Tuesday, 24 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं?

Ajay Tiwari
23 November 2026 • 0 • 33
यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं?

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

जब एलिज़ाबेथ और टॉम विलकॉक्स को एहसास हुआ कि वे अपने और अपने दो बच्चों के लिए मनचाहा घर कभी नहीं ख़रीद पाएंगे, तो उन्होंने एक बड़ा जोखिम उठाने का फ़ैसला किया.

उन्होंने सोचा कि वे छोटे बच्चों वाले किसी दूसरे जोड़े को ढूंढेंगे, जो उनके लिए बिल्कुल अजनबी हों. फिर उन्हें प्रस्ताव देंगे कि वे मिलकर एक प्रॉपर्टी ख़रीदें और उसमें साथ रहें.

कनाडा के वैंकूवर में रहने वाले विलकॉक्स दंपति एक ऐसा घर ख़रीदना चाहते थे, जिसके पीछे खुली जगह हो और जहां उनके बच्चे खेल सकें. वैंकूवर में मकानों की क़ीमतें लंबे समय से कनाडा के सबसे महंगे शहरों में शुमार रही हैं.

हेल्थकेयर सेक्टर में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाली एलिज़ाबेथ कहती हैं, "हम ऐसा घर चाहते थे, जिसके पीछे इतनी जगह हो कि वहां ट्रैम्पोलिन रखा जा सके. घर ऐसी जगह भी हो, जहां पैदल आसानी से आया-जाया जा सके. लेकिन हम इसे ख़रीदने का ख़र्च नहीं उठा सकते थे."

उनका बजट 10 लाख कनाडाई डॉलर (करीब सात लाख अमेरिकी डॉलर या पांच लाख ब्रिटिश पाउंड) था. इस बजट में वे ज़्यादा से ज़्यादा बालकनी वाला एक छोटा अपार्टमेंट ही ख़रीद सकते थे.

तभी एलिज़ाबेथ के मन में एक दूसरे परिवार के साथ मिलकर घर ख़रीदने का विचार आया.

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

2023 में विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों ने मिलकर छह बेडरूम वाला एक अलग घर ख़रीदा. इस घर के पीछे एक बगीचा भी है और इसकी क़ीमत 18 लाख 50 हज़ार कनाडाई डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) थी.

दोनों परिवारों ने घर ख़रीदने के लिए 2 लाख 50 हज़ार कनाडाई डॉलर (करीब 1 करोड़ 60 लाख) की डाउन पेमेंट आधी-आधी दी. वे हर महीने मॉर्गेज यानी होम लोन की 3,900 कनाडाई डॉलर की किस्त भी बराबर बांटते हैं.

इसके अलावा, बिजली-पानी के बिल और घर की मरम्मत जैसे दूसरे ख़र्च भी दोनों परिवार आधे-आधे उठाते हैं.

एलिज़ाबेथ का कहना है कि इस व्यवस्था से दोनों परिवारों के हज़ारों नहीं, बल्कि "दसियों हज़ार डॉलर" बच रहे हैं.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जो पहले से अनजान लोगों के साथ मिलकर घर ख़रीद रहे हैं. लेकिन पारिमल गोसाई का कहना है कि टोरंटो में घरों की ऊंची क़ीमतों के कारण इसमें लोगों की दिलचस्पी काफ़ी बढ़ी है.

गोसाई कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में हस्मेट्स ऐप और वेबसाइट के संस्थापक और सीईओ हैं. यह ऐप और वेबसाइट उन लोगों को आपस में जोड़ती है, जो किसी अनजान व्यक्ति के साथ मिलकर घर ख़रीदने की संभावना तलाश रहे हैं.

उनका कहना है, "इसे एक वित्तीय संबंध के तौर पर देखा जा सकता है और इससे भावनाएं बीच में नहीं आतीं."

दुनिया के दूसरे हिस्सों में यह चलन कितना आम है, यह साफ़ नहीं है. ब्रिटेन की मॉर्गेज ब्रोकर कंपनी एलएंडसी के डेविड हॉलिंगवर्थ कहते हैं कि उन्होंने खुद ऐसा मामला नहीं देखा है, लेकिन उनका मानना है कि ब्रिटेन में भी ऐसा होता है. हालांकि, उनके मुताबिक यह चलन "बहुत सीमित" है.

वह कहते हैं, "मुझे याद है कि कोविड-19 महामारी से पहले लंदन के एक पब में ऐसा ही एक कार्यक्रम हुआ था. यह स्पीड डेटिंग जैसा था, जहां घर ख़रीदने के इच्छुक लोग किसी अनजान व्यक्ति के साथ जोड़ी बनाने आए थे. हालांकि, यह कितना कामयाब रहा, मुझे नहीं पता."

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

तीन साल बाद भी विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों का कहना है कि साथ रहने का उनका फ़ैसला अब तक अच्छा काम कर रहा है.

दोनों परिवारों के पास रहने के लिए कुछ निजी जगहें हैं, जैसे उनकी अपनी रसोई. लेकिन घर के बेसमेंट में बने बड़े लिविंग रूम का इस्तेमाल दोनों परिवार मिलकर करते हैं. इस कमरे के एक कोने में होम जिम है. इसके अलावा, दोनों परिवार एक साझा फ़्रीज़र भी इस्तेमाल करते हैं.

एलिज़ाबेथ कहती हैं, "अगर कोई बताता है कि वह बेसमेंट में कसरत करने जा रहा है, तो हम समझ जाते हैं कि कुछ देर तक वहां नहीं जाना है. इस बात को लेकर कभी कोई परेशानी नहीं हुई."

एश्ले भी मानती हैं कि उन्हें साथ रहने में कोई दिक़्क़त नहीं होती. वह कहती हैं, "शायद यह हमारा ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास था, लेकिन मुझे और मेरे पति को लगता था कि हम ऐसे लोग हैं, जो अजनबियों के साथ भी रह सकते हैं."

इमेज स्रोत, Sabrina Bowman

टोरंटो में फ्रीलांस बिज़नेस कंसल्टेंट सबरीना बोमन 2018 से दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक घर की मालकिन हैं. जब उन्होंने घर ख़रीदने के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए और वहां रहने आईं, तब वह उन दो लोगों में से एक को जानती तक नहीं थीं.

सबरीना अपनी आर्थिक स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी साझा नहीं करना चाहतीं. हालांकि, उनका कहना है कि तीनों ने अपनी-अपनी आमदनी के हिसाब से घर की डाउन पेमेंट और मॉर्गेज की किस्तें बांटने का फ़ैसला किया था.

उनका कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद होने पर खुलकर बातचीत करके उसे शुरुआत में ही सुलझाया जा सकता है. वह कहती हैं, "हमारे लिए यह ज़रूरी है कि घर में जो कुछ भी होता है, उस पर बातचीत करने के लिए एक तय व्यवस्था हो."

तीनों नियमित रूप से घर के मामलों पर बैठक करते हैं. इन बैठकों में घर के कामों की ज़िम्मेदारी, पैसों से जुड़े मुद्दों, जन्मदिन मनाने और आपसी मतभेदों पर चर्चा होती है.

सबरीना कहती हैं, "यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग किसी ऐसी बात के बारे में भी ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं, जिसे कहने में उन्हें झिझक हो सकती है. फिर हम मिलकर उस समस्या का हल निकालते हैं."

सबरीना के टोरंटो वाले घर और वैंकूवर में विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों के साझा घर, दोनों के लिए क़ानूनी समझौते किए गए हैं. इन समझौतों में यह तय किया गया है कि अगर कोई अपना हिस्सा बेचकर घर छोड़ना चाहे, तो क्या प्रक्रिया होगी.

दोनों घरों के समझौतों में घर छोड़ने के लिए पहले से उचित समय पर सूचना देने की शर्त रखी गई है. सबरीना के घर के मामले में यह भी तय है कि घर छोड़ने वाला व्यक्ति अपना हिस्सा बेचने से पहले वहां रह रहे बाकी लोगों को उसे ख़रीदने का पहला मौक़ा देगा.

टोरंटो की रियल एस्टेट वकील तान्या वॉकर कहती हैं कि इस तरह के क़ानूनी समझौते होना बहुत ज़रूरी है. वह कहती हैं, "आपके पास ऐसा समझौता होना चाहिए, जो क़ानूनी तौर पर बाध्यकारी हो. सिर्फ़ ईमेल और फ़ेसबुक संदेशों के भरोसे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि विवाद होने पर इन सबको इकट्ठा करना और उनका रिकॉर्ड रखना मुश्किल हो सकता है."

वहीं, वैंकूवर में एलिज़ाबेथ कहती हैं कि दोनों परिवारों ने अभी यह तय नहीं किया है कि वे कितने समय तक इस घर में रहेंगे. वह कहती हैं, "हम सभी इस व्यवस्था और इस जगह से बहुत ख़ुश हैं, इसलिए यहां से जाना मुश्किल होगा."

वह कहती हैं, "बच्चों को पहली बार ट्रैम्पोलिन पर उछलते-कूदते या अपने हरे-भरे छोटे से बगीचे में गोल-गोल दौड़ते हुए देखना कैसा लगा, इसे पैसों में नहीं आंका जा सकता."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
200 करोड़ रुपये के विकास कार्य, चुनाव आचार संहिता में फंस सकते हैं • नाली में पाइप डालने के विवाद में लाठियां चलीं, नौ लोग घायल • 204 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, समस्तीपुर में जश्न; घर पर आतिशबाजी और मिठाइयां बंटी • 30 लकड़ी के घर जलकर राख, कोई जनहानि नहीं • एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से पहले पकड़ी गई चीन की छात्रा, लगे ये आरोप; क्या है कार्रवाई का आधार? • UP में SP‑Congress गठबंधन की सीट बंटवारे की फाइनल तय कब होगी? • काशी में 21 लाख दीपों की रोशनी, 2100 ड्रोन से शिव तांडव का शो • 51 साल के रियलिटी स्टार राहुल महाजन ने घोषित किया चौथी शादी का इरादा • खून की जांच में ये 3 नंबर बढ़े-घटे तो शरीर में हो सकती है गड़बड़ी, तुरंत चेक करिए अपनी रिपोर्ट • अनंत अंबानी ने काशी विश्वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में 6 करोड़ का दान दिया • अखिलेश यादव ने X पर कहा, "पहली 26 जीतने वाली सीटों से शुरुआत, मिलजुल कर समझदारी से आगे बढ़ेंगे • केबीसी 18 के पहले करोड़पति भूषण ठाकरे: अमिताभ बच्चन की सलाह ने बदल दिया उनका जीवन • KBC के पहले करोड़पति भूषण ठाकरे ने पिता से भावनात्मक मिलन, अमिताभ बच्चन के सामने इमोशनल • काजिया लिज मेजो ने गाउन और स्विमसूट में दिखाया भारतीय सौंदर्य • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही ठाठ, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी • ओपीडी भवन में 15 लोगों को काटा, एक घंटे तक अफरातफरी • अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया? • 2.89 करोड़ की परियोजना पर लापरवाही: बलरामपुर के सेखुईकला में पानी की टंकी तैयार, फिर भी नल सूखा • शराब पार्टी के बाद विवाद से जुड़ी हत्या, मृतक के सिर पर चप्पल रखी मिली • सपना चौधरी और वीर साहू के बीच तलाक की प्रक्रिया, दोनों ने अलग‑अलग राहें चुनी • वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़े • बेटी के विवाह से पहले पिता और भाई के बीच धन विवाद, शादी के कार्ड लिखते हुए घर की खुशी ठप • भारी सुरक्षा के बीच पहाड़ी की चोटी पर प्रज्वलित हुआ कार्तिगई दीपम, 'सुप्रीम अनुमति' पर गतिरोध दूर हुआ • चंद्रशेखर के गठबंधन को ऐसे काउंटर करेगी सपा, चुनाव करीब आने पर होगी तीखी जुबानी जंग • भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लड़की देखने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत • सुप्रीम कोर्ट ने आदेश: दिल्ली‑NCR में 23.6 लाख पुराने वाहन, अब तक केवल 1.85 लाख ही कबाड़ हुए; वायु शुद्धिकरण की राह क्या? • सीजेपी ने यूपी चुनाव से दूरी बनाई, दिपके बोले: रोजगार, शिक्षा पर हो चुनाव • कुर्ला में जोड़े की मारपीट के बाद बीएमसी ने गार्डन्स में एमएसएफ जवान तैनात किए • भारत‑जर्मनी के 75‑वर्षीय संबंध: मोदी‑सोल्ज़ ने साझेदारी को नई दिशा दी, भविष्य की संभावनाएँ • पिता का 25‑वर्षीय ट्रेन सफर, बेटे का SP पद, बेटी IAS बनी, अब बेटी की शादी IAS अधिकारी से • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन • वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास • पंचायत के पाँचवें सीजन के बाद फिल्म की संभावना, फुलेरावासी फिर बड़े पर्दे पर? • संभावना सेठ बनी जुड़वा बच्चों की माँ, गोल्डन टेंपल में किया पहला दर्शन • यूपी में ठंड तेज, पांच जिलों में पारा 10° से नीचे • सिंध में नई प्रांत निर्माण योजना पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन, असिम मुनीर के खिलाफ हजारों ने पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी दी • पंजाब में बसे 'इराक़' नाम के गांव की कहानी • मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली • ट्रम्प की टैरिफ योजना में 16 देशों की सूची, भारत भी शामिल • नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू नेताओं का हंगामा: मंच पर भिड़े कार्यकर्ता; उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें गायब • 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य, चुनाव आचार संहिता में फंस सकते हैं • नाली में पाइप डालने के विवाद में लाठियां चलीं, नौ लोग घायल • 204 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, समस्तीपुर में जश्न; घर पर आतिशबाजी और मिठाइयां बंटी • 30 लकड़ी के घर जलकर राख, कोई जनहानि नहीं • एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से पहले पकड़ी गई चीन की छात्रा, लगे ये आरोप; क्या है कार्रवाई का आधार? • UP में SP‑Congress गठबंधन की सीट बंटवारे की फाइनल तय कब होगी? • काशी में 21 लाख दीपों की रोशनी, 2100 ड्रोन से शिव तांडव का शो • 51 साल के रियलिटी स्टार राहुल महाजन ने घोषित किया चौथी शादी का इरादा • खून की जांच में ये 3 नंबर बढ़े-घटे तो शरीर में हो सकती है गड़बड़ी, तुरंत चेक करिए अपनी रिपोर्ट • अनंत अंबानी ने काशी विश्वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में 6 करोड़ का दान दिया • अखिलेश यादव ने X पर कहा, "पहली 26 जीतने वाली सीटों से शुरुआत, मिलजुल कर समझदारी से आगे बढ़ेंगे • केबीसी 18 के पहले करोड़पति भूषण ठाकरे: अमिताभ बच्चन की सलाह ने बदल दिया उनका जीवन • KBC के पहले करोड़पति भूषण ठाकरे ने पिता से भावनात्मक मिलन, अमिताभ बच्चन के सामने इमोशनल • काजिया लिज मेजो ने गाउन और स्विमसूट में दिखाया भारतीय सौंदर्य • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही ठाठ, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी • ओपीडी भवन में 15 लोगों को काटा, एक घंटे तक अफरातफरी • अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन का फ़ैसला क्यों किया? • 2.89 करोड़ की परियोजना पर लापरवाही: बलरामपुर के सेखुईकला में पानी की टंकी तैयार, फिर भी नल सूखा • शराब पार्टी के बाद विवाद से जुड़ी हत्या, मृतक के सिर पर चप्पल रखी मिली • सपना चौधरी और वीर साहू के बीच तलाक की प्रक्रिया, दोनों ने अलग‑अलग राहें चुनी • वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़े • बेटी के विवाह से पहले पिता और भाई के बीच धन विवाद, शादी के कार्ड लिखते हुए घर की खुशी ठप • भारी सुरक्षा के बीच पहाड़ी की चोटी पर प्रज्वलित हुआ कार्तिगई दीपम, 'सुप्रीम अनुमति' पर गतिरोध दूर हुआ • चंद्रशेखर के गठबंधन को ऐसे काउंटर करेगी सपा, चुनाव करीब आने पर होगी तीखी जुबानी जंग • भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लड़की देखने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत • सुप्रीम कोर्ट ने आदेश: दिल्ली‑NCR में 23.6 लाख पुराने वाहन, अब तक केवल 1.85 लाख ही कबाड़ हुए; वायु शुद्धिकरण की राह क्या? • सीजेपी ने यूपी चुनाव से दूरी बनाई, दिपके बोले: रोजगार, शिक्षा पर हो चुनाव • कुर्ला में जोड़े की मारपीट के बाद बीएमसी ने गार्डन्स में एमएसएफ जवान तैनात किए • भारत‑जर्मनी के 75‑वर्षीय संबंध: मोदी‑सोल्ज़ ने साझेदारी को नई दिशा दी, भविष्य की संभावनाएँ • पिता का 25‑वर्षीय ट्रेन सफर, बेटे का SP पद, बेटी IAS बनी, अब बेटी की शादी IAS अधिकारी से • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन • वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास • पंचायत के पाँचवें सीजन के बाद फिल्म की संभावना, फुलेरावासी फिर बड़े पर्दे पर? • संभावना सेठ बनी जुड़वा बच्चों की माँ, गोल्डन टेंपल में किया पहला दर्शन • यूपी में ठंड तेज, पांच जिलों में पारा 10° से नीचे • सिंध में नई प्रांत निर्माण योजना पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन, असिम मुनीर के खिलाफ हजारों ने पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी दी • पंजाब में बसे 'इराक़' नाम के गांव की कहानी • मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली • ट्रम्प की टैरिफ योजना में 16 देशों की सूची, भारत भी शामिल • नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू नेताओं का हंगामा: मंच पर भिड़े कार्यकर्ता; उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें गायब •