Tuesday, 17 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मेरे भाई ने मेरे बेटे को अपनी आंखों से दबते देखा

Ajay Tiwari
06 September 2026 • 0 • 41
मेरे भाई ने मेरे बेटे को अपनी आंखों से दबते देखा

इमेज स्रोत, Reuters

राजा कुमार अपने घर में अकेले बैठे हैं. बिहार के रक्सौल के लाला छपरा गांव स्थित तीन कमरों का छोटा सा घर उनको काटने को दौड़ रहा है.

घर के आंगन में नागपंचमी के दौरान गाड़ा गया ध्वजा (बांस में लाल रंग का लगा एक कपड़ा) उन्हें बार-बार अपनी मां मानती देवी की याद दिला रहा है.

वह शून्य में ताकते हुए कहते हैं, "मम्मी नागपंचमी को नेपाल से इस वाले घर में आई थीं. घर साफ़ करके पूजा पाठ किया था. हम ही मम्मी को यहां से नेपाल ले गए थे. काश हम मम्मी को नहीं ले जाते तो वो ज़िंदा रहतीं."

राजा की सिर्फ़ मां ही नहीं बल्कि उनकी तीन बहनें संध्या, रूपा, आशा और संध्या की दो साल की बेटी आयुषी नेपाल में आई बाढ़ में लापता हैं.

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में राजा के परिवार की सभी महिलाएं लापता हैं. इस घर में सिर्फ़ राजा की एक शादीशुदा बहन रानी देवी ही बची है.

नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 1200 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हज़ारों लापता है.

इमेज स्रोत, Shahnawaz

राजा के पिता बुधन साह मूल रूप से रक्सौल के आदापुर प्रखंड के लाला छपरा गांव के रहने वाले हैं.

बुधन अपने पूरे परिवार के साथ बीते चार साल से नेपाल के रसुवा ज़िले के बेत्रावती में रहते थे. वह यहां अपने बेटे राजा कुमार के साथ घूम-घूमकर कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करते थे. बुधन साह के 6 बच्चे हैं.

नेपाल में बुधन साह, उनकी पत्नी मानती देवी, एक शादीशुदा बेटी संध्या और उसकी दो साल की बेटी आयुषी, रूपा, आशा, राजा और साजन कुमार रहते थे.

बुधन साह की दो बेटियों संध्या और रानी देवी की शादी हो चुकी है. रानी देवी त्रिशुली में किराना दुकान चलाने वाले अपने पति रंजय कुमार और तीन बच्चों के साथ रहती हैं.

आर्थिक तौर पर बेहद कमज़ोर इस परिवार के लिए नेपाल जाकर अपनी जीविका कमाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था.

उस दिन क्या हुआ था?

राजा कुमार बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताते हैं, "हम लोग सुबह उठे और चाय पीकर चले गए. मेरा छोटा भाई साजन ट्यूशन पढ़ने चला गया था. घर पर सिर्फ़ मां और बहनें थी. हम लोग चार-पांच किलोमीटर घर से दूर थे तभी मेरी मां का फ़ोन आया कि बहुत पानी आ रहा है. हमें भी ऐसा पानी दिख रहा था जो पांच मंजिल के मकान को ढक देता. मैंने अपनी मां से कहा पहाड़ी पर भाग जाओ. लेकिन पानी कुछ सेंकेंड में ही आ गया. मम्मी का फ़ोन बंद हो गया और तब से आज तक बंद है."

इमेज स्रोत, PRAKASH MATHEMA / AFP via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

बीती 2 अगस्त को राजा भारत लौट आए हैं. वह 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद अपनी मां और बहनों को ढूंढते रहे.

वह बताते हैं, "जहां हम लोग रहते थे वहां करीब पांच हज़ार आदमी रहते थे. लेकिन अब वहां कुछ नहीं है. मुश्किल से 12-13 लोग बच गए हैं. हम लोग नारायणपुर घाट में भी शव देखने गए थे, लेकिन कुछ नहीं मिला. काश मैं भी मर जाता लेकिन मेरे पापा कैसे जिएंगें? हम लोगों के पास कुछ भी नहीं बचा. नेपाल का बस एक नोट बचा है."

राजा की बहन रानी देवी थोड़ी थोड़ी देर पर फफक-फफक कर रो पड़ती है. रानी देवी ख़ुद भी इस हादसे से ज़िंदा बचकर आई है. उनके पति रंजय कुमार त्रिशुली के पास ही बाढ़ से आई गाद में फंस गए थे.

रानी बताती हैं, "यह (पति) फंस गए थे तो नेपाल पुलिस वाला इनको निकाला. पानी जब आया तो यह मोटरसाइकिल चला रहे थे. मोटरसाइकिल छोड़कर ऊंचाई पर भागे लेकिन फिर भी फंस गए. हम लोग ठीक हैं लेकिन हम बस कहना चाहते है कि मेरी मम्मी का कोई शरीर ही लाकर दे दो. कम से कम उनका ठीक से रीति-रिवाज कर देंगे."

आदापुर प्रखंड के स्थानीय नेता राकेश कुमार सिंह बीबीसी से बताते हैं, "पूर्वी चंपारण में सिर्फ़ आदापुर प्रखंड के आठ लोग लापता हैं."

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

राजा कुमार के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऊंचीडीह गांव की बबिता देवी अपने चार बच्चों के साथ एक अंधेरे कमरे में बैठकर सिसकती रहती हैं.

कभी उनके रोने की आवाज तेज तो कभी धीमी होती है.

मुझे देखते ही उन्होनें मेरी बांह पकड़कर मुझे अपनी तरफ़ खींचा और कंधे पर अपना सिर रखकर रोने लगी. बबिता के पति उमेश प्रसाद भी रसुवा के तिमोरे की शेरपा कंपनी में टाइल्स लगाने का काम करते थे.

वह बताती हैं, "मंगलवार की रात बात हुई थी. उन्होंने बच्चों का हाल-चाल पूछा था लेकिन बुधवार से उनका फ़ोन नहीं लग रहा है. तब से अब तक बात नहीं हुई है. घर वाले लोग काठमांडू गए है पता लगाने लेकिन आप लोग उन्हें खोजी. उन्हें खोजी... ढूंढ के ले आइए. घर में वही कमाने वाले हैं."

बबिता के घर से कुछ कदम की दूरी पर वीर किशोर कुमार का घर है. मिट्टी से लिपे-पुते उनके घर में पूजा चल रही है और नज़दीकी रिश्तेदार जुट चुके है. वीर किशोर और उमेश प्रसाद दोनों एक ही कंपनी में टाइल्स लगाने का काम करते थे.

इमेज स्रोत, Shahnawaz/BBC

वीर किशोर के बड़े भाई नवल किशोर कुमार जो ख़ुद नेपाल में रहकर मज़दूरी करते हैं वह अपने छोटे भाई को ढूंढ-ढूंढकर थक चुके हैं.

नवल किशोर बीबीसी से कहते हैं, "सब जगह गए. लेकिन सिर्फ़ लाश ही लाश दिखती है. भाई का तो कुछ मालूम नहीं चला लेकिन बहुत सारी ख़राब हालत में लाश का वीडियो बनाकर ले आए है. समझ में ही नहीं आया कि क्या करें और यहां घर (बिहार) आकर उसकी पत्नी को क्या जवाब दें."

इस घर के अंदर वीर किशोर कुमार की पत्नी प्रिया देवी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रो-रोकर खुद को दिलासा देने की कोशिश कर रही है. वीर किशोर का छोटा बच्चा अपनी मां को चुप कराते हुए कहता है कि "पापा आएंगे तो ट्रक (खिलौना) लाएंगे."

वीर किशोर से बच्चों की बात 26 अगस्त की सुबह अपने बच्चों से बात हुई थी. पत्नी प्रिया देवी बताती हैं, "सुबह 7 बजे फ़ोन आया था तो बच्चों से बात किए थे. हम खाना बना रहे थे तो कहा कि 11 बजे फ़ोन करना. लेकिन उनका फ़ोन नहीं आया. जब बहुत देर फ़ोन नहीं आया तो मैनें फ़ोन किया लेकिन उनका फ़ोन बंद था. बाद में मालूम चला कि पानी आया है. मेरे मालिक (पति) को चाहे तो नेपाल या भारत सरकार कोना-कोना से ढूंढ कर ले आए. हमको कोई धन दौलत नहीं चाहिए, बस अपना मालिक चाहिए."

दरअसल ऊंचीडीह गांव से नेपाल बार्डर महज़ दो किलोमीटर दूर है.

गांव के पूर्व वार्ड सदस्य भूलन सहनी बताते हैं, "यहां के लोग जब कमाने लायक हो जाते हैं तो नेपाल ही कमाने जाते हैं. सब लोग वहीं जाकर मज़दूरी करते हैं. ये लोग भी जो रसुवा गए थे उन्हें 1500 नेपाली रूपया मिलता था जो भारत में तकरीबन 900 रूपये के बराबर होगा. सालों से जाते रहे हैं लोग लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है."

इमेज स्रोत, Shahnawaz/BBC

रक्सौल बाजार से कुछ दूरी पर पनटोका पंचायत है. इस पंचायत के 23 साल के राहुल कुमार सिंह भी नेपाल में एंडीज़ नाम की कंपनी में काम करते थे.

इस कंपनी में राहुल के चाचा और उनके चचेरे भाई भी उनके साथ काम करते थे. राहुल के चाचा और चचेरे भाई वापस लौट आए हैं. लेकिन राहुल नहीं लौटा.

ये लोग राहुल की मृत्यु की ख़बर लेकर लौटे हैं.

राहुल के पिता धर्मनाथ सिंह ने कुश (एक तरह की घास) का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार बीती 31 अगस्त को कर दिया है.

क्या राहुल के जीवित लौटने की कोई उम्मीद नहीं?

इस सवाल पर धर्मनाथ सिंह कहते हैं, "जब मेरे भाई ने अपनी आंखों से देख लिया कि राहुल दब गया है तो मुझे लौटने की कोई उम्मीद नहीं. इसलिए पंडित जी को बुलाकर सब कुश का पुतला बनाकर सब संस्कार करवा रहे हैं. उसका शरीर भी जाने कब लौटेगा? आप बताइए मैं किस उम्मीद पर इंतज़ार करूं?"

बिहार के पूर्वी और पश्चिम चंपारण ज़िले से बड़ी तादाद में लोग नेपाल में मज़दूरी करने जाते है. अब इन परिवारों को सिर्फ़ अपनों का इंतज़ार है. या तो उनके चमत्कारिक रूप से ज़िंदा लौट आने का या कम से कम उनकी मृत देह का.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
विधानसभा शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा, रेखा कैबिनेट ने दी मंजूरी • 3150 हीरों से सजा नया मिस यूनिवर्स क्राउन: इसकी खासियत क्या है? • शरासन और रामधारी सिंह "दिनकर" की कविताओं में नई आवाज़ • आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत: ईडी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल • नोएडा सेक्टर‑126 में कार आग से युवक की मृत्यु, सीएनजी सिलेंडर के धमाके से अफरा‑तफरी • सिपाही करन चौधरी का शरीर सिरसा पहुँचा, अंतिम संस्कार पूरा हुआ • एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद हसीनाओं के साथ जुड़ी पुरानी अफवाहें • रतन टाटा के सगे भाई जिमी टाटा ने नोएल टाटा के प्रभाव पर उठाए गंभीर सवाल • IPL 2027 की नीलामी से पहले टीमों का पर्स बंटवारा: लखनऊ के पास सबसे बड़ा, गुजरात के पास सबसे छोटा • क्वाड बैठक में चार प्रमुख निर्णय: बिजनेस फोरम, समुद्री निगरानी पर सहमति; पीएमओ व विदेश मंत्रालय की टिप्पणियाँ • योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू वोटर ग़ायब होने के दावे और निर्वाचन आयोग के जवाब पर विपक्ष हमलावर • पटना में मोमो कैफे पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 22 किलो सड़ा चिकन मिला, 21 लीटर जला तेल भी नष्ट • एक हादसा देखने के चक्कर में दूसरा एक्सीडेंट, चंद सेकंड में तीन की मौत; हाईवे पर मचा कोहराम • क्या शादी किसी महिला के सहमति के अधिकार को ख़त्म कर सकती है? • आज का राशिफल 18 नवंबर: मेष सहित इन चार राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में दिखेगा सुधार • यदि बोर्ड चाहें तो फिर से Nvidia के CEO बनूंगा • मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला • जावेद अख्तर ने 'रामायण' पर दी अपनी राय: "राम किसी एक धर्म के नहीं... • राजा भैया का दबदबा था और रहेगा': रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से • रूस में एएन‑12 विमान के क्रैश से 17 लोगों की मौत की आशंका, स्थिति का अद्यतन • सोना 1,38,600 रुपये/10ग्राम, चांदी 1,69,500 रुपये/किलो • सपा नेता पवन पांडेय बोले, अखिलेश यादव महादेव का मंदिर बनवाकर करेंगे रामलला का दर्शन • जेनसन हुआंग ने की गलतियों की स्वीकृति, फिर CEO पद संभालने को तैयार; पूछताछ से पहले कही बड़ी बात • सीएम नायब सैनी के काफिले में बड़ा हादसा, दमकल की गाड़ी खाई में गिरी; चालक समेत दो घायल, वीडियो • केआईटी कॉलेज के पीछे रासायनिक फैक्टरी में तेज़ आग, दमकल ने काबू पाला • AI‑जनित झूठी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 13.75 लाख की हड़पती साजिश उजागर • एपल की प्रमुख सेवाओं में तकनीकी आउटेज, यूजर्स को आईक्लाउड, ऐप स्टोर और वॉलेट में परेशानी • भारत ने SAFF फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वां खिताब जीता • पहले माइक्रोसॉफ्ट, फिर उड़ानें और अब बैंक सेवाएं ठप: अमेरिका में हफ्तेभर में तीन बड़े संकट • बक्सर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट • बॉलीवुड की तीन फ़िल्में हॉलीवुड पर भारी, रामायण ने गॉडज़िला को पीछे छोड़ा • मंचेरियल में पुलिसकर्मियों पर निजी बर्थडे पार्टी में डांस करने का आरोप, जांच शुरू • 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: यूपी चुनाव से पहले योगी की नितिन नवीन से मुलाकात, अमित शाह से भी मिलने की चर्चा • धोनी के IPL रिटायरमेंट पर सेलेब्रिटीज़ की भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ, मालती चाहर ने कहा‑ फैन बनी रहूँगी • पुश्कर मेले में 20 महीने के काले भैंसे 'काला बादल' का वजन 760 किलोग्राम, दर्शकों में उत्साह • पुतिन के बाद रूस में किसका होगा राज? • नए मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला, CM ग्रिड सड़कों पर जवाबदेही तय • छठ के बाद दिल्ली जाने का है प्लान?: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग? • सपा‑कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर उलझन, बैठक रद्द, क्यों है भ्रम? • ‘सीट नहीं, जीत का सवाल’ – SP सांसद ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग मीटिंग की तिथियां बताई • विधानसभा शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा, रेखा कैबिनेट ने दी मंजूरी • 3150 हीरों से सजा नया मिस यूनिवर्स क्राउन: इसकी खासियत क्या है? • शरासन और रामधारी सिंह "दिनकर" की कविताओं में नई आवाज़ • आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत: ईडी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल • नोएडा सेक्टर‑126 में कार आग से युवक की मृत्यु, सीएनजी सिलेंडर के धमाके से अफरा‑तफरी • सिपाही करन चौधरी का शरीर सिरसा पहुँचा, अंतिम संस्कार पूरा हुआ • एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद हसीनाओं के साथ जुड़ी पुरानी अफवाहें • रतन टाटा के सगे भाई जिमी टाटा ने नोएल टाटा के प्रभाव पर उठाए गंभीर सवाल • IPL 2027 की नीलामी से पहले टीमों का पर्स बंटवारा: लखनऊ के पास सबसे बड़ा, गुजरात के पास सबसे छोटा • क्वाड बैठक में चार प्रमुख निर्णय: बिजनेस फोरम, समुद्री निगरानी पर सहमति; पीएमओ व विदेश मंत्रालय की टिप्पणियाँ • योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू वोटर ग़ायब होने के दावे और निर्वाचन आयोग के जवाब पर विपक्ष हमलावर • पटना में मोमो कैफे पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 22 किलो सड़ा चिकन मिला, 21 लीटर जला तेल भी नष्ट • एक हादसा देखने के चक्कर में दूसरा एक्सीडेंट, चंद सेकंड में तीन की मौत; हाईवे पर मचा कोहराम • क्या शादी किसी महिला के सहमति के अधिकार को ख़त्म कर सकती है? • आज का राशिफल 18 नवंबर: मेष सहित इन चार राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में दिखेगा सुधार • यदि बोर्ड चाहें तो फिर से Nvidia के CEO बनूंगा • मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला • जावेद अख्तर ने 'रामायण' पर दी अपनी राय: "राम किसी एक धर्म के नहीं... • राजा भैया का दबदबा था और रहेगा': रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से • रूस में एएन‑12 विमान के क्रैश से 17 लोगों की मौत की आशंका, स्थिति का अद्यतन • सोना 1,38,600 रुपये/10ग्राम, चांदी 1,69,500 रुपये/किलो • सपा नेता पवन पांडेय बोले, अखिलेश यादव महादेव का मंदिर बनवाकर करेंगे रामलला का दर्शन • जेनसन हुआंग ने की गलतियों की स्वीकृति, फिर CEO पद संभालने को तैयार; पूछताछ से पहले कही बड़ी बात • सीएम नायब सैनी के काफिले में बड़ा हादसा, दमकल की गाड़ी खाई में गिरी; चालक समेत दो घायल, वीडियो • केआईटी कॉलेज के पीछे रासायनिक फैक्टरी में तेज़ आग, दमकल ने काबू पाला • AI‑जनित झूठी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 13.75 लाख की हड़पती साजिश उजागर • एपल की प्रमुख सेवाओं में तकनीकी आउटेज, यूजर्स को आईक्लाउड, ऐप स्टोर और वॉलेट में परेशानी • भारत ने SAFF फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वां खिताब जीता • पहले माइक्रोसॉफ्ट, फिर उड़ानें और अब बैंक सेवाएं ठप: अमेरिका में हफ्तेभर में तीन बड़े संकट • बक्सर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट • बॉलीवुड की तीन फ़िल्में हॉलीवुड पर भारी, रामायण ने गॉडज़िला को पीछे छोड़ा • मंचेरियल में पुलिसकर्मियों पर निजी बर्थडे पार्टी में डांस करने का आरोप, जांच शुरू • 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: यूपी चुनाव से पहले योगी की नितिन नवीन से मुलाकात, अमित शाह से भी मिलने की चर्चा • धोनी के IPL रिटायरमेंट पर सेलेब्रिटीज़ की भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ, मालती चाहर ने कहा‑ फैन बनी रहूँगी • पुश्कर मेले में 20 महीने के काले भैंसे 'काला बादल' का वजन 760 किलोग्राम, दर्शकों में उत्साह • पुतिन के बाद रूस में किसका होगा राज? • नए मंडलायुक्त ने कार्यभार संभाला, CM ग्रिड सड़कों पर जवाबदेही तय • छठ के बाद दिल्ली जाने का है प्लान?: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग? • सपा‑कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर उलझन, बैठक रद्द, क्यों है भ्रम? • ‘सीट नहीं, जीत का सवाल’ – SP सांसद ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग मीटिंग की तिथियां बताई •