कि जब तक सीमा पर तनातनी ख़त्म नहीं होगी, तब तक चीन के साथ रिश्तों में अविश्वास कम नहीं होगा.

इंद्राणी बागची कहती हैं, ''अमेरिका के लिए इंडिया से रिलेशनशिप का सेलिंग पॉइंट यही रहा है कि चीन से मुक़ाबले के लिए भारत ज़रूरी है. अमेरिका में पहले की सरकारें सोचती थीं कि इंडिया को मज़बूत बनाओ ताकि चीन की बढ़ती ताक़त को संतुलित किया जा सके. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि इंडिया इस लॉजिक को फॉलो करता है. ट्रंप को लगता है कि इंडिया उनके लिए ज़रूरी नहीं है क्योंकि वह चीन से ख़ुद डील कर सकते हैं. ऐसे में भारत ने भी अमेरिका में जो ओवर इन्वेस्टमेंट किया था, उसे अब कम करना शुरू कर दिया है.''

इंद्राणी बागची कहती हैं, ''अब समय आ गया है कि भारत भी अमेरिका की उस सेलिंग पॉइंट से बाहर निकले. मुझे नहीं लगता है कि भारत को अमेरिका और चीन की प्रतिद्वंद्विता में कोई फ़ायदा मिला है. भारत को अमेरिका से जो भी मिला है, उसे ख़रीदा है. चीन के मामले में इंडिया नैचुरल बैलेंस करने वाला देश है. ट्रंप इस समझ को नकार रहे हैं वो अलग बात है लेकिन चीन के मामले में भारत की अहमियत ख़त्म नहीं होगी.''

2025 की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति इस बात में निर्णायक बदलाव का प्रमाण है कि वॉशिंगटन दुनिया में अपनी भूमिका को किस तरह देखता है और दूसरों से क्या अपेक्षा रखता है.

भारत इस नैरेटिव में ज़रूर दिखाई देता है, हालांकि उस तरह नहीं, जैसी उम्मीद लोगों को हो सकती है. भारत को इंडो-पैसिफिक का मार्गदर्शक या एशिया में नए शक्ति संतुलन का आधार नहीं बताया गया है.

इमेज स्रोत, Getty Images

दस्तावेज़ में कहा गया है, वॉशिंगटन का इरादा 'भारत के साथ कारोबारी संबंधों को बेहतर बनाने' का है, ताकि नई दिल्ली को उसके इंडो-पैसिफिक एजेंडे में और गहराई से जोड़ा जा सके और किसी एक प्रतिस्पर्धी देश के उभार को रोका जा सके.

अमेरिका चाहता है कि उसके साझेदार चीन के औद्योगिक और तकनीकी प्रभाव को सीमित करने की उसकी व्यापक कोशिश को समर्थन मिले. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स से लेकर बैटरी और सौर उपकरणों तक, भारतीय उत्पादन काफ़ी हद तक चीनी इनपुट पर निर्भर है.

लेकिन अमेरिका की नेशनल सिक्यॉरिटी स्ट्रैटिजी इस स्ट्रक्चरल निर्भरता को पूरी तरह स्वीकार नहीं करती.

जिंदल स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल अफ़ेयर्स के डीन और 'फ्रेंड्स: इंडियाज क्लोजेस्ट स्ट्रैटिजिक पार्टनर्स' के लेखक श्रीराम चौलिया कहते हैं कि भारत अमेरिका के चीन विरोधी मुहिम अतार्किक टूल नहीं बन सकता है.

चौलिया ने बीबीसी हिन्दी से कहा, ''एशिया में अमेरिका चीन से अकेले नहीं लड़ सकता है. उसके भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की ज़रूरत पड़ेगी. दूसरी बात यह है कि शी जिनपिंग के दिल्ली दौरे के बावजूद भारत से मतभेद ख़त्म नहीं होने जा रहे हैं. पाकिस्तान को चीन सैन्य मामलों में खुलकर मज़बूती दे रहा है. चीन हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के ख़िलाफ़ कर रहा है. अगर अमेरिका एशिया को मल्टिपोलर करना चाहता है तो भारत के बिना संभव नहीं है.''

चौलिया कहते हैं, ''अमेरिका इंडो-पैसिफिक में ऑफशोर बैलेंसिंग ही करेगा. इसका मतलब यह है कि वह ख़ुद पूरी ताक़त के साथ हर जगह मौजूद नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रीय शक्तियों और स्थानीय देशों को पीछे से बढ़ावा देता रहेगा.''

अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो के बयान को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि अमेरिका अब भारत को केवल रणनीतिक साझेदार के रूप में नहीं, बल्कि संभावित आर्थिक और तकनीकी प्रतिस्पर्धी के रूप में भी देख रहा है, जिसके उभार को पूरी तरह सक्षम बनाने के बजाय नियंत्रित करने की ज़रूरत है.

भारत के जाने-माने सामरिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने इसी साल 13 जुलाई को जापान टाइम्स में लिखा था कि क़रीब 25 वर्षों तक अमेरिकी नीति ने भारत की आर्थिक, सैन्य और तकनीकी ताक़त बढ़ने को प्रोत्साहित किया, क्योंकि एक मज़बूत भारत को एशिया में चीन का संतुलन बनाने के लिए ज़रूरी माना गया.

इस नीति में गहरे रक्षा संबंध, असैन्य परमाणु समझौता, तकनीकी साझेदारियां और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर ज़ोर शामिल था.

चेलानी का तर्क है कि अब इस सहमति की जगह अमेरिका लेन-देन पर आधारित व्यावसायिक दृष्टिकोण ले रहा है. अमेरिका अब भी चीन को संतुलित करने में भारत की भूमिका चाहता है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह भारत को इन्फ़्रास्ट्रक्चर, तकनीक या वैश्विक बाज़ारों में इतना शक्तिशाली बनाने में मदद करने को तैयार नहीं है.

चेलानी को लगता है कि अमेरिका की व्यापक रणनीति में भारत का महत्व धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है. उनके मुताबिक भारत एक रणनीतिक रूप से उपयोगी लेकिन आर्थिक और तकनीकी रूप से सीमित साझेदार बनता दिखाई दे रहा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
पुतिन, जिनपिंग भारत में! वो टीम, जो तय करती है, वो किस रूट से जाएंगे? आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों; पोस्टरों में जेन-जी अंदाज हॉर्मुज संघर्ष से LPG सिलेंडर आपूर्ति पर असर, क्या होगी बड़ी कमी? BRICS शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी और राष्ट्रपति के लिए वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बैठकों का भरा हुआ शेड्यूल यूपी पुलिस भर्ती में लगा ही दी सेंध, बिना परीक्षा दिए ही बन गया सिपाही, चिट्ठी ने किया भंडाफोड़ मेहमानों की थाली में सजेगा भारत का स्वाद, दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयार हुए देसी जायके 2 हफ्ते में 57% की उछाल, आज 20% चढ़ा दाम, शेयरों में लगा अपर सर्किट जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ईडी का छापा, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा चना जोर गरम – आसान रेसिपी 27 के लिए ‘सेंट्रल 4’ पैनल घोषित, ABVP के साथ सीधा मुकाबला सारा क्रेडिट तो तू ले गया': DRS पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में उप निरीक्षक भर्ती: 1871 पदों पर आवेदन शुरू एच1एन1 और फ्लू वायरस से बचाव के लिए कौन सी वैक्सीन लें? किन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत बिहार में सुशासन की लहर, अररिया में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा‑समृद्धि की ओर बढ़ रहा है राज्य नीना गुप्ता ने कहा 'मैं प्रेग्नेंट हूँ', 67 साल की उम्र में माँ बनने की संभावना? बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, पांचवीं की छात्रा घायल इधर ससुर का कत्ल, उधर बहू के ठुमके; पार्टी में शामिल सभी कपल्स से पूछताछ करेगी पुलिस न इंटरनेट, न कॉल; नेटवर्क नहीं आने से लोगों का फूटा गुस्सा, टावर कर्मी को खंभे से बांध दिया सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का समझौते पर उठाए सवाल AI के दावे पर BPSC ने किया स्पष्ट खंडन: 70वीं परीक्षा की कॉपियां इंसानों ने जांचीं बस्ती में संविदा पुलिस कर्मचारी की क्रूर हत्या: सीने पर चढ़कर गला दबाया, पोस्टमार्टम में सामने आई झटके देने वाली तस्वीर बुलडोजर गरजा तो थाने में रो पड़े योगी के मंत्री राकेश राठौर गुरु, अफसरों को दी नसीहत स्कूल में छात्र को करंट लगने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, विरोध में बच्चों ने विद्यालय पर जड़ा ताला कानपुर में वकीलों का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद उपहार में दिया हिमीरपुर में सपा और भाजपा नेतागण की हाथापाई: धक्का‑मुक्का से बढ़ी भिड़ंत भुबनेश्वर में बैंक हड़ताल से किसानों के लेनदेन ठप, खाद-कीटनाशक खाली हाथ लौटे विशेष निगरानी ने जल भवन पर छापा: अधीक्षण अभियंता पर 3 करोड़ रुपये की काली कमाई का आरोप साधु की भविष्यवाणी और प्रेमी की साजिश: माँ को नहीं बना सकी गर्लफ्रेंड, पुलिस भी हैरान कनाडा में गाय‑कटाई वाले परिवारों के साथ रहना बड़ा झटका डीएम ने जमीन पर बैठकर मंत्री को मनाया, विनोद सहनी हत्याकांड में संजय निषाद का धरना खत्म महोबा में अनोखा इंसाफ: फसल सर्वे के नाम पर वसूली, सर्वेयरों को पहनाया चूड़ी-पेटीकोट, जूतों की माला डालकर घुमाया भारत क्या चीन के मामले में अमेरिका के लिए अब उपयोगी देश नहीं रहा? प्रिंस रहिम आगा खान पंचम के भारत दौरे में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाक़ात गोपालगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन को दिए स्पष्ट निर्देश मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती पर गोलीबारी, गणेश पूजा के चंदे के दौरान हत्या पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश बिरिया में अंडे के अभाव पर छात्रों का हंगामा, बीआरसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन पुतिन, जिनपिंग भारत में! वो टीम, जो तय करती है, वो किस रूट से जाएंगे? आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों; पोस्टरों में जेन-जी अंदाज हॉर्मुज संघर्ष से LPG सिलेंडर आपूर्ति पर असर, क्या होगी बड़ी कमी? BRICS शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी और राष्ट्रपति के लिए वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बैठकों का भरा हुआ शेड्यूल यूपी पुलिस भर्ती में लगा ही दी सेंध, बिना परीक्षा दिए ही बन गया सिपाही, चिट्ठी ने किया भंडाफोड़ मेहमानों की थाली में सजेगा भारत का स्वाद, दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयार हुए देसी जायके 2 हफ्ते में 57% की उछाल, आज 20% चढ़ा दाम, शेयरों में लगा अपर सर्किट जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? रामनंदी होटल्स ग्रुप के 17 ठिकानों पर ईडी का छापा, मालिक पर 131 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का केस घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा चना जोर गरम – आसान रेसिपी 27 के लिए ‘सेंट्रल 4’ पैनल घोषित, ABVP के साथ सीधा मुकाबला सारा क्रेडिट तो तू ले गया': DRS पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में उप निरीक्षक भर्ती: 1871 पदों पर आवेदन शुरू एच1एन1 और फ्लू वायरस से बचाव के लिए कौन सी वैक्सीन लें? किन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत बिहार में सुशासन की लहर, अररिया में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा‑समृद्धि की ओर बढ़ रहा है राज्य नीना गुप्ता ने कहा 'मैं प्रेग्नेंट हूँ', 67 साल की उम्र में माँ बनने की संभावना? बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, पांचवीं की छात्रा घायल इधर ससुर का कत्ल, उधर बहू के ठुमके; पार्टी में शामिल सभी कपल्स से पूछताछ करेगी पुलिस न इंटरनेट, न कॉल; नेटवर्क नहीं आने से लोगों का फूटा गुस्सा, टावर कर्मी को खंभे से बांध दिया सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का समझौते पर उठाए सवाल AI के दावे पर BPSC ने किया स्पष्ट खंडन: 70वीं परीक्षा की कॉपियां इंसानों ने जांचीं बस्ती में संविदा पुलिस कर्मचारी की क्रूर हत्या: सीने पर चढ़कर गला दबाया, पोस्टमार्टम में सामने आई झटके देने वाली तस्वीर बुलडोजर गरजा तो थाने में रो पड़े योगी के मंत्री राकेश राठौर गुरु, अफसरों को दी नसीहत स्कूल में छात्र को करंट लगने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, विरोध में बच्चों ने विद्यालय पर जड़ा ताला कानपुर में वकीलों का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद उपहार में दिया हिमीरपुर में सपा और भाजपा नेतागण की हाथापाई: धक्का‑मुक्का से बढ़ी भिड़ंत भुबनेश्वर में बैंक हड़ताल से किसानों के लेनदेन ठप, खाद-कीटनाशक खाली हाथ लौटे विशेष निगरानी ने जल भवन पर छापा: अधीक्षण अभियंता पर 3 करोड़ रुपये की काली कमाई का आरोप साधु की भविष्यवाणी और प्रेमी की साजिश: माँ को नहीं बना सकी गर्लफ्रेंड, पुलिस भी हैरान कनाडा में गाय‑कटाई वाले परिवारों के साथ रहना बड़ा झटका डीएम ने जमीन पर बैठकर मंत्री को मनाया, विनोद सहनी हत्याकांड में संजय निषाद का धरना खत्म महोबा में अनोखा इंसाफ: फसल सर्वे के नाम पर वसूली, सर्वेयरों को पहनाया चूड़ी-पेटीकोट, जूतों की माला डालकर घुमाया भारत क्या चीन के मामले में अमेरिका के लिए अब उपयोगी देश नहीं रहा? प्रिंस रहिम आगा खान पंचम के भारत दौरे में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाक़ात गोपालगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन को दिए स्पष्ट निर्देश मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती पर गोलीबारी, गणेश पूजा के चंदे के दौरान हत्या पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश बिरिया में अंडे के अभाव पर छात्रों का हंगामा, बीआरसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन