Thursday, 22 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की

Ajay Tiwari
22 October 2026 • 0 • 21
रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की

रूस के दो नागरिकों ने यूक्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसियों के लिए गुप्त रूप से काम करने का दावा किया है.

उन्होंने उन कार्रवाइयों के बारे में भी बताया है, जिनमें उनके मुताबिक़ रूस के भीतर सैन्य ठिकानों, सैन्य उपकरणों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया गया था.

इनमें से एक व्यक्ति को हम इवान कह रहे हैं.

इवान का दावा है कि रूस में रहते हुए उसने यूक्रेन के उन ड्रोन हमलों में भूमिका निभाई, जिनमें रूस के रणनीतिक बमवर्षक विमानों और हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्रियों को निशाना बनाया गया था.

इवान बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई देते हैं. ये डॉक्यूमेंट्री रूस के भीतर गुप्त रूप से ऐसी कार्रवाइयां करने वाले लोगों के बारे में है.

इमेज स्रोत, Getty Images

यह डॉक्यूमेंट्री स्वतंत्र पोलिश पत्रकार मार्सिन मामोन ने बनाई है.

डॉक्यूमेंट्री में एक और व्यक्ति भी हैं, जिन्हें हम फ़ोमा कह रहे हैं. फ़ोमा रूस के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय पोलैंड में निर्वासन में रह रहे हैं.

फ़ोमा का कहना है कि वह रूस में गुप्त रूप से काम करने वाले स्वयंसेवकों का एक नेटवर्क चलाते हैं.

उनके मुताबिक़, इस नेटवर्क के लोग रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर नज़र रखते हैं. ये ऐसे अधिकारी होते हैं, जिन्हें यूक्रेन की सैन्य ख़ुफ़िया एजेंसी जीयूआर निशाना बनाने पर विचार कर रही होती है.

हालांकि, फ़ोमा इस बात पर ज़ोर देते हैं कि उनके लोग ख़ुद किसी हमले में शामिल नहीं होते.

फ़ोमा ने यह भी नहीं बताया कि उनके लोग किन अधिकारियों पर नज़र रख रहे थे.

लेकिन पिछले साल दिसंबर में मॉस्को में लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ानिल सरवारोव की हत्या के बाद उन्होंने माना कि उन्होंने जनरल के बारे में जानकारी यूक्रेन को दी थी.

रूस में ऐसी गुप्त कार्रवाइयां करने वाले समूहों के बारे में पहले भी मीडिया में ख़बरें आती रही हैं. लेकिन इवान जैसे किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुंचना बहुत मुश्किल है, जो रूस में रहकर काम कर रहे हों और अपनी कथित गतिविधियों के बारे में बता रहे हों.

जीयूआर ने पुष्टि की है कि इवान और फ़ोमा, दोनों उनके लिए काम करते हैं.

लेकिन एजेंसी ने यह भी माना है कि उसे पूरी जानकारी मालूम नहीं हो सकती.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

यूक्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसी जीयूआर में जिस अधिकारी के संपर्क में इवान रहता है, उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इवान पर पूरा भरोसा है. इस पर उन्होंने कहा, "मुझे अपने अलावा किसी पर भरोसा नहीं है."

जीयूआर, इवान और फ़ोमा इस बात को लेकर बहुत सावधान हैं कि वे कितनी जानकारी साझा करते हैं.

इस वजह से उन कार्रवाइयों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है, जिनमें शामिल होने का ये दोनों दावा करते हैं.

हालांकि, इवान और फ़ोमा जिन व्यापक तरीक़ों के बारे में बताते हैं, उन्हें यूक्रेन के अधिकारी स्वीकार कर चुके हैं.

यूक्रेन की सरकार रूस के भीतर मिलकर किए जाने वाले ड्रोन हमलों की अपनी रणनीति के बारे में बता चुकी है.

यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों में जायज़ ठिकानों को निशाना बनाया जाता है. सरकार ने यह भी माना है कि ऐसी कार्रवाइयों के लिए गुप्त एजेंटों का इस्तेमाल किया जाता है.

वैसे, युद्ध शुरू होने के बाद से रूस में कई राजनीतिक हत्याएं भी हुई हैं.

यूक्रेन की नीति है कि वह ख़ास लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में अपनी भूमिका न तो आधिकारिक रूप से स्वीकार करता है और न ही उनकी ज़िम्मेदारी लेता है.

हालांकि, यूक्रेन के एक ख़ुफ़िया अधिकारी ने पहले बीबीसी से माना था कि दिसंबर 2024 में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ़्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के पीछे यूक्रेन था.

यह पता लगाना मुश्किल है कि रूस के कितने नागरिक यूक्रेन के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं.

फ़ोमा का दावा है कि ऐसे लोगों की संख्या करीब 300 से 500 के बीच है. हालांकि, इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है.

इवान और फ़ोमा कहते हैं कि वे केवल यूक्रेन में रूस की लड़ाई के ख़िलाफ़ नहीं हैं. वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार का भी विरोध करते हैं.

उनका मानना है कि पुतिन का राजनीतिक भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि युद्ध का नतीजा क्या होता है.

इवान कहते हैं, "इस समय मुझे लगता है कि अगर वे युद्ध हार जाते हैं, तो पुतिन की सरकार गिर सकती है."

"अपनी कार्रवाइयों के ज़रिए हम इस प्रक्रिया को तेज़ करने की कोशिश कर रहे हैं."

इवान ने मार्सिन मामोन को बताया कि उनके काम में सैन्य ठिकानों पर नज़र रखना भी शामिल था.

वह ड्रोन के हिस्सों को छिपाने के लिए जगह भी तलाशते थे. यह सब रूस के सैन्य ठिकानों और उपकरणों पर संभावित हमलों की तैयारी के लिए किया जाता था.

इवान ने कहा, "जब ड्रोन के इन हिस्सों को आपस में जोड़ा जाता है, तो यह एक बहुत ताक़तवर हथियार बन जाता है."

"यह एक ही हमले में ऐसी चीज़ को तबाह कर सकता है, जिसकी क़ीमत कई करोड़ डॉलर हो."

इवान ने मामोन को एक वीडियो भेजा. इसमें वह कथित तौर पर रूस के एक सैन्य हवाई अड्डे के पास विस्फोटक छिपाते दिखाई दे रहे थे.

अगर वह पकड़े जाते, तो उन पर आतंकवाद का आरोप लगता और उसे कई दशकों के लिए जेल भेजा जा सकता था.

फ़ोमा का काम इवान से अलग है.

वह रूस से बाहर रहकर अपने स्वयंसेवकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देते हैं.

मार्सिन मामोन ने उन्हें ऐसा ही एक प्रशिक्षण देते हुए देखा.

इस दौरान फ़ोमा अपने स्वयंसेवकों को बता रहे थे कि जिस वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर नज़र रखने के लिए कहा गया है, उनका पीछा कैसे करना है.

फ़ोमा ने अपने स्वयंसेवकों से कहा, "आपको मेरी या मेरे किसी साथी की ओर से एक फ़ाइल मिलेगी. इसमें उस व्यक्ति का नाम होगा, जिस पर नज़र रखनी है."

"फ़ाइल में उनकी तस्वीर, निजी जानकारी, जन्म की तारीख़, उम्र और हुलिया दिया होगा. अगर उनके पास कार है, तो उसकी जानकारी भी उसमें होगी."

"जब आप उस व्यक्ति के पास जाएं, तो अपने साथ फ़ोन न ले जाएं."

फ़ोमा का कहना है कि वह कभी रूस के ताक़तवर और प्रभावशाली वर्ग का हिस्सा थे.

इसलिए उसके पास कुछ ख़ास संपर्क हैं, जिनसे उसे लगातार अंदरूनी जानकारी मिलती रहती हैं.

फ़ोमा ने अपने लैपटॉप पर मामोन को दिखाया कि वह सैन्य ठिकानों और लोगों की जगहों को नक़्शे पर कैसे दर्ज करते हैं.

उन्होंने कहा, "यह जानकारी का एक संग्रह है. इसमें सामान रखने वाले गोदामों और सैन्य इकाइयों की जगह दी गई है."

"इसमें ये भी है कि जनरल कहां रहते हैं और यूक्रेन पर बमबारी करने वाले रणनीतिक बमवर्षक विमानों के पायलट कहां रहते हैं."

"किसी व्यवस्था को तोड़ने के लिए आपको यह समझना पड़ता है कि वह काम कैसे करती है. इसके बाद आप उसकी कमज़ोर जगहों को निशाना बना सकते हैं."

फ़ोमा ने बताया कि उसके नेटवर्क में करीब 36 लोग हैं.

ये लोग रूस, यूक्रेन और यूरोप के दूसरे देशों में रहते हैं.

रूस से बाहर मौजूद लोग सामान पहुंचाने और दूसरे इंतज़ाम करने में मदद करते हैं.

वे उन लोगों की ऑनलाइन गतिविधियों और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी का भी पता लगाते हैं, जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है.

फ़ोमा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जिन लोगों पर नज़र रखनी होती है, उनके नाम जीयूआर सुझाता है.

लेकिन वह और उसकी टीम अपने स्तर पर भी यह जांच करते हैं कि उस व्यक्ति को सैन्य अपराधी माना जाना चाहिए या नहीं.

फ़ोमा ने कहा, "आम तौर पर हम भी उस व्यक्ति से जुड़ी जानकारी की जांच करते हैं."

"इसके बाद ही हम तय करते हैं कि उस पर काम करना है या नहीं."

फ़ोमा अपनी टीम की कार्रवाइयों को सही मानते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि जो लोग पुतिन और रूस की ओर से यूक्रेन में भयानक काम कर रहे हैं, वे समझें कि उन्हें इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी."

फ़ोमा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वह यूक्रेन को केवल जानकारी देते हैं. उनका नेटवर्क ख़ुद किसी की हत्या नहीं करता.

दिसंबर 2025 में जनरल सरवारोव की हत्या के बाद फ़ोमा ने मामोन को एक संदेश भेजा था.

इसमें उसने लिखा, "उन पर नज़र रखने में काफ़ी मेहनत लगी."

"वह कभी अपनी प्रेमिका और कभी अपने साथी के साथ रहते थे. वह अपने निशान छिपाते थे और लगातार अपना कार्यक्रम बदलते रहते थे."

हालांकि, फ़ोमा ने इस कार्रवाई से पहले मामोन या बीबीसी के साथ इसकी कोई योजना साझा नहीं की थी.

इमेज स्रोत, Sergei SUPINSKY / AFP via Getty Images

इवान अपने काम के बारे में बहुत कम जानकारी देते हैं.

किसी घटना के बाद भी वह उससे जुड़ी बातें बताने से बचते थे.

फ़ोमा ने इवान के बारे में अपने स्तर पर जानकारी जुटाई.

उन्होंने यूक्रेन और रूस में मौजूद सैन्य ख़ुफ़िया सूत्रों से बात की.

इसके बाद फ़ोमा को लगा कि इवान पिछले साल जून में रूस की सबसे बड़ी सैन्य ड्रोन फ़ैक्ट्री पर हमला करने की योजना में शामिल रहा होगा.

ये फ़ैक्ट्री येलाबुगा में है.

इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की ख़बर थी.

इवान ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी कार्रवाइयों में हमेशा आम लोगों को नुक़सान पहुंचने से बचाने की कोशिश की जाती है.

लेकिन ये कार्रवाइयां इवान के लिए भी बहुत ख़तरनाक रही हैं.

उन्होंने कहा, "सबसे गंभीर घटना उस समय हुई, जब मेरी कार को सुरक्षा जांच के लिए रोका गया और मेरे पास हाथ से बनाए गए विस्फोटक थे."

"जोखिम बहुत ज़्यादा था. लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, वे मुझे पकड़ नहीं पाए."

इवान ने बताया कि किसी के पकड़े जाने या पूरी व्यवस्था का राज़ खुलने का ख़तरा कम करने के लिए इस काम का कोई एक साफ़ संगठनात्मक तरीक़ा नहीं है.

उन्होंने कहा कि वह जिन दूसरे लोगों के साथ काम करता हैं, उनसे वह कभी नहीं मिले. वह उनकी पहचान भी नहीं जानते.

फ़ोमा भी अपने लोगों के लिए यही नियम अपनाते हैं.

उन्होंने कहा, "जैसे ही आप लोगों को समूहों या साझा ऑनलाइन चैट में इकट्ठा करना शुरू करते हैं और इंटरनेट पर अपने निशान छोड़ते हैं, इस बात की बहुत अधिक आशंका होती है कि पूरे समूह को जल्दी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा या ख़त्म कर दिया जाएगा."

इमेज स्रोत, KREMLIN PRESS OFFICE/Anadolu via Getty Images

इवान ने कहा कि रूस में अब ऐसे बहुत कम लोग बचे हैं, जो इस तरह का काम कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, "विचारधारा के आधार पर काम करने वाले ज़्यादातर लोग या तो देश छोड़ चुके हैं या जेल में हैं."

बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़, रूस में रहकर ऐसी कार्रवाइयों में शामिल कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वे किस काम का हिस्सा बन रहे हैं.

मिसाल के तौर पर, कुछ ट्रक ड्राइवरों को यह मालूम नहीं होता कि वे जिस सामान को लेकर जा रहे हैं, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है.

कुछ दूसरे लोग पैसे लेकर ऐसा काम करते हैं.

लेकिन इवान का कहना है कि वह अपनी विचारधारा के कारण यह काम कर रहा है. वह पहले राजनीतिक विपक्ष का सदस्य था.

इस कारण उम्मीद की जाती है कि रूस के अधिकारी उसकी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखते होंगे.

इसलिए यह हैरान करने वाली बात थी कि वह कई बार रूस से बाहर निकलने और फिर वापस लौटने में कामयाब रहा.

मार्सिन मामोन ने इवान को अपने साथ जॉर्जिया के रेगिस्तानी इलाक़े में चलने के लिए तैयार किया. वहां दोनों खुलकर बात कर सकते थे.

मामोन ने इवान से पूछा कि यूक्रेन के अधिकारी उस पर भरोसा कैसे कर सकते हैं.

इवान ने जवाब दिया, "आप किसी तीसरे देश में जाते हैं. वहां यूक्रेन के एजेंट आपसे मिलते हैं और झूठ पकड़ने वाली मशीन से आपकी जांच करते हैं."

मामोन ने इवान से कहा कि वह यूक्रेन में जीयूआर के अपने किसी संपर्क अधिकारी से उनकी बात कराए.

उस व्यक्ति ने तुरंत इवान को फ़ोन किया और कॉल को स्पीकर पर रखा गया.

इससे कथित तौर पर यह दिखाया गया कि इवान उसके लिए काम करता है.

दोनों ने संकेतों वाली भाषा में बातचीत की और "स्कूल में मरम्मत" का ज़िक्र किया.

लेकिन बाद में इवान के संपर्क अधिकारी ने माना कि वह इस संभावना को पूरी तरह ख़ारिज नहीं कर सकता कि इवान अपनी मर्ज़ी से या दबाव में रूस के लिए भी काम कर रहा हो.

फ़ोमा का मानना है कि इवान का आसानी से यात्रा कर पाना अपने आप में उस पर शक करने की वजह नहीं है.

उसने मामोन से कहा, "देश की व्यवस्था में हर तरह की कमज़ोरियां हैं."

"अगर आप उनके बारे में जानते हैं या केवल ख़ुशक़िस्मत हैं, तो आप उन रास्तों से निकल सकते हैं और उसी व्यवस्था में रह सकते हैं."

"यह वैसा ही है, जैसे पनीर के टुकड़े में बने छेदों के बीच चूहा अपना रास्ता निकाल लेता है."

एक और बात अधिक अहम लगती है.

अगर इवान रूस की सुरक्षा एजेंसी एफ़एसबी के लिए भी जासूसी कर रहा होता, तो इस बात की संभावना थी कि वह यूक्रेन के हमलों की योजनाओं से जुड़ी अपनी जानकारी रूसी एजेंसी को दे देता.

यूक्रेन के 100 से अधिक ड्रोन से किए गए एक बड़े और तबाही मचाने वाले हमले से एक साल से भी अधिक समय पहले इवान, मार्सिन मामोन को बता रहा था कि रूस के अलग-अलग सैन्य हवाई अड्डों पर मौजूद रणनीतिक बमवर्षक विमानों पर बड़ा हमला होने वाला है.

हालांकि, उसने कभी यह नहीं बताया कि हमला कब और कहां होगा.

मामोन ने इवान से पूछा कि वह इस काम के दबाव को कैसे सहता है.

इवान ने कहा, "डर हमेशा मौजूद रहता है. वह हर जगह मेरे साथ चलता है."

"आप कुछ न भी कर रहे हों, तब भी डरे रहते हैं. यह रूस है."

लेकिन इवान को उम्मीद थी कि आख़िरकार उसका जीवन बदलेगा.

और फिर इवान ने कहा, "पुतिन हमेशा ज़िंदा नहीं रहेंगे."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कुएं से मिले तीन मासूमों के क्षत-विक्षत शव, मौत की वजह अब भी अनजान, विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजरें • प्रयागराज से दिल्ली का सफर होगा आसान, रात में ट्रेन पकड़िए और सुबह पहुंचिए राजधानी • मेयर जोहरान ममदानी ने दुर्गा पूजा में भाग लेकर नफरत के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: अंधेरी होटल में फर्जी पहचान और गलती से चलती गोली • छात्राओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, 'बेटी बचाओ, कूड़ा हटाओ' के नारे लगाए; जानें पूरा मामला • पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • टी20 में 226 रनों का लक्ष्य, भारत ने नई आक्रामक रणनीति का जलवा दिखाया • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात कर कहा‑ "आजम हमेशा रहेंगे, उनका सपना हम पूरा करेंगे • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • हाईकोर्ट ने ड्रेनेज परियोजना को 3 हफ्तों में मंजूरी देने का आदेश, नहीं तो प्रमुख सचिव वित्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले • 24 घंटे में करोड़ों साइबर अटैक्स, इंटरनेट पर हैकिंग का खतरा बढ़ा • बरेली में पुरानी रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय की पीटकर हत्या, साथी घायल; 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज • अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी • MP के नगर निकायों में सरकारी खरीद में कीमतों में अजब अंतर, संभावित बचत ₹250 करोड़ • रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की • तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो • नई वैगनआर का फेसलिफ्ट: जापानी 7वीं जनरेशन ने भारत में भी नई पहचान बनाई • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा, सलमान, शाहरुख और अन्य सितारों की सुरक्षा की स्थिति • दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात • श्रद्धा दुबे ने वकील से बात करने को कहा, पुलिस पूछताछ में चुप्पी • क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी सोनाक्षी की फिल्म? बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक; जानें मामला • भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई करेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सीएम सम्राट ने विभाग को दिए निर्देश • सुरक्षा कारणों से दिल्ली में दिलजीत का कॉन्सर्ट रद्द • पीटीआर के जंगलों में औषधीय खजाने की तलाश, आयुष मंत्रालय की टीम कर रही सर्वेक्षण • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • हर्मुज में 7 टैंकरों पर हमला: ईरान ने टारगेट या समुद्री माइंस का दावा किया • दुर्गा पूजा मेले में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को कट्टे के साथ पकड़ा; केस दर्ज • ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा बक्सर पहुंची, 58 दिनों में 7 राज्यों का सफर • पैरा एशियन गेम्स में अंजनाबेन बंबाडिया ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक, जयंती को मिला रजत • BJP ने प्रियंका गांधी वाड्रा के रेहान की Bikaner House प्रदर्शनी विवाद पर कांग्रेस पर आरोप लगाया • उत्तराखंड के मंत्री के साथ विवाद में दलेर मेहंदी, कभी कहा था- शराब नहीं, चाय का शौक़ीन हूँ • उत्तरी प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा हरा सालाजार पिट वाइपर, अंधेरे में भी शिकार करता है • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला • कुएं से मिले तीन मासूमों के क्षत-विक्षत शव, मौत की वजह अब भी अनजान, विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजरें • प्रयागराज से दिल्ली का सफर होगा आसान, रात में ट्रेन पकड़िए और सुबह पहुंचिए राजधानी • मेयर जोहरान ममदानी ने दुर्गा पूजा में भाग लेकर नफरत के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: अंधेरी होटल में फर्जी पहचान और गलती से चलती गोली • छात्राओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, 'बेटी बचाओ, कूड़ा हटाओ' के नारे लगाए; जानें पूरा मामला • पीलीभीत में मतदाता सूची गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • टी20 में 226 रनों का लक्ष्य, भारत ने नई आक्रामक रणनीति का जलवा दिखाया • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात कर कहा‑ "आजम हमेशा रहेंगे, उनका सपना हम पूरा करेंगे • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • हाईकोर्ट ने ड्रेनेज परियोजना को 3 हफ्तों में मंजूरी देने का आदेश, नहीं तो प्रमुख सचिव वित्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले • 24 घंटे में करोड़ों साइबर अटैक्स, इंटरनेट पर हैकिंग का खतरा बढ़ा • बरेली में पुरानी रंजिश के चलते डिलीवरी बॉय की पीटकर हत्या, साथी घायल; 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज • अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी • MP के नगर निकायों में सरकारी खरीद में कीमतों में अजब अंतर, संभावित बचत ₹250 करोड़ • रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की • तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो • नई वैगनआर का फेसलिफ्ट: जापानी 7वीं जनरेशन ने भारत में भी नई पहचान बनाई • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा, सलमान, शाहरुख और अन्य सितारों की सुरक्षा की स्थिति • दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात • श्रद्धा दुबे ने वकील से बात करने को कहा, पुलिस पूछताछ में चुप्पी • क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी सोनाक्षी की फिल्म? बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक; जानें मामला • भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई करेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सीएम सम्राट ने विभाग को दिए निर्देश • सुरक्षा कारणों से दिल्ली में दिलजीत का कॉन्सर्ट रद्द • पीटीआर के जंगलों में औषधीय खजाने की तलाश, आयुष मंत्रालय की टीम कर रही सर्वेक्षण • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • हर्मुज में 7 टैंकरों पर हमला: ईरान ने टारगेट या समुद्री माइंस का दावा किया • दुर्गा पूजा मेले में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को कट्टे के साथ पकड़ा; केस दर्ज • ‘प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा बक्सर पहुंची, 58 दिनों में 7 राज्यों का सफर • पैरा एशियन गेम्स में अंजनाबेन बंबाडिया ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक, जयंती को मिला रजत • BJP ने प्रियंका गांधी वाड्रा के रेहान की Bikaner House प्रदर्शनी विवाद पर कांग्रेस पर आरोप लगाया • उत्तराखंड के मंत्री के साथ विवाद में दलेर मेहंदी, कभी कहा था- शराब नहीं, चाय का शौक़ीन हूँ • उत्तरी प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा हरा सालाजार पिट वाइपर, अंधेरे में भी शिकार करता है • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला •