Monday, 31 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला?

Ajay Tiwari
31 August 2026 0 49
राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला?

इमेज स्रोत, Ishant Chauhan/Hindustan Times via Getty Images

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुरू हुआ 'शुद्धीकरण' विवाद अब लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर तक पहुंच गया है.

हल्द्वानी सिटी कोतवाली पुलिस ने 30 अगस्त की रात राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया.

शिकायत अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने की है, जो वाल्मीकि समुदाय से हैं और ख़ुद को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़ा बताते हैं.

पुलिस के मुताबिक़ मामले की जांच डीएसपी अमित कुमार को सौंपी गई है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 'शुद्धीकरण' कराने वालों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर ना करके राहुल गांधी पर एफ़आईआर दर्ज कराना बीजेपी के दलित विरोधी चेहरे को दिखाता है. वहीं बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी ने एक धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है.

एफ़आईआर में आरोप है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्द्वानी में हुए 'शुद्धीकरण' कार्यक्रम को छुआछूत और दलितों के ख़िलाफ़ भेदभाव के तौर पर पेश किया. शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं, क्योंकि उसके मुताबिक़ उस सफ़ाई और हवन में अनुसूचित जाति के लोग भी शामिल थे.

मामला आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की एक रैली से जुड़ा है.

शिकायतकर्ता का दावा है कि रैली के बाद वहां गंदगी और शराब की बोतलें मिली थीं. इसके बाद 11 अगस्त को स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ता (अमित कुमार, जो वाल्मीकि/दलित समाज से हैं) ने मैदान की सफाई और वहां धार्मिक अनुष्ठान कराया था.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सफाई और हवन को बिना सच्चाई जाने "छुआछूत" और "दलित विरोधी अपराध" बता दिया. शिकायतकर्ता के मुताबिक, खुद दलित समाज से होने के बावजूद इस बयान की वजह से उन्हें और उनके साथियों को समाज में नीचा दिखाया जा रहा है, धमकियां मिल रही हैं और दो वर्गों के बीच नफ़रत फैलाने की कोशिश की गई है. फ़िलहाल पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

राहुल गांधी पर एससी/एसटी एक्ट (धारा 3(1)) और भारतीय न्याय संहिता 2023 (धारा 196, 299, 197(1)(c), 353) के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है.

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

राहुल गांधी पर एफ़आईआर दर्ज होने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा, "हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के भाषण के बाद सभास्थल के हुए शुद्धीकरण के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन आज तक एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई. वहीं, विडंबना देखिए- इस मुद्दे को छुआछूत और भेदभाव से जोड़कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने इसे दलित समाज का अपमान बताया, तो उन्हीं के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो गई."

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 'दलित विरोधी' क़रार दिया.

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा, "जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ बीजेपी ने देश भर में 40-50 केस करा दिए हैं, उनके ख़िलाफ़ एक और एफ़आईआर हो भी गई तो कौनसा आसमान सर पर टूट पड़ा? असली मुद्दा राहुल जी के ख़िलाफ़ हुई एफ़आईआर नहीं है. असली मुद्दा 'शुद्धीकरण' का है. बीजेपी और उत्तराखंड सरकार की नीयत देखिए. जिस व्यक्ति ने शुद्धीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई, उनके ख़िलाफ़ तो तुरंत एफ़आईआर कर दी. लेकिन जिन लोगों ने शुद्धीकरण किया और करवाया, उनके ख़िलाफ़ अब तक एक एफ़आईआर तक नहीं हुई."

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

मामला 8 अगस्त से शुरू होता है.

उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था. यह रैली उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के सिलसिले में थी.

इसके बाद, 11 अगस्त को, श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े लोगों ने वहां 'शुद्धीकरण हवन' किया.

कांग्रेस का आरोप है कि यह कार्यक्रम खड़गे के दलित होने की वजह से किया गया और उनके भाषण वाली जगह को 'शुद्ध' करना दरअसल छुआछूत की मानसिकता को दिखाता है.

29 अगस्त को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को फिर उठाया.

उन्होंने कहा कि खड़गे के साथ जो हुआ, वह छुआछूत है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफ़आईआर दर्ज कराई जाए.

उन्होंने इसे बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से जोड़ते हुए कहा कि संविधान छुआछूत को अपराध मानता है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर देश के इतने वरिष्ठ दलित नेता के साथ ऐसा हो सकता है तो आम दलितों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता होगा.

यानी 29 अगस्त को राहुल गांधी जिस मामले में दूसरों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की मांग कर रहे थे, उसी विवाद में अगले दिन उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो गई.

इमेज स्रोत, Getty Images

13 अगस्त को राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने ख़ुद इस मुद्दे को उठाया.

खड़गे के मुताबिक़ उनके भाषण के बाद उस मंच का 'शुद्धीकरण' किया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना से ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें छुआछूत का सामना करना पड़ा हो.

खड़गे ने कहा था कि रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने अपने भाषण में किसी जाति या धर्म का नाम नहीं लिया था. इसके बावजूद उनके जाने के बाद मंच पर हवन किया गया.

इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी.

उन्होंने कहा था कि बीजेपी इस तरह की किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती और इस घटना की जांच कराई जाएगी.

उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी घटना हुई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस घटना को जातिगत रंग देकर राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहती है.

बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के दलितों के प्रति रवैये पर सवाल उठाए.

राहुल गांधी पर एफ़आईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार, बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "राहुल गांधी ने सफ़ाई और धार्मिक अनुष्ठान को अस्पृश्यता और दलितों के ख़िलाफ़ बताकर ग़लत मोड़ देने की कोशिश की. उन्होंने ग़लत नैरेटिव सेट करना चाहा जिससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं."

वहीं कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "राहुल गांधी को यह मुद्दा अब जाकर याद आया है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने इस घटना का ज़िक्र 15-20 दिन पहले ही किया था. उसी दिन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी ने साफ़ तौर पर कहा था कि इसमें बीजेपी या संघ परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था. राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर नड्डा जी ने इस दावे का बाक़ायदा खंडन किया था.

जब मल्लिकार्जुन खड़गे साहब ने इस घटना पर गहरा दुख जताया था, तब राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. अब अचानक उन्हें यह मुद्दा याद आ गया है. बीजेपी या बीजेपी के किसी कार्यकर्ता का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. यह बिल्कुल साफ़ है कि वहां जो कुछ हुआ, उससे हमारा कोई संबंध या किसी तरह का लिंक नहीं है. इसके बावजूद राहुल गांधी इस तरह का ड्रामा करते जा रहे हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू मलबे से मिले खिलौने, तस्वीरें और किताबें! नेपाल तबाही की ग्राउंड रिपोर्ट 1 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 5000-5000 रुपये, जानें किस योजना का मिला लाभ सीवान की दाहा नदी में सरोज देवी के शव की खोज, पुलिस ने शुरू की मौत की जांच माधुरी दीक्षित संग Kissing सीन में बहका था हीरो, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस! लोहे का पहरा.... त्रिशूली की हाइड्रोपावर की सुरंग में फंसी सांसें आरा बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेंद्र प्रसाद सिंह चुने गए अध्यक्ष, मनमोहन ओझा बने महासचिव अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिजनों को बंधाया ढांढस; बोले- कातिलों को मिलेगा कड़ा सबक सीएम योगी ने दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले-सत्य, धर्म और कर्म के संदेश को जीवन में उतारें नवादा में जिला सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक, भत्ते और बुनियादी ढांचे की मांगों पर DM को ज्ञापन सौंपने की तैयारी 11 टीमें, 4 एडिशनल SP... अंकित बालियान केस में DGP ने बताई मुठभेड़ की कहानी तेजाब हमलों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: खुदरा दुकानों में एसिड बिक्री पर कड़े प्रतिबंध पर विचार, प्राधिकारियों से मांगा जवाब गोवा नाइटक्लब आग में 28 घायल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्दी का आदेश दिया कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार जल्द घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, आया ये बड़ा संकेत विजिट माय स्टेट अभियान: जेन-जी बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, रील बनाकर सुनाएंगे अपने शहर की कहानी सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी ट्रंप को अपनी पाबंदियों पर भरोसा, क्या ईरान के पास है इस दांव की काट? भारत डाक विभाग ने 23,757 जीडीएस पदों पर भर्ती शुरू की, 10वीं पास उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, फिक्स कर दी रिकॉर्ड डेट, मिलेंगे 7 फ्री शेयर हिमाचल में बारिश से 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित कार की चपेट में आने से दो की मौत, छह लोग घायल, रविवार देर रात हुआ हादसा विरोधियों के छलावे से बचें, जनता को सतर्क करें; मायावती ने 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की अररिया जीरो माइल पर कंटेनर टक्कर में 18 वर्षीय गैरेज मिस्त्री की मौत, जिम जाने के दौरान हुई दुर्घटना ऊंची जातियों के कोटे पर क्या बोले चिराग पासवान? मंत्री संजय सिंह को लेकर भी साफ किया पक्ष नेपाल आपदा में भी चीन ने अपनाया कोरोना वाला फॉर्मूला! पंड्या तैयार, नीतीश भी फिट... लेकिन बुमराह कब लौटेंगे? राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला? सपा का कल से बूथ स्तर से चुनाव प्रचार शुरू; अखिलेश यादव ने सपाइयों को दिया जीत का मंत्र संजय सिंह दोषी निकले तो कड़ी सजा मिलेगी; चिराग पासवान ने सरकार से होटल कांड की जांच मांगी दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र के SIR ड्राफ्ट रोल से 2 करोड़ 7 लाख वोटर्स के नाम कटे, ऐसे करें चेक सुभाष चंद्रा दिवालिया मामले में नया मोड़, NCLAT करेगा सुनवाई, ZEEL के शेयर 14% लुढ़के सोनिया गांधी की किताब से भारत के 'सबसे ताक़तवर राजनीतिक परिवार' के बारे में क्या पता चलेगा? हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार पास यूपी चुनाव के लिए मंडे मैराथन, लखनऊ में भाजपा, सपा और बसपा की अहम बैठक फिल्मी स्टाइल में दबंगई: बरेली में सड़क पर बुलेट खड़ी कर ई-बस रोकी, युवकों ने चालक को पीटा; देखें वीडियो एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, 25 फीसदी तक बढ़ीं दरें; एक सितंबर से होंगी लागू मलबे से मिले खिलौने, तस्वीरें और किताबें! नेपाल तबाही की ग्राउंड रिपोर्ट 1 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 5000-5000 रुपये, जानें किस योजना का मिला लाभ सीवान की दाहा नदी में सरोज देवी के शव की खोज, पुलिस ने शुरू की मौत की जांच माधुरी दीक्षित संग Kissing सीन में बहका था हीरो, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस! लोहे का पहरा.... त्रिशूली की हाइड्रोपावर की सुरंग में फंसी सांसें आरा बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेंद्र प्रसाद सिंह चुने गए अध्यक्ष, मनमोहन ओझा बने महासचिव अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिजनों को बंधाया ढांढस; बोले- कातिलों को मिलेगा कड़ा सबक सीएम योगी ने दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले-सत्य, धर्म और कर्म के संदेश को जीवन में उतारें नवादा में जिला सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक, भत्ते और बुनियादी ढांचे की मांगों पर DM को ज्ञापन सौंपने की तैयारी 11 टीमें, 4 एडिशनल SP... अंकित बालियान केस में DGP ने बताई मुठभेड़ की कहानी तेजाब हमलों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: खुदरा दुकानों में एसिड बिक्री पर कड़े प्रतिबंध पर विचार, प्राधिकारियों से मांगा जवाब गोवा नाइटक्लब आग में 28 घायल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्दी का आदेश दिया कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार जल्द घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, आया ये बड़ा संकेत विजिट माय स्टेट अभियान: जेन-जी बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, रील बनाकर सुनाएंगे अपने शहर की कहानी सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी ट्रंप को अपनी पाबंदियों पर भरोसा, क्या ईरान के पास है इस दांव की काट? भारत डाक विभाग ने 23,757 जीडीएस पदों पर भर्ती शुरू की, 10वीं पास उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, फिक्स कर दी रिकॉर्ड डेट, मिलेंगे 7 फ्री शेयर हिमाचल में बारिश से 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित कार की चपेट में आने से दो की मौत, छह लोग घायल, रविवार देर रात हुआ हादसा विरोधियों के छलावे से बचें, जनता को सतर्क करें; मायावती ने 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की अररिया जीरो माइल पर कंटेनर टक्कर में 18 वर्षीय गैरेज मिस्त्री की मौत, जिम जाने के दौरान हुई दुर्घटना ऊंची जातियों के कोटे पर क्या बोले चिराग पासवान? मंत्री संजय सिंह को लेकर भी साफ किया पक्ष नेपाल आपदा में भी चीन ने अपनाया कोरोना वाला फॉर्मूला! पंड्या तैयार, नीतीश भी फिट... लेकिन बुमराह कब लौटेंगे? राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दर्ज हुई एफ़आईआर, जानिए क्या है मामला? सपा का कल से बूथ स्तर से चुनाव प्रचार शुरू; अखिलेश यादव ने सपाइयों को दिया जीत का मंत्र संजय सिंह दोषी निकले तो कड़ी सजा मिलेगी; चिराग पासवान ने सरकार से होटल कांड की जांच मांगी दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र के SIR ड्राफ्ट रोल से 2 करोड़ 7 लाख वोटर्स के नाम कटे, ऐसे करें चेक सुभाष चंद्रा दिवालिया मामले में नया मोड़, NCLAT करेगा सुनवाई, ZEEL के शेयर 14% लुढ़के सोनिया गांधी की किताब से भारत के 'सबसे ताक़तवर राजनीतिक परिवार' के बारे में क्या पता चलेगा? हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है', बेटे के लिए प्रार्थना कर रहा परिवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार पास यूपी चुनाव के लिए मंडे मैराथन, लखनऊ में भाजपा, सपा और बसपा की अहम बैठक फिल्मी स्टाइल में दबंगई: बरेली में सड़क पर बुलेट खड़ी कर ई-बस रोकी, युवकों ने चालक को पीटा; देखें वीडियो एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज