Tuesday, 10 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

वह शख़्स जिसने गाँव की अनपढ़ महिलाओं को इंजीनियर बनाया और दुनिया की सोच बदल दी

Ajay Tiwari
10 November 2026 • 0 • 29
वह शख़्स जिसने गाँव की अनपढ़ महिलाओं को इंजीनियर बनाया और दुनिया की सोच बदल दी

इमेज स्रोत, Getty Images

राजस्थान के एक छोटे-से गाँव से शुरू हुआ उनका प्रयोग दुनिया के अनेक देशों तक पहुँचा. लेकिन इस असाधारण कहानी की शुरुआत एक कुएँ, एक पुलिसवाले और अंग्रेज़ी के कुछ वाक्यों से हुई थी.

राजस्थान के अजमेर ज़िले में 1967 की एक घटना है. एक नौजवान कुएँ के भीतर काम कर रहा था. जब वह धूल-मिट्टी से सने कपड़ों में बाहर निकला तो एक पुलिसवाला उसका इंतज़ार कर रहा था.

पुलिसवाले ने बताया कि उसे ज़िला कलेक्टर के सामने पेश किया जाना है. कलेक्टर के चार समन का जवाब न देने का मामला था. उस पर आरोप था कि वह बिना सरकार की अनुमति के चाहे जहाँ कुएं खोद रहा है.

नौजवान को उसी हालत में कलेक्टर के सामने ले जाया गया. बातचीत शुरू हुई तो उसने अंग्रेज़ी में पूछा कि उसे यहाँ क्यों लाया गया है. कलेक्टर चौंक गए. उन्होंने पूछा कि वह कहाँ से आया है.

जवाब मिला, दिल्ली के सेंट स्टीफ़ेंस कॉलेज से. संयोग से कलेक्टर अनिल बोर्डिया भी उसी कॉलेज के छात्र रह चुके थे. उनके सामने खड़ा धूल से सना मज़दूर अब उन्हें बिल्कुल अलग दिखाई देने लगा.

उस नौजवान का नाम था संजीत 'बंकर' रॉय.

इमेज स्रोत, Tribhuvan

वर्ष 2022 में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में हुई एक बातचीत में बंकर रॉय ने इन पंक्तियों के लेखक को अपने शुरुआती दिनों के कई अनुभव सुनाए थे. राजस्थान के कुओं से शुरू हुई वह यात्रा आगे चलकर दुनिया के अनेक देशों के गाँवों तक पहुँचने वाली थी.

मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बंकर रॉय का राजस्थान के तिलोनिया गाँव में उनके घर पर निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे.

पिछले चार दशकों से बंकर और अरुणा रॉय के निकट सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे के अनुसार, उन्होंने सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर अंतिम साँस ली. उस समय उनकी पत्नी अरुणा रॉय और अन्य निकट सहयोगी उनके पास मौजूद थे.

निखिल डे बताते हैं कि कोविड के बाद बंकर का स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं रह गया था. उनकी देखभाल के कारण अरुणा रॉय की सामाजिक गतिविधियाँ भी अपेक्षाकृत सीमित हो गई थीं.

बंकर ने जीवन के पाँच दशक से अधिक जिस गाँव में बिताए, उसी गाँव में उनकी जीवनयात्रा समाप्त हुई.

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

बंकर रॉय का जन्म 30 जून 1945 को बंगाल के एक संपन्न परिवार में हुआ था.

उन्होंने प्रतिष्ठित दून स्कूल और दिल्ली के सेंट स्टीफ़ेंस कॉलेज में पढ़ाई की. वह राष्ट्रीय स्तर के स्क्वैश खिलाड़ी भी थे. उनके सामने किसी प्रतिष्ठित पेशे और सुविधापूर्ण जीवन के रास्ते खुले हुए थे.

लेकिन 1966-67 के दौरान बिहार के अकालग्रस्त इलाक़ों की यात्रा ने उनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी.

जयप्रकाश नारायण की अपील पर वह राहत कार्य से जुड़े थे. भुखमरी और अभाव से जूझते लोगों को देखकर उन्हें महसूस हुआ कि उनकी उच्च शिक्षा ने उन्हें उस भारत को समझने के लिए तैयार नहीं किया था, जहाँ देश की अधिकांश आबादी रहती थी.

जयपुर में हुई बातचीत में उन्होंने इस अनुभव को बेहद तकलीफ़देह बताया था.

उन्हें लगने लगा कि देश के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के बावजूद वह गाँव के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में असमर्थ थे.

उन्होंने एक अलग रास्ता चुना.

वर्ष 1967 में वह राजस्थान पहुँचे और अजमेर ज़िले में कुएँ खोदने तथा उन्हें गहरा करने के काम से जुड़ गए. यह परियोजना कैथोलिक रिलीफ़ सर्विसेज़ से संबंधित थी.

यहाँ उन्हें ऐसे लोग मिले जिनके पास बड़ी डिग्रियाँ नहीं थीं, लेकिन चट्टानों, मिट्टी, भूजल और मशीनों का गहरा व्यावहारिक ज्ञान था.

इन्हीं लोगों से उन्होंने सीखा कि किताबों के बाहर भी ज्ञान का एक विशाल संसार है.

इमेज स्रोत, Getty Images

कुओं के काम के दौरान उनकी मुलाक़ात मेघराज नाम के एक स्थानीय कारीगर से हुई. मेघराज ने उन्हें ड्रिलिंग और मशीनों का काम सिखाया. वही उन्हें तिलोनिया ले गए.

यह अजमेर ज़िले का एक छोटा-सा गाँव था.

वहाँ एक पुराना परिसर था, जिसका इस्तेमाल कभी टीबी के मरीज़ों के उपचार के लिए किया गया था. बंकर ने उसे ग्रामीण विकास के अपने प्रयोग के लिए हासिल करने का प्रयास किया.

एक अधिकारी को संदेह था कि सेंट स्टीफ़ेंस में पढ़ा यह नौजवान गाँव में कितने दिन टिक सकेगा. लेकिन बंकर ने परिसर एक साल के लिए किराए पर देने का आग्रह किया. किराया था महज़ एक रुपया.

वर्ष 1972 में उन्होंने यहाँ सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना की. बाद में यह 'बेयरफुट कॉलेज' के नाम से प्रसिद्ध हुआ.

इस कॉलेज में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की डिग्री आवश्यक नहीं थी. किसान, मज़दूर, दस्तकार और निरक्षर महिलाएँ यहाँ शिक्षक भी बन सकती थीं और विद्यार्थी भी.

बंकर का मानना था कि औपचारिक शिक्षा का प्रमाणपत्र न होना, ज्ञान न होने का प्रमाण नहीं है.

तिलाेनिया में आम ग्रामीण महिलाएँ दंत चिकित्सक से लेकर विभिन्न प्रकार के रोगों का बेहतरीन इलाज करने तक में सक्षम हुईं. नंगे पांव लोगों तक शिक्षा पहुंचने के का यही अर्थ था. यह दुनिया को बेहतरीन बनाने का एक कामयाब मॉडल बना.

द हिंदू केप्रमुख सन्नी सैबेस्टियन कहते हैं, "बंकर ने बेयरफुट कॉलेज के ज़रिए तिलोनिया को दुनिया में अपनी तरह की एक अनूठी पहचान वाला गाँव बना दिया.'

उनके अनुसार, तिलोनिया की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वहाँ विकास की योजनाएँ ग्रामीण लोगों की अपनी क्षमताओं पर आधारित थीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

बेयरफुट कॉलेज का सबसे चर्चित प्रयोग था ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा का तकनीकी प्रशिक्षण देना.

इनमें कई महिलाएँ ऐसी थीं जिन्होंने कभी विद्यालय का दरवाज़ा नहीं देखा था. कुछ अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बच्चों और पोते-पोतियों की परवरिश में बिता चुकी थीं.

लेकिन तिलोनिया में उन्होंने सोलर पैनल लगाने, विद्युत उपकरण जोड़ने और उनकी मरम्मत करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया.

भाषा और साक्षरता की बाधाएँ दूर करने के लिए रंगों, संकेतों और व्यावहारिक अभ्यास का इस्तेमाल किया गया.

दुनिया ने इन महिलाओं को 'सोलर मामाज़' के नाम से पहचाना.

अफ़्रीका और एशिया सहित 99 देशों की महिलाएँ प्रशिक्षण के लिए राजस्थान पहुँचीं. वापस लौटकर उन्होंने अपने गाँवों में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की.

जिन महिलाओं को पहले घरेलू निर्णयों में भी पर्याप्त महत्व नहीं मिलता था, उनमें से कई अपने समुदायों की तकनीकी विशेषज्ञ बन गईं.

वर्ष 2010 में बंकर ने टाइम पत्रिका को बताया था कि अफ़्रीका के 100 गाँवों में 140 ग्रामीण महिलाओं को सौर इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित किया गया था. उनके मुताबिक, इन महिलाओं ने लगभग दस हज़ार घरों तक बिजली पहुँचाई थी.

उनका तर्क था कि गाँव की बुज़ुर्ग महिलाएँ प्रशिक्षण के बाद शहरों की ओर पलायन करने के बजाय अपने समुदायों में काम करती हैं.

दलित अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी कहते हैं, "साधारण लोगों में असाधारण प्रतिभा होती है. बंकर रॉय ने इस सूत्र को ज़मीन पर उतारकर सच कर दिखाया. निरक्षर महिलाओं को सोलर इंजीनियर बनाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया.'

मेघवंशी के मुताबिक, बंकर की विशेषता यह भी थी कि वह कम बोलते थे और काम को अधिक महत्व देते थे.

बेयरफुट कॉलेज ने जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, हस्तशिल्प और आजीविका के क्षेत्र में भी काम किया. कामकाजी बच्चों के लिए रात्रि विद्यालयों का प्रयोग भी इसकी महत्वपूर्ण पहलों में रहा.

इमेज स्रोत, Getty Images

बंकर रॉय की जीवनयात्रा में उनकी पत्नी अरुणा रॉय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अरुणा रॉय ने 1974 में इस्तीफ़ा दिया, जो 1975 में स्वीकार हुआ. इसके बाद वह तिलोनिया में काम करने लगीं.

यहाँ ग्रामीण समाज, जातिगत असमानता, महिलाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक भागीदारी के अनुभवों ने उनकी सामाजिक और राजनीतिक समझ को नई दिशा दी.

बाद में अरुणा रॉय ने अलग रास्ता चुना. वह मज़दूर किसान शक्ति संगठन की संस्थापक सदस्यों में शामिल हुईं और सूचना के अधिकार तथा सरकारी जवाबदेही की महत्वपूर्ण आवाज़ बनीं.

बंकर रॉय ने बेयरफुट कॉलेज और स्थानीय कौशल पर आधारित विकास को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा.

दोनों के कार्यक्षेत्र अलग हुए, लेकिन एक विश्वास साझा रहा. विकास और लोकतंत्र में साधारण लोगों की भागीदारी निर्णायक होनी चाहिए.

दुनिया ने पहचाना, लेकिन सवाल भी रहे

वर्ष 1986 में बंकर रॉय को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

वर्ष 2010 में अमेरिकी पत्रिका टाइम ने उन्हें दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया.

पत्रिका में प्रकाशित परिचय में लेखक ग्रेग मॉर्टेंसन ने कहा था कि बंकर ने मानवीय संवेदना, उद्यमशीलता और शिक्षा को जोड़कर लोगों को गरीबी से बाहर निकलने के अपने रास्ते बनाने में मदद की.

जनसत्ता के पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी बंकर के साथ अपनी 1992 की ब्राज़ील यात्रा को याद करते हैं.

वह कहते हैं, "हमने रियो डि जेनेरो के अर्थ समिट के लिए साथ यात्रा की थी. पारंपरिक हुनर को आधुनिकता से जोड़ने का उनका काम ऐतिहासिक था. बेयरफुट कॉलेज की अवधारणा ने दुनिया के अग्रणी देशों तक को चमत्कृत कर दिया था.'

लेकिन तिलोनिया की कहानी केवल सफलताओं की कहानी नहीं थी.

संस्था को समय-समय पर प्रशासनिक चुनौतियों, आंतरिक मतभेदों और कामकाज से जुड़े सवालों का सामना भी करना पड़ा. कई बार कई लोगाें ने महसूस किया कि उनके यहाँ मिलले के लिए नौकरशाहों जैसा ही प्रोटोकाॅल था.

बंकर का मॉडल इस प्रश्न से भी जुड़ा था कि कोई संस्था अपने संस्थापक की उपस्थिति के बिना कितनी स्वायत्त रह सकती है.

उनका आग्रह था कि गाँवों की समस्याओं के समाधान बाहर से तैयार करके उन पर थोपे नहीं जाएँ. ग्रामीण स्वयं उनके सबसे महत्वपूर्ण भागीदार हों.

कुएँ से निकले उस युवक और दुनिया भर में पहचाने गए सामाजिक कार्यकर्ता के बीच लगभग छह दशकों की दूरी थी. इस दौरान बंकर रॉय ने एक बुनियादी सवाल उठाया. आख़िर किसे शिक्षित माना जाए और किसे विशेषज्ञ?

उनका जवाब परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से अलग था.

तिलोनिया में निरक्षर कहलाने वाले लोगों ने जल प्रबंधन किया, मशीनें ठीक कीं, बच्चों को पढ़ाया और सौर ऊर्जा की तकनीक सीखी.

आज जब ग्रामीण बेरोज़गारी, पलायन और जलवायु परिवर्तन बड़ी वैश्विक चुनौतियाँ हैं, बंकर का प्रयोग विकास की एक अलग संभावना सामने रखता है.

उनकी जीवनयात्रा इन समस्याओं के किसी अंतिम समाधान का दावा नहीं करती. लेकिन वह एक महत्वपूर्ण प्रश्न ज़रूर छोड़ती है तकनीक और शिक्षा पर अधिकार किसका होना चाहिए?

जिस व्यक्ति की कहानी एक कुएँ की गहराई से शुरू हुई थी, उसने अपना अधिकांश जीवन उन लोगों की क्षमताओं को सामने लाने में लगाया जिन्हें समाज अक्सर अनपढ़ और अकुशल कहकर नज़रअंदाज़ कर देता है.

और तिलोनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि बंकर रॉय के बाद भी वहाँ के लोग अपने काम और भविष्य के बारे में स्वयं फ़ैसले कर सकें.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी? • बॉल टैम्परिंग विवाद में फिर ख्वाजा के दावों पर बढ़ा उलझाव, प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ • पंजाब के AAP नेता ने दिल्ली में हाज़िरी दी, टिकट कटने का डर और अगले 10 दिनों में संभावित दूसरी सूची • दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू, 500 रुपये में 40‑मिनट की सफारी • माओवादी समाप्त, अब दिमागी नक्सलियों का सामना • शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया: "विकेट लेने का काम मेरा, चयन समिति का • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम आकांक्षा पर बेटी शर्मिष्ठा का जवाब • सोनिया गांधी की पहली भारत यात्रा: राजीव के साथ मिलन, बच्चन परिवार में ठहराव और यादगार क्षण • बिहार में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित; देखें लिस्ट • सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद न लेने के कारणों का खुलासा किया • 7 मर्डर कर लाश जंगल और पहाड़ों में डंप करता गया, ससुराल का काल बना दामाद • 20 नवंबर से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, मैरिज हॉल में बुकिंग हुई शुरू • डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए पैसे कौन लौटाएगा?: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप व बैंकों से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश • 27 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत; आधा दर्जन घायल • कानपुर में थार से टक्कर, 50 वर्षीय संतोष सिंह की मौत; आरोपी को दिवाली पर ही जमानत • लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, 9GB रैम और 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद, देखें डिटेल्स • जेनसन हुआंग की जासूस गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर और मेगास्पीड पर अमेरिकी जांच • किसी के लिए मज़ा और किसी के लिए सज़ा • एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 3.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी • सोनिया गांधी ने खुलासा किया: पीएम ने मनमोहन सिंह को क्यों चुना, साथ में प्रणब मुखर्जी की महत्वाकांक्षा • न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा • JLR ने BYD की नई SUV Ti 7 पर डिफेंडर की नकल का आरोप, नीदरलैंड्स में दो दफ्तरों में छापेमारी • 3797 आलू किस्म ने किसानों को लुभाया, चिप्सोना-सूर्या भी पीछे नहीं • छठ पर दिल्ली‑पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, सुबह दिल्ली से शाम को पटना, सीटें अभी बुक करें • वह शख़्स जिसने गाँव की अनपढ़ महिलाओं को इंजीनियर बनाया और दुनिया की सोच बदल दी • रसेल ब्रांड की रेप सजा सुनते ही पीड़िताएं रो पड़ीं • दो महीने पहले मिली थी नौकरी, दीपावली पर घर पहुंची इंजीनियर की अर्थी; कंपनी पर गंभीर आरोप • डायसन का नया 2‑इन‑1 फैन: सर्दी में हीटर, गर्मी में कूलर • किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए': सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा हमलावर, क्या लगाए आरोप? • दिवाली नहीं मनाई, परिवार ने धर्म परिवर्तन की तैयारी • चौड़ीकरण का काम सुस्त, नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; धूल के गुबार से राहगीर परेशान • दिल्ली को दिवाली पर तोहफा: सीएम रेखा ने किया 'नमो यमुना रिवर सफारी' का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट • दिवाली 2026 पर यश ने फैंस को धन्यवाद कहा, शाहिद-मीरा ने बच्चों की तस्वीरें साझा की; सेलिब्रिटीज़ ने मनाया त्योहार • आपातकाल में संजय गांधी का योगदान, मेनका से शादी के बाद भाइयों में दूरी • बेटी के साथ 'इश्क' का डायलॉग बोलकर ट्रोल हुईं हसीन जहां, सोशल मीडिया पर बहस; फॉलोअर्स ने दी ये नसीहत • यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग • रामनगरी में फिर सियासी मंच सजता, अखिलेश परिवार सहित रामलला के दर पर करेंगे कदम • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम बनने की इच्छा का खुलासा • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के लिए ससुराल में बनवाया नया महल जैसा घर • नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब BBOSE से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना • सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी? • बॉल टैम्परिंग विवाद में फिर ख्वाजा के दावों पर बढ़ा उलझाव, प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ • पंजाब के AAP नेता ने दिल्ली में हाज़िरी दी, टिकट कटने का डर और अगले 10 दिनों में संभावित दूसरी सूची • दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू, 500 रुपये में 40‑मिनट की सफारी • माओवादी समाप्त, अब दिमागी नक्सलियों का सामना • शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया: "विकेट लेने का काम मेरा, चयन समिति का • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम आकांक्षा पर बेटी शर्मिष्ठा का जवाब • सोनिया गांधी की पहली भारत यात्रा: राजीव के साथ मिलन, बच्चन परिवार में ठहराव और यादगार क्षण • बिहार में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित; देखें लिस्ट • सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद न लेने के कारणों का खुलासा किया • 7 मर्डर कर लाश जंगल और पहाड़ों में डंप करता गया, ससुराल का काल बना दामाद • 20 नवंबर से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, मैरिज हॉल में बुकिंग हुई शुरू • डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए पैसे कौन लौटाएगा?: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप व बैंकों से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश • 27 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत; आधा दर्जन घायल • कानपुर में थार से टक्कर, 50 वर्षीय संतोष सिंह की मौत; आरोपी को दिवाली पर ही जमानत • लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, 9GB रैम और 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद, देखें डिटेल्स • जेनसन हुआंग की जासूस गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर और मेगास्पीड पर अमेरिकी जांच • किसी के लिए मज़ा और किसी के लिए सज़ा • एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 3.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी • सोनिया गांधी ने खुलासा किया: पीएम ने मनमोहन सिंह को क्यों चुना, साथ में प्रणब मुखर्जी की महत्वाकांक्षा • न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा • JLR ने BYD की नई SUV Ti 7 पर डिफेंडर की नकल का आरोप, नीदरलैंड्स में दो दफ्तरों में छापेमारी • 3797 आलू किस्म ने किसानों को लुभाया, चिप्सोना-सूर्या भी पीछे नहीं • छठ पर दिल्ली‑पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, सुबह दिल्ली से शाम को पटना, सीटें अभी बुक करें • वह शख़्स जिसने गाँव की अनपढ़ महिलाओं को इंजीनियर बनाया और दुनिया की सोच बदल दी • रसेल ब्रांड की रेप सजा सुनते ही पीड़िताएं रो पड़ीं • दो महीने पहले मिली थी नौकरी, दीपावली पर घर पहुंची इंजीनियर की अर्थी; कंपनी पर गंभीर आरोप • डायसन का नया 2‑इन‑1 फैन: सर्दी में हीटर, गर्मी में कूलर • किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए': सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा हमलावर, क्या लगाए आरोप? • दिवाली नहीं मनाई, परिवार ने धर्म परिवर्तन की तैयारी • चौड़ीकरण का काम सुस्त, नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; धूल के गुबार से राहगीर परेशान • दिल्ली को दिवाली पर तोहफा: सीएम रेखा ने किया 'नमो यमुना रिवर सफारी' का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट • दिवाली 2026 पर यश ने फैंस को धन्यवाद कहा, शाहिद-मीरा ने बच्चों की तस्वीरें साझा की; सेलिब्रिटीज़ ने मनाया त्योहार • आपातकाल में संजय गांधी का योगदान, मेनका से शादी के बाद भाइयों में दूरी • बेटी के साथ 'इश्क' का डायलॉग बोलकर ट्रोल हुईं हसीन जहां, सोशल मीडिया पर बहस; फॉलोअर्स ने दी ये नसीहत • यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग • रामनगरी में फिर सियासी मंच सजता, अखिलेश परिवार सहित रामलला के दर पर करेंगे कदम • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम बनने की इच्छा का खुलासा • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के लिए ससुराल में बनवाया नया महल जैसा घर • नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब BBOSE से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना •