Sunday, 30 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
INDIA

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां: किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर, ओवैसी-कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या?

Ajay Tiwari
30 August 2026 0 28
मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां: किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर, ओवैसी-कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित 'एक दुनिया, एक मानवता' कार्यक्रम में धर्म, मानवता, सेवा और सामाजिक एकता को लेकर अपना दृष्टिकोण रखा। धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि दुनिया को बदलने की शुरुआत बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों से नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर से होनी चाहिए। उनका जोर इस बात पर था कि अलग-अलग समुदायों के लोग साथ काम करें, एक-दूसरे का सम्मान करें और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं।

भागवत ने धार्मिक नेताओं से कहा कि अलग-अलग धर्मों के बीच संवाद केवल बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों या वरिष्ठ नेताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे प्रांत, जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाने की जरूरत है। उनका कहना था कि यदि स्थानीय स्तर पर लोग एक-दूसरे से संवाद शुरू करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में एकता तथा सेवा के उदाहरण बनाएंगे, तो यही छोटे प्रयास आगे चलकर अलग-अलग क्षेत्रों और देशों को जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की दुनिया हम चाहते हैं, उसके छोटे मॉडल हमें अपने आसपास ही बनाने होंगे।

भागवत ने कहा कि आरएसएस ने भारत में मुस्लिम और ईसाई समुदायों के साथ संवाद शुरू किया है। उन्होंने बताया कि 2018 में उनके एक भाषण के बाद इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ी और धीरे-धीरे इसे जारी रखा गया। उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रक्रिया में परिणाम तुरंत दिखाई नहीं देते। कुछ लोगों ने सात बार बातचीत के बाद भी ठोस बदलाव नहीं होने की बात कही। भागवत ने इसके जवाब में लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। उनके मुताबिक सामाजिक सोच और व्यवहार में बदलाव समय लेता है, इसलिए निराश होकर प्रयास छोड़ना समाधान नहीं है।

भागवत ने कहा कि संवाद के साथ सेवा भी जरूरी है और दोनों काम एक साथ होने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस के स्वयंसेवक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते समय उसके धर्म या पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं करते। उन्होंने अपने संगठन की विभिन्न गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से करीब 1.30 लाख अलग-अलग स्तर की सेवा गतिविधियां चल रही हैं। उनका कहना था कि सेवा का उद्देश्य बदले में कुछ हासिल करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना है।

भागवत ने हरियाणा में दो विमानों की टक्कर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों विमान अरब देशों से जुड़े थे और उनमें ज्यादातर यात्री मुस्लिम थे। भागवत के अनुसार स्वयंसेवकों ने घायलों की मदद की, शवों को निकालने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में सहयोग किया तथा परिजनों को मृतकों की पहचान में सहायता दी। उन्होंने कहा कि उस समय स्वयंसेवकों ने यह नहीं देखा कि पीड़ित किस धर्म के हैं। उन्होंने इसे बिना भेदभाव सेवा करने का उदाहरण बताया।

भागवत ने धार्मिक विविधता को मानवता की एकता के साथ जोड़ते हुए कहा कि धर्म अलग हो सकते हैं, उनकी पूजा-पद्धतियां और परंपराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता एक है। उन्होंने कहा कि सत्य एक है, लेकिन लोग उसे अपनी समझ और अनुभव के अनुसार अलग-अलग तरीके से बताते हैं। उनके अनुसार धर्मों के रास्ते अलग हो सकते हैं, कोई रास्ता सीधा हो सकता है तो कोई लंबा या कठिन, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उनका अंतिम लक्ष्य अलग है।

भागवत ने कहा कि धार्मिक अनुशासन और अनुष्ठान जरूरी हो सकते हैं, लेकिन उन्हें धर्म का अंतिम उद्देश्य नहीं समझना चाहिए। उन्होंने इसे एक उंगली से प्रकाश की ओर इशारा करने के उदाहरण से समझाया। उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति केवल उंगली को देखता रहे और उस दिशा में मौजूद प्रकाश को न देखे, तो वह उद्देश्य को नहीं समझ पाएगा। उनके अनुसार धर्म का उद्देश्य मनुष्य को सत्य और दिव्यता की ओर ले जाना है। इसी आधार पर उन्होंने अलग-अलग आध्यात्मिक रास्तों के बीच समानता की बात रखी।

भागवत ने रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय मूल की परंपराओं के साथ इस्लाम और ईसाई धर्म का भी अभ्यास किया था। उनके मुताबिक अलग-अलग धार्मिक रास्तों के अनुभवों से यह समझ सामने आई कि रास्ते अनेक हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य एक हो सकता है। भागवत ने इसी संदर्भ में कहा कि यदि कोई खुद को हिंदू कहना चाहता है, तो उसे यह मानना होगा कि सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं। उन्होंने प्रत्येक मनुष्य के सम्मान को भी इसी विचार से जोड़ा।

भागवत के मुताबिक दुनिया के अलग-अलग समाजों और परंपराओं में अच्छाई, प्रेम और शांति का ज्ञान पहले से मौजूद है। समस्या ज्ञान की कमी नहीं, बल्कि उस ज्ञान को व्यवहार में उतारने की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सही बात जानने के बावजूद अपनी इच्छाओं और लालच के कारण उसका पालन नहीं करता। उन्होंने अपने शुगर से परहेज के उदाहरण से समझाया कि सही चीज पता होने के बाद भी इंसान कभी-कभी अपने लिए बहाना खोज लेता है। इसलिए अच्छे व्यवहार को केवल जानकारी नहीं, बल्कि मजबूत आदत बनाने की जरूरत है।

भागवत ने कहा कि मानव समाज में बदलाव तभी स्थायी होगा, जब सेवा, प्रेम और सम्मान रोजमर्रा के व्यवहार का हिस्सा बनेंगे। केवल लोगों को समझा देना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार नई आदत इतनी मजबूत होनी चाहिए कि वह व्यक्ति को भौतिक सुख, सत्ता, प्रभाव और श्रेष्ठता की लालसा से दूर रख सके। उन्होंने धार्मिक परंपराओं में मौजूद सेवा और देने की भावना का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि व्यक्ति में यह भावना पैदा हो जाए कि उसे दूसरों के लिए भी कुछ करना है, तो उसका असर पूरे समाज पर पड़ सकता है।

भागवत ने धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे अपने-अपने देशों और समाजों में एकता तथा निस्वार्थ सेवा के छोटे मॉडल तैयार करें और फिर उन्हें दूसरे क्षेत्रों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यह काम आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा, लेकिन धीमे परिणाम देखकर प्रयास बंद नहीं किया जाना चाहिए। उनके पूरे संबोधन में ‘एक दुनिया, एक मानवता’, विविधता के सम्मान, बिना भेदभाव सेवा और लगातार संवाद का संदेश प्रमुख रहा। भागवत ने कहा कि विविधता प्रकृति का नियम है, जबकि उसके पीछे एकता का सत्य मौजूद है।

ओवैसी ने मोहन भागवत की न्यूयॉर्क यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी अपनी स्थिति खुद रख सकते हैं, लेकिन उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को भारत के बहुलवाद और विविधता के खिलाफ बताया। ओवैसी ने यह भी सवाल उठाया कि मोहन भागवत अमेरिका जा सकते हैं, जबकि तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की अनुमति क्यों नहीं मिली। उन्होंने इसे चयनात्मक रवैया बताया। 

   

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
वियना संग्रहालय डकैती: ऐतिहासिक मिस्र की रानी का 4.3 मिलियन डॉलर मूल्य का 673-हीरे का हार चोरी हो गया भोटेकोशी नदी में जलस्तर फिर बढ़ा, रसुवा‑नुवाकोट‑धादिंग में हाई अलर्ट अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन ने दिया बड़ा बयान, कहा- नहीं चाहते युद्ध, पर झुकेंगे नहीं बिदुपुर 6 लेन पुल बनकर तैयार, दक्षिण और उत्तर बिहार को जोड़ेगा सेतु; 67 पिलरों पर टिका टॉक्सिक ने पहले वीकेंड में कमाए 25 करोड़, इरुमुडी ने दिखाया दम, हनुमान अंश ने भी किया धूम लियोनेल मेस्सी ने इंटर मियामी के लिए चार गोल मास्टरक्लास के साथ वर्षों को पीछे छोड़ दिया एंथ्रोपिक के लिए झटका? सोनी, वार्नर चैपल ने AI फर्म के खिलाफ बौद्धिक संपदा चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया चिराग के विधायक ने सेक्रेटरी का ही जमीन हड़प लिया, बेलसंड MLA अमित कुमार रानू समेत 8 पर थाने में FIR बिना बताए गुरुग्राम में दबिश देने पहुंच गई यूपी पुलिस, रेड के दौरान आरोपी ने की आत्महत्या, 5 सस्पेंड जीमेल में ईमेल का स्वचालित रूप से उत्तर देने के लिए क्लाउड का उपयोग कैसे करें: एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में खतरे की घंटी 1 अगस्त को 209 रुपये तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, क्या फिर घटे हैं दाम? बुक करने से पहले करें चेक 47 पैसे के 'छुटकू' शेयर में रोज अपर सर्किट, 6 महीने में पैसा डबल यूपीएससी नैतिकता सरलीकृत: जेन जेड और संचार की नैतिकता हम ट्रीसा जॉली के स्मैश के बारे में जानते हैं - लेकिन नेट गेम ने भारत को विश्व कांस्य दिलाया कार्लोस अलकराज यूएस ओपन खिताब की रक्षा के लिए वापस आ गए, लेकिन नोवाक जोकोविच उनके रास्ते में खड़े हैं नेपाल में जल प्रलय से बिहार की नदियों में गाद का खतरा, सड़क-रेल परियोजनाओं पर असर; बाढ़ की त्रासदी भी बढ़ेगी बिहार में साइबर अपराध संकट के पाँच प्रमुख रुझान समय रैना अव्यक्त विवाद | बिहार और amp; कश्मीरी पंडित चुटकुले आक्रोश भड़काते हैं | माफ़ी बहस सेबी ने ट्रैफिकसोल आईटीएस और इसके प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिए प्रतिबंधित किया; 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया वेकफील्ड ने यॉर्क पर जीत के साथ प्ले-ऑफ में जगह पक्की की जीत के लिए केवल चार रनों की आवश्यकता के बावजूद डरहम को अंतिम दिन तक ले जाया गया ट्रम्प टैरिफ की लागत अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है, AI कारक समान रूप से मुद्रास्फीति को बढ़ा रहे हैं: फेड विश्लेषण से पता चलता है 1 की जीत में चार गोल दागे, और अधिक रिकॉर्ड बनाए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदू-मुस्लिम एकता का आह्वान किया | न्यूयॉर्क | न्यूज18 थम नहीं रहा जमीन धंसने का सिलसिला, नौगंवा गौतम में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, प्रशासन से सुरक्षा की मांग अमेरिका ने अफ़्रीका में सेना की सहायता करने वाले अफ़गानों के रिश्तेदारों को निर्वासित किया 'महिलाओं से मांग होती थी' तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं? आरक्षण को लेकर चिराग, मांझी आमने-सामने, एक-दूसरे का इस्तीफा मांगा मलाइका ने बिजनेसमैन BF संग की पार्टी, दोस्तों संग पहुंचा बेटा आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को अलविदा कहा, पोस्ट में लिखा- 'पद छूट गया, सपना नहीं यूपी में बाढ़ की आपदा: चित्रकूट में जलभराव, दुकानों का डूबना, रेलवे ट्रैक धंसा, प्रयागराज में गंगा उफान चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पद छूट गया, लेकिन सपना...' झाड़ी में मिला मजदूर का शव, पापा-पापा पुकारती रही 2 साल की मासूम; बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल जिस क्षण नेपाल का ग्लेशियर टूटा, घातक बाढ़ आ गई संसद का इंतजार नहीं किया': डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों के खिलाफ न्यायपालिका की सक्रिय कार्रवाई पर सीजेआई रोजर फेडरर की पत्नी ने हॉल ऑफ फेम भाषण के साथ टेनिस को खूब हंसाया और रोते हुए छोड़ दिया इनहेल्ड इंसुलिन बनाम इंजेक्शन: क्या अंतर है और यह किसके लिए है? मर्फी अधिक कार्डिफ़ हस्ताक्षरों को लेकर आशावादी हैं रोज ₹50 जमा पर मिलेंगे 35 लाख... गजब है ये सरकारी स्कीम! वियना संग्रहालय डकैती: ऐतिहासिक मिस्र की रानी का 4.3 मिलियन डॉलर मूल्य का 673-हीरे का हार चोरी हो गया भोटेकोशी नदी में जलस्तर फिर बढ़ा, रसुवा‑नुवाकोट‑धादिंग में हाई अलर्ट अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन ने दिया बड़ा बयान, कहा- नहीं चाहते युद्ध, पर झुकेंगे नहीं बिदुपुर 6 लेन पुल बनकर तैयार, दक्षिण और उत्तर बिहार को जोड़ेगा सेतु; 67 पिलरों पर टिका टॉक्सिक ने पहले वीकेंड में कमाए 25 करोड़, इरुमुडी ने दिखाया दम, हनुमान अंश ने भी किया धूम लियोनेल मेस्सी ने इंटर मियामी के लिए चार गोल मास्टरक्लास के साथ वर्षों को पीछे छोड़ दिया एंथ्रोपिक के लिए झटका? सोनी, वार्नर चैपल ने AI फर्म के खिलाफ बौद्धिक संपदा चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया चिराग के विधायक ने सेक्रेटरी का ही जमीन हड़प लिया, बेलसंड MLA अमित कुमार रानू समेत 8 पर थाने में FIR बिना बताए गुरुग्राम में दबिश देने पहुंच गई यूपी पुलिस, रेड के दौरान आरोपी ने की आत्महत्या, 5 सस्पेंड जीमेल में ईमेल का स्वचालित रूप से उत्तर देने के लिए क्लाउड का उपयोग कैसे करें: एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में खतरे की घंटी 1 अगस्त को 209 रुपये तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, क्या फिर घटे हैं दाम? बुक करने से पहले करें चेक 47 पैसे के 'छुटकू' शेयर में रोज अपर सर्किट, 6 महीने में पैसा डबल यूपीएससी नैतिकता सरलीकृत: जेन जेड और संचार की नैतिकता हम ट्रीसा जॉली के स्मैश के बारे में जानते हैं - लेकिन नेट गेम ने भारत को विश्व कांस्य दिलाया कार्लोस अलकराज यूएस ओपन खिताब की रक्षा के लिए वापस आ गए, लेकिन नोवाक जोकोविच उनके रास्ते में खड़े हैं नेपाल में जल प्रलय से बिहार की नदियों में गाद का खतरा, सड़क-रेल परियोजनाओं पर असर; बाढ़ की त्रासदी भी बढ़ेगी बिहार में साइबर अपराध संकट के पाँच प्रमुख रुझान समय रैना अव्यक्त विवाद | बिहार और amp; कश्मीरी पंडित चुटकुले आक्रोश भड़काते हैं | माफ़ी बहस सेबी ने ट्रैफिकसोल आईटीएस और इसके प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिए प्रतिबंधित किया; 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया वेकफील्ड ने यॉर्क पर जीत के साथ प्ले-ऑफ में जगह पक्की की जीत के लिए केवल चार रनों की आवश्यकता के बावजूद डरहम को अंतिम दिन तक ले जाया गया ट्रम्प टैरिफ की लागत अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है, AI कारक समान रूप से मुद्रास्फीति को बढ़ा रहे हैं: फेड विश्लेषण से पता चलता है 1 की जीत में चार गोल दागे, और अधिक रिकॉर्ड बनाए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदू-मुस्लिम एकता का आह्वान किया | न्यूयॉर्क | न्यूज18 थम नहीं रहा जमीन धंसने का सिलसिला, नौगंवा गौतम में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, प्रशासन से सुरक्षा की मांग अमेरिका ने अफ़्रीका में सेना की सहायता करने वाले अफ़गानों के रिश्तेदारों को निर्वासित किया 'महिलाओं से मांग होती थी' तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं? आरक्षण को लेकर चिराग, मांझी आमने-सामने, एक-दूसरे का इस्तीफा मांगा मलाइका ने बिजनेसमैन BF संग की पार्टी, दोस्तों संग पहुंचा बेटा आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को अलविदा कहा, पोस्ट में लिखा- 'पद छूट गया, सपना नहीं यूपी में बाढ़ की आपदा: चित्रकूट में जलभराव, दुकानों का डूबना, रेलवे ट्रैक धंसा, प्रयागराज में गंगा उफान चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पद छूट गया, लेकिन सपना...' झाड़ी में मिला मजदूर का शव, पापा-पापा पुकारती रही 2 साल की मासूम; बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल जिस क्षण नेपाल का ग्लेशियर टूटा, घातक बाढ़ आ गई संसद का इंतजार नहीं किया': डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों के खिलाफ न्यायपालिका की सक्रिय कार्रवाई पर सीजेआई रोजर फेडरर की पत्नी ने हॉल ऑफ फेम भाषण के साथ टेनिस को खूब हंसाया और रोते हुए छोड़ दिया इनहेल्ड इंसुलिन बनाम इंजेक्शन: क्या अंतर है और यह किसके लिए है? मर्फी अधिक कार्डिफ़ हस्ताक्षरों को लेकर आशावादी हैं रोज ₹50 जमा पर मिलेंगे 35 लाख... गजब है ये सरकारी स्कीम!